Archive | सुलतानपुर

एस.डी.एम. के आदेश पर दूकान सील

Posted on 10 August 2010 by admin

कुडवार कस्बे के एक जूते चप्पल की दूकान पर किरायेदारी को लेकर एसडीएम सदर के आदेश के अनुपालन में स्थानीय थाना पुलिस ने कुकीZ की कार्यवाही पूर्ण करते हुए कस्बा स्थित जूते चप्पल की दूकान मेंं ताला लटका दिया, मामला किरायेदारी का है।
सूत्रो के अनुसार मो0 अकील अलींगंज रोड पर स्व0 श्रीनाथ जायसवाल से किराये पर कमरा 10 वशZ पूर्ब अनुबन्ध कराया था। जिसमें मो0 अकील ने जूते चप्पल की दूकान खोल रखी थी, अनुबन्ध का समय पूरा होने पर श्रीनाथ जायसवाल का पुत्र अमित ने किराये बढाने की बात की। जिस पर दोनो पक्षों में विबाद गहरा गया। दूकानदार ने कोर्ट का सहारा लिया। दूसरी तरफ दूकान खाली कराने के प्रयास में अमित ने एसडीएम सदर के यहा गुहार लगाई, जिस पर एसडीएम ने उक्त के खिलाफ कुकीZ आदेश पारित कर स्थानीय पुलिस को निर्देश दिया। जिसके अनुपालन में देर रात पुलिस ने कुकीZ की कार्यवाही करते हुए दूकान में ताला लगा कर शील कर दिया।
रो0 विजय सेठ, रोटरी क्लब सुल्तानपुर के एक ऐसे रोटेरियन है आज इस कार्यक्रम में श्री सेठ ने रोटरी कार्यो पर चर्चा की, इसके अलावा रो0 राम करन अग्रवाल को गत वशZ की भान्ति मण्डल चेयर मैन सदस्यता अभियान के लिए सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। इसी के साथ वशZ 2009-10 के अध्यक्ष रो0 राम दत्त बरनवाल को उनके अच्छे कार्यो के लिय सबोZच्च सम्मान से नवाजा गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

साईं बाबा की भजन संध्या पर श्रद्धालुओं ने उठाया खूब आनन्द

Posted on 10 August 2010 by admin

साईं बाबा के मासिक भजनों की कड़ी में कुड़वार नाके के मिलन मैरिज लान में साईं बाबा की भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजनों के पहले सायंकाल बाबा की पालकी निकाली गई, फिर रात्रि 08 बजे से पूजा अर्चना के साथ भजन संध्या प्ररम्भ हुई जिसमें सेकड़ों भक्तों ने भजनोंं के साथ खूब झूमे, जिसमेंं महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

114 छ: माह पूर्व ठठेरी बाजार से  साईं सेवा स्ंास्थान ने प्रत्येक माह के पहले वृहस्पतिवार को विभिन्न मोहल्लों में साईं सेवा संस्थान साईं भजन संध्या आयोजित करने का प्रण लिया था। उसी कड़ी में यह पॉचवी भजन संध्या का आयोजन कुड़वार नाके पर किया गया। पूजा अर्चनाप के बाद भव्य श्रृंगार के साथ सजे बाबा के दरबार में कु0 नेहा श्रीवास्तव की सरस्वती वन्दना एवं साईं स्तुति से प्रारम्भ हुए भजनों  में दीपक ने साईं बाबा की निकली सवारी से भक्तिरस पैदा किया तो धर्मेन्द्र पाण्डेय ने एक तरफ अर्थी चली एक तरफ डोली निकली निर्गुण गाकर सभी की आंख ेनम कर दी। आमन्त्रित अतिथि कलाकार दीनबन्धु ने साईं बाबा और हनुमान जी की आराधना गाकर  सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। अनिल अकेला ने साईं बाबा के वेश में झॉकी निकाल कर भक्तों कों साईं प्रसाद दिया। भजन संध्यच के पहले साईं आआ की पालकी निकाली गई जो बैण्ड बाजे के साथ रूद्र नगर सब्जी मण्डी होते हुए वापस आईं ।
भजन संध्या में पूजा व्यवस्था की जिम्मेदारी साईं सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुरज नारायण कसौधन, आशीश, सोहन, मनीश, स्वदेश, शंकर कैलाशी, पवन, मनोज सोनी, अरूण द्विवेदी, मनोज वैशाली, एवं दिनेश चौरसिया तथा मुन्ना पण्डित ने सम्भालीथी तो मुख्य पुजारी के रूप् में चौक हनुमान गढ़ी एवं लोहरामउ के पुजारी जी उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम के आयोजक िशवशक्ति जागरण समिति के सतीश गोयल, अरविन्द सिनहा, राम अचल, बबलू, अमित, नीरज, अरविन्द श्रीवास्तव, हसन, काशी, विनय, जीतेन्र्द श्रीवास्तव, संजय बरनवाल, गंगा सिंह, विजय एवं गणेश पूरी तन्मयता से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे। कार्यक्रम के अन्त में समिति अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने संस्थान एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पुरे कार्यक्रम की व्यवस्था में कन्हैया का विशेश योगदान रहा। इस अवसर पर गणमान्य लोगों में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पूर्व विधायक अनिल पाण्डेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भोला नाथ अग्रवाल, डा0 भगत, प्रदीप मिश्रा, समाज सेवी संजय सिंह, अशोक सिंह, नगर कोतवाल भी उपस्थित होकर भजनों का आनन्द उठाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

छ: छात्र/छात्राओं को एक -एक लाख रूपये की छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किये

Posted on 10 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0जोशी ने कहा है कि शिक्षा में वह शक्ति है जो किसी और माध्यम में नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर आज का छात्र कल का वटवृ़क्ष बन सकता है। बच्चों में ऊंचा सपना देखने की प्रवृत्ति पैदा की जानी चाहिए ताकि वे अपने प्रयासों से आगे बढ़ते जाएं और कल को एक सफल नागरिक बनें।
श्री जोशी आज यहॉ गोमती नगर स्थित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सन्त गाडगे सभागार में दैनिक हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान-2010 में ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित कर रहे थे जिन्होंने अपने परिश्रम और लगन से अपने विद्यालय और राज्य का गौरव बढ़ाया हैै। श्री जोशी ने छ: प्रतिभाशाली छात्रों को एक-एक लाख रूपये की छात्रवृत्ति का चेक प्रदान किया। इनमें लारेटो कान्वेन्ट लखनऊ की अत्रेया अग्रहरि, सेंट एन्थोनी स्कूल बाराबंकी की सुमैया अंजुम, हरिमिलाप मिशन स्कूल कानपुर के तुषार शुक्ला, खालसा इण्टर कालेज कानपुर के मयंक मिश्रा, सेन्ट्रल हिन्दू ब्वायज स्कूल वाराणसी के रोहित कुमार तथा क्रास्थवेट गल्र्स कालेज इलाहाबाद की रिश्म द्विवेदी शामिल हैं।
शेष दसवीं एवं बारहवीं के छात्र/छात्राओं को भारतीय प्रबन्ध संस्थान के निदेशक प्रो0 देवी सिंह ने प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर शहर के तीन सर्वश्रेष्ठ स्कूलों को ट्राफी प्रदान की गई। इनमें सी0बी0एस0सी, आई0सी0एस0सी0 तथा यू0पी0बोर्ड का एक-एक स्कूल शामिल था। कार्यक्रम में रेजीडेंट एडिटर सुश्री सुनीता ऐरन, महाप्रबन्धक हिन्दुस्तान मीडिया श्री रजत कुमार तथा कार्यकारी सम्पादक श्री नवीन जोशी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विद्युत कर्मचारी फ्लाप कर रहे राजीव गॉधी विद्युत परियोजना

Posted on 10 August 2010 by admin

राजीव गॉधी विद्युत परियोजना के तहत गरीबों को सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे गरीबों को भले ही भारत सरकार द्वारा योजना चला कर लाभािन्वत करने के लिये सरकार तमाम योजनाएं चला रही है, किन्तु गरीबों का शोशण करने के लिए सरकारी कर्मचारी कम दोशी नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया हैं कि राजीव गाूधी विद्युतिकरण योजना के तहत गरीबों को नि:शुल्क कनेक्शन देकर उन्हें लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कनेक्शन दिया गया और उनके घर में मीटर लगा दिये गये। जिसका विद्युत बिल प्रति यूनिट एक रूप्या आना चाहिये और 15 रूपये प्रति बिल सरचार्ज । किन्तु विभाग ने 180 के यूनिट पर रूपये 1085 का बिल भेज कर गरीबों का हवा उड़ा दी। इसकी िशकायत क्षेत्र के जनप्रति निधियों द्वारा अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड के कार्यालय में िशकायत दर्ज कराया जिसकी िशकायत को संज्ञान में लेते हुए मुकुल सोनकर अधीक्षण अभियन्ता ने जॉच के बाद  विद्युत बिल में खामियां पायी और सुधा के लिए  अधिशाशी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड 2 को निर्देिशत किया और कहा कि विकास खण्ड बल्दीराय में आने वाले वी पी एल विद्युत उपभोक्ताओं को वर्तमान यूनिट के आधार पर  विद्युत बिल का सुधार करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ऐतिहासिक होगा हनुमत शक्ति जागरण :सन्तोश सिंह राज

Posted on 10 August 2010 by admin

विश्व हिन्दु परिशद द्वारा 16 अगस्त से सारे देश में आयोजित होने वाली हनुमत शक्ति जागरण कार्यक्र्रम में मुख्य उददेश्य मन्दिर निर्माण को गरमाने के लिए विश्च हिन्दु परिशद एवं राश्ट्रीय स्वयं संघ द्वारा आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य है कि पुन: सारे देश में जागृति लाना। यहकार्यक्रम मुख्यत: देवोस्थानों पर एकादशी से लेकर यानी 17 नवम्बर से लेकर 17 दिसम्बर तक आयोजित किया जायेगा। इस अनुश्ठान और महा यज्ञ को सफल बनाने के लिए जनपद में मुरारी दास की गली स्थित कार्यालय पर विहिप के सम्स्त जिला पदाधिकारियों की बैठक करके सफल बनाने की रणनीति तय की जायेगी और सभी पदाधिकारियों की अलग- अलग जिम्मेदारियॉ देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपेक्षा की गई है। बैठक में सभी पदाधिकरियों से कहा गयाकि जैसे हस्ताक्षर अभियान से लेकर िशला पूजन को सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफलता से सम्पन्न किया गया िाा उससे ओर अधिक बढ़- चढ़ कर हिस्सा ले और ऐतिहासिक बनाने में हिससा लें। यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष सन्तोश सिंह राज ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राश्ट्र के प्रति समर्पण भावना अच्छे स्काउट की पहचान - नमिता

Posted on 10 August 2010 by admin

बालिकाओ को विभिन्न प्रकार के प्रिशक्षण हेतु एक स्काउट िशविर का रामराजी बालिका इन्टर कालेज मे आयोजन किया गया जिसमे बालिकाओ को राश्ट्र के प्रति जिम्मेदारियो के निर्वाहन से लेकर समाज के प्रति सेवा भाव तथा स्वयं के व्यक्तित्व के निखारने के साथ ही विभिन्न प्रकार  का प्रिशक्षण दिया गया कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती कुसुम सिह ने किया उदघाटन के अवसर पर प्राचार्या ने बालिकाओ के उज्जवल भविश्य की कामना किया प्रिशक्षक अशोक कुमार जिला संगठक कमिशनर स्काउट व नमिता अग्रहरि जिला टेनिंग कमिशनर गाइड ने बच्चो के चहुमुखी विकास का प्रिशक्षण दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व संासद ने आसताने पर लगाई हाजिरी

Posted on 10 August 2010 by admin

दरगाहहज0 पॉचोपीरन रह0 का उर्स अपने शानोशौकत के साथ तीन दिवसीय बडे खुलूस के साथ सम्पन्न हो गया अन्तिम दिन नातिया मुशायरा का कार्यक्रम रहा जिसमे मुल्क क कोने कोने से शोरा इकराम व मुकामी शायो ने िशरकत किया आज पूर्व सांसद मो0 ताहिर खॉ ने असताने.ए. आलिया मे हाजिरी लगाई और अमन चैन की दुआ मागी पूर्व सा।सद से बात करने पर उन्होने बताया की दरगॉह पॉचापीरन मे सभीे घर्म के लोग हाजिरी लगाते है और आज तक इस चौखट से कोई खाली नही गया । उन्होने कहा की बशर्ते नीयत साफ होनी चाहिए पूर्व सांसद के साथ बडकऊ भाई सलमान इस्तियाक, मो0 हकीम (फौजी) मो0 तौकीर रानू आदि दर्जनो लोग रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तहसील में प्रमाण पत्रों में अवैध वसूल जारी

Posted on 10 August 2010 by admin

जिले के जयसिंहपुर तहसील में स्कूल खुलने के साथ ही बच्चों के आय जाति निवास प्रमाण पत्रों के बनने की प्रक्रिया भी तेज पकड़ ली है वजीफा और एड्मीशन में लगने वाले इन प्रमाण पत्रों की जरूरत पड़ती है जिसको बनवाने के लिए ग्रामीणेा से एक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वहां उपस्थित दलाल अच्छी खासी रकम वसूल रहे हैं एकड़ खिड़की व्यवस्था में भी भीड़ के चलते प्रमाण पत्रों की खीचा तानी आये दिन चलती रहती है जिससे अव्यवस्था व्याप्त है और प्रमाण पत्रों के बनने में 15 दिन का समय लगता है इतने समय के बाद भी प्रमाण वितरित नहीं किया जा रहा है जिससे बच्चों का एड्मीशन भी रूका हुआ है। और भविश्य पर संकट की स्थिति बनी हुई है जिससे बच्चों के अभिभावक चिन्तित नज़र आ रहे हैं और ये दलाल अपनी जेब भरने में मस्त हैं सूत्रों की माने तो ये दलाल एक प्रमाण पत्र के लिए 100 से 200 रूपये तक की वसूली कर रहे हैं और अधिकारियों के साथ साठ गांठ कर प्रमाण पत्र जल्दी बनवा दिया करते हैं। यहां तक की आलाधिकारी भी इस तरह की कमाई करने से पीछे नहीे हट रहे और इमरजेन्सी में प्रमाण पत्र बनवाने का ठेका ले लिया करते है।जिससे गरीब ग्रामीण जिनके पास इन प्रमाण पत्रों के बनने के लिए सुविधा शुल्क देने के पैसे नहीे हैं उनके बच्चों का भविश्य संकट की स्थिति में लटका हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कच्ची शराब का धंधा जोरों पर

Posted on 10 August 2010 by admin

नगर क्षेत्र के विभिन्न तराई क्षेत्रों में कच्ची शराब का धंधा जोरों स ेचल रहा है इस व्यवसाय में खासकर महिलाओं की भूमिका नज़र आती है ये महिलांए दिमागी रूप से इतना चुस्त दुरूस्त रहती है जिससे इनका व्यवसाय फल फूल रहा है। छोटी छोटी पिन्नयों में भरकर झोला व थैलियों में डालकर बेंचती नज़र आती है सूत्रों की मानें तो राजस्व की कितनी हानि हो रही है ये सब तो आबकारी विभाग भी जान रहा है कि हमारे राजस्व में हानि की वजह अवैध कच्ची शराब का व्यवसाय ही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

व्यापारियों की मिली भगत से लगता है जाम

Posted on 10 August 2010 by admin

नगर क्षेत्र के कोतवाली के पीछे मंगलवार व शनिवार के दिन चक्का जाम की स्थिति बनी रहती है ये व्यापारी बिना किसी रोक टोक के सड़क के बीचों बीच गाड़ियों पर सामानों का ओवरलोड का काम किया जाता है सूत्रों के अनुसार कोतवाली के नाक के नीचे यह स्थिति ज्यों की त्यों बनी रहती है इसमें पुलिस की लापरवाही भी शामिल है क्योंकि ये पुलिस कर्मचारी इन गाड़ियों के मालिकों से अवैध वसूली करते हैं इसलिए इनकी लापरवाही उनका फर्ज है जिससें यहां की स्थिति जस की तस बनी रहती है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in