Archive | सुलतानपुर

होली त्यौहार पर घटिया खोवा व मिठाइयों की बाजार में हो रही है, धडल्ले से बिक्री

Posted on 25 February 2010 by admin

स्वास्थ्य विभाग के लाख प्रयास के बाद भी सिन्थेटिक खोवा मिल्क केक व पनीर की बाजारों में धडल्ले से बिक्री हो रही है। हलाकि 24 फरवरी की रात्रि में स्वाथ्य विभाग की टीम ने रोडवेज पर छापामार कर पनीर व मिल्क केक पकड़ा। आपको बताते चले की घटिया खोवा, मिल्क केक, पनीर, इमरती, बुदिंया आदि के कुछ चुनिन्दा चालक परिचालक अपनी बसों से रात्रि में कानपुर व लखनऊ से लाते है। इनका सहयोग परिवहन विभाग से जूड़े कुली व कुछ रिक्शे वाले करते है। ये सारा दो नं0 का काला कारोबार परिवहन निगम के परिचालक व कुली तथा रिक्शे वाले जो मोबाइल्स से लैस होकर संचालित कर रहे है। परिवहन निगम ऐसे परिचालकों पर अंकुश लगाने में काफी असेZ से असफल साबित हो रहा है। जिले के नामी मिश्ठान भण्डार इस नं0 दो के काले कारोबार से जूड़े है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब भी रोडवेज बस स्टाप पर छापा मारा तथा एक बस को पकड़ा फौरन कुली व रिक्शे वाले मोबाइल से परिचालकों का सूचित कर आने वाले नं0 दो के माल को रास्ते में ही उतरवा देते है। परिवहन निगम के चन्द परिचालको के कारण पूरे जनपद में `जानलेवा´ मिल्क केक, पनीर, खोवा, बुदिंया, इमरती आदि सामानों की बिक्री धडल्ले से हो रही है। इसमें भी ए0आर0एम0 लोहानी असफल साबित हो रहे है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पकड़े गये नं0 दो के सामानो का क्या परिणाम निकलता है। ये पता नही चल पाता, जिससे स्वास्थ्य विभाग भी शंका के दायरे में आता है। वर्तमान में खाद्यय तेलों में जैसे हवाई जहाज वो मानक पर खरा नही है। फिर भी उसकी बिक्री जोरों पर है। बीते वशZ पूर्व फूड इन्सपेक्टर संजय ने 150 टीन हवाई जहाज ब्राण्ड का तेल पकड़ा था। परन्तु उनकी कार्यवाही से पूरी जनपद अनभिज्ञ है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे कार्यों में पारदिशZता नही रख रही है। शायद यही वजह है कि अच्छा कार्य करने के बाद भी शक की सुई उन पर भी जा अटकती है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एक शाम मजरूह सुलतानपुरी के नाम

Posted on 24 February 2010 by admin

आन फिल्म्स प्रोडक्शन के प्रोडयूसर नज़रूल इस्लाम व डांस डायरेक्टर एम0 डी0 कलीम तथा को-प्रोडयूसर सुनील गुप्ता की देखरेख में कार्यक्रम के अन्तर्गत मरहूम मजरूह सुलतानपुरी के चचेरे भाई असगर हमीद को 26 फरवरी को पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में एक भव्य समारोह में सम्मानित करेंगें। एक मुलाकात के दौरान प्रोडयूसर नज़रूल इस्लाम ने बताया कि आज के बच्चों पर वेस्टर्न के गानों का असर ज्यादा होता जा रहा है जिसके कारण कलास्किल व पुराने गीत भूलते जा रहे ह।इस कार्यक्रम के द्वारा हम उन्हीं पुराने गीतों को फिर से उन बच्चों के दिलों में जगाने की कोिशश कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पत्रकारों ने किया अपने अधिकारों एवं मान सम्मान के लिए बैठक

Posted on 24 February 2010 by admin

110सुलतानपुर जर्नलिस्ट एशोसिएशन के तत्वाधान में एक आवश्यक बैठक प्रेस क्लब में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिश्ठ पत्रकार अफजाल अन्सारी एवं डा0 अवधेश शुक्ला ने की।

बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पत्रकारों के मान सम्मान के लिए बहुत आवश्यक है कि हम एक हों और एक दूसरे के सुख- दुख में काम आवें । सरकारी विभागों द्वारा की जा रही उपेक्षा को हम सभी एक साथ मिल कर उनको मुंह-तोड़ जवाब दे सकते हैं। समाचार में किसी भी प्रकार की सच्चाई को न छिपायें तभी हमारा मान और सम्मान बचा रहेगा।  पत्रकार एशोसिएसन  ने सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया कि प्रत्येक माह के अन्तिम दिवस में अपराहन दो बजे बेठक हुआ करेगी। 5 फरवरी को इसी समय होली मिलन समारोह होगा।बैठक में अफजाल अन्सारी, डा0 अवधेश शुक्ला, अमरीश मिश्र, राकेश शर्मा, दीपक श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, सन्तोश श्रीवास्तव, कृश्ण चन्द्र पाठक, ए0 के0 अकमल, दिनेश श्रीवास्तव सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मांगों को लेकर ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों ने की सभा

Posted on 22 February 2010 by admin

जिले में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी/ ग्राम पंचायत अधिकारियों की एक आम सभा तिकोनिया पार्क में सपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष केदारनाथ श्रीवास्तव ने की।

सभा को सबोधित करते हुए ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष जंग बहादुर वर्मा ने बताया कि मां सावित्री बाई फूले बालिका शिक्षा मदद योजना के अन्तर्गत नौ खण्ड विकास अधिकारियों को निलçबत किया जा चुका है। लगभग 2भ् ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी के विरूद्ध जांच कार्रवाई विचाराधीन है। जबकि उस योजना के सबन्ध में ये लोग किसी भी स्तर पर दोषी नहीं है। ग्रामीण स्तर पर राजनैतिक प्रतिनिधियों द्वारा वोट बैंक को बढ़ाने के लिए कुछ ग्रामवासियों को अनुदान लाभ दिये जाने के लिए दबाव डाला जा रहा था, जिसके सभव न होने पर कर्मचारियों के स्थानान्तरण करवाये जाने तथा मनगढ़न्त आरोपों से आरोपित करते हुए उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई के लिए अधिकारियों पर दबाव डाला जा रहा है।

सभा को सबोधित करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव व रामलौट विEकर्मा, राम विलास यादव, ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र पाण्डेय, चन्द्रभूषण तिवारी, राजीव पाण्डेय महेश शर्मा, दिनेश कुमार तिवारी, रामकृष्ण यादव, ज्ञानकुमारी, राम शिरोमणि यादव आदि कर्मचारी नेताओं ने बताया कि शिक्षा विभाग से जुड़े हुए काम शिक्षा विभाग से न करवाकर, समाज कल्याण विभाग से जुड़े पेंशन योजना को समाज विभाग से न करवाकर आर्थिक मदद योजना समबन्धी कार्य लेखपालों से न करवाकर जबरदस्ती ग्रा.वि.अ./ग्रा.पं.अधिकारियों से करवाया जा रहा है, तथा उन्हें लगातार दण्डित करने की धमकी दी जा रही है।

सभा को जिला पंचायत संघ के अध्यक्ष सूर्यसेन रवि दो कर्मचारी चन्द्रकान्त सिंह एवं श्रीराम द्विवेदी को तत्काल बहाल करने की मांग की।
सभाध्यक्ष केदारनाथ श्रीवास्तव ने यह घोषणा किया कि शीघ्र ही कर्मचारियों की पीड़ादायक समस्याओं के सबन्ध में एक मांग पत्र जिलाधिकारी/मुय विकास अधिकारी को दिया जायेगा। साा का संचालन ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला मन्त्री जुबैर अहमद ने किया।

22lm1अपनी मांगों को लेकर सुलतानपुर के तिकोनिया पार्क में आयोजित सभा को सबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष केदारनाथ श्रीवास्तव व मौजूद ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

83 भ् विवादों का लोक अदालत में हुआ निपटारा

Posted on 22 February 2010 by admin

दीवानी न्यायालयों में बढ़ते मुकदमों के बोझ के बीच लोक अदालतें वरदान साबित हो रही हैं, इससे जहां लबे अरसे तक दीवानी कचेहरी के चPर लगाने से तो लोगों को मुक्ति मिल ही रही है, वहीं  आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में मामलों का निपटारा भी हो रहा है।

दीवानी न्यायालय में आयोजित एक लोक अदालत में जरिये सुलह समझौते से 83भ् वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें सर्वाधिक 710 वाद फौजदारी के शामिल हैं। जो आम घटनाओं में रंजिश का कारण बनती देखी जाती हैं। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण वह क्षण था, जब इस अदालत ने आठ ऐसे जोड़ों को बिछुड़ने एवं उनके परिवारों को बिखरने से बचाते हुए उन्हें हंसी-खुशी पुनज् साथ रहने का संकल्प दिला कर बिदा किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज महेन्द्र सिंह ने बताया कि दीवानी में लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग न्यायालयों के माध्यम से 83भ् वादों का निस्तारण हुआ। इसमें दो वाद क्लेम पेटीशन, 8 वाद वैवाहिक,  21 वाद उत्तराधिकार, 94 वाद राजस्व व 710 वाद फौजदारी के निस्तारित किये गए।

श्री सिंह ने बताया कि वादों के निस्तारण से एक लाख सात हजार पांच सौ रूपये की क्षतिपूर्ति एवं पैतालिस हजार तीन सौ पैसठ रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया। उत्तराधिकार वादों के निस्तारण में 2भ् लाख 97 हजार 777 रूपये का अधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। प्रथम अपर जिला न्यायाधीश राम कुमार ने एक क्लेम पेटीशन व 8 वैवाहिक वादों का अकेले निस्तारण किया।  लोक अदालत की अध्यक्षता जिला न्यायाधीश वृजेन्द्र पाल सिंह ने की। इस लोक अदालत में जिला प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारियों ने भी अपने-अपने न्यायालय में वादों का निस्तारण किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बड़ी तपस्या के बाद मिलती है मनुष्यतां

Posted on 22 February 2010 by admin

22lmमनुष्य का जन्म सहज होता है, किन्तु मनुष्यता बड़ी तपस्या के बाद मिलती है। उक्त बातें गायत्री प्रज्ञा पीठ पर आयोजित कथा का सुनाते हुए परिव्राजक पं. विवेक शुक्ल ने बताई।

कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि जन्म से नहीं कर्म से विद्वान बनता है। सत्संग की महिमा के बारे में उन्होंने बताया कि मनुष्यता पाने के लिए ही तो मनुष्य जप, तप आदि करता है, किन्तु सत्संग ऐसी चीज होती जो आसानी से सभी का फल देती है।

संगीतमयी कथा में उन्होंने मन और शरीर के रहष्य को समझाया। विशन एवं राहुल द्विवेदी ने अपनी संगीत से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। कथा का संचालन रामप्रसाद त्रिपाठी ने किया। इसके पूर्व मां गायत्री के सामने दीप प्रज्जवलित कर वरिष्ठ एडवोकेट सतीश श्रीवास्तव ने कथा का शुभारभ किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फर्जी चिट फण्ड का पुलिस ने किया खुलासा

Posted on 21 February 2010 by admin

* शाखा प्रबन्धक सहित चार हिरासत में

टाटियानगर में पुलिस ने एक फर्जी चिट फण्ड कपनी का भण्डाफोड़ कर शाखा प्रबन्धक सहित चार लोगों को हिरासत में लिया हैै। पुलिस ने इन जालसाजों के विरूद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। फर्जी फाइनेन्स कपनी का खुलासा होने पर कपनी से जुड़े लोगों में हडकप मच गया। पुलिस ने कपनी के अभिलेखों को अपने कब्जे में ले लिया है।

थाना गोसाईगंज क्षेत्र के टाटियानगर स्थित पेट्रोल पप के निकट शिव फाइनेन्स कपनी प्राइवेट लिमिटेड सैदोपट्टी चान्दपुर का बोर्ड लगाकर जिले के बेरोजगारों को कपनी से जोड़कर बेरोजगारी दूर करने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। एक सप्ताह पूर्व जालसाजों ने फर्जी रजिस्टे्रशन और मुय शाखा कार्यालय कलकत्ता का बोर्डü लगाकर बेरोजगारों के साथ ठगी करने का रास्ता बना लिया था। पुलिस ने शक के आधार पर फाइनेन्स कपनी के शाखा प्रबन्धक से बात शुरू की तो कलई खुल गई।

पुलिस ने इलाहाबाद जिले के थाना फरवई निवासी प्रबन्धक बृजलेश कुमार पुत्र रामनाथ, पूरनतारा के दिलीप कुमार, झंूसी थाने के अनदावा निवासी इन्द्र प्रकाश और थाना सराय इनायत के डोडापुर निवासी दीपचन्द्र को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष मो. जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि पकड़े गये जालसाजों ने कबूल किया है कि 10-10 बेरोजगारों का एक समूह बनाकर दो से पांच लाख तक ऋण कम व्याज पर देने का झांसा देकर बेरोजगारों को कपनी से जुड़ने के लिए  भ्0 से 100 रूपये सदस्यता शुल्क वसूलते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि जालसाजों पर मुकदमा दर्ज किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस की जिप्सी से शराब ढ़ोने का हुआ भण्डाफोड़

Posted on 20 February 2010 by admin

जिप्सी से दो हजार शीशी देशी शराब बरामद
20newsपुलिस महानिदेशक के नाम पंजीकृत जिप्सी गाड़ी से शराब ढोये जाने जाने का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को एक जिप्सी पुलिस के हत्थे चढ़ जाने पर पूरे महकमे में हड़कप मच गया है। जांच के दौरान यह पता चला कि जिप्सी लगभग नौ माह पूर्व नीलामी में खरदी गई थी। पुलिस ने जिप्सी के के्रता के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने हूटर लगी नीली जिप्सी खड़ी थी, जिस पर देशी शराब की 40 पेटी अथाüत 2000 शीशी लदी थी। यह शराब बरौंसा के एक ठेके पर ले जाई जा रही थी। इसकी जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस को जब हुई तो प्रभारी निरीक्षक राजवधüन ने अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये। जिप्सी को चालक सहित कोतवाली लाया गया तो उसमें 40 पेटियों में भरी हुई दो हजार शीशियां बरामद हुई। चालक के पास न तो वाहन के कोई कागजात थे और न ही शराब के।
पुलिस ने जिप्सी को नीलामी में खरीदने वाले थाना जयसिंहपुर क्षेत्र के निदूरा निवासी रमेश वर्मा को कागज सहित तलब कि तो कागजात दिखाये जाने पर जिप्सी के स्वामी के रूप में पुलिस महानिदेशक केयर ऑफ पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर का पद नाम दर्शा रहा था। रमेश वर्मा ने जिप्सी को 13 मई 2009 को पुसि लाईन्ा में हुई नीलामी में खरीदा था। तब से अब तक उसने गाड़ी का पंजीकरण अपने ना नहीं कराया। इतना ही नहीं हूटर लगी पुलिस लोगो वाली जिप्सी से लगातार शराब की ढुलाई करता चला आ रहा था।

पुलिस ने इस मामले को धारा 419 दफा 60 व एमवी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालक खोजापुर जयसिंहपुर निवासी राजीव कुमार गौड़ के जेल भेज दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रूद्राभिषेक के साथ शुरू हुआ युगकथा

Posted on 20 February 2010 by admin

गायात्री प्रज्ञा पीठ पर पूर्व निधाüरित कार्यक्रम के अन्तर्गत रूद्राभिषेक, शिवार्चन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानव कल्याण के लिए आयोजित कार्यक्रम का शुभारभ विधिवत पूजन केसाथ प्रारभ हुआ।20news1

गायत्री प्रज्ञा पठ पर शिर्वाचन एवं रूद्राभिषेक का शुभारभ काशी विEविद्यालय ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर चन्द्रमा पाण्डेय ने किया। यह अनुष्ठान 20 से 24 फरवरी तक आयोजित की गई कथा को देखते हुए किया गया। शिवार्चन एवं रूद्राभिषेक कार्यक्रम दोपहर बाद तीन बजे तक चला।

कार्यक्रम में मुय अतिथि के रूप में सिविल जज महेन्द्र सिंह एवं कई चिकित्सकों ने  भाग लिया।
कार्यक्रम का लक्ष्य बताते हुए गायत्री प्रज्ञा पीठ के परिव्राजक शंभूशरण द्विवेदी ने बताया कि कथा एवं शिवार्चन का आयोजन मानव कल्याण के लिए किया गया है। प्रचारक सन्दीप तिवारी ने बताया कि 20 से 24 फरवरी तक आयोजित कथा को विवेक शुक्ल सुनायेंगेे। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में पं. रामचन्द्र शुक्ल, पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह का परिवार, वरिष्ठ एडवोकेट सतीश श्रीवास्तव आदि लोगों ने उक्त कार्यक्रम में भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्ववेलेन्टाइन डें के स्थान पर लोगों ने मनाया मातृ-पितृ दिवसं

Posted on 16 February 2010 by admin

* आर्य समाज मन्दिर में भी हुआ आयोजन

वेलेन्टाइन डें के स्थान पर मातृ-पितृ पूजन दिवसं का आयोजन आलोक विला पर सन्त आलोकानन्द द्वारा किया गया। इस मौके पर सन्त आलोकानन्द ने अपनी वृद्धा माता श्रीमती राजकुमारी कोछड़ व अपनी प%ी श्रीमती मंजू कोछड़ के साथ तिलक पुष्प तथा माथा नवाकर पूजन किया वहीं उपस्थित नागरिकों का पूजन उनके आये बच्चों ने किया।

इस अवसर पर सेवा समर्पण संस्थान पूवीü उत्तर प्रदेश के श्रद्धा जागरण प्रमुख रामगुलाम द्विवेदी, अशोक कुमार गुप्ता एडवोकेट तथा सन्त आलोेकानन्द ने माता-पिता की सेवा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वेलेन्टाइन डे पश्चिमी जगत की सयता का अर्मायादित रूप है। इस दिन हमें मातृ देेवो भव, पितृ देवो ाव, आचायोü देवो भव के सूत्र अनुसार अपने जीवित माता-पिता की पूजा भारतीय परपरा को उजागिर करनी चाहिए।

सन्त आलोकानन्द ने किशोरावस्था के बच्चों में पुनीत भारतीय संयम, ब्रह्मचर्य, वीर्यरक्षा को सुन्दर विचारों को पैदा करने हेतु सुन्दर बाल पुस्तकों-बाल संस्कार, दिव्य प्रेरणा प्रकाश, तू गुलाब होकर महक, मधुर व्यवहार आदि को जहां दे, वहीं उन्हें पुण्डिलिक, श्रवण कुमार बाल कथा नाटक के माध्यम से शिक्षा दें तथा क्वमाता-पिता-गुरू-प्रभुचरणों मेंं व क्वभूलो सभी को तुम मगरं ऐसे भजनों से बच्चों का ज्ञान करायें। उन्होंने इस अवसर पर गोबर, सूर्य तथा स्वास्थ्य नियमों की भी जानकारी श्रोताओं को दी। इस मौके पर पूज्य आशाराम बापू के सामयिक लिçात सन्देश को वितरित किया गया, तथा सैकड़ों गरीबों को भोजन कराया गया।

इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक रामकृष्ण जायसवाल, कैप्टन एस.एन. सिंह, दिनेश कसौंधन, रामचन्द्र गुप्ता, किशोरी लाल, सौरभ अग्रवाल तथा अनेक विशिष्ट देवियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

आर्य समाज मन्दिर सुलतानपुर में प्रधान कामता प्रसाद मिश्र ने वेलेन्टाइन डे को भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात बताया और कहा कि आज टी.वी. के चैनलों से विदेशी संस्कृति एवं परपराओं को परोसा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज लोग जन्मदिन पर केक काटा जाता है और दीपक को बुझाते हैं, जो गलत है। हम सभी को भारतीय परपरा को ध्यान में रखते हुए ऐसे आयोजनों पर यज्ञ का आयोजन होना चाहिए। आज अपने देश के खेलों कबaी, खो-खो आदि के स्थान पर विदेशी खेल क्रिकेट को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी प्रकार भारतीय विक्रमी संवत् के स्थान पर गिरगैरियन कैलेन्डर को हम अपना लिए हैं। इसाई का प्रतीक चिन्ह नेकटाई को अपनी वेश भूशा में शामिल कर लिया है।

इस अवसर पर डॉ. अरविन्द चतुवेüदी, राजेश कुमार आर्य, ओमप्रकाश पाण्डेय, डॉ. सत्यप्रकाया श्रीवास्तव, केदारनाथ बरनवाल, रामचन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in