Archive | सुलतानपुर

पत्रकार एशोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

Posted on 02 March 2013 by admin

सुलतानपुर १ मार्च ।
पत्रकार एशोसिएशन की मासिक बैठक नगर के प्रेस क्लब में डा० अवधेश शुक्ला की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई । बैठक में आगामी ३० माई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर एशोसिएशन द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यव्रहृम की रुप रेखा एवं रणनीति तय की गयी ।
महासचिव जीतेन्द्र श्रीवास्तव ने वरिष्ठ सदस्य इम्तियाज रिजवी को संगठन का कोषाध्यक्ष बनाये गये तथा संजय श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी एवं अनुराग द्विवेदी को संगठन सचिव पद का दायित्व देने के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद उपस्थित सदस्यों की सहमति पर अध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने उक्त पदो का उन्हे जिम्मेदाी सौपी ।
संगठन सचिव ने आगामी ३१ मार्च को मासिक बैठक मे सभी सदस्यो को उनकी दो फोटो, बायोडाटा, तथा सदस्यता शुल्क अनिवार्य रुप से उपस्थित होकर जमा करवाले के निर्देश दिये । बैठक में उपाध्यक्ष अम्बरीश मिश्रा, परविन्द्र शर्मा, रबि दूबे, सर्वेश श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, रामनारायन चैरसिया, राकेश पाठक, दीपक मिश्रा सहित दर्जनो पत्रकार उपस्थित रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

धनपतगंज क्षेत्र पशु तश्करो क अपना अडडा बना

Posted on 02 March 2013 by admin

सुलतानपुर कार्यालय

धनपतगंज सुलतानपुर १ मार्च ।
थाना कूडेभार का चैकी क्षेत्र धनपतगंज पशु तश्करो के लिए मुफीद साबित हो रहा है । गरीबो का ढाल बनाकर चलाये जा रहे इस गोरखधंधे से जहां तस्कर रातो रात धनाडय होते जा रहे है वही पुलिस की लापरवाही से निरन्तर फल फूल रहा यह गोरखधंधा समाज के अमन चैन के लिए खतरा बनता जा रहा है ।
जनपद फैजाबाद व सुलतानपुर की सीमा क्षेत्र होने के कारण पशु तश्करो ने धनपतगंज क्षेत्र को अपना अडडा बना लिया है । बेखौफ चल रहे इस धंधे से अमन चैन का खतरा उत्पन्न हो गया है । वही पुलिस का बरदहस्त होने से समाज मे आव्रहृोश है । पुलिस अधिकारियों की लापरवाही कहे या व्यवसायी करण कहें समाज व सरकार की बदनामी तय है । हरौरा वरासिन मार्ग हो अथवा क्षेत्र से गुजरी शारदा सहायक नहरो की पटरियां पशु तश्करो का राजमार्ग घोषित हो चुका है ।
सूत्र बताते है कि इनके कार्य करने का तरीका यह है कि ये पशुओ को लाने ले जाने के लिए छोटे बच्चो और महिलाओं को भी सौ दौ सौ के लोभ मे जानवरो की रस्सियां थमा देते है जिससे कोई जान न सके यही नही पशु व्यवसायी दिन भर पशुओं की खरीददारी औने पौने दामो मे कर गांवो के गरीब आबादी वाले गांव मे जानवरो को अपने आदमियों के यहां दिन मे बधंवा देते है और दो तीन एजेन्टो को अलग अलग गांव मे पशुओं की देख रेख के लिए लगा दिया जाता है और सप्ताह मे एक निश्चित स्थानो पर जानवरो को पहुचाने की जिम्मेदारी रखवाले परिवार की होती है और तो और बाजारो मे भेजने के अलावा ये व्यवसायी गाय भैंस के कटे मांस क्षेत्र के कुछ चिन्हित गांवो में भेजे जाते है, ये आम चर्चा है ।
आव्रहृोष यह है कि क्षेत्र में पुलिस हरे पेडो पर सख्ती से नजर रखकर उनकी पेडी वसूलने के चक्कर में ऐसे गैर कानून कार्यो मे मूक दर्शक बनी रहती है जिसे क्षेत्र मे सामाजिक सदभाव बिगडने के आन्देशे से कभी इन्कार नही किया जा सकता है । भाजपा के पूर्व जिलामंत्री डा० बलिराम मिश्रा, एड० राजेन्द्र पाण्डेय तथा राजमणि पाण्डेय समेत विभिन्न नेताओं ने इस अवैध धंध्े को लेकर चिंता जाहिर करते हुए आन्दोलन की चेतावनी दी है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाल विकास पुष्टाहार विभाग की योजना आई०सी०डी०एस० योजना मे लगी गरीब महिलाएं स्वयं आर्थिक कुपोषण की शिकार

Posted on 01 March 2013 by admin

सुलतानपुर २८ फरवरी

जनपद मे चल रही बाल विकास पुष्टाहार विभाग की योजना आई०सी०डी०एस० योजना मे लगी गरीब महिलाएं स्वयं आर्थिक कुपोषण की शिकार हो गई है ।
गौरतलब हो कि जनपद में चल रही बाल विकास विभाग की कुपोषित नीतियों के चलते इसके अन्र्तगत गांव गांव योजना को संचालित करने वाली आंगन वाडी कार्यकत्रियों और सहायिकाएं बीते ३५ वर्षो से सरकार की इस योजना मे समाज सेवा कर रही है और उन्हे सरकार इस भंयकर मंहगाई के युग मे बेहद अल्प मानदेय पर भारत सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना को एक मजबूरी और एक आस के सहारे चलाने मे लगी है ।
मगर सरकारे आती है सरकारे जाती है मगर इनके मानदेय या सरकारी कर्मी बनाने की बात नही होती सरकार कभी रोजगार सेवक बनाती है कभी सफाई न करने वाले सफाई कर्मी की भर्ती करती है और तो और बिल्कुल न काम करने वाले शिक्षको की धडाधड भर्ती करती जा रही है मगर जो वाकई गांव गिरांव के अतिनिर्धन परिवार के बच्चो की सेवा स्वास्थ्य और पढाई कराने के लिए बीते ३५ वर्ष से जुटी है उन्हे व उनके परिवार को ही कुपोषित करने मे लगी है उन्हे इतना कम मानदेय दिया जाता है कि उससे दो जून की रोटी नही खाया जा सकता ।
चूंकि यह दशा एक आंगनवाड़ी व सहायिका की है वो भी एक गरीब महिला होने के नाते मजबूर है । और सरकार जैसी ताकतवर संस्था से लड नही सकती सबसे बडी बात यह है कि इनका कोई मजबूत संगठन नही है और कर्मचारी संगठनो को सर्मथन भी नही है यही कारण है कि प्रदेश के गरीबो की आय भी ३६००० सालाना सरकार मानती है मगर इन महिलाओ की आय भी इसी के बराबर ठहरती है मगर इन्हे या इनके परिवारो को सरकार की शायद ही कोई योजना का लाभ दिया जाता हो ? जबकि प्रदेश व केन्द्र सरकार की लगभग ज्यादातर योजनाओं मे भी इन्हे मूल योजना से हटाकर जोड दिया जाता है फिर भी सरकार न तो इनके भविष्य को देखती है न ही इनके परिवार को बस इतना जरुर करती है कि कभी प्रधानमंत्री तो कभी मुख्य सचिव उ०प्र० कुपोषण पर चिन्ता जरुर जाता है मगर जिनके सहारे इसे दूर किया जाना है उनके कुपोषण पर कभी सरकार नही सोचती ।
उ०प्र० सरकार इन्हे महज २००रु० प्रतिमाह देती है और इनके कर्मचारी अधिकारी इन महिलाओं से पूर्ण कालिक कर्मचारियों के बराबर काम लेती है मगर उन्हे कभी तवज्जो नही देती । उक्त बाते और व्यथा आंगनवाडि़यों ने नाम न छापने की शर्त पर आव्रहृोश व्यक्त किया गया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दैनिक समाचार पत्र के छायाकार की पुलिस द्वारा पिटाई

Posted on 01 March 2013 by admin

सुलतानपुर कार्यालयdsc_0052
लम्भुआ सुलतानपुर २८ फरवरी । दैनिक समाचार पत्र के छायाकार की पुलिस द्वारा की गई पिटाई के विरोध मे भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के पत्रकारो ने तहसील स्तर पर पुलिस द्वारा छायाकार की पिटाई की निन्दा करते हुए ज्ञापन सौपा । लम्भुआ मे सर्वदेव तिवारी की अगुवाई में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति मे तहसीलदार लम्भुआ को सौपा तथा न्यायिक कार्यवाही की मांग की ।
एस०पी० कार्यालय परिसर मे फरियादियों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करते समय घटना की फोटो ले रहे छायाकार राज बहादुर यादव की पुलिस कर्मियों ने सी०ओ०सिटी की मौजूदगी मे पिटाई से क्षुब्ध लम्भुआ तहसील के समस्त पत्रकारो ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी लम्भुआ की अनुपस्थिति में तहसीलदार संजय कुमार को सौपा और पुलिस के विरुद्ध न्यायपूर्ण कार्यवाही की मांग की ।
इस अवसर पर पत्रकार विकास श्रीवास्तव, राजेश पाठक, विनोद पाण्डेय, सर्वदेव तिवारी, मनोज शर्मा, ओम प्रकाश, अखिलेश बरनवाल, देवेन्द्र दूबे, सुरेश प्रताप सिंह, चित्रसेन सिंह,वाजीद खान तथा भाजपा के क्षेत्रीय नेता रवीन्द्र सिंह उपस्थित रहे तथा घटना की घोर निन्दा की तथा रवीन्द्र सिंह ने छायाकार पर हुए हमले की निन्दा करते हुए वर्तमान सरकार की कार्यशैली पर खेद व्यक्त किया ।
वही दूसरी ओर तहसील जयसिंहपुर मे संजय सिह व सुशांत तिवारी की अगुवाई मे बाबूराम यादव, राकेश उपाध्याय, अरुण दूबे, अरुण उपाध्याय, ओम प्रकाश वर्मा, पवन मिश्र, नवनीत मिश्र, रोहित पाठक, भूपेन्द्र सिंह, शशीकांति दूबे व ब्लाक धनपतगंज, कुडवार समेत सभी जगहो पर ग्रामीण अंचल के पत्रकारो ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री को न्यायिक जांच की मांग व दोषी पुलिस अधीक्षक सी०ओ० व कोतवाल के निलम्बन और स्थानान्तरण का ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौपा गया । तहसील जयसिंहपुर मे व लम्भुआ मे पत्रकारो ने घोषणा की है कि पुलिस अधिकारियों पर जब तक कार्यवाही नही होती प्रशासन की सभी खबरो एवं कार्यव्रहृमो का पूर्णतया बहिस्कार किया जायेगा और प्रत्येक थाने व पुलिस द्वारा जनता के हो रहे बर्ताव की खबरे प्रमुखता से सभी समाचार पत्रो मे छापी जायेगी । जिससे सरकार मे और शासन मे बैठे लोगो को इन पुलिस कर्मियों की हैवानियत की जानकारी व हकीकत का पता चल सके ।
हैरत है कि जिले मे आये डी०आई०जी० ने समीक्षा के दौरान न तो पत्रकारो न ही प्रदर्शनकारियों से पक्ष जानने की कोशिश की न ही जनपद के किसी जनप्रतिनिधि से ही मिले इससे पूरा जिला क्षोभ व्यक्त कर रहा है । वही घटना को बीते तीन दिन होने को है मगर अभी तक उ०प्र० सरकार ने कोई ठोस कार्यवाही नही की जिससे मीडिया कर्मियों मे रोष बढता जा रहा है । इसी का नतीजा है कि जनपद की पुलिस अब पूरी तरह जन विरोधी हो चुकी है और आये दिन फरियादियों और निर्र्दोषो पर जुल्म ढा रही है और सदन चल रहा है फिर भी जिले का पुलिस प्रशासन सरकार के हकूफ को चुनौती दे रहा है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ज्ञापन प्रभारी जिलाधिकारी को सौपा

Posted on 28 February 2013 by admin

011जनपद के पत्रकारो ने अपरान्ह नगर में मौन जुलूस निकाल कर पुलिस बर्बरता के खिलाफ आव्रहृोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को कार्यवाही वाला ज्ञापन प्रभारी जिलाधिकारी को सौपा ।
गौरतलब हो कि बीते दिन पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर मे फरियादियों पर हो रहे लाठी चार्ज की कवरेज करते समय छायाकार की पिटाई से आव्रहृोशित जिले भर के पत्रकारो ने पूर्व घोषित मौन जुलूस निकाल कर जनान्दोलन के जरिये एक ३ सूत्रीय मांग पत्र प्रदेश के समाजवादी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रभारी जिलाधिकारी के माध्यम से सौपा । इस बावत प्रभारी जिलाधिकारी अरविन्द पाण्डेय ने पत्रकारो को आश्वस्त करते हुए कहा कि इसे तत्काल माननीय मुख्यमंत्री जी को फैक्स करा दे रहा हूं । पत्रकार संघर्ष समिति के सदस्यो ने सरकार को इस कांड की कार्यवाही के लिए रविवार तक का समय दिया है ।
ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारो ने मुख्यमंत्री से इस अलोकतांत्रिक, अशोभनीय घटना की न्यायिक जांच की मांग पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर व कोतवाल समेत दोषी सिपाहियों को निलम्बित कर स्थानान्तरित किया जाये । भविष्य मे पत्रकारो के साथ ऐसी घटना न हो यह सुनिश्चित कराया जाये । सोचिये जरा जिले का कप्तान और सभी आला अधिकारी परिसर स्थित कार्यालय मे मौजूद हो और पुलिस कर्मी व नगर कोतवाल जितेन्द्र गिरि, दरोगा कमलेश तिवारी, कोतवाली नगर के सिपाहियों द्वारा फरियादियों को बेरहमी से पीटना और गला दबाकार जान से मारने की कोशिस करना यही नही पुरस्कार प्राप्त छायाकार राजबहादुर को घेरकर पीटना और समाचार कवर करने पर जेल भेजने के लिये जीप पर लादना वो भी सीओं और कोतवाल के कहने पर आखिर क्या दर्शाता है । यही कि जिले मे अब आपात काल या सेंसर शिप लागू हो गई है ।
पुलिस के कुकर्मो की फोटो व समाचार नही छपेगा वो भी ये आपात काल पुलिस अधीक्षक किरण एस द्वारा लगाया जाना क्या बताता है कि प्रदेश सरकार का प्रदेश मे अस्तित्व ही नही है । न ही लोकतंत्र बचा है न ही नागरिको और मीडिया के अधिकार बचे है सब ईमरजेंसी नियमो के तहत जब्त कर लिए गये है । या अब इस सरकार मे जनता को व मीडिया को अपनी बात करने की आजादी जरिये पुलिस कप्तान किरन एस तत्काल जब्त लिया गया है । इस बात का सारा साक्ष्य जरिये फोटो ग्राफ पचासो समाचार पत्रो मे प्रमुखता से छापा है अब इस मामले मे जांच की और आयोग बनाने की शायद आवश्यकता नही है ।
ये एक जिले के फरियादियों और मीडिया पर हमला नही है यह लोक तंत्र में जनता द्वारा जनता के लिए चुनी गई सरकार के लोक तांत्रिक अधिकारो पर एक आई०पी०एस० अधिकारी और कर्मचारियों का अघोषित हमला है और यह कृत्य यह बताता है कि इस पुलिस अधिकारी ने लोकतंत्र और संविधान को सरेआम अपने कारिंदो संग मय असहले के नकार दिया है और इस जनपद के जरिये मुख्य मंत्री और संविधान प्रमुख महामहित हो भी यह बताने की कोशिश की है कि हम जनपद सुलतानपुर के हजारो पुलिस कर्रि्मयों और असलहाधारी दरोगाओं के मुखिया है हम भारत के संविधान और उसमे जनता के अधिकारो और सरकार के मुखिया के निर्देशो को ताख पर रखते है हम या हमारे महकमे के खिलाफ जो बोलेगा, लिखेगा, छापेगा, दिखायेगा उसे इसी तरह दौडा दौडा कर पीटा जायेगा और दिन दहाडे गला दबा कर मार दिया जायेगा ।
ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले दिनो मे अब बारी किसी सत्त्ताधारी विधायक, सांसद और मंत्री की है जो जनता की पैरौकारी मे खुलेआम पुलिस अधिक्षक से मिलने आ जाते है सोचिये बीते दिन तिकोनिया पार्क मे भी जिले के कूरेभार थाने के मझौवा के कुछ ग्रामीणो पर भी रात के अंधेरे मे पुलिस सी०ओ०ने हमला कर गायब कर दिया । जिसमें तमाम महिलायें भी थी अपनी मांग के समर्थन मे धरना दे रही थी । सोचिये मुख्यमंत्री जी कहां है अपका लोकतंत्र समाज वाद कहां है आपका जन लोकप्रिय न्याय यह आपको खुल्लम खुल्ला चुनौती है इसे जनहित मे स्वीकार करिये जिले की चैदह लाख जनता आपके निर्णय की प्रतीक्षा कर रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पार्टी कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल मे डाल दिया

Posted on 28 February 2013 by admin

आम आदमी पाट्री की सुलतानपुर इकाई के तत्वाधान मे सुलतानपुर जनपद मे लगातार बढती जा रही आपराधिक घटनाओं के खिलाफ एस०पी० आफिस मे ज्ञापन देने गये लोगो पर स्थानीय पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल मे डाल दिया । इस घटना की रिपोर्टिंग के लिए मीडिया कर्मियों को भी पुलिस द्वारा पीटा गया और उनके कैमरे भी तोड दिये गये । इस घटना की पूरी रिपोर्ट जिले के कई दर्जन अखबारो मे लगातार लग रही है ।
पुलिस द्वारा अपराधो की रोकथाम में असफलता से सुलतानपुर की जनता मे बहुत आव्रहृोश है और शांति पूर्ण नागरिको का जीना लगातार मुश्किल होता जा रहा है । इन समस्याओं पर ध्यान देने और पुलिस द्वारा अपनी कार्यप्रणाली मे बदलाव लाने की जगह नागरिको को ही सताया जा रहा है । पुलिस की लाठी चार्ज की यह कार्यवाई लोकतंत्र के विरुद्ध है । आम आदमी पार्टी के अवध जोन की कमेटी की ओर से पुलिस की ज्यादती का घोर विरोध किया गया तथा दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ तुरन्त कार्यवाई की मांग करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिको के खिलाफ लगाये झूठे आरोप वापस लिये जाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कुछ पुरुषो को पुलिस ने कहां गायब कर दिया है इसकी जानकारी किसी को नही है

Posted on 28 February 2013 by admin

जनपद का पुलिस प्रशासन लोक तंत्र की धज्जिया उडाते हुए नगर के तिकोनिया पार्क में प्रशासन की अनुमति पर प्रदर्शन कर रहे नागरिको को जबरन गिरफ्तार कर हवालात मे डाल दिया । प्रर्दशन कर रही महिलाएं तथा कुछ पुरुषो को पुलिस ने कहां गायब कर दिया है इसकी जानकारी किसी को नही है गायब ग्रामीणो के परिजन उनके खोज मे दिनभर यहां वहां भटकते रहे ।
पुलिस का तानाशाही रुप जनपद वासियों को देखने को मिला जब प्रशासन से अनुमति लेकर नगर के तिकोनिया पार्क मे विकास क्षेत्र कूरेभार के सरैया मझौवा के वासिन्दो ने गांव मे व्याप्त अनियमिताओं पर उदासीन बने अधिकारियो को चेताने के लिए २३ फरवरी से २८ फरवरी तक शांतिपूर्वक अनशन पर बैठे ग्रामीणो को सीओ सिटी के नेतृत्व मे पुलिस ने जबरन गाडी मे भरकर जेल मे डाल दिया तथा महिलाओं को कही अन्यत्र गायब कर दिया ।
गायब लोगो के परिवारी जन उनकी तलाश में दिन भर जनपद के विभिन्न कार्यालयों का चक्कर लगाते रहे । गायब लोगो की सूची में रामफेर, महराजदीन, बरखू, कुलदीप, अयोध्या, भावना, केवला, राजकुमारी, कैलाशा सहित लगभग दर्जन भर पुरुष व आधा दर्जन महिलाओं सहित तीन बच्चे है । उक्त घटना के समक्ष उचित कार्यवाही के लिए गांव के शिव प्रसाद पाठक ने जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्य पाल को ज्ञापन सौपा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिले भर मे ताबड तोड अपराध हो रहे है

Posted on 28 February 2013 by admin

जनपद मे फरियादियों की शत्रु और अपराधियों से दोस्ती का प्रमाण पत्र है पुलिस कार्यालय की घटना मुख्य मंत्री स्वयं बताये जनता किससे करे फरियाद ।
हैरत और क्षोभ है कि समाजवादी सरकार मे जिले मे कप्तान के रुप मे जनरल डायर का एक बार फिर जनता मीडिया ने साक्षात २०१३ दिन सोमवार को लगभग ११ बजे पुलिस कप्तान के आफिस मे दर्शन किया वैसे तो जिले भर मे ताबड तोड अपराध हो रहे है और हो भी क्यो न जब वर्षो से इसी जनपद मे जमे अपराधियों के मित्र सिपाही और दरोगा समाजवादी स्थानान्तरण नीति का फायदा उठा यहां फिर से मनचाही तैनाती पा चुके  है जो अपराधियों को पकडने का टास्क पाकर उन्हे पैसा लेकर बचाते जा रहे है ।
बीती घटनाओं पर नगर डाले तो साफ दिखता है कि सरेआम गोली चलाने वाले अपराधी खुलेआम घूम रहे है अहसन हत्या कांड के आरोपी दरोगा और कोतवाली के सिपाहियों संग गुलछर्रा उडा रहे है । भू माफिया कोतवाली के सिपाही व दरोगा को पार्टनर बना कर कब्जा कर रहे है मगर वे बाइक चोरी, व्यापारी लूट, स्मैक बिव्रहृी, चोरी, दबंगो का हमला पूर्व मे यहां तैनात दरोगा और सिपाही के सहयोग से खुलेआम हो रहा है । या यूं कहा जाये कि सिपाही और दरोगा मिल कर जिला चला रहे है तो सोचा जा सकता है कि २०१४ मे मुलायम सिंह के सपनो को यहां की पुलिस पीडित जनता और पत्रकार अवश्य पूरा करेगें इसमे कोई दो राय नही ।
अगर अपराध पीडित जनता को पूरा पुलिस प्रशासन एक राय हो लाठी गोली से सरेआम आहत करेगा और मीडिया के कैमरों अखबार की खबरो को अपराधी मित्र इसी तरह रोकते रहे तो वो दिन दूर नही कि आम जनता एक बार फिर सडको पर उतर कर इन काले अग्रेजो को जिले से बाहर करने की जंग छेड देग्ी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय महा सम्मेलन प्रेस क्लब मे आयोजित किया गया

Posted on 24 February 2013 by admin

01भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय महा सम्मेलन प्रेस क्लब सुलतानपुर मे आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला अर्रि्पत कर प्रारम्भ हुआ ।
वर्तमान समय मे पत्रकारिता करना कडी चुनौती है जहां सच्चाई को पटल पर पारदर्शिता करना पत्रकार के कलम की असली पहचान है उक्त विचार मुख्य अतिथि रहे प्रवीण अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रवीण अग्रवाल व विशिष्ट पूर्व सांसद मो० ताहिर खां व राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान प्रसाद उपाध्याय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्रि्पत कर दीप प्रज्वलित कर किया । जहां डा० अरविन्द चतुर्वेदी, राधेरमण मिश्र वैद्य, राय साहब सिंह अध्यक्ष बार एसोसिएशन , करुण शंकर द्विवेदी जिलाध्यक्ष भाजपा, पूर्व सदर सांसद मो० ताहिर खा, अजमल अहमद आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आज के पत्रकारिता बिन्दु पर प्रकाश डाला । उदघाटन समारोह के अन्त मे डा० डी०एम० मिश्रा ने अपने कवि के पंक्ति पत्रकारिता की वारिकियों पर प्रकाश डाल लोगो को सोचने पर विवश कर दिया ।
दो दिवसीय कार्यक्रम में सांय पांच बजे के बाद उपस्थित पत्रकार बन्धुओं की गोष्ठी व रात्रि लगभग नौ बजे कवि सम्मेलन किया गया । दूसरे दिन से अभिव्यक्ति स्मारिका का विमोचन व पत्रकारिता विषय पर चर्चा व कमियों पर वक्ताओं द्वारा प्रेरणा देना व निदान विषयों पर प्राथमिकता होगी ।
उक्त अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष रामपाल, राष्ट्रीय महामंत्री विजय विद्रोही, जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, राकेश शर्मा, प्रो० अरविन्द चतुर्वेदी, ओम प्रकाश मिश्रा, आदित्य दूबे, इम्तियाज रिजवी, फरीद अहमद, दयाशंकर गुप्ता, सन्तोष यादव, रामनरायन चैरसिया, नमोनारायण चैबे, तेज बहादुर सिंह, राजेश सिंह राजू, प्रवीण श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, राजेश सिंह, रमाशंकर चैरसिया, अवधेश शुक्ला, के०के० तिवारी, अतुल श्रीवास्तव, सुरेश मौर्य, वंशराज तिवारी, इस्मत खान, आर०के० मौर्या, आर०ए०कोविद, सर्वदेव तिवारी, नीरज तिवारी, सोनू, कपिल देव शुक्ला, सन्तोष तिवारी, अलीम शेख, अवधेश गुप्ता आदि लोगो ने बढ चढ कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महा सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता ने किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लम्भुआ थाने में दलालों का बोलबाला

Posted on 23 February 2013 by admin

सुलतानपुर २२ फरवरी । यूं तो पुलिस विभाग व इनकी करतूतें जग जाहिर है लेकिन उसमे भी लम्भुआ कोतवाली इन दिनो दलालो की कमाई का प्रमुख जरिया बनी हुई है ।
नवागंतुक कप्तान ने अपने मातहतो को कार्यशैली मे सुधार लाने के दिशा निर्देश तो जारी कर दिये मगर शायद उन्हे यह नही मालूम कि उनके दिशा निर्देश के बावजूद भी थाने मे दलालो का जमावड़ा लगा रहता है। एफ०आई०आर० दर्ज कराने से लेकर छोटी मोटी वारदातों के अपराधियो को छोडवाना इन दलालो के बाये हाथ का खेल होता है यहां तक कि यह लोग दो पहिया वाहनो व चार पहिया वाहनो की चेकिग के नाम पर भी धन उगाही करने से बाज नही आते ।
इन दिनो हरे पेड़ो की कटान जोरो पर है इन महानुभावो के संरक्षण प्राप्त ठेकेदार हरे पेडो को धडल्ले से कटवाते है अपने हिसाब से उसका हिसाब किताब भी साहब तक पहुंचा देते है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in