Archive | सुलतानपुर

अनुशासन, धैर्य-लगन से ही खिलाड़ी बनता है श्रेश्ठ: बनौधा

Posted on 19 June 2010 by admin

पन्त स्पोर्टस स्टेडियम में चल रहे बालीबाल व फुटबाल के 21 द्विवसीय केन्द्रीय प्रिशक्षण िशविर का समापन उप निदेशक खेल/प्रधानार्चाय स्पोर्टस कालेज लखनउ अनिल कुमार बनौधा ने खिलाडियो को प्रमाण पत्र व टीशर्ट प्रदान कर किया ।

ज्ञात हो कि 29 मई से 18 जून तक चले केन्द्रीय प्रिशक्षण िशविर बालीबाल/फुटबाल में पूरे प्रदेश से चयनित बालको ने प्रिशक्षण प्राप्त किया। इन्ही िशविर से बालीबाल फुटबाल के छात्रावास की रिक्त सीटों हेतु बालको का चयन किया जायेगा। मुख्य अतिथि श्री बनौधा ने खिलाड़ियों को अपने सम्बोधन में कहा कि खिलाडी को अनुशासन,  लगन व लक्ष्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता होनी चाहिए, तभी खिलाड़ी श्रेश्ठ से श्रेश्ठतम् बन पायेगें। प्रिशक्षण िशविर के सफलता पूर्वक संचालन के लिए िशविर प्रभारी सुरेश बोनकर व प्रिशक्षण िशविर के विभाग के द्वारा नियूक्त प्रिशक्षकों को बधाई दी। प्रिशक्षण िशविर के समापन अवसर पर जिले के बालीबाल पुरोधा पी0एन0 दूबे, डा0 धनश्याम मिश्र, एम0एस0 बेग, पंकज दूबे, डा0 अब्दुल हमीद, दीपक श्रीवास्तव, मो0 इलियास, एस0एच0ए0 नकबी क्रीडाधिकारी रामपुर, एस0एन0 यादव उपक्रीडाधिकारी श्रावस्ती, राजेश सोनकर क्रीडाधिकारी बलिया, के0के0 पाण्डेय उपक्रीडाधिकारी म्येवहाल इलाहाबाद, आर0एस0भदौरिया उपक्रीडाधिकारी बादां, दिनेश कुमार अमेठी, चन्दन सिंह फुटबाल कोच विशाल कुमार सहित दर्जनो खेल प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सचांलन सुरेश बोनकर क्रीडाधिकारी सुल्तानपुर ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जूनियर बालिका फुटबाल चैिम्पयनिशप का सुभारम्भ आज

Posted on 19 June 2010 by admin

स्थानीय पन्त स्पोर्टस स्टेडियम में उ0प्र0 फुुुटबाल संध एवं खेल निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में 19 वशीZय जूनियर बालिका फुटबाल चैिम्पयनिशप का आयोजन 20 से 27 जून तक होगा। जिला क्रीडाधिकारी सुरेश बोनकर के अनुसार जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी मण्डलो की टीमो के आने की सम्भावना है ,तथा टीमों के ठहरने की व्यवस्था रामकली बालिका इण्टर कालेज में की गई है।

उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व खेल मन्त्री विधायक जयसिहंपुर ओपी सिह द्वारा सांय 04 बजे किया जायेगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिये उप क्रीडाधिकारी दिनेश कुमार, चन्दन सिंह एवं फुटबाल कोच विशाल कुमार सहित विभागीय कर्मचारी जुटे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

देविका काण्ड में राजनैतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी

Posted on 19 June 2010 by admin

क्षेत्र को शर्मशार करने वाली दुराचार की िशकार किशोरी आत्म-हत्या प्रकरण थमने का नाम नही ले रहा है। स्वार्थ के वशीभूत राजनैतिक दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने को उतावले सम्प्रदायिकता की आग लगाने की तरफ अग्रसर है। वहीं स्थानीय पुलिस की लचर व्यवस्था पर लोगों की उगलिंया उठने लगी है।

ज्ञातव्य हो कि स्थानीय कुड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगापुंर गावं मे 09 जून को कृश्ण चन्द गोपाल सिंह की पुत्री देविका के साथ दुराचार के उपरान्त आत्म हत्या का प्रकरण शासन प्रशासन केा झकझोर कर रख दिया। हिन्दू संगठनों के तीखे तेवर के चलते घटना के आरोपी सलोखों के पीछे जा पहुंंचा, और हलाकान प्रशासन आरोपी के खिलाफ रासुका लगाने की शुरू कर दी। वही कुछ राजनैतिक दल के चन्द लोग स्वार्थ के वशीभूत राजनैतिक रोटिंया सेकने को उतावले रहे, परन्तु स्थानीय लोगो की सूझ-बूझ व प्रशासन की सर्तकता से ऐसे लोगो के मन सूबे पर पानी फिर गया। इसी बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी हो गया है। जहां हिन्दू-मुस्लिम संगठनो ने उक्त घटना को राजनैतिक तूल दे मामले को उलझाये रखना चाहती है वही पुलिस प्रशासन की लचर व्यवस्था पर कई अहम सवाल खडा हो गया हैै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसान मेला 14 जून को

Posted on 12 June 2010 by admin

सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन प्रोग्राम फार एक्सटेशन रिफाम्र्स योजनान्तर्गत किसान मेंला तथा खरीफ गोष्ठी का आयासेजन 14 जून को पं0 रामनरेश त्रिपाठी सभागार में होगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी शंकर लाल पाण्डेय के तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई । जिलाधिकारी ने कृषि विभाग व अन्य विभागों को निदेंर्शित किया है कि किसान मेंला व खरीफ गोष्ठी पर उक्त मेले का प्रचार प्रसार करवाना सुनििश्चत किया जाए। तथा मेले में कृषि विभाग व अन्य विभागों के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित होंंं  तथा अधिक से अधिक किसानों को मेले में  साथ लायें एवं साथ ही विभागों के द्वारा किसानोें को क्या क्या लाभ दिया जा रहा है उसका रामनरश त्रिपाठी सभागार के प्रंागण में स्टाल लगवाया जाए।किसान मेला व खरीफ गोष्ठी में कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञों की उपस्थिति रहेगी जिससे किसानों को नवीनतम तकनीकी की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी तथा किसानों के द्वारा उठाई गई समस्याओं का निदान भी किया जाएगा। उक्त किसान मेले में खरीफ की फसलों के लिए किसानों को दिए जाने वाले कृषि निवेश भी अनुदान पर वितरित किये जाएंगे और कृषि सम्बन्धित पुस्तकें नि:शुल्क वितरित की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सभासदों के सम्मान के लिए मुख्यमन्त्री को बधाई

Posted on 12 June 2010 by admin

नगर निेकाय सभासद महासंघ उ0 प्र0 के संयोजक संजय कप्तान ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि पंचायत राज्य व्यवस्था के अन्तर्गत सत्ता का केन्द्रीयकरण किया जाना पूर्व प्रदेश मन्त्री लालजी टण्डन के निजी लोगों को स्वार्थ के लिए किया गया था जिसे प्रदेश सरकार ने उस काला कानूून को समाप्त कर लोकतन्त्र के लिए अच्छा काम किया और सभासदों का सम्मान वापस दिलाया। जिसके लिए प्रदेश की मुख्यमन्त्री बधाई की पात्र है। उ0 प्र0 निकाय चुनाव में लोकतन्त्र की बहाली पर नगर निकाय सभासद महासंघ उ0 प्र0 मुख्यमन्त्री मायावती को कोटि-कोटि बधाई भेजा। आगे श्री कप्तान ने बताया कि पंचायती राज व्यवस्था के अन्तर्गत सदस्यों द्वारा एक मुखिया चुनकर व्यवस्था सम्पादित किया जाता है। मुख्यमन्त्री के इस फैसले से पंूजी पती लोग जो धनबल/ बाहुबल के सहारे चुनाव जीतते थे जनता उनको अब सबक सिखाएगी। अब उन्हें भी जनता के बीच जाना पड़ेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारियों के लिये सूचना देना केाई मायने नही

Posted on 12 June 2010 by admin

समाज सेबी आयूशी श्रीवास्तव ने अधिकारियो पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा बनाये गये जनता का अधिकार, अधिकारियो के लिये महत्वपूर्ण कार्य नही है शायद इसी लिये इन कानूनों पर कोई खास दिलचस्पी अधिकारियो को नही रहती क्यूं की भ्रश्टाचार में संलिप्तता साफ नज़र आ रही है यह जानकारी आयूशी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मसिहुज्जमा सिद्दीकी से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी चाही है कि सर्व शिक्षा अभियान में कोआर्डिनेटर पद पर तैनाद जामवन्त मौर्या के बारे मे, जो उन्हे नही मिली।

इसी क्रम मे नगर पालिका सुल्तानपुर से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी अधिशाशी अधिकारी के असेसमेन्ट रजिस्टर में विना किसी सूचना के नाम काटे जाने का कारण पूछा था, और मो0 रियाज अहमद के सन्दर्भ में अपने ही जनपद मे एक ही पद पर विगत कई वर्षो से किस नियम के अन्तर्गत जमे हुए है जिसका जबाब न देने पर समाज सेवी श्रीमती श्रीवास्तव ने अक्रोश व्यक्त किया कि अधिकारी भी  भ्रश्टाचार में लिप्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में फूंकी जान व आल इण्डिया गंगा जमुनी मुशायरा में भी शिरकत किया व कुडवार जाकर ब्लात्कार की शिकार बालिका के माता-पिता से मिल कर ढाड़स बंधाया

Posted on 11 June 2010 by admin

सुल्तानपुर - भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अपने आगमन पर आज सुल्तापनपुर में कार्यकताओं की एक बैठक कर समस्त जनता को आगाह किया कि उ0प्र0 सरकार में भ्रश्टाचार व्याप्त है जगह-जगह लूट, ब्लात्कार, डकैती, चोरी आदि की धटनाये हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। इस सरकार में उक्ता प्रकार के लोग निरंकुश हों गये है। भविश्य मेें होने वाले चुनाव में काफी सोच समझ कर जनता फैसला करे।

आल इण्डिया मुशायरा खुर्शीद क्लब पार्क गंगा जमुनी के बैनर तले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें जनपद के कई मानिन्द लोगो की उपस्थिती रही, आई.ए.एस. मो0 रिजवान ने मुशायरे का सुभारम्भ कर कार्यक्रम को आगे बढाने का काम संचालन महोदय के जिम्मे किया। मुशायरे का सचालन जनपद के मशहूर शायर अनवर जलाल पुरी ने किया। इस कार्यक्रम में शहर के तमाम लोगो ने शिरकत किया, पूरी रात मुशायरे का आनन्द उठाया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने जनपद के कुडवार थाना क्षेत्र के मनगा पुर में हुई ब्लात्कारी की धटना में पहुच कर माता पिता के दर्द को सुना, जिसमे बलात्कार के बाद आत्म हत्या करने वाली बालिका काल्पनिक नाम राध उम्र लगभग 12 साल के पिता चन्द्र गोपाल के घर पर भी गये। इस मौके पर शासन प्रशासन को जम कर लताड़ लगाई, केन्द्र सरकार पर भी निसाना साधा। अन्त में उन्होने बताया कि भोपाल गैस त्रासदी के मामले का हवाला देते हुए कहा कि जब सरकारे खुद एण्डरसन जैसे अपराधियों को संरक्षण देगी तो और क्या होगार्षोर्षो जहां कलेक्टर द्वारा उनके जहाज को सुरक्षित भेजवा दिया। ऐसी सरकार अराजकता फैला रही है। भाजपा में शासन साफ सुथरा था विकास भी चहुमुखी हुआ था जो इस शासन में सायद नही है। अपराधी खुले आम अपराध कर रहा है डकैती चोरी तो आम हो गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वर्तमान परिवेश में चुनौती है धर्मपरायणता-ए0के0सवर्ण

Posted on 11 June 2010 by admin

सुल्तानपुर -  लहुरी काशी के नाम से ख्याति लब्ध अमेठी जो इन दिनों विश्व राजनीति में अहम मानी जाती है। इसी नगरी में अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राश्ट्रीय महासचिव ए0के0 सवर्ण ने कहा कि वर्तमान पिरवेश में व्यक्ति का धर्म परायण होना एक कठिन चुनौती है। जहां पर भ्रश्टाचार अडिग साम्राज्य कामय कर चुका है। झूंठ और फरेब राजनीति का आधार हो, रिश्ते और संम्बन्ध महज स्वार्थ,  दर्शनार्थी भी स्वार्थ तक सिमट गये है। मन्दिर का पुजारी भी स्वार्थ, दर्शनार्थी, भी स्वार्थी प्रेम और पूजा, इबादत सभी स्वार्थ के वशी भूत हो गये है। ऐसे देश में धर्मपरायणता होना बहुत ही कठिन है। ऐसे समय में भी यदि कोई भी स्त्री पुरूश धर्म परायण है तो उसे प्रमाण करता हूं।

देश की राजनैतिक व्यवस्था ध्वस्त है, जहां पर जन कल्याण कारी योजनायें कागजों तक सिमट गई है। आम जनता का और वक्त किसी राजनैतिक के पास जाने को नही है। उन्हे केन्द्र और प्रदेश सरकार दोनो पर जमकर प्रहार करते हुए देश कें युवाओं का आवाहन किया कि इसके पहले देश के हर नौजवान की आत्मा मर जाय उन्हे समाज वा राश्ट्र की रक्षा के लिये व्यवस्था का आमूल चूक परिर्वतन करने के लिये संकल्प बद्व हो जाना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विश्व पर्यावरण दिवस पर बजबजाता जिलाधिकारी कार्यालय का गेट

Posted on 05 June 2010 by admin

जिला प्रशासन व वन विभाग भूल गया पर्यावरण दिवस

जहॉ आज पूरा विश्व पर्यावरण को शुद्ध एवं अपने आस- पास के वातावरण को साफ- सुथरा रखने की कवायद कर लाखों रू0 खर्च कर रहा है। प्रतिवर्ष जनपद में लाखों रूप्ये का खर्च वृक्षारोपण के नाम पर वन विभाग करता है साथ ही साथ पर्यावरण विभाग की भी जिम्मेदारी निभाता हैं। विदित रहे कि वृक्षारोपण एवं पर्यावरण का बजट जिला स्तर पर अलग-अलग आबंटित होता है फिर भी प्र्यावरण्र जागरूकता के नाम पर केवल अखबारों में विज्ञापन।आज विश्व प्र्यावरण दिवस पर विभिन्न सेस्थाओं ने गोश्ठी, रैली आदि का आयोजन किया वहीं पर जिला प्रशासन व वन विभाग के अधिकारियों को विश्व प्र्यावरण दिवस से कोई मतलब नहीं रहा । संवेदन हीनता की हद तब रही जब एक स्वैच्छिक संगठन के कार्यकर्ता प्रभागीय वनाधिकारी को कार्यक्रम के सम्बन्ध में फोन मिलाते रहे परन्तु अधिकारी ने फोन उठाना  उचित नहीं समझा। जनपद का जिलाधिकारी कार्यालय का मुख्य गेट जहॉ से जिलाधिकारी , उपजिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट व हजारों लोगों का आना जाना लगा हूआ है, वही गेट पर कूड़े- करकट का अम्बार लगा हुआ है। आज इस विश्व पर्यावरण दिवस पर जहॉ साफ -सफाई के लिए  पूरे विश्व में अधिकारी गोष्ठीयॉ करके लोगों मे  पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने की कवायद करने में लगे हैं वही आज जनपद में गन्दगियों का साम्राज्य पूरे नगर में दिखाई दिया। कुछ स्थानों  को तो कैमरे में कैद भी किया गया।  जिला कचहरी होने के नाते वकीलों- मुविक्कलो तथा अन्य लोग तो आते ही हैं वही जिलाधिकारी भी बैठ कर आम शिकायत भी सुनते है। a3

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरकारी योजनाओं का बन्दर बॉट, बिचौलिए व अपात्र उठा रहे लाभ

Posted on 05 June 2010 by admin

वी0पी0एल कार्ड न होने से गरीब परिवार के बच्चों की शिक्षा अधर में

सरकारी योजनाओं के क्रियान्यवन में बरती गई अनिमितताओं के चलते जिसकी लाठी उसी की भैंस वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। ऐसे में पात्र की अपेक्षा अपात्र वर्ग के लोग  सरकारी लाभ उठाने में अिधेक कारगर रहे, वहीं प्रशासन ऑख मून्दे मौन कागजी घोड़ा दौड़ाने  तक ही सीमित रहा।

ग्रामीणों की दुर्दशा सुधारने की पहल में सरकारी मंसूबे पर पानी उस समय फिर गया जब जन कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं का लाभ बिचौलिए व  अपात्र वर्ग के दबंग लोग उठा लिए। सूत्रों अनुसार ग्राम पंचायत निसहिया ,प्रतापपुर, भ्ण्डरा, सोहगौली, गंजेहड़ी आदि ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं के लागू करने में भारी अनियमितताओं का बोलबाला रहा, जहॉ बिचौलिया व उूंची पकड़ के लोग, भ्रश्ठ कर्मी व अधिकारियों की सॉठ-गॉठ से सरकारी योजनाओं का लाभ उठानें में कामयाब रहे , वहीं पात्र व्यक्ति अपने गिरे दिन पर ऑसू बहाने को मजबूर हैं । बताते चले कि न्याय पंचायत भ्ॉण्डरा में तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी रही गायत्री पाण्डेय के समय राशन कार्ड आदि में भारी अनिमितताएं के चलते उन्हें निलम्बन की कार्यवाही झेलनी पड़ी। परन्तु उनके द्वारा बरती गई अनिमितताओं का सुधार न होने से कई गरीब परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित तथा विकास की मुख्य धारा से भी अछूते हैं। वीपीएल व अन्त्योदय राशन कार्ड 100रू0 से 200 रू0 सुविधा  शुल्क लेकर अलग से ऐसे अपात्र व्यक्तियों को जारी कर दिया गया है जो संयुक्त परिवार में तो है ही , पिता एपीएल कार्ड धारक तथा कई बीघे भूमि का काश्तकार है या सरकारी कर्मचारी। वीपीएल व अन्त्योदय कार्ड जारी सूची में  भारी अनिमितताएं आज भी मौजूद हैं, जो सत्यापन कर कभी भी दे खा जा सकता हैं नान्हू राम गौतम प्रतापपुर ने बताया कि नाम मेरा अन्त्योदय सूची में है परन्तु कार्ड नही मिला। पठखापुर निवासी बाबू लाल गुप्ता के अनुसार ग्राम पंचायत प्रतापपुर में एक- एक घर में तीन से चार कार्ड वीपीएल व अन्त्योदय कार्ड बनाया गया जो संयुक्त परिवार में वोटों को ध्यान में रख कर किया गया, जब कि हमस ब गरीहब हैं व माली स्थित अच्छी न होने से बच्चों को पढ़ाने में अस्मर्थ हैं, मेरा वीपीएल कार्ड ग्राम प्रधान पुत्र ने यह कर कटा दिया कि पिछड़े वर्ग को जिलतना कम से कम लाभ मिले उतना अच्छा हैं बच्चें भी ज्यादा पढ़ लिख न सके जिससे बराबरी न कर सकें यही यथा स्थित और ग्राम पंचायतों की है जहॉ सरकारी योजनाओं के बन्दर बॉट को लेकर मारा-मारी मची हुई हैं और प्रशासन ऑख मून्दे मौन साध रखा हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in