Archive | सुलतानपुर

श्रमिक दिवस काव आय,हमहू का बतावैं

Posted on 03 May 2012 by admin

हे बाबू 1मई मजदूर दिवस काव आय ? कइसे मनावा जा थै ? इस तरह के अनेको प्रश्न है जिनके उत्त्तर की तलाश में है गांव देहात की गरीब महिलाएं व बच्चे। जहां एक ओर सरकार कागजों पर १ मई को मजदूर दिवस के रुप में मना रही है वहीं हकीकत इससे कही परे है। हजारों नही बल्कि कई कई लाख लोगों को दो जून की रोटी भी नसीब नहीं होती।
१ मई को सरकार मजदूर दिवस के रुप मे भले ही मनाती चली आ रही हो परन्तु शायद गांव देहात मे रहने वाले और और हाड़ तोड़ मेहनत कर अपनी रोजी रोटी का जुगाड़ करने वाले लोगो को इस बात की जानकारी ही नही है कि आखिर यह मजदूर दिवस क्या है और क्यों मनाया जाता है।
मझिला, बड़का, महरानी, चमेला जैसी अनेक महिलाएं और इनके छोटे छोटे बच्चे सुबह से लेकर शाम तक जीजान से जुटे रहते है ताकि उन्हे शाम को रोटी नसीब हो सके। जहां गांव देहात के लोग कई प्रकार के काम धंधे करके अपना पेट पालने की जुगत मे रहते है वही तराई के इलाको मे लोग बाध बनाकर रोजी रोटी की व्यवस्था करते है।
नदी के किनारे बसे गांवो के लोग तपती दोपहरी में अपने बीबी बच्चो के साथ साइकिल का पहिया जमीन मे गाड़कर बॅाध बनाते हुए बड़ी आसानी से देखे जा सकते है। गांव मे बाॅध बनाकर ये लोग जनपद के मुख्यालय और कुछ छोटी बड़ी बाजारो मे जाकर बेचते है और उससे मिलने वाले पैसे से अपना गुजारा करते है।
मजदूर दिवस होने के बावजूद भी हजारो के संख्या मे वे बच्चे जिनकी अभी स्कूल जाने की उम्र है, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटलो, चाय की दुकानों पर कप प्लेट धोते और चाय का गिलास लेकर बाबू बाबू करते आसानी से देखे जा सकते है।
यहां तक ही नही बल्कि ये छोटे छोटे बच्चे जिनके कंधो पर किताब कापियो से भरा बस्ता होना चाहिए। कूड़े का बोरा अपनी पीठ पर लादकर उसमे कागज के टुकड़े, रददी, शीशे की बोतले भरे हुए दिखाई पड़ते है।
भोर में उठकर पूरा दिन जगह जगह के चक्कर काटना और कूड़े का बोरा पीठ पर लादना शायद इनकी नियति बन चुका है। मुफलिसी में जीवन जीने वाले इन मजदूरो और नौनिहालो को आखिर कब समझ आयेगा बाल दिवस और मजदूर दिवस का मायने।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को दिये कडे. निर्देश

Posted on 26 April 2012 by admin

जिलाधिकारी राकेश ने सभी विभागो के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने अपने कार्यालय समय से उपस्थित रहे । समय से न आने वालो के खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी उन्होने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया जायेगा । अधिकारी अपने कार्यालय मे बैठे और जनता की समस्याओ को सुने जो प्रार्थना पत्र आपके पास आते है उनको नियमानुसार गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करें ।
इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी सभी अधिकारी अपने अपने विभाग द्वारा चल रहे योजनाओ में तेजी लाने हेतु क्षेत्रो का भ्रमण करें । उन्होने कहा कि सभी योजना गरीबो एवं जनता के लिए संचालित की गयी है । इसलिए सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल सके इसके लिए हर सम्भव प्रयास किया जाय जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने तहसील एवं ब्लाको में जनता की समस्या सुनकर उसका निराकरण करें । तथा अपने तहसील एवं ब्लाक क्षेत्रो मे चल रहे योजनाओं का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बैंक क्रमियों के ब्यवहार से उपभोक्तागण परेशान

Posted on 26 April 2012 by admin

बरौसा भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों झेलनी पड रही है । बरौसा कस्बे में एक मात्र राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा होने के कारण कस्बे सहित आस पास के दर्जनो गांवो के लोगो का खाता स्टेट बैंक खुला है जिससे बैक में काफी भीड रहती है । उपर से कर्मियों के दुव्र्यहार व सहयोगात्मक रवैया न होने की वजह से उपभोक्ताओं को मामूली काम के लिए काफी परेशानी झेलनी पड रही है । वही कर्मचारियों की उदासीनता के वजह से गांव गिराव के कम पढे लिखे उपभोक्ताओं का छोटा से छोटा काम नही हो पाता है ।
बैक परिसर दलालो का अडडा बन गया है दलाल बैंक परिसर के अन्दर शाखा प्रबन्धक के बगल कुर्सी पर बैठे नजर आते है । उपभोक्ताओ के पास बुक पर लेन देन का इण्ट्री प्रिन्ट नही किया जाता है । अगर उपभोक्ता पास बुक पर कर्मचारी पास जाते तो सीधे कहते है कि अभी कम्प्यूटर खराब है इन्ट्री नही हो पायेगी । जब ग्राहको के काम में बैक के कर्मचारियो द्वारा हीला हवाली की जाती है तो ग्राहक दलालो को मुंहमांगी रकम देकर अपना काम करवाते है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

खुलेआम हो रहा हैं लाइसेंसी असलहों का दुरुपयोग

Posted on 26 April 2012 by admin

सहालग के इस मौसम में लाइसेंसी असलहों का दुरुपयोग जमकर हो रहा है पर विगत दिन ऐसी घटना प्रकाश में आयी जो नगर क्षेत्र मे आम चर्चा का विषय बना हुई है साथ ही साथ इसमें पुलिस की निष्क्रियता भी उजागर हुई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रविवार को दिन मे पयागीपुर मोहल्ला निवासी रामशब्द मिश्र पूर्व ब्लाक प्रमुख अपने घर में लेटे हुए थे इसी बीच उनका पांच वर्षीय नाती इनके कमरे मे घुसा असलहा सामने बेड पर पडा देखकर उठाया और फायर कर दिया गोली पूर्व प्रमुख के बायें हाथ को चीरते हुए निकल गई ।
सवाल यहां पर उठता है कि घर के अन्दर जहां अवोध बच्चो का रहन सहन हो वहां लोड असलहा इतनी लापरवाही के साथ किसी भी स्थान पर रखा जाना चाहिए जबकि असलहा निर्गत नियमावली के तहत यह पूर्णरुप से गलत है । जनपद के भीड़ भाड़ वाले चैराहे पयागीपुर पर पुलिस २४ घंटे मौजूद रहती है लेकिन इस घटना को तीन दिन बीतने के बाद भी इस घटना की जानकारी पुलिस को नही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

घातक बीमारियाॅ होने की आशंका, प्रशासन मौन

Posted on 24 April 2012 by admin

पर्यावरण में विष घोल रहे हानिकारक तत्वों से निपटने में जिला प्रशासन व जिम्मेदार विभागों के प्रयास नाकाफी हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रतिबंध के बावजूद पाॅलीथीन के चलन पर रोक नहीं लग सकी। गंगा गोमती आदि को प्रदूषण से मुक्त कराने के दावे महज कागजी होकर रह गए हैं। शहर में सार्वजनिक स्थलों पर सड़क के किनारे रातो-दिन तड़तड़ा रहे जनरेटर लोगों को गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में ले रहे हैं। जिले में पौधरोपण की गति भी सुस्त है। जिले की धरती पर बढ़ रहे वायु, ध्वनि व जल प्रदूषण ने लोगों को खुली हवा में सांस लेना मुश्किल कर दिया है। शहर का गौरव आदि गंगा गोमती का दामन मैला करने में न तो आम लोग पीछे हैं और न ही जिम्मेदार लोग। हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि गंदगी के चलते लोग अब स्नान पर्वो पर भी पतित पावनी गोमती में नहाने को लेकर पीछे हटते नजर आते हैं। शहर के नालों के जरिए गोमती नदी में गंदगी पहुंच रही है। इस गंदे पानी को नदी में जाने से रोकने के लिए शहर में दो जगह प्रदूषण नियंत्रण केन्द्र बनाए गए हैं लेकिन यह भी अपने मकसद में कामयाब नहीं हैं। शहर के लोगों को पेयजल आपूर्ति के नाम पर दूषित जल पिलाया जा रहा है। इसमें सभी कीटनाशक दवाएं नहीं मिलाई जाती। ऐसे जल का सेवन करने से लोग फ्लोरोसिस व अन्य घातक बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। इलाहाबद-फैजाबाद मार्ग की पटरियों पर रखे दर्जनों जनरेटरों की तड़तड़ाहट लोगों को कान व दिल संबंधी बीमारियां मुफ्त में बांट रही है। वहीं इन सब के बीच पौधरोपण की गति भी काफी धीमी है।
इसी तरह शहर में नर्सिंग होमों व निजी क्लीनिकों के किनारे सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर बेतरकीब ढंग से फैला मेडिकल कचरा लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। मेडिकल कचरे के निस्तारण को लेकर न तो नर्सिंग होम संचालक गंभीर है और न ही पालिका प्रशासन। मेडिकल कचरे के इंफेक्शन से शहर वासियों को संक्रामक बीमारियां यूं ही अपने गिरफ्त में ले रही हैं।
एक ओर लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाने व उपचार के लिए शासन करोड़ों रूपये खर्च कर रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर में खुले नर्सिंग होम व क्लीनिक संचालकों का मेडिकल कचरा यूं ही सड़कों पर पड़ा दिखाई देता है। इसके निस्तारण के लिए पालिका प्रशासन व स्वास्थ्य मकहमे को सख्त हिदायत दी गई है बावजूद इसके इनके संचालकों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नर्सिंग होम का लाइसेंस निर्गत करने से पूर्व मेडिकल कचरा निस्तारण के लिए इंसीनरेटर की उपलब्धता अनिवार्य की गई है। लेकिन खुलेआम नियमों की अवहेलना की जा रही है। शहरवासी मेडिकल कचरे की वजह से संक्रामक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसका उदाहरण शहर के गोमती नगर, सुपर मार्केट, नार्मल चैराहा के पास,सिरवारा मार्ग पर स्थित नर्सिंग होमों  के आस-पास आसानी से देखा जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गैर जनपद की पुलिस ने किया ताडॅव नाच

Posted on 24 April 2012 by admin

ऽ    अघिवक्ताओं में आक्रोश

पड़ोसी जनपद की पुलिस इस समय पूर्णतया बेलगाम हो चुकी है कानून व समाज की रक्षा करने वाली पुलिस जब स्वयं क्रूरता और नियंत्रण विहीन हो तो प्रदेश का भला कैसे होगा। इस बात का उदाहरण बीती रात पड़ोसी जनपद की पुलिस ने दिखाया जब उसने बीती २३..२४-४-२०१२ की रात्रि लगभग २.३० बजे मुसाफिर खाना कोतवाली की पुलिस जनपद सुलतानपुर के विकास खण्ड व ग्राम पंचायत दूबेपुर ‘‘महायतपुर’’में पेशे से वैद्य रहे स्व०भगेलूराम के घर पुलिस ने डकैतो की तरह दीवाल तोडकर तथा घर के सहन दरवाजे का ताला सरिया से तोड कर एवं मकान के बगल बनी सरिया के सहारे छत पर चढ़कर धावा बोलकर उनके घर मे घुसकर  रखे सामानों को इधर-उधर फेंक दिया ।
पुलिस एक प्राइवेट क्वालिस यूपी ३२ ए डब्लू ३०५० तथा सरकारी जीप नं० यू०पी०४४ जी ०११६ से मौके पर गये थे प्रश्न यह उठता है कि आखिरकार पुलिस को रात्रि के समय यह सब करने का कानूनी अधिकार कहां से हासिल हुआ है। क्या यह जुमला लागू हुआ कि पुलिस से बडा गुंडा कोई और नही है। इस पुलिसिया कृत्य से तो यही लगता है कि आज सरकार में पुलिस सबसे बडी अराजक तत्वों की मिशाल खडी कर रही है।
इतना ही नही पुलिस ने घर में घुसकर विस्तर पर सो रहे अधिवक्ता रमेश चन्द्र सोनकर उर्फ पप्पू सोनकर को अपने साथ उठा ले गये। जब घर वालों ने विरोध किया तो उनको भी अपमानित किया और सबको मुल्जिम बना देने का रौब गांठा । जाते समय पुलिस के एक व्यक्ति ने बताया कि दि० २३-४-२०१२ को मुसाफिरखाना में पेट्रोल पम्प के कैशियर के रुपये छीन कर लूटने के मामले में रमेश को पकड कर ले जा रहे है।
रमेश चन्द्र सोनकर दीवानी सुलतानपुर में सुबह से मुकदमे का कार्य देख रहे थे जो व्यक्ति दीवानी सुलतानपुर में मुकदमें की कार्यवाही मे शामिल है आखिरकार वह मुसाफिरखाना की उक्त लूटकाण्ड में कैसे शामिल हो सकता है। जो सम्भव ही नहीं है। दीवानी न्यायालय में कार्यरत कई अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन सुलतानपुर के अध्यक्ष को प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया है कि रमेश चन्द्र सोनकर एडवोकेट उक्त घटना के कथित दिन व समय में दीवानी न्यायालय में साथियों के साथ मुकदमों का कार्य कर रहे थे।
पुलिस की इस कार्यवाही से जनपद के अधिवक्ताओं मे रोष है । अधिवक्ता रमेश की पत्नी मीरा सोनकर व भाई शिवचन्द्र सोनकर ने पुलिस महानिदेशक लखनउ उपमहानिरिक्षक फैजाबाद, पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर को फैक्स के जरिये उक्त घटना की जानकारी दी है और दोषी पुलिस जनो के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकारी राशन की दुकानें बनी भ्रष्टाचार की जननी

Posted on 17 April 2012 by admin

ऽ    उठान से लेकर वितरण तक निर्धारित हैं रेट

जनपद के तहसीलो व ग्राम पंचायतों मे निवास करने वाले गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो के लिए केन्द्र सरकार द्वारा  भरण पोषण के लिए अन्त्योदय, बी०पी०एल० राशन कार्ड दिया गया । जिससे उचित मूल्य पर राशन मिल सके लेकिन पूर्ति विभाग द्वारा गरीबो के पेट पर डाका डाला जा रहा है जिसमें गैंग के लीडर बने  हैं पूर्ति निरीक्षक हिस्सेदार जिले के अधिकारी ।
गौरतलब हो कि जनपद के चार तहसीलो मे तेरह विकास खण्ड बनाए गये है तहसील सदर में अन्तोदय, बीपीएल कार्ड धारको को उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री चीनी, केरोसिन तेल के लिए राशन द्वारा तीन सौ चैतीस उचित दर की दुकानों का चयन किया गया है । परन्तु खाद्य एवं रसद विभाग मे फैला भ्रष्ट्राचार चरम सीमा पर है पूर्ति निरीक्षक एवं कोटेदार की मिली भगत से गरीबो के राशन की काला बाजारी की जा रही है र्पू्र्ति निरीक्षको द्वारा गरीबो के पेट  पर डकैती डालते हुए कोटेदारो से प्रतिमाह लाखो रुपये की वसूली की जा रही है ।
इस योजना का फायदा गरीबो को न मिल कर सम्पन्न वर्ग को फायदा दिलाते हुए शासन प्रशासन में बैठे लोग माला माल हो रहे है। जब राशन की काला बाजारी की शिकायत कार्ड धारको द्वारा उपजिलाधिकारी और जिले के मुखिया से है लिखित रुप से की जाती है तो जांच के नाम पर अधिकारी अवैध वसूली करते है ।
मगर चोर चोर मौसेरे भाई वाली कहावत चरितार्थ हो रही है प्रार्थना पत्र को वास्केट वाल की तरह एक हाथ से दूसरे हाथ घुमाया जा रहा है आलम यह है कि तहसील की र्पू्र्ति निरीक्षक कोटेदारो को राशन की काला बाजारी करवा कर मोटी रकम की वसूल की जाती है । पूर्ति निरीक्षक खाद्य विभाग में भ्रष्ट्राचार का मुख्य सूत्रधार बन गये है उनके उपर न तो जिला र्पू्र्ति अधिकारी  का फरमान चल रहा है न ही जिलाधिकारी का ही  ।
हालत यह है कि अधिकारी कोटेदार को ३ध्७ में मुकदमे का धौस देकर बलि का बकरा बना देते है हालत यह है कुछ कोटेदार अपना नाम न छापने एवं दबे जुबान से कहते है शासन द्वारा प्रत्येक कोटेदार को दुकान तक लाने के ढुलाई का खर्च एवं बोरे के अतिरिक्त वजन खाद्य एवं विपणन विभाग को मिलता है विभाग अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिली भगत से इनका हक डकारते हुए इनसे मोटी रकम वसूल की जाती है ।
हैरत है उपजिलाधिकारी पूर्ति निरीक्षको का जांच कराकर या जांच अधिकारी नामित करके दुकानो को निलम्बित एवं बहाल करने का खेल भ्रष्ट्राचार में दूबे हुए है । तहसील सदर के पांच विकास खण्डो मे ३३४ उचित दुकान नामित है प्रत्येक दुकानदार से पूर्ति निरिक्षको द्वारा दो हजार से तीन हजार रुपये की वसूली करके गरीबो का राशन बेचवाया जा रहा है ।
क्षेत्र के दर्जनो कोटेदारो का कहना है कि १५ से २० रुपये प्रति कुन्तल अनाज का १०० से १५० प्रति कुन्तल चीनी, सौ रुपये प्रति ड्रम तेल से लिया जाता है स्टाक सत्यापन से वितरण प्रवेक्षक द्वारा एक हजार रुपया लिया जाता है । डीजल के दामो में बृद्धि के कारण राशन लाने का किराया पांच सौ से बढा कर बारह सो दो हजार कर दिये है वही पल्लेदारी ५० पैसे से बढा कर ५ रुपये कुन्तल हो गया है ।
कोेटेदारो का कहना है कि राशन वितरण करने से पहले पांच हजार का खर्च आ जाता है तो ६ रु० प्रति कुन्तल कमीशन में कैसे सम्भव है ऐसे में जिले  की अधिकारी जांच के नाम पर दुकानदारो के गले मे फांसी लगा देते है इसी तरह दुकानदार राशन की काला बाजारी करने को मजबूर हो जाते है । जिले के कोटेदारो ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कोटेदारो का कमीशन बढाया जाय तथा इन भ्रष्ट अधिकारियो की जांच कर कार्यवाही की जाय ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

घायल मिला दुर्लभ वन्य प्रजाति बारहसिंगा

Posted on 17 April 2012 by admin

pict0474-1घायल अवस्था में दुर्लभ वन्य प्रजाति बारहसिंगा गांव में मिला। जिसे ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार मरहम पट्टी कर वन विभाग को सूचित किया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीपरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर के उत्तर तालाब के पास सुबह एक दुर्लभ वन्य प्राणी बारहसिंगा बैठा दिखाई दिया। शौच करने गये युवक उसे देखने नजदीक गये तो वह भागने का प्रयास किया किन्तु घायल होने के कारण वह भाग नहीं सका। ग्रामीणों ने उसे उठाकर गांव लाये और उसकी मरहम पट्टी की। स्थानीय पत्रकार जे.पी.तिवारी ने डीएफओ को फोन पर इस दुर्लभ वन्य प्रजाति के घायलावस्था में मिलने की सूचना दी। डीएफओ ने टीम भेजने का आश्वासन दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जर्जर खम्भों व तारों की वजह से आये दिन बाधित होती विद्युत आपूर्ति

Posted on 17 April 2012 by admin

ऽ    पांच दशक से भी अधिक पुराने हैं विद्युत तार
ऽ    शक्ति भवन की उपेक्षा का दंश झेलता आ रहा जिला
ऽ    एचटी लाईन में अभी भी लगे हैं लकड़ी के जर्जर पोल

पांच दशक से भी अधिक समय से जर्जर पोलों व तारों से हो रही विद्युत सप्लाई में आये दिन व्यवधान होता रहता है। आये दिन लाइन के ब्रेक डाउन होने के कारण ठीक से नहीं हो पा रही विद्युत आपूर्ति । शासन द्वारा विद्युत आपूर्ति के लिए चाहे जितनी घोषणा ं की जायं किन्तु महकमे के चलते वे छलावा ही साबित हो रही हैं।
प्रदेश में चाहे बसपा की सरकार रही हो या भाजपा की अथवा सपा की हमेशा से ही यह जिला शक्ति भवन की उपेक्षा का दंश झेलता चला आ रहा है । पड़ोसी जिलों प्रतापगढ़, फैजाबाद, बस्ती व अम्बेडकरनगर जौनपुर आदि जिलों से भी कम विद्युत की आपूर्ति इस जिले वालों को हुई है। अधिकारियों कर्मचारियों से बात करनेे पर यही जबाब मिलता हेै कि शक्ति भवन से आये आदेश के अनुसार ही सप्लाई हो पायेगी। प्रदंेश की सत्ताधारी पार्टी को सभी सीटें देने के बावजूद भी जिला उपेक्षा का दंश झेलता चला आ रहा है ।
जो आपूर्ति मिलती हैे वह भी सुचारू रूप से नहीं मिल पाती है । नगर के दरियापुर स्थित 132 केवी सब स्टेशन से साउथ फीडर को पांच दशक से भी अधिक पुराने खम्भों व जर्जर तारों से ही आपूर्ति की जा रही है। ढीले जर्जर तारों व खम्भों से सप्लाई होने के कारण आये दिन लाइन ब्रेकडाउन  हो जाया करती है। आये दिन होने वाली खराबियों को दूर करने के लिए विद्युतकर्मियों की जेब गरम करने को उपभोक्ता बाध्य होते हेैं। जब तक विद्युतकर्मियों की मुट्ठी गरम नहीं हो जाती है तब तक लाइन ठीक नहीं हो सकती है। इस प्रकार आये दिन फाल्ट होने से सुचारू रूप से आपूर्ति नहीं होे होती है ं महकमेे  के अभियन्ता लाइन की मरम्मत कराने के प्रति उदासीन ही दिखायी दे रहे हैंे। किसी तरह ठोंक पीटकर काम चलता रहे । इसी कोे वे अपना दायित्व समझते हैं ।  साउथ फीडर  द्वारा दो दो विधानसभा क्षेत्रों सुलतानपुर व इसौली क्षेत्र के गांवों को सप्लाई दी जाती है । दोनों क्षेत्रों से सपा के ही नुमाइन्दे चुने गये हैंे ।इसके बावजूद भी इस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुधरने का नाम नहीं ले रही हेै । गेहूं की मड़ाई के समय आये दिन बिजली की खराबी के चलते किसानों की मड़ाई बुरी तरह प्रभवित हो रही है। वैसे इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को नई सरकार से उम्मीदें बहुत हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अलग अलग धटनाओं में दो की मौत

Posted on 17 April 2012 by admin

धनपतगंज विकास खण्ड मे चालक पद पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की विकास भवन में अचानक तबियत खराब होने पर विभागीय कर्मचारियों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां पर दोपहर में इनकी मौत हो गई ।
प्राप्त सूचना के अनुसार थाना दोस्तपुर क्षेत्र अन्र्तगत बेवापुर निवासी शिववंश ५२ वर्ष पुत्र गजाधर विकाश खण्ड धनपतगंज में चालक पद पर कार्यरत था । प्रति दिन की भांति डयूटी करने विकास खण्ड धनपतगंज जाने के लिए विकास भवन आया था वाहन पर ही अचेत हो गया ।
विभागीय कर्मचारियों ने जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान मौत हो गयी । सूचना पर पहुची कोतवाली नगर पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव विच्छेदन हेतु शव गृह भेज दिया ।

वही दूसरी ओर विद्युत विभाग के लापरवाही से दो दिन पूर्व टूट कर गिरा ग्यारह हजार बोल्ट के तार के चपेट मे आने से अधेड की मौत हो गयी ।
प्राप्त सूचना के अनुसार गौरीगंज थाना क्षेत्र अन्र्तगत संकडिया पूरे इबदुल्ला निवासी राम कुमार ५० वर्ष पुत्र देश राज रविवार दुकान पर पान की फेरी करने गया था बीती शाम लौटते समय दो दिन पूर्व मुन्शीगंज थाना क्षेत्र कि पहाडपुर गांव के निकट विद्युत विभाग की ग्यारह हजार बोल्टेज का तार टूट कर जमीन पर गिरा हुआ था की चपेट मे आने से घटना स्थल पर मौत हो गयी ।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in