Archive | सुलतानपुर

ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार लो वोल्टेज सप्लाई आने के कारण बच्चो की पढ़ाई में बाधा

Posted on 05 March 2013 by admin

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार लो वोल्टेज सप्लाई आने के कारण बल्ब दीपक की तरह जल रहे है जिससे बच्चो की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न्न हो रही है।
गौरतलब हो कि हाईस्कूल एवं इण्टर के बच्चो की बोर्ड की परीक्षाएं प्रारम्भ हो गई है परन्तु बिजली विभाग अभी भी लो वोल्टेज की समस्या पर ध्यान नही दे रहा है जिस कारण परीक्षार्थियो को काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है।
एक तो बिजली की सप्लाई ही कम होती है और जब सप्लाई आती भी है तो वोल्टेज की समस्या रहती है। बिजली का कोई पता नही है कब दिन में रहेगी और और कब रात में।
क्षेत्र के विभोर द्विवेदी, मनीष मिश्र, रमाकांत तिवारी, राज कुमार वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र यादव सहित सैकड़ो अभिभावको ने बिजली विभाग के आला अधिकारियो से मांग की है कि बिजली की आवाजाही एवं वोल्टेज की समस्या का समाधान अतिशीघ्र करे जिससे कि बच्चों की पढ़ाई मे बाधा न पहुंचे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक

Posted on 05 March 2013 by admin

सुलतानपुर ।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें बारहवें राष्टीय अधिवेशन के कार्यकम की समीक्षा हुई। बैठक में सभी ने अधिवेशन की सफलता पर प्रसन्न्न्ता व्यक्त करते हुए कमियों को भविष्य में सुधारने का सुझाव दिया। कुछ सदस्यों ने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया। जिस पर उन्हें बताया गया कि जो व्यक्ति संगठन में जितनी हिस्सेदारी रखेगा उसे उतना ही महत्व मिलेगा।
बैठक में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने कहा कि सुलतानपुर इकाई के सदस्यों की नये सत्र की सदस्यता शीघ्र लेकर नयी कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाये और होली के बाद संगठन की ओर से आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह में सुलतानपुर ईकाई का शपथ ग्रहण भी सम्पन्न्न कराया जाय। बैठक में प्रदेश महासचिव अशोक मिश्र ने हिन्दुस्तान के छायाकार राजबहादुर यादव की पिटाई मामले में संगठन की भूमिका पर जानना चाहा। जिस पर विजय विद्रोही ने राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश गुप्ता ने राय मांगी। श्री गुप्ता ने इस मामले पर कहा कि संगठन को पीडित पक्ष के साथ रहना है। यदि वह पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के स्थानान्तरण तक अपनी लडाई चाहता है तो संगठन को उसके साथ होना चाहिए।
बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुशील मिश्र, डॉ० आदित्य दूबे, ओम प्रकाश मिश्र, सर्वदेव तिवारी, डा० धर्मेन्द्र सिंह, नमो नरायन चैबे, दया शंकर गुप्ता, राजेश सिंह राजू, इम्तियाज रिजवी, सुरेश सिंह, महेन्द्र दूबे, नरेन्द्र द्विवेदी, राम शंकर चैरसिया  सहित संगठन के कई पत्रकार मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कूरेभार बाजार अतिव्रहृमण की गिरफत्त में

Posted on 05 March 2013 by admin

कूरेभार सुलतानपुर

कूरेभार बाजार अतिव्रहृमण की गिरफत्त में जकडता जा रहा है जिस कारण आम लोगो को काफी असुविधाओ का सामना करना पड रहा है ।
सुलतानपुर फैजाबाद मार्ग पर स्थित कूरेभार बाजार मे सब्जी मण्डी और टैक्सी स्टैन्ड राष्ट्रीय राजमार्ग की पटरियो पर लगने से आवागमन बाधित हो जाता है ।
अतिव्रहृमण की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना सुबह शाम विद्यालय आती जाती बालिकाओं तथा बुजुर्गो को करना पड रहा है । सब्जी मण्डी और टैक्सी स्टैण्ड सड़क पर होने की वजह से सदैव बाजार मे जाम की स्थित बनी रहती है ।
इस बावत सरकारी मशीनरी पूरी तरह से मौन साधे बैठी है और इस प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा कूरेभार क्षेत्र की समस्त जनता को उठाना पड़ रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ब्लॉक अधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियो की उदासीनता के चलते ग्रामवासियो की समस्या के निस्तारण के लिए बनाये गये ग्राम सचिवालय निष्प्रयोज्य

Posted on 05 March 2013 by admin

भदैयां सुलतानपुर । ब्लॉक अधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियो की उदासीनता के चलते ग्रामवासियो की समस्या के निस्तारण के लिए बनाये गये ग्राम सचिवालय निष्प्रयोज्य साबित हो रहे है। सरकार की गांव-गांव मिनी सचिवालय बनवाने की योजना तार-तार होती नजर आ रही है ।
क्षेत्र पंचायत की विभिन्न ग्राम पंचायतो में बनाये गये ग्राम पंचायत घर या तो पशुओं का आशियाना बन चुके है या फिर जुए का अड़डा या आंगन बाड़ी कार्यकत्रियो का मीटिग हाल सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन के साथ-साथ ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के आवास का भी निर्माण करवाया था लेकिन इन बने भवनो की हालत कही कही पर बिगड चुकी है अधिकांश तो ग्राम प्रधान के ही कब्जे मे है ।
मजेदार बात तो यह है कि ग्रामीणो के लिए पंचायत अधिकारी को इन्ही भवनो में रहना चहिए किन्तु उनका आज तक इनमे गृह प्रवेश तक नही हुआ ग्रामसचिवालयो की दशा पर जब सक्षम अधिकारी से बात की गयी तो उन्होने इस पर अनभिज्ञता जाहिर कर अपना पल्ला झाड लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर पालिका परिषद मे नियमो कानूनो की ऐसी तैसी कर रहा चर्चित टी०आई०

Posted on 05 March 2013 by admin

जनपद सुलतानपुर की नगर पालिका परिषद मे नियमो कानूनो की ऐसी तैसी कर रहा चर्चित टी०आई० वो भी उपजिलाधिकारी ध् अधिशाषी अधिकारी की सहमति और जनकारी मे ।
गौरतलब हो को जनपद की पालिका परिषद मे वर्षो से गोलमाल के कम्प्यूटर माने जाने वाले कर निरीक्षक रियाज मोहम्मद का कार्यकाल बीते २८ फरवरी को ही समाप्त हो चुका है । मगर आज भी अपनी सीट पर डट कर बैठा है और जनपद मे चल रहे ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण की बैकडेट मे रसीदे कटवा पैसा जका करवाना, हाउस टैक्स, वाटर टैक्स के पुराने मामलो का निस्तारण पूर्व की तिथियों मे करना आज भी जारी है जिसको पालिका परिषद के चेयरमैन और अधिशाषी अधिकारी भी भली भांति जानते है ।
जबकि कर्मचारी सेवा नियमावली के अनुसार अपने पटल का समस्त कार्यभार सेवा निवृति के पूर्व ही हो जाना चाहिए और उस पटल उस कार्यालय और उस सीट पर बैठने का अधिकार उस कर्मी को नही रह जाता है मगर जनपद मे तो कई दशको से अपनी उंगली पर पूरा प्रशासन नचाने वाले इस सेवा निवृत कर्मी के खिलाफ आज भी जिला प्रशासन और चेयरमैन बोलने की स्थिती मे नही है ।
आज जब मीडिया कर्मियों ने दफ्तर मे बेधडक कार्यकर रहे पूर्व टी०आई० से पूछा तो कहने लगे कि हम चार्ज बना रहे है जब पूछा गया कि चार्ज लेने वाला कोई नही दिख रहा है तो कहने लगे कि मै ऐसे ही काम करुंगा जाओ खबर छाप दो । सोचिये जरा कि ये टी०आई० जब सेवा निवृत्त्ति के बाद इतना शक्तिशाली है तो इसका शायद ही कोई कुछ कार्यवाही कर सकें वैसे भी ट्रांसपोर्ट नगर की विवादित जमीन तक पर इससे डी०एम० से शिलान्यास तक करवा लिया और यही नही आज भी उस काम्पलेक्स की सभी पत्रावलियां जमा रसीद बुकें आवेदन फार्म, लाखो की एफ०डी० व नगद धनराशि आज भी इस टी०आई० के कब्जे मे है जो कि पूर्णतया गलत है ।
यही नही इनके कार्यकाल की तमाम गोपनीय कागजात और रसीद बुके भी इन्ही के कब्जे मे है जबकि इस कर्मी के सेवा निवृति के पूर्व ही इससे महत्वपूर्ण पत्रावलियां और गोपनीय दस्तावेज का चार्ज ले लेना चाहिए था मगर अपने गलत सही कार्यो के मायाजाल मे जिला प्रशासन को भी शीशे मे उतार चुका यह कर्मी अब सरकार व शासन को भी खुलेआम अंगूठा दिखा रहा है पूर्व सभासदो व वर्तमान सभासदो ने नगर विकास मंत्री से जांच कर कडी कार्यवाही करने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चिकित्सालय में उपचार के दौरान अधेड की मौत

Posted on 05 March 2013 by admin

शुकवार को बीती रात चोटहिल अवस्था मे अधेड को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी ।
प्राप्त सूचना के अनुसार थाना धम्मौर क्षेत्र अन्तर्गत दिखौली गांव निवासी राम कुमार यादव ४० वर्ष पुत्र शीतला प्रसाद यादव शुकवार बीती रात चोटहिल अवस्था मे परिजनो ने उसे जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी । सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव विच्छेदन हेतु शव गृह भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वीडियोध्सी०डी० कैसेट लाइबे्ररी तथा चिपध्मोबाइल डाउन लोडिग संचालको के लाइसेंस की अवधि ३१ मार्च तक

Posted on 05 March 2013 by admin

जिला मनोरंजन कर अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनपद के सभी वीडियोध्सी०डी० कैसेट लाइबे्ररी तथा चिपध्मोबाइल डाउन लोडिग संचालको को सूचित किया है कि वित्त्तीय वर्ष २०१२-१३ समाप्त होने जा रहा है । इन संचालको के लाइसेंस की अवधि ३१ मार्च तक है । २०१३-१४ के लिए लाइसेस नवीनीकरण किये जाने संबंधी नियमानुसार शुल्क दिनांक १०-०३-१३ तक राजकीय कोष मे जमा कराकर ट्रेजरी चालान की मूल प्रति प्रार्थना पत्र सहित कार्यालय मे प्रस्तुत करे ।
जनपद मे बिना लाइसेस प्राप्त किये अवैध रुप से संचालित की जा रही वीडियो सी डी लाइब्रेरियां तथा चिपध्मोबाइल डाउन लोडिग करते हुए पाये जाने पर उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जायेगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कथा ब्यास श्री पवन नन्दन जी दवारा श्रीमदभागवत कथा का महात्म्य श्रवण

Posted on 05 March 2013 by admin

edited-d_7176-copyजीवन में मां का स्थान सर्वोपरि होता है । श्री मद भागवत कथा सुनने व सुनाने दोनो से इच्छित फल की प्राप्ति होती है । यह बातें अलीगंज बाजार के निकट लंगड़ी गांव मे आयोजित श्रीमदभागवत कथा के दौरान कही ।
अलीगंज के लंगड़ी गांव में आयोजित ७ दिवसीय संगीतमय कथा के प्रथम दिन कथा ब्यास श्री पवन नन्दन जी ने कथा का महात्म्य श्रवण कराया जिसमें धुंधकारी और गोकर्ण दोनो भाइयो के चरित्र पर प्रकाश डाला ।
कथा ब्यास ने बताया कि श्रीमदभागवत कथा सुनने व सुनाने दोनो से फल की प्राप्ति होती है कहा कि धुंधकारी ऐसे भाई को गोकर्ण जैसे भाई ने श्रीमदभागवत की कथा सुनाकर प्रेत योनि से मुक्ति दिला दिया । आगे कहते हुए आचार्य जी ने बताया कि माता पिता का सर्वोपरि स्थान है । उन्होने कहा कि एक मां अपने पुत्र को चोट लगने पर अपनी एक आंख पुत्र को देकर कुरुपवती हो गयी जिससे पुत्र अपनी मां को जीवन भर कुरुप मानता रहा और माता की मृत्यु के पश्श्चात जब उसे यह बात मां द्वारा लिखे पत्र के माध्यम से जानकारी मिली तो उसने बहुत प्रायश्श्च्ति किया ।
कथा के पश्श्चात उपस्थित लोगो ने भगवान की आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समस्त उपभोक्ता त्रस्त्र हो चुके है

Posted on 03 March 2013 by admin

जनपद में मंहगाई की मार झेल रहे सीधे साधे उपभोक्ताओ के साथ अमेठी गैस सर्विस द्वारा तौल में कम भरे हुए गैस सिलेन्डरो को खुलेआम आपूर्रि्त करके उपभोक्ताओं के जेब पर डाका डालने का कार्य हो रहा है । निराला नगर के कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि अमेठी गैस के हाकरो द्वारा तौल मे कम गैंस सप्लाई करना एवं उपभोक्ताओं से २० रु० से लेकर ५० रु० तक डिलवरी चार्ज वसूलना इनका लक्ष्य बन चुका है । जिससे जनपद के समस्त उपभोक्ता त्रस्त्र हो चुके है ।
जब कि नियम यह कहता है कि इन गैस डिलेवरी मैन को तौल का कांटा और छपे गैस मूल्य की कीमत से अधिक नही लेना चाहिए उसमें डिलेवरी चार्ज जुडा होता है परन्तु इन गैंस एजेन्सियों की शह पर गैस हाकर उपभोक्ताओं से जबरन अधिक पैसा लिए बिना घर से नही जाते और यदि किसी उपभोक्ता ने शिकायत की बात उससे की तो वह गैस हाकर धमकी देता है कि दुबारा गैस नही लाउंगा जाकर एजेन्सी के चक्कर लगाना । इस बावज जब उपभोक्ता ने अमेठी गैस एजेन्सी से सम्पर्क साधना चाहा तो एजेन्सी मालिक का मोबाइल स्विच आफ मिला लैंड लाइन फोन नही उठा ।
परेशान होकर उपभोक्ता ने एक दूसरे नं० पर बात की परन्तु उस कर्मचारी द्वारा संतोष जनक जबाब न प्राप्त होने पर उपभोक्ता ने जिला पूर्रि्त अधिकारी वी०के० श्रीवास्तव से सम्पर्क साधा वह उस समय हाईकोर्ट मे थे और उन्होने कहा एक शिकायती पत्र आफिस मे दे दीजिए और एक शिकायती पत्र कांटा बाट माप अधिकारी को देकर अवगत करा दीजिए । जिस पर उचित कार्यवाही की जा सके ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद मे अपराधी जनता को त्राहिमाह बोलवा रहे है

Posted on 02 March 2013 by admin

सुलतानपुर १ मार्च ।
जनपद मे अपराधी जनता को त्राहिमाह बोलवा रहे है और शिकायतियों को पुलिस लाठीयों से पीट रही है । आखिर यह कैसी जनता की सरकार है और कैसे है प्रदेश सरकार के मुखिया जिन्हे फुर्सत नही जनता की फरियाद सुनने देखने और पढने की ।
हैरत है कि मुख्यमंत्री ने विपक्ष के हो हल्ले पर पूरे प्रदेश मे प्रशासनिक फेरबदल तो कर दिया और सोचा कि जिलो की जनता अब अपराधियों के खौफ और कारनामो से मुक्ति पा जायेगी और सपा मुखिया मुलायम सिंह के मिशन २०१४ को विधानसभा चुनाव के माफिक मनचाही व आशातीत सफलता मिल जायेगी या लैपटाप व टेबलेट वाले वोटर अथवा पढे बेटियां बढे बेटिंया का तीस हजार पाकर २०१४ मे साईकिल पर बैंठ जायेगी । तो यह मात्र दिवा स्वप्न है ।
चूंकि जिले की पुलिस अपराधियो की हमराह हो चली है न लैपटाप बचेगा न बेरोजगारी भत्त्ता न विद्याधन अगर यही हाल रहा तो सरेराह दिन दहाडे अपराधी थाने के दरोगा जी को जयहिन्द बोलते हुए जनता को लूटने लगेगें । हालात बयां करने जब कोई फरियादी पूर्व की भांति पुलिस कप्तान किरण एस व सीओ वी०पी०सिंह के पास जायेगा तो उसे खदेड खदेड कर नगर कोतवाल जितेन्द्र गिरि पहले लाठियो से पीटेगें और मनचाही धाराओं मे जेल भेज देगे या रात के अंधेरे मे इन्काउंटर कर देगें । फिर भी हमारे लोहिया समर्थक मुखिया चैन की वंशी बजाते मिलेगें ।
एक नजर जनपद के अखबारो पर डाल ले ते स्वयं हालात देखकर मुख्यमंत्री पद तक छोड देते मगर शायद जनता धोखा खा चुकी है और सुधरने में २०१४ का वेसब्र्री से इंतजार कर रही है । बीते पखवारे भर मे पूरे जनपद मे शायद ही कोई दिन रहा हो जब अपराधियों ने मुख्यमंत्री के कानून व्यवस्था को आईना न दिखाया हो । १७ फरवरी कूडेभार मे गौतम गुप्ता पुत्र गंगाराम निवासी अहलादपुर की हत्या, १७ फरवरी को गोसाईगंज मे मंदिर मे चोरी, १८ फरवरी कोतवाली देहात मे राम कृपाल का जनरेटर चोरी, १९ फरवरी कादीपुर के हमजापुर मे स्कूल मे चोरी, २२ फरवरी गोसाईगंज के कटका कोहरईया मे किरन की दहेज हत्या, २२ फरवरी को शास्त्रीनगर में रमेश चैरसिया के घर ५० हजार की चोरी वो भी चैकी के बगल, २२ फरवरी कादीपुर के वकील राणाप्रताप के घर लाखाो की चोरी, २४ फरवरी दोस्तपुर के एक गांव मे विधवा से दुराचार, २४ फरवरी जयसिंहपुर निवासी जयकरण तिवारी के साथ छिनैती, २५ फरवरी कुडवार के मडरा निवासी दलित के पुत्र की हत्या शव कुंए में मिला, २६ फरवरी कुडवार के दुर्गा मंदिर मे दानपात्र की चोरी, २७ फरवरी कुडवार के घरावां निवासी वलीम को तमंचे की नोक पर सरेबाजार लूट । मगर फिर भी जिले में पुलिस फरियादियों को तो पीट रही है और अपराधियों को सैल्यूट दाग रही है । जय हो समाजवाद ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in