Archive | सुलतानपुर

सुलतानपुर प्रशासन ने विस्थापितों को बसाने की कवायद की

Posted on 27 July 2010 by admin

नगर के 27 मार्गो से अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण हटाओं अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद द्वारा आवंटित पक्की दुकानों को भी धरासाही कर दिया। जिन्हें बसाने की कवायद शुरू कर दिया गया है। रविवार को नगर पालिका परिषद ने गोराबारिक में करीब चौदह बिस्वा भूमि पर अतिक्रमण हटाकर विस्थापितों को बसाने के लिए बाजार हेतु आरक्षित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि सुलतानपुर शहर में पिछले दिनों में जिला प्रशासन ने उच्चन्यायालय के निर्देश के अनुपालन में व्यापक अतिक्रमण अभियान चलाकर शहर के कई हिस्से को खाली कर दिया। जिससे शहर में हजारों परिवारों का रोजगार तो छिन ही गया साथ ही अतिक्रमण हटाये जाने के दौरान जेसीबी मशीन की चपेट से दूकानदारों को हजारों रूपये का सामान भी नष्ट हो गया। अभियान के दौरान शहर के कई हिस्सों में नगर पालिका परिषद की ओर से आवंटित दूकाने भी तोड़ दी गई तथा जिला अस्पताल एवं कुड़वार नाका के पास बनी परिषद की पक्की और दूकानों को तोड़े जाने की आशंका है। बताया जाता है कि परिषद इन्हें तोड़ने के पहले गोराबारिक में बाजार बनवा कर दूकान आंवटित कर देगा। ताकि तोड़ी गई दूकानों के दूकानदारों को रोजगार के लिए स्थान मिल सके।
जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका परिशद के अधिकारी और सदर तहसीलदार दिनेश गुप्ता ने पुलिस बल के साथ गोराबारिक स्थित काजी हाउस के करीब चौदह बिस्वा भूमि से अतिक्रमण हटाकर खाली कराया तथा उसे बाजार हेतु आरक्षित कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शीघ्र ही इस भूमि पर दो तलीय बाजार बनाया जायेगा। जिनमें इन विस्थापितों को दुकानों का आवंटन किया जायेगा।
ज्ञात हो कि अभियान के दौरान  सत्ता पक्ष को छोड़ कई राजनैतिक व सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर विस्थापितों को बसाने की मांग की थी। पटरी गुमटी व्यापार मण्डल ने दूकानदारों को उजाडे़ जाने पर रोजगार देने अथवा सामूहिक रूप से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।
अब जब चमन उजड़ गया तो बसपा विधायक ओ0 पी0 सिंह जयसिंहपुर व सदर विधायक अनूप सण्डा ने अपनी राजनीति की रोटी सेकने में लग गये। पिछले कुछ दिन पहले राजनैतिक दलों ने रैली निकाली उसी दिन पटरी-गुमटी दुकानदारों ने भी रैली निकाली थी। पटरी-गुमटी दुकानदारों की रैली देखकर सभी राजनैतिक दलों के पसीने छूट गये थे। आज राजनैतिक दलों  की मजबूरी पटरी-गुमटी दुकानदार बन गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दहेज लोभियों के खिलाफ पिता ने एस पी से लगायी गुहार

Posted on 27 July 2010 by admin

दहेज उत्पीड़न के मामलें में  पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थना पत्र में राम प्रताप दुवे निवासी रूपिका का पुरवा राम गढ़ थाना लम्भुआ ने अपनी लड़की आरती तिवारी के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज मॉगने का आरोप लगाया है।
मामला आरती तिवारी पत्नी अजय तिवारी पुत्र भगवती प्रसाद तिवारी ग्राम बनरहा तिवारी का पुरवा पो0 कूरेभार की शादी लगभग 18 वशZ पहले हुई थी। शादी के एक वशZ बाद ही ससुराल वालों ने लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिये। राम प्रताप दुवे ने पुलिस अधीक्षक को दियें प्रार्थना पत्र में लड़की के ससुर , सास, जेठ, जेठानी आदि लोगो पर मारने -पीटनें का आरोप लगाते हुए कहा है कि मैनें अपनी लड़की की शादी में अपने हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज देकर किया था परन्तु आये दिन दहेज की मॉग करने पर हमने अपनी लड़की के मोह के कारण सामान आदि तथा 50 हजार रूप्या भी दिया । परन्तु दहेज लोभियों की मांग  बढ़ती ही गई, इतना ही नही लड़की के सास, ससुर, तथा जेठ, जेठानी बिना कुछ दिये 12 वशZ पहले ही घर से अलग कर दिया था।  आरोप पत्र में लिखा है कि 14 जुलाई को से पुन: हमारी लड़की को मारना- पीटना शुरू कर दिया है। प्रतिदिन की प्रताड़ना से क्षुब्ध लड़की ने 16 जुलाई को थाना कूरेभार में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर भी दे चुकी है। परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई हैं ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तमंचे से गोली मारने वाला गिरफ्ता

Posted on 27 July 2010 by admin

थाना चॉदा अन्तर्गत कोथरा खुर्द निवासी मोहन लाल पाण्डेय पुत्र सूरज लाल पाण्डेय को जान से मारने की नियत से तमंचे से गोली मारने के आरोप में अभियुक्त गण जय प्रकाश, ओम प्रकाश पुत्र घनश्याम नरायण निवासी गण कोथरा खुर्द केा एस ओ चॉदा एफ आर ख्ॉा  अपने सिपाहियों के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये अभियुक्तोंं के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर तथा एक खोखा व एक जीवित कारतूस बरामद किया। जिसके सम्बन्ध में थाना चॉदा पर मु0अ0सं0 363/10 धारा 3/25 आयुध अधिनियम का पुजीकृत किया गया हैंा उल्लेखनीय है कि उक्त घटना  के सम्बन्ध में मजरूब के भाई पन्ना लाल पाण्डेय द्वारा चॉदा थाने में 25 जुलाई को मु0अ0सं0 362/10 धारा 307,504,506 भादवि का अभियोग दर्ज कराया गया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निकली झूठी, चारसौबीसी में मिली जेल

Posted on 27 July 2010 by admin

थाना कोतवाली नगर में दिनांक 24 जुलाई 2010 किो कपड़ा व्यवसायी रवि गुप्ता पुत्र मकदूम राम गुप्ता निवासी पारकीन्स गंज चौक के अपहरण की घटना अपहृत की साजिस व झूठी पाये जाने पर रवि गुप्ता को धारा 420 भा0 द0 वि0 के आरोप में जूल भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 24 जुलाई को रवि गुप्ता ने अपने मो0 न0 9935607392 से अपने पिता के मो0 न0 9044674471 पर बताया कि उसे दस-बारह लोग अपहरण कर गाड़ी में बैठा कर ले जा रहे हैं।  इस सम्बन्ध में अपहृत के पिता मकदूम राम गुप्ता पुत्र स्व0 हीरा लाल निवासी पारकीन्सगंज चौक द्वारा थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 1421/2010 धारा  364 भादवि विरूद्ध अज्ञात 10-12 नफर अभियुक्त पंजीकृत कराया था। उक्त अपहरण की घटना को पुलिस अधीक्षक ने गम्भीरता से लेते हुए एस ओ जी टीम व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कोतवाली नगर से अलग-अलग टीम लगायी गई तथा अपहृत के मो0 को सर्विलांस पर लगाकर जॉच की गई व अपहृत के मो0 के लोकेशन के आधार पर अपहृत 25/26  जुलाई की रात्रि को प्रात: तीन बजे बिहार राज्य के पटना रेलवे स्टेशन के पास अकेले खड़े होकर आम का जूस पी रहा था तभी एस ओ जी टीम प्रभारी मनोज कुमार सिंह मय हमराहियों के साथ पकड़ लिया।  उक्त घटना के तह में जाने पर पुलिस को पता चला कि  स्वयं रवि कुमार गुप्ता अपने परिवार से रूप्ये ऐठने के चक्कर में इस अपहरण की साजिस रची थी। अपहृत के पास से लगभग 18 हजार रूपया, दो मोबाइल फोन,एटीएम कार्ड आदि बरामद हुए। मु0 धारा 364 भादवि से धारा 420 भादवि में तरमीम कर अपहृत को जेल भेज दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उजाड़े गये दुकानदारों को नगर में ही बसाया जाय

Posted on 27 July 2010 by admin

यूपी नेशलिस्ट सिक्ख फेडरेशन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं सथानीय गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा के संयोजक सरदार इन्द्रजीत सिेह ने नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान में हटाये गये दुकानदारों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन की पहल का स्पागत करते हुए कहा कि गोराबारिक क्षेत्र में पुनर्वास करने से व्यापारी बरबाद हो जायेंगे। क्यों कि शहा से इतनी दूरी पर दुकानदारी  होना सम्भव नही है।  श्री सिंह ने कहीा कि पल्टन बाजार में अप्रयोजित भूमि जो डा0 मिश्रा के निवास के पीछे खाली पड़ी है और नगर पालिका द्वारा पार्क प्रस्तावित है , पहॉ पर भूतल में पािर्कंग और उपर  प्रथम तल व ि,तीय तल में सैकड़ों दुकाने बनाई जा सकती हैं इस प्रकार गोपाल दास पुल से कोतवाली  के पीछे की सड़क तक नाले को ढक कर दो मंजिले दुकाने तथा पन्त स्टेडियम से नार्मल चौरो तक सड़क के किनारे सैकड़ों दुकाने बनाकर विस्थापित दुकानदारों को बैंक से ऋण दिलाकर दुकाने बनाकर पुनस्र्थापित किया जा सकता है। श्री सिंह ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पुनर्वास हेतु चयनित स्थल का पुनर्विचार कर उक्त स्थान पर दुकाने बनाकर उन्हें बसाया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

साहू समाज के प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

Posted on 26 July 2010 by admin

सामान्य ज्ञान, मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिका का भी आयोजन
दानवीर भामाशाह स्मारक चेतना समिति एवं नगर साहू समाज पांचवे साहू प्रतिभा सम्मान समारोह में इस बार भी हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के मेधावी छात्रों को सम्मानित करेगा। बालिकाओं और महिलाओं के लिए रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

समिति के अध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता ने बताया कि आठ अगस्त रविवार को ओमनगर स्थित आदर्श मैरिज प्वाइन्ट में आयोजित इस सम्मान समारोह के लिए वर्ष 2010 की बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले प्रतिभागी शामिल किये जायेंगे। जिन्हें 28 जुलाई तक अपनी प्रतिभागिता केन्द्र प्रभारियों के पास सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि समारोह की सफलता के लिए मुरलीधर गुप्ता-करौदिया, दयाशंकर गुप्ता -धम्मौर, उमाशंकर गुप्ता-जगदीशपुर, वंशराज गुप्ता-औद्योगिक क्षेत्र, डॉ. माता प्रसाद व गंगाराम साहू-कादीपुर, रमेश कुमार साहू - दोस्तपुर, राम प्रकाश गुप्ता व रामदेव गुप्ता - लम्भुआ तथा राम प्रताप गुप्ता व राजकुमार गुप्ता को अमेठी केन्द्र का प्रभारी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा कक्षा 3 से 10 तक के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा बालिकाओं व महिलाओं के प्रोत्साहन के लिए मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इन प्रतिभागियों के विजेताओं को समिति पुरस्कृत करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अतिक्रमण हटाओ अभियान का सच अधूरा

Posted on 26 July 2010 by admin

131
उच्च न्यायालय  के आदेश पर जिला प्रशासन हरकत में आया तो जरूर परन्तु जो होना था वह नही हुआ और जो हो गया वह नही होना था। अतिक्रमण के सम्बन्ध में जिले के एक अधिवक्ता ने जन हित याचिका उच्च न्यायशलय में इस आशय का वाद दायर किया था कि नगर में मल्टी परपज मार्केट एवं बैंक  तथा पी डब्लू डी की जमीन पर नगर पालिका  ने अतिक्रमण करके जिला कलेक्ट्री के सामने बाउण्ड्री वाल तथा जिलाधिकारी आवास के सामने की बेरीकेटिंग आदि बना कर नगर सड़को का अतिक्रमण कर रखा है जिस पर उच्च न्यायालय नें अतिक्रमण हटाने का आदेश जिला प्रशासन को दिया था, परन्तु जिला प्रशासन ने इन मल्टी परपज काम्प्लेक्स जो, बैंक और नगर की सड़कों का अतिक्रमण करता जिलाधिकारी आवास एवं कार्यालय के बाहर बना बेरीकेटिंग तो नही टूटा , पर गरीब दुंकानदार  जो टीन शेड रख कर अपने परिवार का पालन पोशण करते थे उन्हें उजाड दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नशीली दवाइयॉ खिलाकर लूटने वाले गिरफ्तार

Posted on 26 July 2010 by admin

थाना धम्मौर  विशेसर सोनी पुत्र गोमती सोनी निवासी बिसौली जो लोगों को नशीली दवाइयॉ खिलाकर लूटने का कार्य करता था। जिसके खिलाफ सुलतानपुर, प्रतापगढ़ आदि थानों में अपराध पंजीकृत किया जा चुका है। अभियुक्त विशेसर सोनी को 250 टेबलेट डायजापाम के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर मु0 अ0 सं0 462/10 धारा 21/22  एन डी पी  एस एक्ट के तहत जेल भेज दिया।  दूसरी घटना राम जी सोनी पुत्र छोटे लाल सोनी निवासी कस्बा थाना धम्मौर को पुलिस ने एक अदद रामपुरी चाकू के साथ रसवागा मोड़ पर  गिरफ्तार कर  मु0अ0सं0 461 /10 धारा 4/25 के तहत जेल भेज दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अब्दुल सत्तार सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने

Posted on 26 July 2010 by admin

आल इण्डिया मुस्लिम घोसी एशोसियेसन शाखा का गठन
आज दिनांक 25 जुलाई दिन रविवार को आल इण्डिया मुस्लिम घोसी एशोसियेसन की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता हाजी मुहर्रम अली ने की। इस बैठक के मुख्य अतिथि वली उल्ला इंजीनियर (इलाहाबाद) उपाध्श्यक्ष आल इण्डिया मुस्लिम घोसी एशोसियेसन ने की । जिला चुनाव प्रभारी ने 1980 से चल रही एशोसियेसन के पदाधिकारियों का चुनाव करके एशोसियेसन का पुनर्गठन किया। मीटिंग की शुरूवात हाजी मु0 सईद तिलावते कलाम पाक से किया। संचालन कास्टर अनीस अहमद ने किया। वली उल्ला, डा0 अब्दुल रशीद , मास्टर अनीस, हाजी मु0 नसीम, हाजी सईद, सत्तार अली, वकील अहमद, माशूक अली आदि ने घोसी समाज की समस्याओं पर प्रकाश  डालते हुए समाज की तरक्की के लिए सुझाव पेश किया। नई कमेटी के चुनाव में अब्दुल सत्तार अध्यक्ष, सदर, पीर बक्श उपाध्यक्ष नायब सदर, हाजी मो0 नसीम उपाध्यक्ष नायब सदर, डॉ0 अब्दुल रशीद जनरल सेक्रेटरी, माशूक अली नायब सेक्रेटरी, मु0 वकील नायब सेक्रेटरी, हाजी मु0 सईद , मो0 इदरीश, फिरोज अहमद, अब्दुल वहीद, अल्लनसंगठन मन्त्री, वली उल्ला कोशाध्यक्ष, अल्लन (बीडीसी) मु0 रशीद, हाजी रमजान, जमील अहमद सदस्य चुने गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

इच्छामृत्यु की राश्ट्रपति से गुहार

Posted on 25 July 2010 by admin

पटरी-गुमटी दुकानदारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
उजाडे गये पटरी दूकानदारों को रोजगार दो वर्ना इच्छा मृत्यु दो के नारे के साथ तिकोनिया पार्क में विशाल सम्मेलन कर महा महिम राश्ट्रपति से हजारो गरीब दूकानदारो ने इच्छा मृत्यू मांगी है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनो उच्चन्यायालय के आदेश पर जिला प्रशासन ने जनपद के 27 मार्गो से अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया जिसके तहत हजारो पटरी गुमटी दुकानदारो केा अपने रोजगार से हाथ धोना पडा। आज दोपहर नगर स्थित तिकोनिया पार्क में मैग्शेसे पुरस्कार विजेता अरविन्द केशरीवाल ने कहा कि सुल्तानपुर में तानाशाही का राज कायम है।

129

उच्चन्यायालय के आदेश का झूठा मतलब निकाल कर असम्बैधानिक तरीके से गैर कानूनी ढ़ंग से हजारो पटरी गुमटी दूकानदारो  का रोजगार उजाड दिया गया, जबकि सरकारी अतिक्रमण और मार्केटिग काम्पलेक्श के विरूद्व कोई कार्यवाही नही की गई।

श्री केशरीवाल ने कहा कि पटरी, गुमटी ब्यापार मण्डल के हक मे ं09 अपै्रल 2010 को माननीय उच्चन्यायालय ने जो आदेश दिया था, उसका अनुपालन कर संसद व विधान सभा और नगर पालिका पारित राश्ट्रीय फेरी नीति लागू कराकर गरीबो केा बसाया जाना चाहिए। केशरीवाल ने कहा कि इस आन्दोलन को राश्ट्रीय आन्दोलन के रूप में मनाया जायेगा। जन सघशZ मोर्चा के राश्टीय संयोजक अखिलेन्द्र प्रतात सिंह ने कहा कि गरीबो केा इस तरह उजाडा जा रहा है कि बडे बडे बाजार व माल का व्यापार जोरो पर चल सके। और कहा कि पूरे देश गरीब दूकान दार झोपडी पट्टी में रहने, मजबूर तबके के साथ शासन प्रशासन अपराधियो जैसा ब्यवहार कर रहा है। गरीब की जमीन खाली करा उद्योग पतियो के हाथ बेचना चाह रहा है। जन सं0 मोर्चा हर स्तर पर फुटपाथ वालो की लडाई लडेगा। पटरी गुमटी व्यापार मण्डल के संरक्षक संजय सिंह, सभासद सोहरत अली ने कहा कि यदि उजडे दुकान दारो को बसाया नही गया तो उनके सामने मरने य अपराधी बनने के अलावा कोई रास्ता नही बचेगा। दुकानदारो को बसाने की मांग को लेकर आन्दोलन अन्तिम दम तक जारी रहेगां।

जिलाध्यक्ष प्रेम श्रीवास्तव व संरक्षक महमूद खां ने कहा कि गरीबो की आवाज पर बल देने के लिये समाज के हर बर्ग को आगे आना चाहिए। अन्याय को यदि रोका नही गया तो इसकी चपेट मे ंसभी दुकान दार आयेगे। महामन्त्री मो0 अख्तर, व संगठन मन्त्री भरत पाण्डेय ने कहा कि महा महिम राश्टपति से इच्छा मृत्यू की मांग रोजगार न मिलने की दशा में पूरी तरह जायज है। लोक मं0 के उपाध्यक्ष शशी सिंह व जिलाध्यक्ष अतीक अंसारी ने कहा कि पटरी गुमटी व्यापार मण्डल के लिये 09,अप्रैल 2010 को जारी मान्यनीय उच्चन्यायालय का आदेश तत्काल जारी किया जाय। कार्यक्रम में अबदुल मन्नान, संजीव वर्मा, विजय कोरी, राजू खां, प्रसान्त कसौधन, शनी तिवारी, चान्द बाबू, अतीक अंशारी, शमीम उफ्रZ लइया, सीआडी भाई अब्दूल हक, मेाटे, शमीम, भानू प्रकाश, महताब, पंचम यादव, सन्तोश मोदनवाल, फूलमती, सान्ती, तारा, रूपा सहित हजारो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in