Archive | सुलतानपुर

जनपद में एण्टी आब्सीन सेल के गठन का असर,एक गिरफ्तार

Posted on 31 August 2012 by admin

जनपद सुलतानपुर में महिलाओं के मोबाईल फोन पर आने वाले अष्लील एसएमएस व काल्स की बढ़ रही षिकायतों से निजात पाने के लिए पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह द्वारा जनपद सुलतानपुर में एण्टी आब्सीन काल सेल को गठन कर एक अनोखी पहल ष्षुरू की गई जिसका उद्घाटन पिछले 30 अगस्त को पुलिस उपनिरीक्षक,फैजाबाद परिक्षेत्र, फैजाबाद पी0के0 मिश्र के कर कमलों द्वारा पुलिस कार्यालय सुलतानपुर में किया गया। इस सेल के प्रभावी क्षेत्राधिकारी लाईन दुर्गा प्रसाद तिवारी को नियुक्त किया गया। इस सेल के अन्तर्गत यह व्यवस्था की गई कि यदि किसी महिला के फोन पर अष्लील काल या एसएमएस आ रही है तो वह अपनी षिकायत फोन न0 8601300300 पर दर्ज करायें। इस सेल के गठन से आज तक अष्लील काल व एस0एम0एस0 की 100 से ज्यादा षिकायतें प्राप्त हुई हैं जिसमें 90 प्रतिषत षिकायतों का निस्तारण किया गया हे। इस सेल में एक महिला द्वारा अपने मोबाइल पर प्राप्त होने वाली अष्लील काल व ण्सण्मण्स के सम्बन्ध में षिकायत दर्ज करायी गई थी। जिसमें अष्लील काल्स व एसएमएस करने वाले को समझाया बुझाया किन्तु उसके द्वारा अष्लील काल्स व एसएमएस बन्द करने के बजाय षिकायत कर्ता को धमकी दी जाने लगी, इस पर अभियुक्त के मोबाइल नम्बर से उसका नाम व पता मुदित श्रीवास्तव पुत्र कृष्ण मोहन श्रीवास्तव निवासी नरायन पुरा थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर प्रकाष में आया और उसके विरूद्ध षिकायत कर्ता की तरफ से थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 1322/2012 धारा-294,385,507 भा0द0वि0 व 66ए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम दर्ज किया गया। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाष सिंह द्वारा की जा रही है। अभियुक्त मुदित श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद मे अपराध दर अपराध हो रहे है

Posted on 27 August 2012 by admin

जनपद मे अपराध दर अपराध हो रहे है मगर इसकी भुक्तभोगी जनता के वोट के चलते आम से खाश बले माननीय रहस्यमय चुप्पी साधे है जनता लुट रही है ।
हैरत है कि जनपद की जनता ने निर्विवाद रुप से इतिहास रचते हुए पांच की पांचो सीट सपा की झोली मे डाल दी और सडको की खाक छानने और जन जन के दरवाजे माथा रगडने वाले नेताजी अब विधान सभा पहुंचते ही आम जनता से तो क्या हवा पानी और सूर्य की रोशनी से भी दूर लग्जरी गाडियों की काली फिल्म लगे शीशे के पीछे बैठ कर अपराधियों के हाथो लूट रही महिलाओं,व्यापारियों और आम गरीब को देखकर मुस्काराते हुए जनता की मूर्खता पर ठहाके लगा रहे है और दीनानाथ जैसे काहिल नक्कारा दरोगा को आराम फरमाने का अभय दान दे रहे है ।
शायद पहले ऐसे न थे हमारे माननीय जनता को उनकी रहनुमाई और जन सेवा पर कोई शक सपने में भी नही था मगर अब लम्भुआ के मुख्य बाजार मे भी आने से जनता महिलाएं बच्चे लड़किया बुरी तरह भयभीत है न जाने कब कोई पुलिस संरक्षण प्राप्त बाईक सवार आकर गहने, रुपये और अस्मत तक मांग करें और न देने पर सरे बाजार यमलोक पहुंचा दे ।
मगर अपने माननीय है कि दीनानाथ को अपने और सपा के लिए दीन दयाल मान बैठे है कहीं बच्चे की हत्या को आत्महत्या बता दिया जाता है कही लूट को चोरी बना दिया जाता है कही सरेबाजार गोली चलाने वाले को संरक्षण दे कर भगा दिया जाता है कही व्यापारियों के गोदाम पर कब्जा हो जाता है कहीं सर्राफा व्यवसाई को सरेशाम गोली मार दी जाती है फिर भी हमारे माननीय चुप है वो भी न जाने कब तक वो भी मीडिया जानती है । वही कादीपुर वाले भोले भाले माननीय चैधरी साहब दोस्तपुर वाले दरोगा के पीछे लगे है मगर तब जब आंच स्वयं पर आने लगी ।
सोचिये एक तरफ तेज तर्रार महिला एस०पी० जिले के अपराध पर लगाम लगाने में जुटी थी और अनुभव तथा कानून की कसौटी पर खरे उतरे लोगो को तैनात करना चाहती थी मगर माननीयो की पैरोकारी ने थानेदारो को निरंकुश बना थानो को अपराध संकलन केन्द्रो में बदल दिया अब अपराध तभी दर्ज होते है जब कप्तान तक पीडित पहुंचता है और एस०पी०की चेतावनी जारी होती है अपराधी तभी पकड़े जा रहे है जब एस०पी० की एस०ओ०जी०टीम अपराधी पकड कर थानो को सौपती है ।
माननीय ही अपनी पार्टी को जनता की नजर मे खलनायक बनाने में जुटे है जबकि चन्द माह बाद २०१४ में यही लूटी पिटी जनता एक बार फिर भगवान नजर आयेगी मगर तब देरी हो चुकी होगी तब आर्शीवाद की जगह श्राप मिलेगा । जो आज अपराधी के हाथो लुट पुलिस के उत्पीडन का शिकार बन रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय सम्मेलन सुलतानपुर व प्रदेश सम्मेलन चित्रकूट में कराये जाना तय

Posted on 27 August 2012 by admin

dscn1828भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय सम्मेलन सुलतानपुर व प्रदेश सम्मेलन चित्रकूट में कराये जाना तय हुआ जिसकी तिथि बाद मे घोषित होगी । सुलतानपुर के पे्रस क्लब में आयोजि दो सत्रीय बैठक में संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर चर्चा हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉण् भगवान प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि अवध क्षेत्र में सुलतानपुर सहित पडोसी जनपदो में संगठन मजबूत हो । उन्होने कहा की पत्रकारो के सम्मान सुरक्षा के लिए संगठन काम कर रहा है। इस मौके पर महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पदाधिकारियो द्वारा प्रेस क्लब परिसर में पौधरोपण किया गया ।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विजय विद्रोही ने राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रान्तीय सम्मेलन के आयोजन पर विभिन्न जनपदो से प्रस्ताव मांगे जिसमे फैजाबाद, प्रतापगढ, चित्रकूट, देवरिया, इलाहाबाद, गोण्डा, बस्ती लखनऊ के पदाधिकारियों अपने अपने क्षेत्र में सम्मेलन कराने का प्रस्ताव रखा जिस पर चर्चा के बाद सर्व सम्मति से तय हुआ कि राष्ट्रीय सम्मेलन फैजाबाद जिले के सहयोग से सुलतानपुर मे आयोजित किया जायेगा ।
इसी तरह प्रान्तीय सम्मेलन चित्रकूट में होगा साथ ही  निर्णय हुआ कि जनपद व मण्डल स्तर पर जन सूचना प्रकोष्ठ गठित किया जाय संगठन का परिचय पत्र जारी करने का अधिकार जिला अध्यक्ष को प्रदान किया गया तथा १५ अक्टूबर तक समस्त स्तर की ईकाइयों में परिवर्तन किया जाय । सम्मेलन को संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक मुनेश्वर मिश्र, राष्ट्रीय महासचिव विजय विद्रोही, प्रान्तीय अध्यक्ष राम पाल त्रिपाठी, महासचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, श्याम सुन्दर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र, सी.एम.यादव, पूर्व कुमार मिश्रा, संजय सिंह,  अनन्त राम पाण्डेय, चन्द्रमोहन श्रीवास्तव, पृथ्वी राज सिंह, आचार्य स्कन्ध दास, यतीन्द्र प्रताप शाही,  डॉ० जनार्दन सिंह, सन्तोष यादव, सुरेश कुमार मौर्य, अलीम शेख, राकेश शर्मा, इम्तियाज रिजवी, राजेश सिंह राजू, रामनरायण चैरसिया, सर्वदेय तिवारी, पिन्टू कशौधन, विश्वनाथ, ओम प्रकाश मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा आदि सैकडो लोग मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारियों के खिलाफ पत्रकारों का एक दिवसीय धरना

Posted on 27 August 2012 by admin

dharane-par-ptrakarसोना संदेष मीडिया मंच नेे अपने सहयोगियों के साथ जनपद के अधिकारियांे  की कार्य ष्षैली के खिलाफ एक दिवसीय धरना नगर के तिकोनिया पार्क में दिया। राज्यपाल को प्रेषित  चार सू.त्रीय मांगपत्र  में मांग की गई  है कि सुलतानपुर में आये दिन विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार के प्रकाषन पर प्रेस लुटवाने व पत्रकारों की हत्या कराने की धमकिया मिल रही है। विद्युुत विभाग में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत से 11 करोड़ के घोटाले के प्रकाषन पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रेस लुटवाने व हत्या कराने की धमकी  दी जा रही है। पत्रकार अफजाल अहमद से विद्युत विभाग द्वारा काषीराम षहरी गरीब आवास योजना  अमहट में विद्युत लाईट के नाम पर पैसा ले लिया गया परन्तु आज तक न तो लाईट लगी और न ही पैसा वापस किया गया। जनपद सुलतानपुर में बिना प्रेस व सम्पादक की अनुमति के लोग अपने वाहनों में प्रेस लिखवा गलत इस्तेमाल किया जा रहा है जो जाॅच का विषय है। जनपद में  सरकारी योजनाओं में किए गये विभागो द्वारा घोटाले की जाॅच करवाया जाय तथा प्रेस के प्रतिनिधियों द्वारा घटना सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करवायी जाय।  धरने पर बैठे पत्रकारों में सोना संदेष के सम्पादक डा0 वी0सी0 मिश्रा वैद्य, अमेठी के गौरव के सम्पादक अफजाल अहमद, बहुजन सहारा के सम्पादक डा0 अवधेष ष्षुक्ला,  विजय विद्रोही,  सुभाष कपूर, किरन षुक्ला,जितेन्द्र श्रीवास्तव, अजय मिश्रा  आदि लोब उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गाॅवों में बन रहे षौचालयों में घोटाले का आरोप

Posted on 26 August 2012 by admin

धनपतगंज । ग्रामीण क्षेत्रों में बने षौचलयों में धाॅधली करने एवं सरकारी धन को हड़पने का आरोप गा्रमीणों ने ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी के उपर लगाया है। मामला विकास क्षेत्र धनपतगंज का है जहाॅ पर  अम्बेडकर गांवो व सामान्य ग्राम सभाओ में विगत पंचवर्षीय में बनायें गये शौचालयो में धांधली की गयी है परन्तु कागजी कोरम को दुरुस्त रखते हुए तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी व कर्मचारियो ने ग्राम प्रधानो से मिलकर अच्छी कमाई किया । विकास खण्ड धनपतगंज में गत पंचवर्षीय योजनाओं में शौचालय योजनाओं में ग्राम प्रधानो और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मिलकर धांधली कर सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए भारी घोटाला किया है । विकास खण्ड के अम्बेडकर गावों में मुख्यतया ऐंजर, नन्दरई, भरसडा तथा सामान्य गांवो मे चन्दौर, सतहरी, बिनगी, पीरो सरैया, पीपरगांव, हन्ना हरौरा में फर्जी शौचालय बनवा कर रुपया लिया गया है जबकि वास्तव वे शौचालय बने ही नही है और जो शौचालय बने भी है उनमें ५० प्रतिशत आधे शौचालयो में शीट के नीचे गढढे ही नही है सिर्फ शौचालय का ढांचा ही बनवाया गया है ।
ऐसा नही है कि शौचालयो का सत्यापन नही करवाया गया है । मैनेजमेन्ट टीमो ने मैनेज प्रक्रिया अपना कर भौतिक सत्यापन भी करवाया है परन्तु कागजो पर ही । यदि जनपदीय प्रशासन सक्रिय होकर गत पंचवर्षीय काल में निर्मित शौचालयो की जांच करवाये तो विकास खण्ड में लगभग ५० प्रतिशत फर्जी शौचालय मिलेगें और खुल सकता है शौचालय घोटाला । क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं ने तथा जनता ने  क्षेत्र मे बने शौचालयों के जाच करवाये जाने की मांग की है ।
रआडिट के नाम पर हो रही  है उगाही

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रत्येक आॅगनबाड़ी केन्द्र से हुई उगाही जुलाई माह में रू0 200 व अगस्त में रू 300

Posted on 26 August 2012 by admin

बाल विकास परियोजना  गरीब बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार के माध्यम से उत्तर प्रदेष के सभी जनपद कें सभी व्लाकों के प्रत्येक गाॅव में केन्द्र खोले हैं। जिसमें आये दिन लूट-खसोट का नया-नया तरीका अपनाया जा रहा है।  नगर क्षेत्र में केन्द्र चलाने वाली आॅगनबाड़ी की कार्यकत्री ने नाम न प्रकाषित करने की षर्त पर बताया कि वर्तमान समय में आडिट के नाम पर सी0डी0पी0ओं को विकास भवन स्थित कार्यालय से फरमान जारी किया गया है कि इलाहाबाद स्थित  ए0 जी0 आफिस से अडिट करने वाले  आ रहे हैं उन्हें खुष करने के लिए मुख्यालय से एक मोटी रकम देनी है और कागजों में हुए हेर-फेर को सही साबित करने के प्रतिफल में दी जा रही रकम को देने के लिए नगर ही नही जिले के 14 ब्लाकों के आॅगन बाड़ी केन्द्रों से 300 रू0 वसूला जा रहा है और यदि कोई आॅगन बाड़ी कार्यकत्र्री ने देने मंे असमर्थता जताती है तो उसको रजिस्टर सहित ब्लाक मुख्यालय पर पहुॅचने का फरमान सुना दिया जाता है। गौर तलब है कि यह सभी जानते हैं कि आॅगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चे न के बराबर आते हैं इसी के एवज में प्रतिमाह आॅगनबाड़ी कार्यत्र्रियों से पाॅच सौ से लेकर आठ सौ रू0 तक वसूलने की परम्परा बनी हुई है।  अब आडिट के बहाने  उगाही का प्रयास जारी है। माह जुलाई में विभागीय आडिट के नाम पर जिले भर से रू0 200 वसूला गया था। अब इस महीने इलाहाबाद स्थित ए0 जी आफिस के द्वारा आडिट के नाम पर रू 300 वसूला जा रहा है। जिससे आॅगन बाड़ी कार्यकर्तयों में काफी रोस व्यपत है। उक्त सम्बन्ध में जिला कार्यक्रम अधिकारी संदीप षुक्ला से जानकारी चाही गई तो बार-बार फोन लगाने पर उनका मोबाइल फोन नही उठा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गाॅजे का अवैध कारोबारी केन्द्र बनता जा रहा जयसिहंपुर तहसील क्षेत्र

Posted on 26 August 2012 by admin

जयसिंहपुर।  आज कल युवाओं में तथा कम उम्र के बच्चों में नषे की लत लगने की होड़ सी लग गई हे।जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र व कोतवाली कस्बा बगिया चैराहा, बरौसा, विरसिंहपुर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो में गांजे का धन्धा बहुत ही तेजी से फल फूल रहा है । गांजे से जुडे कारोबारियों व खरीददारो में पुलिस का भय खत्म हो गया है यही वजह है कि कस्बा सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में गांजे के लती चिन्हित स्थानो पर एकत्रित होते है व अपने धन्धे को चलाने के लिए गांजे के व्यापारी व गजेड़ी अक्सर कोडवर्ड से खरीद फरोख्त करते है ।
गांजा पीने वाले कभी- कभी इतने नशे में होते है कि लोग उनको उनके घर तक पहुंचाते है ऐसा नही है कि इस नशे के अवैध कारोबार से पुलिस अनजान है आखिर क्या कारण है कि सब कुछ जानते हुए भी इन गजेडियों को न तो कभी रोकने की कोशिश की न टोकने की तभी तो ये गांजा पीने वाले पुलिस की आंख में धूल झोककर मौके का फायदा उठाने में लगे हुए है ।
सूत्रो के अनुसार कस्बा में कुछ सार्वजनिक स्थानो के साथ ही सरकारी अस्पताल के पीछे व इनके अलावा कई जगहो पर गांजे के विक्रेताओं व खरीददारो का जमावडा लगता है इस नशे मे शामिल जहां कुछ लोगो को मौज मिल रही है वही इस नशे में शामिल अधिकांश लोग अपनी पूंजी गंवा कर बर्बाद हो रहे हे ।इस गांजे के धंधे के साथ ही कोतवाली क्षेत्र में अवैध गांजे की दुकानो पर हजारो का वारान्यारा हो रहा है वही पुलिसिया कार्यवाही भी महज औपचारिकता निभाते नजर आ रहे है ।
कस्बा समेत ग्रामीण स्तर के नुमाए, करसा, दौलतपुर, फजीलपुर समेत दर्जनो गांवो में दुकाने सजी हुई है । स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता का लाभ जुआरी खुल कर उठा रहे है शायद यही कारण है कि इन जुए की फडों पर व स्मैक, चरस, गांजा अवैध कच्ची शराब के कारोबार में नाबालिक बच्चे व महिलाऐं शामिल है ।
यदि समय रहते इन अवैध धन्धो पर अकुंश न लगाया तो आने वाले समय में स्थित और भयावह हो सकती है इस अवैध कारोबार से जहां राजस्व विभाग को लाखो का चूना लग रहा है वही सरकार जिन युवाओ की देश का भविष्य बताती है वही युवा इस दल दल में फंसते जा रहे है वर्तमान समय में इन कारोबार से जुडे व्यापारियों व खरीददारो पर नकेल कसना अति आवश्यक है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर विकासमंत्री का आदेष बेअसर

Posted on 26 August 2012 by admin

ऽ    दिन में भी सड़कों पर जल रही हैं स्ट्रªीट लाईटे
din-me-jalati-lightऽ    नगर पालिका के अधिकारी नहीं देते हैं ध्यान
प्रदेष के सपा सरकार में वरिष्ठ मंत्री आजम खाॅ का बिजली की फिजूल खर्ची पर  रोक लगाने के अद्देष्य को ध्यान में रखते हुए दिए गये निर्देष कि यदि दिन में लाईटे जलती मिली तो सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर विभागीय मंत्री के आदेष का कोई असर नजर नहीं आता। नगर की सड़कों के किनारे खत्भों पर स्ट्रीट लाईटे दिन में भी जलती नगजर आ रही हैं नागरिकों ने सम्बन्धित अधिकारि/कर्मचारी से ध्यान देने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय व प्रान्तीय बैठक

Posted on 24 August 2012 by admin

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय व प्रान्तीय कार्यकारिणी की एक संयुक्त बैठक का आयोजन आगामी रविवार को प्रेस क्लब में किया गया हैं महासंघ के जिलाध्यक्ष अषोक मिश्रा ने बताया कि आगामी 26  अगस्त रविवर को दोपहर 12 बजे से पें्रस क्लब में महासंघ की राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें देष के कोने-कोन से  महासंघ के पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय सम्मेलन, जन सूचना प्रकोष्ठ की स्थापना, वार्षिक समरिका के प्रकाषन एवं विभिन्न इकाईयों की कार्यकारिणी में परिवर्तन सहित अनेक विन्दुओं पर विचार-विमर्ष किया जायेगा। बैठक में में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 भगवान प्रसाद उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रमाकांत त्रिपाठी, राष्ट्रीय महासचिव अषोक कुणाल, राष्ट्रीय महासचिव विजय विद्रोही, प्रान्तीय अध्यक्ष राम पाल त्रिपाठी, मुख्य महासचिव धीरेन्द्र राव चैबे, महासचिव सत्य प्रकाष गुप्ता, संगठन महासकचव मुक्ति नाथ उपाध्याय सहित आस-पास के कई जनपदों के जिलाध्यक्ष भाग लेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सातवाॅ साहू प्रतिभा समारोह 26 अगस्त को

Posted on 24 August 2012 by admin

समाज के षैक्षिक, बौद्धिक एवं सामाजिक विकास के लिए साहू समाज स्वाजातीय मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष समारोह पूर्वक सम्मानित करता आ रहा हें पिछले छह वर्ष से अनवरत जारी सम्मान समारोी प्रेरित होकर समाज के छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। इस वर्ष सातवाॅ प्रतिभा सम्मान समारोह 26 अगस्त को आदर्ष मैरिज प्वाइंट, ओम नगर में आयोजित किया गया है।
ष्षुक्रवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से  रूबरू साहू सम्मान समारोह की आयोजन कमेटी दानवीर भामाषाह स्मारक चेतना समिति, ष्षास्त्री नगर सुलतानपुर एवं नगर साहू समाज के संयोजक भुलई राम गुप्ता ने बताया  िकइस समारोह में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण अमेठी सहित जिले भर के मेधावी छात्र-छात्राओं को ष्षील्ड, प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। इसमें भी जो टापर होंगे उन्हें विषेष सम्मान दिया जाता है। जो इस बार भी 2012 में उत्तीर्ण  मेधावियों को 26 अगस्त को आयोजित सम्मान सतारोह में दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त कला क्षेत्र में प्रोत्साहन के लिए महिलाओं व बालिकराओं के लिए मेंहदी व रंगोली व कक्षा तीन से दस तक के छात्र-छात्राओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयेजन किया गया हैं जो सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीख् सम्पन्न् होंगे। 10 बजे से 2 बजे तक सम्मान समारोह होगा।  उन्होने बताया कि दस समारोह में के मुख्य अतिथि कानपुर जिले के जिला न्यायाधीष अरुण कुमार गुप्ता होंगे। विषंष अतिथि के रूप में  ईं आर.एन. गुप्ता, सा0नि0वि0, बी0एन0 गुप्ता, से0नि0 लेखाधिकारी ब्रिज कारपोरेषन लखनउ, डा0 के. एन. गुप्ता, उप मुख्य चिकित्साधिकारी गोण्डा, डा0 राम जी गुप्ता नेत्र रोग विषेषज्ञ, डा0 अषोक कुमार गुप्ता फिजीसिएन, ज्ञान चन्र्द गुप्ता तहसीलदार जौनपुर व डा0 आषा साहू प्रवक्ता उिर्गी कालेज अमेठी रहेंगे। इस मौके पर बनवारी लाल गुप्ता, डा0 राम जी गुप्ता, लाल चन्द्र गुप्ता अवनीष साहू, अजय कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाष गुप्ता मोजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in