Archive | सुलतानपुर

जेल बन्दियों का आमरण अनशन जारी, पांच की हालत बिगड़ी

Posted on 30 March 2010 by admin

जेल काण्ड की सीबाआई जांच की मांग को लेकर तीन दिन से कारगार में अनशन पर बैठे दो दर्जन बन्दियों में से पांच की हालत बिगड़ गई है। उन्हें क्वतनहाईं से निकालकर जिला कारागार के अस्पताल ले जाया गया है। बाकी बन्दियों की भूख हड़ताल जारी है।
 कारागार में लगभग दो वर्ष पूर्व हुए कैदियों और बन्दी रक्षकों के बीच हुए खूनी संघर्ष व पांच की मौत के मुकदमें में दो दर्जन अभियुक्त शुरू से मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। इन बन्दियों का आरोप है कि जेल प्रशासन बन्दियों से जुर्म स्वीकार करने के लिए दबाव बना रहा है और उनके न मानने पर तरह-तरह के उत्पीड़न बन्दियों के साथ किया जा रहा है। इस बाबत अदालत व प्रशासनक अधिकारियों को कई बार प्रार्थनापत्र दिया किया किन्तु कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इन बातों को लेकर बन्दियों ने पन्द्रह दिन पहले आमरण अनशन करने की चेतावनी दी थी। पिछले चार दिनों से बन्दियों ने खाना-पीना छोड़ दिया है। जेल प्रशासन ने छह बन्दियों को 11 नबर बैरक के बगल के कमरे में व बाकी बन्दियों को निष्प्रयोज्य महिला बैरक के बगल डण्डा गैलरी में बन्द कर रखा है।

दो दिन से अनशन पर बैठे बन्दियों में से अच्छेलाल यादव, विनोद सिंह, राजू यादव, संजय वर्मा, गुaå यादव, मकबूल खां, अमर बहादुर सिंह की हालत बिगड़ गई तो रात्रि में ही उन्हें जेल के अस्पताल में भतीü कराया गया। फिलहाल बन्दियों ने अनशन जारी रखा है। इस बारे में जेल प्रशासन ने अनशन की बात से इंकार करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जेल मैनुअल के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पर्यावरण जागरूकता अभियान गोश्ठी सम्पन्न

Posted on 29 March 2010 by admin

paryavarnसभी अपने घर में एक पौधा अवश्य लगाायें - विजय विद्रोही

वन प्रभाग एवं प्रताप सेवा समिति के सयुक्त तत्वाधान में बेबी किण्डरगार्टन जू0 हा0 स्कूल वैश्णव नगर गभड़िया में जलवायु परिवर्तन विशय पर एक विचार गोश्ठी का आयोजन किया गया। गोश्ठी में बोलते हुए राश्ट्रीय युवा पुरूस्कार से सम्मानित सत्य नाथ पाठक ने कहा कि जल ही जीवन है ाबिना स्वच्छ जल ,स्वच्छ वायु के अभाव में जीवन दुर्लभ है। स्वच्छ जल न मिलने के कारण तरह- तरह की बीमारियॉ हमारे शरीर में जन्म ले रही हैंं । संस्था सचिव विजय विद्रोही ने  बच्चों व उपस्थित समुदाय से अपील किया कि वे अपने जन्म दिवस व शुभ अवसरों पर तुलसी का पौधा अवश्य लगावें। तुलसी का पौधे का धार्मिक महत्व ही नहीं है बल्कि कई प्रकार की बीमारियों राम बाण साबित हो रही है। विद्यालय के अध्यापक  इन्दु कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण चार प्रकार के होते हैं, ध्वनि प्रदूशण कम करने के लिए हम सभी विद्यालय के छात्र- छात्राएं प्रतिज्ञा लेते हैं। विद्यालय के प्रबन्धक जितेन्द्र श्रीवास्तव ने गोश्ठी में आए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हर साल विद्यालय परिवार बृक्षा रोपण अपने संसाधन से करायेगा। गोश्ठी में विद्यालय की प्रधानाचार्या उमा श्रीवास्तव,मीना श्रीवास्तव स0 अ0, रेनू रावत स0अ0, नम्रता सिंह , बन्दना मिश्रा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रोडवेज की चपेट में आने से सहारा कर्मी की मौत

Posted on 29 March 2010 by admin

।कोतवाली नगर के ठीक सामने रोडवेज की बस की चपेट में आने से प्रात: सहारा इण्डिया कम्पनी के  रीजिनल फील्ड आफीसर की घटना स्थल पर मौत हो गई। प्रात: लगभग साढ़े नौ बजे सहारा इण्डिया ज्ञानेन्द्र सिंह पुत्र हरि नाथ सिंह 33 वशीZय निवासी राजा जी पुरम जनपद लखनऊ अपने सब्जी मण्डी स्थित कार्यालय जा रहे थे। ज्ञानेन्द्र सिेह एक्टिवा यू0 पी 44 एन 0510 से जैसे कोतवाली नगर के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से परिवहन निगम की बस यू0 पी 42 टी 4853 सुलतानपुर पवन गोल्ड ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बस के चालक दिनेश पाण्डेय व बस दोनों को अपने कब्जे में लेकर शव को बिच्छेदन गृह भेज दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आग से तीन घर जलकर राख

Posted on 29 March 2010 by admin

डेढ़ साल के बच्चे की  भी  मौत
निशादों की बस्ती वलीपुर में खाना बनाते समय आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिभुवन की पित्न दिन में लगभग 11 बजे खाना बना रही थी कि अचानक घर में आग लग गईर। देखते ही देखते आग अशर्फी व बैज नाथ के घरों में भी फैल गई जिसमें त्रिभुवन का डेढ़ साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया , लेकिन तब तक तीनों घरो का सामान जलकर स्वाहा हो गया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकास का पैसा बीच से गायब हो जाता है - राहुल

Posted on 28 March 2010 by admin

सुल्तानपुर - कांग्रेस महासचिव व अमेठी सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है, इसे बाद भी केंद्र सरकार ने विकास के लिए जितना पैसा दिया है उतना दूसरे राज्यों को नहीं दिया गया है, उन्होने आरोप लगाया कि, विकास के पैसा का फायदा प्रदेश को नहीं मिल रहा है, क्योंकि यह पैसा बीच से गायब हो जाता है।

राहुल ने पार्टी कार्यकताओं से अपील करते हुए कहा है कि नरेगा योजना को ढंग से लागू करने और इसका लाभ सभी को मिले यह सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव जाकर रोजगार कार्ड बनवाए तथा लोगों को काम दिलाकर योजना का पूरा लाभ पहुंचाने में सहयोग करें।

राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी महाविद्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बसपा सरकार पर जमकर हमला किया।उन्होने मायावती सरकार पर विकास की योजनाओं सही अमल न करने का आरोप जड़ा। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए चलाई गई कई योजनाओं नरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के लिए प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये का पैकेज दिया है, लेकिन प्रदेश सरकार उस पैसे का सही उपयोग तक नहीं कर पा रही और यहां तक कहा कि इन योजनाओं का पूरा फायदा लोगों को नहीं मिल पा रहा है और बीच में ही पैसा गायब हो जाता है।

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं में जो धनराशि दी गई है। इसके अलावा बुंदेलखंड के लिए भी प्रधानमंत्री ने हजारों करोड़ रुपये का पैकेज दिया है। राहुल ने कहा कि जिलों के विकास के साथ-साथ गरीबों और पिछड़ों के लिए भी केंद्र की संप्रग सरकार हजारों करोड़ दे रही है, लेकिन यह पैसा गरीबों और पिछड़ों तक नही पहुंच पा रहा है।

शुक्रवार को सुल्तानपुर में हुई जिला स्तरीय सर्तकता एवं निगरानी समिति की बैठक का ज़िक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि अभी तक तो कांग्रेस ही नरेगा योजना में गड़बड़ियों की शिकायत करती रही है, लेकिन कल हुई बैठक में तो सभी दलों के लोगों ने भी यह माना कि नरेगा योजना अच्छी है मगर अमल में खामियां है। कहा कि 2012 मिशन मेरा नही मीडिया की देन है मै तो 2012 तक समाजिक परिर्वतन की बात की है। उन्होंने गांधी ने कहा कि मै उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश के रूप में देखना चाहता हूं। गांव के विकास के लिए मनरेगा के द्वारा कार्य कराये जाने में अधिकारियों को पारदर्शिता लाने को कहा है। बाद में रायबरेली जाते समय जायस चौराहे की  एक दूकान पर सामोशे का भी लुफ्त लिया।  राहुल के दौरे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 31 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिन के दौरे पर आ रहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राज्य सूचना आयुक्त ने जन सूचना अधिकारियों के साथ की बैठक

Posted on 27 March 2010 by admin

सुलतानपुर - राज्य सूचना आयुक्त सुभाश चन्द्र पाण्डेय आज जिले के सभी विभागों के जन सूचना अधिकारियों के साथ एक  समीक्षा बैठक जिला कलेक्टेट के मीटिंग हाल किया। जिसमें जनता के द्वारा मांगी गई सूचना के बारे में सूचना न मुहैया कराने पर कड़ी फटकार लगायी। अपराह्न एक बजे राज्य सूचना आयुक्त ने प्रेस से मुखातिब हुए ।

प्रेस वार्ता में श्री पाण्डेय ने बताया कि प्रत्येक विभाग के जन सूचना अधिकारी को 30 दिन के अन्दर मांगी गई सूचनाओं को उपलब्ध कराना आवश्यक होता है। यदि सम्बन्धित विभाग मांगी गई सूचनाओं को 30 दिन के अन्दर उपलग्ध नहीं कराता है तो अपीलीय अधिकारी को इसकी शिकायत कर सकता हैं, अपीलीय अधिकारी के यहॉ से भी यदि 30 दिन के अन्दर सूचना नही उपलब्ध होती है तो राज्य सूचना आयोग को इस प्रकरण पर शिकायत की जा सकती है। पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर सूचना न उपलब्ध कराने के बारे में क्या कोई दण्डात्मक कार्यवाही का विधान है तो श्री पाण्डेय ने बताया कि सूचना न उपलब्ध करवाने पर  जन सूचना अधिकार की धारा 20 के अन्र्तगत सम्बन्धित अधिकारी को रूप्या 250 प्रति दिन के हिसाब और अधिकतम  रू0 25000 तक दण्ड दिया जा सकता है। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि सुलतानपुर जनपद जन सूचना के तहत शिकायत इस समय कुल 1253 वाद राज्य सूचना आयोग में हैं जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को राज्य सूचना आयोग ने नोटिस भेजा है। दण्ड देने का चार चरण निश्चित किया गया है।

प्रथम दृश्टया सम्बन्धित अधिकारी को राज्य सूचना आयोग से नोटिस भेजी जायेगी, दसरे चरण में दण्डित करने की नोटिस भेजी जायेगी, तीसरे चरण में दण्डित करने की सूचना दी जायेगी और अन्त में दण्डादेश पारित कर दिया जायेगा।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राहुल गॉधी के काफिले को रोकने वाले को जेल

Posted on 27 March 2010 by admin

ज्ञापन देना अपराध नही-प्रेम श्रीवास्तव

सुल्तानपुर- अमेठी सांसद राहुल गांधी जिला मुख्यालय पर जिला निगरानी एंव सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करने आये, जिसमें जनपद के विभिन्न संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों ने  अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपें। इसी की ध्यान में रखतें हुए जनपद में बढती अपराधिक धटना खास कर व्यापारियों के साथ होने वाली अपराधिक धटनाओं से त्रस्त व्यापारियो ने गल्ला मण्डी स्थित ज्ञापन सौपने के चक्कर श्री गांधी के काफिले को रोकने का प्रयास किया। जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था में लगें पुलिस कर्मियों ने व्यापारियों पर बल प्रयोग करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया , साथ ही 05 लोगो  पर नाम जद व 15-20 अज्ञात लोगों पर मुकदमा कोतवाली नगर में दर्ज किया गया जिसमें हिरासत में लिये गये मेवालाल कसौधन को पुलिस ने दिनांक 27 मार्च को सी जी एम कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर मेवालाल कसौधन के उपर भादवि , की धारा 143,145,151,283,341,353, व 7 एक्ट के तहत चालान कर जेल भेज दिया, शेलोगों में राम चन्द्र मिश्र, रबीन्द्र त्रिपाठी, अशोक कसौधन, व उमाशंकर अग्रहरि आदि अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिन धाराओं में चालान हुआ है उसका मतलब रास्ता जाम करना, आवागमन बाधित करना, तथा सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाना उक्त मुकदमा कोतवाली नगर के कोतवाल वीरेन्द्र सिंह की तरफ से लिखवाया गया है। जिसकी  विबेचना कमलेश चन्द्र तिवारी को सौंपी गई है।

पटरी गुमटी व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष प्रेम श्रीवास्तव  ने कहा कि व्यापारी की हत्या के मामले मे काग्रेंस महासचिव राहुल गांधी को ज्ञापन देने का प्रयास करने वाले व्यापारी नेताओं के विरूद्व मुकदमा लिखा जाना अन्याय पूर्ण कार्यवाही है। उन्होने कहा कि यदि प्रशासन व्यापारियों पर लगाये गये मुकदमे वापस लेकर मेवालाल कसौधन वा रबीन्द्र त्रिपाठी,उमाशंकर अग्रहरि, अशोक कसौधन के रिहा नही करता तो पटरी गुमटी व्यापार मंण्डल अन्य व्यापारी संगठनों के साथ मिल कर आन्दोलन करेगा।

पटरी गुमटी व्यापार मण्डल के संरक्षक संजय सिंह ने कहा कि काग्रेंस महासचिव राहुल गांधी पूरे देश में आम जन के मुद्दो को उठाते है, और उनके बीच जाते है, ऐसे मे सुल्तानपुर के व्यापारी अपने साथी की हत्या के मामले में उन्हे ज्ञापन देना चाहते थे जो कतई अपराध नही है। जिला प्रशासन काग्रेंस महासचिव की सुरक्षा को लेकर इतना चिन्तित था तो उसे विकास भवन के अन्दर ही हेलीपैड़ की व्यवस्था करनी चाहिए। व्यापारियो के विरूद्व फर्जी  मुकदमा पंजीकृत करना अन्याय पूर्ण कार्यवाही है। जरूरत पड़ी तो इसके विरूद्व संघर्ष किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लघु एंव मध्यम पत्रो के पत्रकार भी राहुल गांधी से मिलने पहुंचे

Posted on 26 March 2010 by admin

सुल्तानपुर-  जिला  निगरानी एव सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे राहुल गांधी को ज्ञापन देने अफजाल अहमद सम्पादक अमेठी का गौरव अपने साथियो के साथ  राहुल गांधी को अपना मांग पत्र सौंपा। अपने मांग पत्र में पत्रकारों ने लिखा है कि सुल्तानपुर की जनता राजीव गांधी जैसे प्रधान मन्त्री, सोनिया गांधी जैसी सांसद और दो बार चुने गये उनके पुत्र राहुल गांधी जैसे हमारे बीच सांसद है ।

प्रिटं मीडिया,इलेक्ट्रानिक मीडिया और जनपद से प्रकाशित लघु एंव मध्यम समाचार पत्रों ने अपनी लेखनी के माध्यम से केन्द्र सरकार एंव राज्य सरकारों की विकास सम्बन्धी समस्त योजनाओं को जनता के बीच ले जाते है यदि देखा जाय तो कहने भर को सरकार का चौथा स्तंभ मीडिया है। पत्रकारों के लिये न तो आवास की सुविधा है, न तो नि्:शुल्क चिकित्सा की सुविधा है न ही रेल यात्रा की सुविधा है तथा न ही बीमा जैसी योजनाओं की सुविधा है । प्रदेश में लघु एंव मध्यम समाचार पत्र दिन प्रतिदिन प्रकाशित करने में असमर्थ दिखाई दे रहे है और बहुत सार समाचार पत्र आज अपनी अन्तिम साँसें गिन रहे है।

पिछले बर्ष रायबरेली जनपद में लघु एंव मध्यम समाचार पत्रों ने अपनी आप बीती समस्यायें सोनिया गांधी को अवगत कराया था, जिसपर सोनिया जी की पैरवी पर केन्द्र सरकार द्वारा जनपद रायबरेली के लिये लघु एंव मध्यम समाचार पत्रों  को विशेष श्रेणी में रखते हुए विज्ञापन की सुविधा उपलब्ध करायी गई। पत्रकार प्रतिनिध मण्डल ने राहुल गांधी से रायबरेली की तर्ज पर यहां भी लघु एंव मध्यम समाचार पत्रों को विज्ञापन जैसी सुविधा उपलब्ध कराये जाने की मांग की।  प्रतिनिध मण्डल में राजेश कुमार त्रिपाठी, एम अकमल, गंगा राम, माता फेर सिंह दीपक, निसार अहमद, अरूण त्रिपाठी, बी के श्रीवास्तव, जेड कमर आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिले की बहाली को लेकर चर्चायें रही गर्म

Posted on 26 March 2010 by admin

सुलतानपुर - जिला निगरानी एंव सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करने आये अमेठी सांसद राहुल गांधी को देखने आयी भीड़ में अमेठी जिले की बहाली को लेकर तरह तरह की चर्चायें खूब सुनने को मिली।

ज्ञात हो कि प्रदेश की मुख्य मन्त्री मायावती ने छत्रपति शाहू महाराज के  नाम पर जिला घेषित किया था जिसे बाद में जिले को निरस्त कर दिया गया था जिसकी बहाली को लेकर  कृपाशंकर पाण्डें ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद की खण्ड पीठ लखनऊ में एक रिट याचिका दायर की थी, जिस पर उच्च न्यायालय ने अपने आदेश को सुरक्षित रखते हुए तीन माह के अन्दर उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी रिपोर्ट  देने को कहा है। जिस पर अमेठी बासियों के खुशियो का ठिकाना  न रहा अपनी प्रतिक्रिया में सुल्तानपुर सांसद डां0 सजंय सिंह ने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है  परन्तु इस जिले का नाम अमेठी ही रखा जाय , क्यूकि  यह अमेठी की जनता की भावना यदि इस जिले का नाम छत्रि पति शाहू महराज जी रखा जाता है तो इसके लिये अमेठी की जनता जन आन्दोलन करने की बात कही,और कहा कि हमें इसके लिये जो भी करना पडे़गा तो हम अमेठी की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जन आन्दोलन करेगें। अमेठी विधायक अमिता सिंह ने जनपद की बहाली को सुनकर खुश नज़र आयी और उन्होने भी कहा कि जिले का नाम अमेठी ही रखा जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकास भवन के सामने कई समितियों ने जन समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

Posted on 26 March 2010 by admin

सुल्तानपुर - निगरानी एंव सतर्कता की बैठक करने पहुंचे अमेठी सांसद राहुल गांधी अपनी समस्या को लकर मध्यान भोजन रसोइयां, मजदूर कल्याण समिति, ने के सैकड़ो महिलाओं ने तपती धूप में अपनी समस्या को लेकर राहुल गांधी से मिलने पहुची परन्तु जिले की प्रशासन एंव पुलिस की व्यवसथा ने मिलने नही दिया। अपनी मांग में मध्यान भोजन रसोइयां मजदूर कल्याण समिति ने अपने मांग पत्र में लिखा है कि मध्यान भोजन रसोइयां मजदूरोंको एक हजार रूपये मासिक मजदूरी मानदेय के रूप में प्रत्येक माह बही खाते द्वारा भुगतान किये जाने का आदेश अनूप चन्द्र पाण्डेय सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ शिक्षा अनुभाग 6, दिनांक 26 -12-2006 को जारी किया गया और आज तक उक्त आदेश का पालन नही किया गया। शासन द्वारा निर्गत आदेश का पालन प्रत्येक जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कराया जाना ति आवश्यक है। सभी रसोइयां मजदूरों का खाता खोलवाकर चेक द्वारा भुगतान कराया जाय। परन्तु अधिकांश ग्राम प्रधानों द्वारा 3माह से 6माहं तक का मानदेय बकाया है जो प्रधानो द्वार नही दिया जा रहा है मानदेय मागने पर पैसा न आने का बात कही जाती है। वही तमाम विद्यालयों में भोजन नही बन रहा हैए ग्राम प्रधानों द्वारा खाद्यान और पैसा खाते से निकाल कर गमन किया जा रहा है।

जब हमारे जिला प्रतिनिधि ने महिलाओं से बात किया कि आज यहां इतनी महिलाओं के साथ आने का क्या प्रयोजन है, तो महिलाओं ने कहा मध्यान भोजन स्कूलों में लागू करने की योजना केन्द्र सरकार की है और हमारे राहुल भैया ने इसे लागू किया है तो हम अपनी समस्या राहुल भैया से ही करेगें। राहुल भैया जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए सैकडो महिलायें तपती धूप में जो स्कूलों में रसोइयां का कार्य करती है विकास भवन के सामने रोड पर करीब चार घण्टे तक बैठी रही।

rahul-in-meeting1इसी तरह उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संध के लोग भी राहुल गांधी की जय-जय कार करते हुए अपने बैनर के साथ जो माग पत्र देने आये थे,उसमें लिखा है कि शिक्षा मित्रों के समायोजन एंव 27 फरवरी 2009 को मुख्यमन्त्री के मुख्य सचिव द्वारा लिखित समझौता को बहाल करने के  सम्बन्ध में अपनी बात को लेकर कहा कि प्राथमिक विद्यालयो मेंपूर्ण निष्ठा एंव इमानदारी से कार्य कर रहे शिक्षा मित्रों का भविष्य अन्धकारमय दिख दहा है। ऐसे में शिक्षा मित्रो की मूल समस्यां को ध्यान में रखते हुए पूर्ण शिक्षक के पद पर समायोजित करने की बात किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in