Archive | सुलतानपुर

बच्चों के गायब होने का सिलसिला जारी, प्रशासन बेखबर

Posted on 09 March 2010 by admin

कुड़वार (सुलतानपुर )  रहस्यमय तरीके से हो रहे गायब बच्चों का सिलसिला जारी हे। परिजन परेशानहैं तथा क्षेत्र में दहसत व्याप्त है।

स्थानीय थाना क्षेत्रान्तर्गत कुड़वार विकास खण्ड के गांवों से लगातार  बच्चों के गायब होने का सिलसिला जारी है। बीते माह आधा दर्जन से अधिक बच्चे गायब हो चुके हैं। जिनकी उम्र लगभग 6 वर्ष से लेकर 16 वर्ष के मध्य हैै। सूत्रों अनुसार गंजेहड़ी गांव निवासी मु0 याशीन का 14 वर्षीय पुत्र मु0 शहजाद घर से सायं 6 बजे शौच के लिए निकला और रहस्य मय तरीके से गायब हो गया।  दो मार्च से गायब बच्चे को ढूढ़ने के लिए परिजनो के अथक प्रयास किया परन्तु उन्हें सफलता हांथ न लगी। विवश हो कर लापता बच्चे के पिता ने स्थानीय थाना कुड़वार पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदा बच्चे के सम्बन्ध में उचित कार्यवाही की मांग की है। इसी तरह दूसरी घटना ग्राम पंचायत भगवानपुर की है जहां चार बच्चे एक सप्ताह के अन्दर दो. दो कर गायब हो गये। जिनमें दो बच्चे बड़े नाटकीय ढंग से अपने सगे सम्बन्धी के घर कलकत्ता पहुंचने के उपरान्त परिजन को सूचना दी। जब कि सचिन पुत्र राम तीरथ राय व रोशन पुत्र जय प्रकाश राय का सुराग नही लग पाया है। परिजन निशान देही के आधार पर पुलिस को सूचित कर दिल्ली शहर छानबीन करने गये हैं। इसी क्रम में अन्य ग्राम पंचायतों से भी बच्चों के गायब होने का सिलसिला जारी है। परिजन परेशान  हें और उनकी रात की नीन्द गायब हो गई है। जिससे क्षेत्रमें दहशत का माहौल व्याप्त है और प्रशासन बेखबर हांथो पर हांथ धरे बैठा मौन साध रखा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सत्य प्रकाश अध्यक्ष व सूर्यनारायण मन्त्री चुने गए

Posted on 09 March 2010 by admin

संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति का चुनाव संम्पन्न
सुलतानपुर -  संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति का चुनाव 8मार्च को निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर पाण्डेय व कार्यकारी अध्यक्ष लाल चन्द्र पाण्डेय के देखरेख में संम्पन्न हुआ। जिसमे अध्यक्ष पद के लिए सर्वसंमति से सत्य प्रकाश त्रिपाठी अध्यक्ष व सूर्य नारायण शुक्ल मन्त्री पद के लिए चुने गये। चयन प्रक्रिया करौन्दिया स्थित श्री संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में संस्कृत शिक्षण कल्याण समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संम्पन्न हुआ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रताप आईटीआई का प्रथम प्रमाण पत्र वितरण समारोह संम्पन्न

Posted on 09 March 2010 by admin

सुलतानपुर -  प्रताप सेवा समिति द्वारा संचालित प्रताप आई.टी.आई ने आज अपने 77 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। पांचोपीरन स्थित प्रताप आईटीआई संस्थान पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि जिला सेवा योजन अधिकारी एम0के0श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उन्हें व्यवसाय से जुड़कर योजना का लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज भारत देश मे बहुत ही ज्यादा ऐसे व्यावसायिक प्रशिक्षणों का महत्व बढ़ गया है।

जिला मनोरंजन कर अधिकारी राकेश कमल ने बतौर विशिष्ट अतिथि कहा कि प्रताप आई.टी.आई ने बहुत अच्छी शुरूआत की है। जिसका लाभ समाज के हर तबके को मिलेगा। प्रताप आई.टी.आई के निदेशक डां.एस.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि संस्थान समाज के पिछड़े और दबी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर स्थापित किया गया है। आज इस बैनर से तमाम युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। जिससे संस्था के लोग सन्तुष्ट है। समाज के लोगों का सहयोग मिलता रहा तो संस्थान समाज के हर तबके के उत्थान के लिए काम करता रहेगा। संस्थान के प्राचार्य एमण् अहमद ने कहा कि संस्थान के प्रथम बैंच के प्रतिभागियों ने बडे़ अनुशासन और एक्रागता से प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिससे आज हम उन्हें यह प्रमाण पत्र वितरित कर पा रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि संस्थान के प्रतिभागी इस प्रमाण पत्र के आधार पर कहीं न कहीं व्यवसाय से जुडे़गें।

संस्थान के मातृसंस्था प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही ने कहा कि  समिति ने अपनी स्थापना से लेकर आज तक समाज में नये आयाम को लेकर काम करती आ रही है। संस्था की ओर से प्रशिक्षण संस्थान में युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें परिवार पालन योग्य बनाने वाले व्यावसायिक ट्रेडो की मान्यता ली और उसके तहत आज 77 युवाओं को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र प्रदान किया है। उन्होंने अन्त में सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रोजेक्ट मैनेजर जसवन्त सिंह, प्रेम लता केसरवानी, सीमा श्रीवास्तव, श्यामलता सिंह, पायल सोनी,  अमित जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जेल में हुई विचार गोष्ठी

Posted on 08 March 2010 by admin

सुलतानपुर- प्रताप सेवा समिति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला कारागार के महिला बैरक में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला कारागार के महिला बैरक में मुख्य अतिथि सहायक श्रमायुक्त किरण मिश्रा ने महिला बन्दियों को उनके अधिकार व महिला सशक्ति करण के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं की आज देश की उन्नति में अग्रणी भूमिका होने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर की छाप छोड़ी है। सु. श्री मिश्र  ने कहा कि महिलाओं को सकारात्मक सोच के साथ भारतीय संस्कृति तथा समाज को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय बिद्रोही ने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलायें अपनी सोच को बदलें  तभी उनकी उन्नति सम्भव है। प्रेम लता केशरवानी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलायें ही महिलाओं की दुश्मन है। आज की महिला ही लड़का और लड़की में अधिक भेद- भाव करती हैं। जेल अधीक्षक वी. एन. मिश्रा ने कहा कि जेल में बन्द महिलायें अपनी दिन चर्या को व्यवस्थित कर लें तो बहुत सी इनकी समस्या अपने आप हल हो जायेगी। संस्था के अध्यक्ष राजन चौधरी ने कहा कि महिलाओं को पुरूश के बराबरी का दर्जा देने के लिए आज संसद में भी एक विधेयक पास होने वाला है। संस्था  के उपाध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि जितना मान सम्मान महिलाओं को अपने देश में मिला हे वैसा अन्य किसी देश में नही मिला है। आज अपने देश की प्रथम नागरिक की हैसियत से श्रीमती प्रतिभा पाटिल राष्ट्रपति के रूप में हमारे सामने हैं। लोकसभा अध्यक्ष भी महिला ही हैं। सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। ममता बनर्जी, सुषमा स्वराज,मायावती, बृन्दा कारात जैसी सैकड़ों नारिया अपने- अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इंजीनियर, डाक्टर, शिक्षक, विज्ञान एपायलेट आदि बन कर देश की सेवा कर रही हैं।  अन्त में कारागार में बन्द महिला कैदियों को जिनके मुलाकाती नही आते हैं उनको समिति द्वारा संचालित एकता परिवार परामर्श केन्द्र  की तरफ सें सुश्री किरन मिश्रा, वी. एन. मिश्रा, राजन चौधरी ने साड़ी बितरण किया गया।
कार्यक्रम में  सरिता यादव, गौतमी,सीमा श्रीवास्तव, श्याम लता सिंह,जसवन्त सिंह नीलम उपाध्याय,शिव बहादुर गौड़ आदि दर्जनो लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गोमती हास्पिटल में हुआ होली मिलन

Posted on 07 March 2010 by admin

सुलतानपुर - आर्ट आफ लिविंग के बैनर तले गोमती हास्पिटल में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा बुद्धिजीवी लोग  उपस्थित रहे।

सर्व प्रथम  आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर के चित्र पर डा. आर. ए. वर्मा ने माल्यार्पण कर शुरूवात की । होली मिलन कार्यक्रम में प्रशिखक डा. पी. पी. पाण्डेय ने होली गीत गाकर श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया। होली मिलन कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा। अन्त में सभी आये आगन्तुको ने भोजन का लुफ़्त भी उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लाल जी वर्मा, कमल श्रीवास्तव, बबिता श्रीवास्तव, वल्लवी वर्मा, मैनेजर करण वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरकार ग्रामीण बैंको की उपेक्षा कर रही है - सगुण शुक्ला

Posted on 07 March 2010 by admin

सुलतानपुर  -  नेशनल फेडरेशन आफ आर. आर. बी. आफीसर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सगुण शुक्ला ने कहा कि आम आदमी तक बैंको के जरिये तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ पहुचाने में पूरे देश में अव्वल रहे ग्रामीण बैंको की सरकार उपेक्षा कर रही है। देश की हर विकास खण्ड तक ग्रमीण बैंक की कम से कम एक शाखा खोलने के लिए 3000 नयी शाखाओं की जरूरत है पर संप्रग सरकार ग्रामीण बैंक की नयी स्थापना करने के बजाय ग्रमीण इलाकों में प्राइवेट बैंको को लाइसेन्स जारी करने का की नीतियां बना रही है। जिसका परिणाम यह होगा कि गावों में फिर सूदखोरों और साहू कारों का शोषण कायम हो जायेगा। श्री शुक्ला रविवार को बड़ौदा उ. प्र. ग्रामीण बैंक आफीसर्स एशोसिएशन की फैजाबाद मण्डल की आम सभा को सम्बोधित कर रहे थे।

ग्रामीण बैंक कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि बैंकिग उद्योग सरकारी उपेक्षा के कारण बदहाली के दौर है। सरकारी कर्मचारियों की तुलना में कम वेतन, सुविधाओं का टोटा और ऊपर से बेतहाशा बढ़ा काम का बोझ और मानव श्रम की कमी के चलते बैक कर्मी दो तरफा संकट झेलने को मजबूर हैं।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए नेशनल फेडरेशन आफ आर. आर. बी. इम्पलाइज के राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन द्विवेदी ने कहा कि अब बैंक कर्मचारियों की उपेक्षा बर्दाश्त नही की जायेगी। राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक के नेटवर्क में प्रदेश स्तरीय ग्रामीण बैंको की स्थापना, नई भर्ती, पेंशन और प्रमोशन की मांग को लेकर जल्द ही देश स्तर पर जनान्दोलन शुरू किया जायेगा।

आम सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष सगुण शुक्ला एवम कर्मचारियों के राष्ट्रीय महासचिव शिकरन द्विवेदी का  स्वागत  किया। सभा को अरेबिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, संयुक्त मन्त्री आर. के. सिंह, आफीसर्स एशोसिएशन के अध्यक्ष एम. के. सिंह, डी. पी. सिंह, रमेश मिश्रा, संजय गुप्ता आदि ने अपने विचार रखे। सभा का संचालन हिमांशु पाण्डेय क्षेत्रीय मन्त्री ने किया। अन्त में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव ने प्रेस वार्ता कमें संयुक्त रूप से बताया कि अभी हमने अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया है। हमारी सबसे बड़ी लड़ाई कर्मचारियों के पेंशन को लेकर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लघु सिचांई अभियन्ता की खुली पोल, फर्जी टेन्डर निकाल लाखों रूपयों की हुई बन्दरबांट

Posted on 06 March 2010 by admin

सुलतानपुर - अधिशासी अभियन्ता लघु सिचाई में फर्जी तरीके से नलकूप बोरिंग में प्रयोग होने वाला पी0जी0 का टेन्डर निकालकर विभाग को अधिशासी अभियन्ता लघु सिचाई राजेन्द्र सिंह द्वारा गुमराह करने का खेल लगातार जारी है। ज्ञात हो कि बोरिंग में प्रयोग होने वाला पी0जी0 का टेन्डर 11-09-2008 को खोला गया जिसमें मेसर्स अनूप ट्रेडर्स सुलतानपुर ने भी टेन्डर डाला था जिसकी स्वीकृति अधीक्षण अभियन्ता वृत गोरखपुर द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई जिसके परिपेक्ष्य में अनूप ट्रेडर्स सुलतानपुर द्वारा पी0जी0 की आपूर्ति दिनांक 18-09-2009 को केिन्द्रय भण्डार में की गई थी। उक्त सप्लाई के बाद अनूप ट्रेडर्स ने भुगतान हेतु बिल 29-09-2008 को कार्यालय में प्रेंशित किया था परन्तु उनके बिलों का भुगतान नही किया। लगभग एक माह बाद श्री सिंह द्वारा मेसर्स अनूप श्रीवास्तव को बुलाकर कहां गया कि आपका टेन्डर निरस्त हो गया है इसलिये आपके पी0जी0 बिलों का भुगतान करना सम्भव नही है। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि सितम्बर 2008 तक 68 मध्यम गहरे नलकूप बोरिंग हो चुकी है तथा बोरिंग करने वालों से ही पी0जी0 किसानों के नाम पर क्रय अधिकार पत्र के आधार पर किया गया है, तथा बोरिंग करने वालों को उनके बिलिंग का भुगतान सितम्बर 2008 तक कर दिया गया है। इस प्रकार से विभाग अभियन्ता श्री सिंह द्वारा लाखों रूपयों का सरकारी राजस्व का दुरूपयोग करने का मामला उजागर हुआ है। जिसकी िशकायत सूबे की मुखिया से भी की गई है। कराये गये कार्यों के बिलिंग आदि का भुगतान की कार्यवाही एम0वी0न0-377 एल0 व 401 में अंकन किया गया है। सितम्बर 2008 तक 68 बोरिंग पूर्ण कर ली गई थी तो 18-09-2008 को पी0जी0 का टेन्डर खोलने की क्या आवश्यकता थी। श्री सिंह द्वारा बोरिंग करने वालों से साठगांठ करके विभाग एवं सरकार को फर्जी तरीके से लाखों रूपयें का नुकसान पहुंंचाने का कार्य किया गया है, तथा श्री सिंह द्वारा समाचार पत्रों में झूठी अल्पकालिन निविदा सं0-08/008-09 निकाली गई थी। सितम्बर 2008 तक के बोरिंग पूर्ण का भुगतान की 34 किश्तों की सूची िशकायत कर्ता ने जिम्मेदार अधिकारी को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत की गई है। सूत्र बताते है कि श्री सिंह के वरद प्राप्त ठेकेदारों द्वारा एक बोरिंग में 5 घन मीटर पी0जी0 डालकर 6-7 घन मीटर दिखाकर भुगतान किया गया है। जिससे विभाग को लाखों रूपयों की धनहानि पहुंंचाने में श्री सिंह ने कोई कोताही नही बरती है। यहां तक कि पी0जी0 के अधिकार पत्र पर कृशकों के नाम पर मनबढ़ ठेकेदारों द्वारा फर्जी हस्ताक्षर व अगूंठा लगाकर भुगतान ले लिया जाता है। श्री सिंह द्वारा सरकारी धन का लाखों रूपया दुरूपयोग किया गया तथा सरकार को भी गुमराह करके टेन्डर निकाला गया। यहां तक छोटे रिंग मशीनों में 2009-10 में भी फर्जी तरीके से पंजीकरण में भी धन उगाही की गई तथा कृशकों के नाम पर फर्जी अधिकार पत्र के आधार पर पी0जी0 का भुगतान किया जा रहा है। जबकि नियमत: जनपद में 300 बोरिंग का मध्यम गहरें नलकूप के लिये पी0जी0 का टेन्डर निकालना चाहिये था। परन्तु श्री सिंह मनमाने ढंग से अपनी मरजी के अनुसार फर्जी टेन्डर प्रकाशन करवाया। इसी तरह जनपद प्रतापगढ़ में भी श्री सिंह द्वारा 2009-10 मेंं चेक ड्रेमों के निर्माण हेतु फर्जी निविदा का प्रकाशन कराया। जिसमें जिलायोजना अन्तर्गत 6 चेक ड्रेमों का निर्माण होना था, परन्तु 5 चेक ड्रेमों का ड्राइंग एवं डिजाइन अधीक्षण अभियन्ता द्वारा स्वीकृत किया गया। बावजूद एक चेक ड्रेम आगार विकास खण्ड िशवगढ़ की ड्राइंग अभी तक अधीक्षण अभियन्ता इलाहाबाद से स्वीकृत प्रदान नही की, फिर भी श्री सिंह द्वारा बिना ड्राइंग एवं डिजाइन तथा प्राकंलन प्राप्त किये ही टेन्डर निकाला गया। जो श्री सिंह द्वारा गम्भीर अनियमितता किये जाने का कृत्य किया गया है। इसी प्रकार जमुआरी चेक डेªम का कार्य न होने के बावजूद भी श्री सिंह द्वारा टेन्डर निकाला गया तथा बुकनापुर चेक ड्रेम का निर्माण हो चुका है, और उसका भुगतान भी हो गया है फिर भी नियम कानूनों की धज्जियॉं उड़ाकर शासन को गुमराह करके टेन्डर निकाला गया। उक्त टेन्डर अधीक्षण अभियन्ता वृत इलाहाबाद के कार्यालय में खोलने हेतु निकालना चाहिये था। इस प्रकार श्री सिंह विभाग एवं सरकार को गुमराह कर लाखों रूपयों की धनहानि करने में नही चूक रहे। श्री सिंह द्वारा लगभग अनुमानित धनरािश 50 लाख रूपये का सरकारी धन एवं राजस्व का दुरूपयोग किया गया है। श्री सिंह इसके पूर्व भी सुर्खियों मेंं रहे है आपको बता दें कि श्री सिंह इससे पहले आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी सहित कई अन्य जनपदों में भी लाखों रूपयों की सरकारी धन की हेराफेरी कर चुके है। आपूर्ति खण्ड में भी पी0वी0सी0 पाइप व एम0एस0 पाइप की आपूर्ति में भी शासनादेश के विरूद्व सप्लाई किया गया जिसकी जॉंच हुई थी। जिसके बाद दोशी पाये जाने पर यह निलंबित भी हुये थे, लेकिन उन्होने शासन को गुमराह करके ऐनप्रकारेण अन्तरिम रूप से अपने आपको बहाल करा लिया। इनके द्वारा सुलतानपुर व प्रतापगढ़ में लाखों रूपयों का घपला करने का भी मामला प्रकाश में आया जिसके बाद प्रतापगढ़ के ही बसपा बिधायक बृजेश सौरभ ने पत्र के माध्यम से सूबे की मुखिया को अवगत भी कराया है। उन्होनें इस पूरे मामले का हवाला अपने ही लेटर पैड पर अंकित कराकर मुख्यमन्त्री से अनुरोध किया है कि उक्त अधिशासी अभियन्ता की समग्र जांच कराकर दण्डित करने की मांग की है जिससे जनहित एवं किसानों से सम्बन्धित योजनाओं का समुचित कार्यान्वयन सुनििश्चत हो सके और आम जनता को न्याय एवं लाभ मिल सके। इसी क्रम में प्रमुख सचिव लघु सिचाई ने इस पूरे मामले को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल जॉंच कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भा. रा.छात्र संगठन ने रैली निकाल ज्ञापन दिया

Posted on 06 March 2010 by admin

सुलतानपुर  - छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने बोर्ड एवं विश्व विद्यालयीय परिक्षाओं के मद्देनज़र जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में रात्रि कालीन विद्युत कटौती व अन्य छात्र समस्याओं के संबंध में मांग पत्र दिया । छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि शहर के रूट न. 1 पर असीमित आटो चलते हैं जिससे जाम की समस्या बनी रहती है। आटो चालकों द्वारा किराये में भी मनमाना वसूली की जाती है। इस पर अविलंब अंकुश लगाने की कार्यवाही की जाय। संगठन द्वारा अपने लिखित मांग पत्र में 6 बिन्दुओं पर जिला प्रशासन  का ध्यानाकर्षित किया है । रैली प्रदर्शन में अर्जुन पाठक, आशीश सिंह, सौरभ मिश्रा, सन्तोष पाण्डेय सहित सैकडों छात्र मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विराट कवि सम्मेलन

Posted on 06 March 2010 by admin

सुलतानपुर  -  भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर चौक घंटा घर पर विराट कवि  सम्मेलन का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के संयोजक नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने आज पत्रकार वार्ता में बतायी। भारतीय  नव वर्ष की महत्ता बताते हुए कहा कि परंपरानुसार भारतीय काल गणना खगोल गणित और विज्ञान के नियमों पर आधारित है तथा भारतीय मनीषियों ने विभिन्न ग्रहों शनि, वृहस्पति, मंगल, बुद्ध, शुक्र, पृथ्वी,चन्द्रमा की गति का आकलन पहले ही कर लिया है । वार्ता के दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी ने भारतीय नव वर्ष के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि भारतीय नव वर्ष नवसंवत्सर 2067 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ हो रहा है।  इसी तिथि को श्रृष्टि के निर्माता ब्रम्हा जी ने सूर्यो के साथ ही श्रृष्टि की रचना का आलौकिक कार्य प्रारंभ किया और मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम चन्द्र जी का राज्याभिषेक भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को हुआ था। इसी दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रथम सर संघ चालक केशव राव बलिराम हेडगेवार एवं भगवान झूले लाल का जन्म हुआ था। परन्तु विडंबना है कि भारत में राजनैतिक कारणों से वर्ष एवं तिथियों के नाम करण किए जाते रहे ई0 से पूर्व रोमन संवत यह रोम की स्थापना से शुरू हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि देश व समाज को अपने सनातन धर्म व संस्कृति को स्मरण कराने के लिए राष्ट्रवादी कवियों का सम्मेलन नव वर्ष की पूर्व संध्या 10 मार्च को सायं काल 07 बजे आयोजित किया गया है जिसमें प्रख्यात कवि शंकर कैमूरी रांची, सविश्ता बृजेश राय बरेली, अन्र्तराष्ट्रीय कवित्री सरिता शर्मा दिल्लीए शोला टाण्डवी टाण्डा,शोभ नाथ अनाड़ी बीकापुर,अजमल सुलतानपुरी,कलीम कौशर गाजीपुर,यमुना उपाध्याय फैजाबाद, आर.पी. सिंह आदि कवि पधार रहे हैं। प्रेस वार्ता में भाजपा नेता राम चन्द्र मिश्र, संजय सिंह, बिन्नू पाण्डेयए दिनेश चौरसिया, सुनील श्रीवास्तव, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, संजय कौशल व संजय सिंह मुन्ना आदि उपस्थित रहे।

विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह ने बताया कि 08 मार्च को धर्म रक्षा अर्पण निधि के कार्यक्रम  में अन्र्तराष्ट्रीय महामन्त्री डा. प्रवीण भाई तोगणिया क्षत्रिया भवन में वुद्धिजीवियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात डा. तोगणिया प्रेस वार्ता करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पंचायत चुनाव की सरगर्मिया बढी़

Posted on 05 March 2010 by admin

-संभावित उम्मीदवार लगा रहे जीत-हार का गुणा-भाग
-बसपा भी शिरकत कर सकती है पंचायत चुनाव में

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सन्निकट देख गावो में राजनीतिक सरगर्मिया¡ बढ़ गई है। संभावित उम्मीदवार जीत-हार का गुणा-भाग लगा मतदाताओं के दरवाजे पर दस्तक अभी से देने लगे हैं। गौर तलब हो कि पंचायत चुनाव की सुगबुगाहअ के मद्देनज़र ग्रामीण अंचलों में राजनैतिक सरगर्मिया¡ बए़ने लगी हैं। जहा ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व ग्राम सदस्य के  उम्मीदवार जातीय गुणा भाग लगा मतदाताओं के बीच अपनी गहरी पैठ बनाने के प्रयास में हैं। दूसरी ओर चुनाव आयोग भी अपनी गुपचुप तरीके से त्रिसतरीय पंचायत चुनाव के अन्तिम यप देने में लगा है। जो किसी भी समय सरकार की हरी झण्डी मिलते ही चुनाव तिथि की घोषणा कर सकता है। सूत्रोनुसार सत्ता यढ़ बसपा विधान परिशद चुनाव में मिली भारी सफलता से लबरेज ग्राम पंचायत चुनाओं में भी शिरकत करने के प्रयास में है। ग्राम पंचायतों में संगठनात्मक ठा¡चा तैयार कर बूथ कमेटियों का गठन युद्ध स्तर पर चलाये जा रहे हैं। सदस्यता अभियान एवं आगामी पन्द्रह मार्च को लखनऊ में आयोजित होने वाली विशाल महा रैली बसपा के उच्च महात्वाकांक्षा को दर्शाती है वहीं दूसरी ओर विपक्ष भी चौकन्ना हो बसपा की गति विधियों पर पैनी नज़र रख अपनी गोटे बिछाने को आतुर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in