Archive | सुलतानपुर

सायंकालीन अदालत चलाये जाने की मंशा के कारण शनिवार के दिन हडताल बिना किसी अवरोध के जारी

Posted on 30 March 2013 by admin

३० मार्च । लगातार दो वर्षो से सायंकालीन अदालत चलाये जाने की मंशा के कारण अधिवक्ताओं के विरोध के चलते जनपद में प्र्रत्येक सप्ताह में शनिवार के दिन हडताल बिना किसी अवरोध के जारी है । शनिवार के दिन दीवानी के न्यायालयों मे अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहते है ।

विदित हो कि दो वर्ष पूर्व बार एसोसिएसन के जनरल सभा की बैठक में सांय कालीन अदालत चलाये जाने के विरोध मे एक प्रस्ताव पारित किया गया है कि प्रत्येक शनिवार को अधिवक्तागण विरोध स्वरुप सांय कालीन अदालत जब तक समाप्त नही किया जाता है तब तक सांकेतिक हडताल पर रहते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहेगें । न्यायालयो के पीठासीन अधिकारी भी इस हडताल को किसी न किसी रुप मे उपयोग करते हुए ज्यादातर मुकदमा आदेश के लिए नियत कर लेते है । जिससे उन्हे मासिक कोटा की पूर्ति भी आसानी से हो जाती है और छोटे मोटे मुकदमोे के निस्तारण के लिए शनिवार को ही लोक अदालत भी लगायी जाती है ।

सुलह समझौते के मुकदमें भी शनिवार के दिन आसानी से निपट जाते है इन परिस्थितियों मे ज्यादातर बादकारी जो मुकदमे मे वादी होते है उन्हे जरुर निराशा हाथ लगती है क्योकि विपक्षीगण ज्यादातर शनिवार का फायदा उठाने मे कामयाब हो जाते है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद के खैराती अस्पताल - हालात बद से बदतर न जिलाधिकारी को चिंता न जनप्रतिनिधि को चिंता।

Posted on 30 March 2013 by admin

३० मार्च । जनपद के खैराती अस्पताल मे आज भी बसपा कार्यकाल का वजूद कायम है । चहुं ओर दलाल और अराजक तत्वो का बोलबाला, दवा नदारद, डाक्टर नदारद, चतुर्थ श्रेणी, मरीजो के शिकार मे मस्त बाबू फर्जी बिल बाउहृचरो मे मशगूल जिला स्वास्थ्य समिति मात्र कागजो व कलेक्टर के सभाकक्ष तक सीमित सपा विधायको को चुनाव जीतने के बाद नही है गांव गिरांव के गरीबो के ईलाज की चिंता उन्हे तो चिन्ता है मात्र लालबत्ती और अपने चापलूसो के ठेको की, हालात बद से बदतर न जिलाधिकारी को चिंता न जनप्रतिनिधि को चिंता सब कुछ बसपा कार्यकाल का नजारा दिखता है ।

न सपा सरकार की कोई धमक न स्वास्थ्य मंत्री की हनक ईमानदारी का वजूद जिला अस्पताल परिसर मे दिखाई देता है डाक्टर सरकारी बंगलो मे पैसा लेकर मरीज देखते है । दवा औषधि भण्डार से गायब होकर मेडिकल स्टोरो पर पहुंचती है । जिले के दूसरे धोर से सैकडो खर्च कर मरीज कुत्ते की सुई लगवाने जिला अस्पताल आता है यहां भी दलाल पैसा वसूल लेते है पर्चे की लम्बी लाईन, ओ०पी०डी० मे या तो डाक्टर नही है या है भी तो एम.आर.से बातो मे मस्त है ।

जमीन पर गरीब बीमार लेटे अपनी बारी का इन्तजार ही करते रह जाते है । ११ बजे आये डाक्टर २ घण्टे मे ही दर्जनो को निपटा देते है आला कही लगाते है आंखे और मुह एम.आर.की तरफ रटी रटाई दवा पर्चे पर लिख देते है मिले तो मिले नही तो बाहर से लाओं । ठीक ढंग से दिखाना है तो बंगले पर दो बजे के बाद आओं या नर्सिग होम मे दिखाओं हालद बद से बदतर है अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्स रे मशीन मार्च के बजट की आशा मे खराब है । बिजली का जनरेटर खराब है चूंकि मार्च है रिपेरिंग का वजट दिखाना है । डीजल नही है ए०सी०भी खराब है । आखो का चस्मा एन.आर.एच.एम. से प्रहृी नही मिलता । उसकी केवल बंद कमरो मे गोस्ठी की जाती है । क्षय रोगियों को न तो दवा मिलती है न ही प्रहृी एक्स रे होता है । सेट पैथालाजी पर प्राईवेट एक्सरे के लिए खुले आम लिखा जाता है । प्रहृी दाल रोटी, दूध आदि सुविधा अब बेमानी हो चली है शायद ही कभी दिया जाता हो जब प्रहृी मे इन्जेक्सन नही लगता तो अन्य सुविधा क्या खाक मिलेगी यही कारण हेै कि आये दिन मरीजो के तीमारदारो की भिंडत स्वास्थ्य कर्मियों से होती है वैसे भी सपा सरकार की राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग को क्लीन चिट दे दी है जबकि आज भी पुरानी चादरे पुराने बेड पुराने कम्बल मेंटीनेस के बजट खपाने को कायम है ।

महिला चिकित्सालय मे तो कदम रखते ही पैसा लगता है जो जहां है वहां शिकार तलसाता रहता है । यहां तक कि चाय के ठेले से गुमटी वाले से चना बेंचने वाले तक से प्रतिदिन वसूली की जाती है मगर सभी को आजादी जिलाधिकारी की स्वास्थ्य टीम ने दे रखी है । शायद ही कभी औचक निरिक्षण हुआ है शायद ही कभी उपजिलाधिकारी व विधायक मंत्री हकीकत देखने आकस्मिक रुप से आये हो टीकाकरण हो या जननी सुरक्षा का चेक बदस्तूर वसूली जारी है ।

जब इस परिसर मे मौजूद सी०एम०ओ० अपने कमरे निकालकर शायद ही कभी वार्डो मे औचक निरिक्षण करने गये हो या किसी मरीज को देखने की जहमद उठाई हो सब कुछ वैसे ही चल रहा है जैसे बसपा काल मे चल रहा था । जनता भी अब शिकायत नही करती बल्की तगडी चोट करती है जिससे सत्त्ता तक बदल जाती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

सडी गली वस्तुओ से क्षेत्रीय लोगो में संव्रहृमित बीमारियां फैलने की आशंका ।

Posted on 30 March 2013 by admin

लम्भुआ सुलतानपुर २९ मार्च  ।  तहसील लम्भुआ क्षेत्र के खाद्य निरीक्षक की उदासीनता का लाभ उठाकर दुकानदार सडी गली वस्तुओ की विव्रहृी धडल्ले से कर रहे हैं  जिसमे क्षेत्रीय लोगो में संव्रहृमित बीमारियां फैलने की आशंका लगातार बनी हुई है।
फुटपाथी खोमचे वाले हो या ठेलियो पर कटे हुए फल विव्रहृेता अथवा मिठाई और परचून तथा खाद्य तेल एवं दुग्ध बेचने वाले मिलावटी और सडी गली वस्तुएं बेचकर नागरिको की जिन्दगी से खिलवाड कर रहे है। कस्बे मे ऐसे कई मिठाई बेचने वाले है जिनके काउन्टर पर सजी हुई मिठाईयों पर धूल और मिटटी भरी रहती है ।
समोसे और अन्य नमकीन बनाने मे मिलावटी तेल प्रयोग किया जा रहा है कुछ मिष्ठान विव्रहृताओे के काउन्टर पर कभी न बिकने वाले लडडू, पेडे कई माह से ग्राहको का इंतजार कर रहे है । सरसो के तेल मे शत प्र्रतिशत मिलावट की जा रही है।
ठेलियो पर कटे हुए फल और धूप बरसात तथा धूल खा रहे खीर ककडी एवं गन्ने का रस आइसव्रहृीम तथा कुल्फी धडल्ले से बेजी जा रही है । क्षेत्रीय लोगो का हना है कि खाद्य निरीक्षक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक इन वस्तुओ की विव्र्रहृी को लेकर उदासीन है ।
गांव से डिब्बो मे भरकर लाया जाने वाला मिलावटी दूध सत्त्तर से अस्सी प्रतिशत घरो मे सप्लाई हो रहा है । आधा पानी एवं आधे दूध का मिश्रण ही २० से लेकर २५ रुपये लीटर की दर से खरीदने के लिए बाजर एवं कस्बावासी मजबूर है ।
लखनऊ 29 मार्च 2013, भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के खत्म हो रहे इक्बाल, बदरंग हो रहे उत्तर प्रदेश की पुलिस के चेहरे पर चिंता व्यक्त की है। पार्टी के राज्य ईकाई के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर मे थानो में हुडदंग मचा रही, नशे में नाच रही पुलिस तथा इलाहाबाद में पुलिस का मूकदर्शक चेहरा राज्य की बदहाल कानून व्यवस्था का ताजा तरीन उदाहरण है।
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर संवाददाताओं से चर्चा में श्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि अन्य राज्यों से कम है अपराध और आबादी के हिसाब से अपराध के आंकड़ों पर नजर डालने की वकालत करने वाले सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आखिर मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर मे थानो में हुडदंग मचा रही, नशे में नाच रही पुलिस पर क्या कहेंगे। इलाहाबाद में सरेआम हो रही मारपीट, गोलीबारी की घटना में मूकदर्शक पुलिस का चेहरा राज्य के हालात को बयां करने के लिए काफी है। अब होली के दिन की घटना है। जब चैनलों ने इस घटना को दिखाया तो सरकार ने पुलिस कर्मियों के निलम्बन की बात कह कर मामले को रफा-दफा करने की बात कही। सवाल यह उठता है कि जब यह घटना घटी तो क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों ने अपने स्तर से कोई कार्यवाही क्यों नही की। जवाबदेही तो तय हो, आखिर कब तक उच्च पदों पर बैठे लोग छोटे अधिकारियों/कर्मचारियों पर कार्यवाही कर अपना पल्ला झांडते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि नित हर घटना के लिए चैनलों और मीडिया को दोषी ठहराने वाले क्या बतायेगंे कि चैनलों में चलने से पहले सरकार के पास यह खबर थी और यदि खबर थी तो खबर दिखाने के पहले सरकार ने कोई ठोस कार्यवाही क्यों नही की ? मीडिया पर लगातार दोषारोहण तो किया जा रहा है पर चाहे संतोषपुरा हो अथवा चन्दौली , मुरादाबाद या इलाहाबाद हर घटना पर कार्यवाही तो मीडिया में आने के बाद ही हुई। आज सुल्तानपुर में सपा नेता की हत्या से उपजा असंतोष रहा हो अथवा शेरपुर मथुरा की घटना हर घटना को बेबाकी से दिखाने के लिए मीडिया बधाई की पात्र है।
श्री पाठक ने कहा कि इलाहाबाद मे मारपीट की घटना साफ-साफ चैनलों पर दिख रही है। पुलिस कर्मी हाथ बांधे खड़ा है। मामला पुलिस कर्मी परिवार से सम्बंधित है तो क्या पुलिस हाथ बांधे खड़ी रहेगी। जो जिम्मेदार लोग है जिन लोगों ने लापरवाही बरती उन पर क्या कार्यवाही हुई। बार-बार कानून व्यवस्था ठीक है के दावे हो रहे है परन्तु हालात यह है कि मुख्यमंत्री का अपना गृहजनपद इन दावों से इतर रिर्काड बनाने में जुटा है। चाहे वो पुलिस का हीला हवाली के कारण संतोषपुरा की घटना हो या आज ककैयापुर(थाना चैबिया) में एक दलित के साथ हुई घटना हो। पुलिस का रवैया शर्मशार करता हुआ नजर आया।
उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री के गृह जनपद के ककैयापुर (थाना चैबिया) में एक किसान काल के ग्रास में समा गया। उसकी सायं 4 बजे मौत होती है पुलिस की संवेदनहीनता यह है कि अभी तक प्राथमिकी दर्ज नही हुई। सूचना मिलने के बाद लाश उठाने में 20 घण्टे लग जाते है। आखिर क्या हो रहा है अखिलेश राज में ?

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आवारा पशु आने जाने वाले यात्रियो के लिए सरदर्द

Posted on 30 March 2013 by admin

२९ मार्च  । जनपद मुख्यालय के कुछ प्रमुख स्थानो पर आवारा पशुओ का भारी जमावडा देखा जा सकता है यही नही आवागमन मे बाधा के साथ राहगीरो को होती है भारी दिक्कत पालिका प्रशासन जहमत मोल नही लेना चाहता है ।
अपने फायदे के काम के लिए तो शायद सब सोचते है किन्तु आम जनमानस के लिए कौन क्या कर रहा है बात है नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर मे घूम रहे आवारा पशुओ की व्यवस्था की शहर के प्रमुख स्थानो सब्जी मण्डी, तिकोनिया पार्क, दीवानी चैराहा, पंचरास्ता, लाल डिग्गी, दरियापुर चैराहा आदि ऐसे प्रमुख स्थल है जहॉ पर भारी भीड़ भाड़ के साथ लोगों का आवागमन लगा रहता है।
ये आवारा पशु आने जाने वाले यात्रियो के लिए सरदर्द बन गये है  सबसे मजेदार बात तो यह है कि ये आवारा पशु पशुपालको के है जो दूध का व्यापार कर रहे है दिन भर आवारा की तरह घूमने वाली ये गाये व भैसे शाम को मालिक के पास पहुॅच जाती है और दूध देकर बाजार मे वापस आ जाती है ।
बाजार मे आवारा पशुओ का जमावडा यही नही शहर के गभडिया पर बने ओवर ब्र्रिज पर दर्जनो से अधिक पशु रास्ते मे बैठे देखे जा सकते है जिससे बडे बडे वाहनो को आने जाने मे बडी कठिनाई होती है कई पशु बडे वाहनो की चपेट मे आ जाने से चोटहिल भी हो गये है ।
नगर वासियो ने पालिका प्रशासन द्वारा कठोर कदम उठाये जाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर बिफल

Posted on 30 March 2013 by admin

२९ मार्च । समाजवादी पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर बिफल है । इस सरकार में अभी तक ६४ दंगे हो चुके है, हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसी घटनाओ की बाढ़ सी आ गई है । इस सरकार मे हर आदमी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है ।
उपरोक्त बातें वाराणसी से लखनऊ जाते समय भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष पाण्डेय ने कही। लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे पर भाजपाइयों ने मीडिया प्रभारी का भव्य स्वागत किया। स्वागत के उपरान्त श्री पाण्डेय ने कहा जब तक प्रदेश की जनता मे अमन चैन नही कायम होता, जब तक यहां रहने वाला हर व्यक्ति राहत की सांस नहीं लेता, जब तक महिलाओ की आबरु सुरक्षित नही होती तब तक भाजपा का एक एक सिपाही चुप नही बैठेगा ।
युवाओं को सब्जबाग दिखाकर यह सरकार उन्हे बरगलाने का कार्य कर रही है । युवाओ को रोजगार की गारन्टी देने के बजाय उनको लुभावने वादो के साथ कुछ पैसे व कुछ सामान देकर लुभाकर वोट बैंक बनाने मे जुटी है ।
पूरे प्रदेश मे इस समय अराजकता का माहौल है । सपा सरकार मे इसके माननीय ही सरकार के लिए चुनौती बने हुए है। चंदौली, कुंडा, इटावा और सुलतानपुर की घटनाएं इस बात को चीख चीख कर कह रही है कि जनता एक साल में ही सपा सरकार से ऊब चुकी है । इस सरकार को अपराधियो ने अपने कब्जे मे ले लिया है।
स्वागत करने वालों में नगर पालिका चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, जिला चुनाव संयोजक शिवाकांत मिश्र, दिनेश चैरसिया, संजय सिंह सोमवंशी, ज्ञान प्रकाश जायसवाल सहित सैकड़ो लोग शामिल थे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सराय अचल गांव के प्रधान पति घनश्याम यादव की हत्या

Posted on 30 March 2013 by admin

२९ मार्च  । जनपद के कोतवाली देहात अन्तर्गत सराय अचल गांव के प्रधान पति घनश्याम यादव की रात्रि मे धारदार हथियार से बाईक सवारो ने हत्या कर दी थी जिसके चलते स्थानीय गांव वासियों और सत्त्ता से जुडे लोगो ने अस्पताल की दुव्यवस्था और प्रशासन की सुस्ती के चलते रात्रि मे भारी हंगामा और तोड फोड कर दी थी जिसे सम्भालने मे पुलिस को नाको चना चबाना पडा ।
आज प्रातरू जब शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने शव परिजनो को सौपा तो भारी हुजूम ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया । सुबह 9ः३० बजे से लगा जाम भारी मान मन्नौवल के बाद २ः३० बजे अश्वासन के बाद ही समाप्त हो सका । मामले मे उच्चाधिकरियों के निर्देश पर देहात कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है । वही पुलिस का कहना है कि परिजनो ने अभी तक प्राथमिकी नही दर्ज कराई है न ही किसी को नामजद ही किया गया है । स्थानीय लोग शव रखकर मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग पर अडे थे । दूसरी तरफ लम्भुआ विधायक संतोष पाण्डेय, जिला पंचायत पृथ्वीपाल यादव, जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव भीड और परिजनो को समझाने बुझाने मे लगे रहे । जिला प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर डटे रहे मगर इनकी सुनने वाला कोई नही था जिसके साफ जाहिर है कि जनता का अब स्थानीय पुलिस और प्रशासन से पूूर्णतया विश्वास उठ गया है ।
जब जिलाध्यक्ष और विधायक ने प्रदेश स्तर के सपा नेताओं से परिजनो और गांव वालो की बात कराई तब जाकर स्थानीय लोग शांत हुए । वही प्रशासन ने किसान बीमा धन योजना का ५ लाख व परिवारिक लाभ योजना का २० हजार का चेका तत्काल परिवारिक लोगो को सौपा और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का अस्वासन दिया तब जाकर गुस्साई भी शव ले जाने को तैयार हुई ।
जिले के हालात यह है कि पुलिस के आलाधिकारी शाम पांच बजे के बाद न तो क्षेत्रो मे जाते है न ही गस्ती पुलिस कर्मियों की ही निगरानी की जाती है जिले की पुलिस पूर्णतया आफिस टाईम वर्क की आदी हो चुकी है । आलाधिकारी बंगले से आफिस से बंगले तक सीमित हो गये है जिसके चलते नगर की चैकियां व थाने दरोगा विहीन रहते है । न रात्रि गस्त न क्षेत्र भ्रमण न थानो का औचक निरिक्षण बस कागजी खाना पूर्रि्त मे जुटी पुलिस ने निचले स्तर के कर्रि्मयों को हाईवे वसूली तक सीमित कर दिया है । और पूरा क्षेत्र अपराधियों के हवाले है जिले के ज्यादातर थाने मवेसियों की तस्करी और वाहनो की वसूली मे मस्त है यही कारण है कि जिले मे ताबड तोड अपराध हो रहे है अब यह आंग सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं तक भी पहुच रही है देखना है कि मुख्यमंत्री क्या संज्ञान लेते है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पारिवारिक कंलह से तंग आकर बहू ने सास को मौत के घाट उतार दिया।

Posted on 29 March 2013 by admin

सुलतानपुर २८ मार्च । पारिवारिक कंलह से तंग आकर बहू ने होली की बीती रात कुल्हाडी से मारकर सास को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी बहू, पुत्र, पति, व पुत्री को हिरासत में ले लिया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार जिले के थाना लम्भुआ अन्तर्गत डोमनेपुर गांव निवासी अवधेश मिश्र की पत्नी किरन मिश्र की अपनी बहू रोली से आये दिन पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद होता रहता था। होली के दिन भी गुझिया छानने को लेकर सांस-बहू में विवाद हुआ था। जिसे लेकर बहू ने बीती रात कुल्हाडी से मारकर अपनी सास को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी होने पर घर के बच्चों ने परिजनों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक किरन मिश्र की सांस विमला, पुत्री कंचन, पुत्र देवी प्रसाद व पति अवधेश मिश्र को हिरासत में लेकर पूछतांछ कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

क्षेत्र में होली का त्योहार छिट पुट झडप को छोडकर शान्ति पूर्ण रहा ।

Posted on 29 March 2013 by admin

कुडवार सुलतानपुर २८ मार्च । बुराई पर अच्छाई की जीत परम्परा होलीका त्योहार बडे हर्षोउल्लास व शौहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाया गया । नाना प्रकार के रंग बिरंगे रंगो से सरोबोर नौजावन व बच्चो की टोलियां गांव की गलियों मे आधुनिक गीतो व हुडदंग के बीच लुफ्त उठाया ।
क्षेत्र में होली का त्योहार छिट पुट झडप को छोडकर शान्ति पूर्ण रहा । परम्परागत से मनाया जाने वाला होली का त्योहार प्राचीन समय से चला आ रहा है । कुड़वार क्षेत्र के बचनपुर और तिलक का पुरवा के बच्चो के बीच होली के हुड़दंग मे हाथापाई हुई जिसमें एक बच्चे के सिर मे चोट लग गई ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बूढे और औरतो ने भी जमकर होली खेली ।

Posted on 29 March 2013 by admin

सुलतानपुर २८ मार्च । नगर पालिका परिषद सुलतालनपुर के तत्वाधान मे २७ मार्च को शाम ४ बजे होली मिलन समारोह कार्यव्रहृम चेयर मैन प्रवीण अग्रवाल की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया । कार्यव्रहृम मे अतिथि के रुप मे उप जिलाधिकारी सदर डा० एस.एन.सिंह उपस्थित रहे ।
कार्यव्रहृम में जनपद के राजनैतिक दलो के नेताओं ने भाग लिया । कार्यव्रहृम में करुणा शंकर द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, विजय त्रिपाठी आदि लोगो ने होली मिलन समारोह मे भाग लिया । वही पर सोना संन्देश ग्रुप ने जनपद के विभिन्न विभागो, न्यायपालिका और पत्रकारो को होेली का उपनाम वितरित किया जो चर्चा का विषय रहा ।
विकास खण्ड दूबेपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत भाई मे होली मिलन समारोह का कार्यव्रहृम आयोजित किया गया । प्रशासन द्वारा गांव मे पी.ए.सी. बल तैनात किया गया था । जिसके चलते ग्रामीणो ने होली बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया जहां बच्चो का उल्लास देखने लायक था वही पर बूढे और औरतो ने भी जमकर होली खेली ।
धम्मौर, सरैया, बंधुआकला, दूबेपुर, बहरौली, प्रतापगंज, लोहरामउहृ में भी होली महोत्सव बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । होली के इस अवसर पर कभी भी अप्रिय घटना घटित नही हुई ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोक सभा चुनाव २०१४ फतह करने के उददेश्य से शतरंजी गोटें बिछनी शुरु

Posted on 29 March 2013 by admin

सुलतानपुर २८ मार्च ।  जहां प्रमुख राजनैतिक दल साम-दाम-दण्ड-भेद अपना अपने तरकस से तीर निकाल लक्ष्य भेदने के प्रयास मे है ।
लोक सभा मिशन २०१४ के मददे नजर राजनैतिक सरगर्मियां बढ गयी है सत्त्ता व विपक्ष दोनो एक दूसरे को मात देने के फिराक मे लोक लुभावने वादे के साथ जन भावनाओं को भुनाने के प्रयास तेज कर दिये है।
गौरतलब हो कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य मे प्रमुख राजनैतिक दल उहा पोह की स्थित मे है कई राजनैतिक दल अपने अन्तरकलह से जूझ रहा है तो कुछ दल के कद्दावर नेता पार्टी में आपसी खींचतान के चलते पाला बदलने की मूड मे है । ऐसे में प्रमुख राजनैतिक दल के मुखिया पार्टी के अन्दर उपज रहे अन्तरकलह को दबाने व पार्टी कार्यकर्ताओं को एक जुटता के प्रयास में दोस्त को दुश्मन करार दे वाक युद्ध छेड रखा है । तो कुछ विरोधी दल के नेताओं की तारीफ कर एक तीर से दो निशाने साधने का प्रयास किया है । सूत्रो के अनुसार बदले राजनैतिक समीकरण मे केन्द्र सरकार अस्थिर हो चली है । सहयोगी दलो की अनावश्यक दबाव के चलते समय से पहले लोक सभा चुनाव कराने के प्रयास मे है ।
राजनीतिज्ञो की माने तो मई के अन्त तक केन्द्र सरकार अस्थिरता के रहते पतन हो सकती है । प्रमुख दलो ने विधिवत अपने प्रत्याशियों की चयन सूची भी जारी कर दिया है । ऐसे मे जनपद के पांच विधान सभा वाले सुलतानपुर सदर संसदीय सीट प्रमुख राजनैतिक दलो की प्रतिष्ठा से जुडा है । प्रदेश की सत्त्तारुढ सपा पांचो विधान सभा सीटो पर कब्जा करने के उपरान्त सदर संसदीय सीट पर गिद्ध दृष्टि लगाये किसी भी प्रकार से हासिल करने के प्रयास मे है । वही भाजपा व बसपा अपनी खोयी सीट पुनरू हासिल करने के उद्देश्य से प्रतिष्ठा से जोड रखा है । जबकि सदर सांसद संजय सिंह कांग्रेस अपनी सीट बरकारार रखने के लिए ऐडी चोटी का जोर लगा रखा है ।
ज्ञातव्य हो कि सुलतानपुर सदर संसदीय सीट पर सर्वधिक आबादी दलित, पिछडे समुदाय की है जबकि सवर्णो में ब्राहम्ण बाहुल्य क्षेत्र है । किन्तु जनपद मे क्षत्रिय बनाम ब्राहम्ण बाद के चलते उक्त सभी समुदाय चुनाव के समय दो खेमो में बंटे नजर आते है । ऐसे मे जातिगत समीकरणो के अनुसार बसपा ने दलित गठजोड के सहारे ब्राहम्ण नेता पवन पाण्डेय को सम्भावित उम्मीदवार घोषित किया है ।
वही बसपा की धुर विरोधी प्रदेश की सत्त्तासीन सपा मुस्लिम व पिछडे वर्ग समुदाय के गठजोड के सहारे शकील अहमद को हरी झण्डी दे रखा है । जबकि भाजपा क्षत्रिय बनाम ब्र्राहम्ण वाद के चलते अपने युवा नेता वरुण गांधी को उतार सुलतानपुर संसदीय सीट अपनी झोली मे डालने के लिए भरसक प्रयास मे है ।
ज्ञातव्य हो कि विगत लोक सभा चुनाव २००९ मे बसपा सांसद मो० ताहिर हराओ अभियान के चलते संजय सिंह कांग्रेस ने विजय हासिल की । उस समय कांग्रेस के संजय सिंह को तीन लाख चार सौ दस बसपा मो० ताहिर खां को दो लाख एक सौ बत्त्तीस व अशोक पाण्डेय सपा को एक लाख सात हजार आठ सौ तथा सूर्यभान सिंह भाजपा को चैवालिस हाजार चार सौ चैबिस मतो पर सन्तोष करना पडा । परन्तु बीते विधान सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की स्थित अत्यन्त दयनीय रही वही भाजपा भी मुख्य लडाई मे काफी पीछे रही । सपा बसपा प्रत्याशियों के आमने सामने रहने से आगामी लोक सभा चुनाव मे बहुत दिल चस्प मुकाबला होने की उम्मीद है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in