देविका काण्ड में राजनैतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी

Posted on 19 June 2010 by admin

क्षेत्र को शर्मशार करने वाली दुराचार की िशकार किशोरी आत्म-हत्या प्रकरण थमने का नाम नही ले रहा है। स्वार्थ के वशीभूत राजनैतिक दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने को उतावले सम्प्रदायिकता की आग लगाने की तरफ अग्रसर है। वहीं स्थानीय पुलिस की लचर व्यवस्था पर लोगों की उगलिंया उठने लगी है।

ज्ञातव्य हो कि स्थानीय कुड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगापुंर गावं मे 09 जून को कृश्ण चन्द गोपाल सिंह की पुत्री देविका के साथ दुराचार के उपरान्त आत्म हत्या का प्रकरण शासन प्रशासन केा झकझोर कर रख दिया। हिन्दू संगठनों के तीखे तेवर के चलते घटना के आरोपी सलोखों के पीछे जा पहुंंचा, और हलाकान प्रशासन आरोपी के खिलाफ रासुका लगाने की शुरू कर दी। वही कुछ राजनैतिक दल के चन्द लोग स्वार्थ के वशीभूत राजनैतिक रोटिंया सेकने को उतावले रहे, परन्तु स्थानीय लोगो की सूझ-बूझ व प्रशासन की सर्तकता से ऐसे लोगो के मन सूबे पर पानी फिर गया। इसी बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी हो गया है। जहां हिन्दू-मुस्लिम संगठनो ने उक्त घटना को राजनैतिक तूल दे मामले को उलझाये रखना चाहती है वही पुलिस प्रशासन की लचर व्यवस्था पर कई अहम सवाल खडा हो गया हैै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in