विकास भवन के सामने कई समितियों ने जन समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

Posted on 26 March 2010 by admin

सुल्तानपुर - निगरानी एंव सतर्कता की बैठक करने पहुंचे अमेठी सांसद राहुल गांधी अपनी समस्या को लकर मध्यान भोजन रसोइयां, मजदूर कल्याण समिति, ने के सैकड़ो महिलाओं ने तपती धूप में अपनी समस्या को लेकर राहुल गांधी से मिलने पहुची परन्तु जिले की प्रशासन एंव पुलिस की व्यवसथा ने मिलने नही दिया। अपनी मांग में मध्यान भोजन रसोइयां मजदूर कल्याण समिति ने अपने मांग पत्र में लिखा है कि मध्यान भोजन रसोइयां मजदूरोंको एक हजार रूपये मासिक मजदूरी मानदेय के रूप में प्रत्येक माह बही खाते द्वारा भुगतान किये जाने का आदेश अनूप चन्द्र पाण्डेय सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ शिक्षा अनुभाग 6, दिनांक 26 -12-2006 को जारी किया गया और आज तक उक्त आदेश का पालन नही किया गया। शासन द्वारा निर्गत आदेश का पालन प्रत्येक जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कराया जाना अति आवश्यक है। सभी रसोइयां मजदूरों का खाता खोलवाकर चेक द्वारा भुगतान कराया जाय। परन्तु अधिकांश ग्राम प्रधानों द्वारा 3माह से 6माहं तक का मानदेय बकाया है जो प्रधानो द्वार नही दिया जा रहा है मानदेय मागने पर पैसा न आने का बात कही जाती है। वही तमाम विद्यालयों में भोजन नही बन रहा हैए ग्राम प्रधानों द्वारा खाद्यान और पैसा खाते से निकाल कर गमन किया जा रहा है।

जब हमारे जिला प्रतिनिधि ने महिलाओं से बात किया कि आज यहां इतनी महिलाओं के साथ आने का क्या प्रयोजन है, तो महिलाओं ने कहा मध्यान भोजन स्कूलों में लागू करने की योजना केन्द्र सरकार की है और हमारे राहुल भैया ने इसे लागू किया है तो हम अपनी समस्या राहुल भैया से ही करेगें। राहुल भैया जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए सैकडो महिलायें तपती धूप में जो स्कूलों में रसोइयां का कार्य करती है विकास भवन के सामने रोड पर करीब चार घण्टे तक बैठी रही।

rahul-in-meeting1इसी तरह उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संध के लोग भी राहुल गांधी की जय-जय कार करते हुए अपने बैनर के साथ जो माग पत्र देने आये थे,उसमें लिखा है कि शिक्षा मित्रों के समायोजन एंव 27 फरवरी 2009 को मुख्यमन्त्री के मुख्य सचिव द्वारा लिखित समझौता को बहाल करने के  सम्बन्ध में अपनी बात को लेकर कहा कि प्राथमिक विद्यालयो मेंपूर्ण निष्ठा एंव इमानदारी से कार्य कर रहे शिक्षा मित्रों का भविष्य अन्धकारमय दिख दहा है। ऐसे में शिक्षा मित्रो की मूल समस्यां को ध्यान में रखते हुए पूर्ण शिक्षक के पद पर समायोजित करने की बात किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in