राहुल गॉधी के काफिले को रोकने वाले को जेल

Posted on 27 March 2010 by admin

ज्ञापन देना अपराध नही-प्रेम श्रीवास्तव

सुल्तानपुर- अमेठी सांसद राहुल गांधी जिला मुख्यालय पर जिला निगरानी एंव सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करने आये, जिसमें जनपद के विभिन्न संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों ने  अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपें। इसी की ध्यान में रखतें हुए जनपद में बढती अपराधिक धटनाओ खास कर व्यापारियों के साथ होने वाली अपराधिक धटनाओं से त्रस्त व्यापारियो ने गल्ला मण्डी स्थित ज्ञापन सौपने के चक्कर श्री गांधी के काफिले को रोकने का प्रयास किया। जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था में लगें पुलिस कर्मियों ने व्यापारियों पर बल प्रयोग करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया , साथ ही 05 लोगो  पर नाम जद व 15-20 अज्ञात लोगों पर मुकदमा कोतवाली नगर में दर्ज किया गया जिसमें हिरासत में लिये गये मेवालाल कसौधन को पुलिस ने दिनांक 27 मार्च को सी जी एम कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर मेवालाल कसौधन के उपर भादवि , की धारा 143,145,151,283,341,353, व 7 एक्ट के तहत चालान कर जेल भेज दिया, शेष लोगों में राम चन्द्र मिश्र, रबीन्द्र त्रिपाठी, अशोक कसौधन, व उमाशंकर अग्रहरि आदि अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिन धाराओं में चालान हुआ है उसका मतलब रास्ता जाम करना, आवागमन बाधित करना, तथा सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाना उक्त मुकदमा कोतवाली नगर के कोतवाल वीरेन्द्र सिंह की तरफ से लिखवाया गया है। जिसकी  विबेचना कमलेश चन्द्र तिवारी को सौंपी गई है।

पटरी गुमटी व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष प्रेम श्रीवास्तव  ने कहा कि व्यापारी की हत्या के मामले मे काग्रेंस महासचिव राहुल गांधी को ज्ञापन देने का प्रयास करने वाले व्यापारी नेताओं के विरूद्व मुकदमा लिखा जाना अन्याय पूर्ण कार्यवाही है। उन्होने कहा कि यदि प्रशासन व्यापारियों पर लगाये गये मुकदमे वापस लेकर मेवालाल कसौधन वा रबीन्द्र त्रिपाठी,उमाशंकर अग्रहरि, अशोक कसौधन के रिहा नही करता तो पटरी गुमटी व्यापार मंण्डल अन्य व्यापारी संगठनों के साथ मिल कर आन्दोलन करेगा।

पटरी गुमटी व्यापार मण्डल के संरक्षक संजय सिंह ने कहा कि काग्रेंस महासचिव राहुल गांधी पूरे देश में आम जन के मुद्दो को उठाते है, और उनके बीच जाते है, ऐसे मे सुल्तानपुर के व्यापारी अपने साथी की हत्या के मामले में उन्हे ज्ञापन देना चाहते थे जो कतई अपराध नही है। जिला प्रशासन काग्रेंस महासचिव की सुरक्षा को लेकर इतना चिन्तित था तो उसे विकास भवन के अन्दर ही हेलीपैड़ की व्यवस्था करनी चाहिए। व्यापारियो के विरूद्व फर्जी  मुकदमा पंजीकृत करना अन्याय पूर्ण कार्यवाही है। जरूरत पड़ी तो इसके विरूद्व संघर्ष किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in