Archive | सुलतानपुर

स्कार्पियों-ट्रक में घुसी एक की मौत, तीन घायल

Posted on 10 November 2010 by admin

* मृतक आवास विकास लखनऊ में था लिपिक

लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अलीगंज बाजार के निकट देर रात सड़क पर खड़े एक ट्रक में स्कार्पियों घुस जाने पर उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, और तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भतीü कराया गया है।

मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज बाजार के निकट देर रात सुलतानपुर से लखनऊ की ओर जा रही स्कार्पियो सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। इस दुघüटना में स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गये। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायलों को वाहन के बाहर निकाला गया किन्तु इसी दौरान लखनऊ आवास विकास में कार्यरत लिपिक भ्0 वर्षीय लाल बहादुर वर्मा पुत्र रामसमुझ निवासी मनिकापुर थाना कोतवाली देहात जिला सुलतानपुर की मौत हो चुकी थी। जबकि वाहन पर सवार 48 वर्षीय निरंजन वर्मा पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी सिविल लाइन पिपरी, 4भ् वर्षीय राजेन्द्र सिंह पुत्र आरपी सिंह निवासी नवाबपुर जिला झंासी व भ्0 वर्षीय त्रिवेणी प्रसाद वर्मा पुत्र राम संजीवन निवासी रतनपुर थाना लभुआ गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भतीü कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों का मानना है के चालक को झपकी आने से दुघüटना हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

धोखाधड़ी के मामले में पूर्व चैयरमैन गिरतार

Posted on 10 November 2010 by admin

कोर्ट में फर्जी जमानत आदेश जमा कराकर पति की कराई थी रिहाई

धोखाधड़ी कर हाईकोर्ट का फर्जी जमानत आदेश दाखिल करने के मामले में आरोपी नगर पंचायत कोइरीपुर की पूर्व चेयरमैन जमीला खातून को फैजाबाद पुलिस ने गिरतार कर लिया। रिहाई के बाद से आरोपी चेयरमैन का पति फरार है।

कोईरीपुर बाजार निवासी अशोक अग्रहरि की 11 जून 200भ् को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि अशोक अग्रहरि की हत्या नर पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर हुई थी। मृतक के भाई अरविन्द अग्रहरि की तहरीर पर चान्दा थाने में पूर्व चैयरमैन जमीला खातून के पति मुतार इहमद सहित छह लोगों के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी। फैजाबाद की गैंगेस्टर कोर्ट से आरोपी मुतार की अर्जी खारिज कर दी गई थी।

आरोप है कि पूर्व चेयरमैन ने हाईकोर्ट का एक फर्जी आदेश दाखिल कर अपने पति मुतार की रिहाई कराई थी। चान्दा थाने में पूर्व चेयरमैन के विरूद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में फैजाबाद जिले की पुलिस ने पूर्व चैयरमैन जमीला खातून को उनके घर से गिरतार कर लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तीन जजों के घर में एक साथ चोरी से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली

Posted on 10 November 2010 by admin

* चोरों ने हजारों की नकदी व जेवरात उड़ाये

कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन में स्थित जजेज कालोनी मंे चोरों ने तीन जजों के घर में चोरी कर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। घर के दरवाजों का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व कीमती जेवरात चोर ले उड़े। घटना के समय तीनों जज विधिक सेवा दिवस में न्यायालय में मौजूद थे। जजों के घरों में चोरी होने पर पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिये हैं।

सिविल लाइन मोहल्ले में जजेज कालोनी स्थित है। इसी कालोनी में ग्राउण्ड लोर के जे-2 में एफटीसी पंचम तहसीलदार सिंह, फस्र्ट लोर के जे-3 में एफटीसी प्रथम ए.के. रवि तथा जे-4 में सिविल जज अवर खण्ड उत्तरी विनय सिंह का आवास है। मंगलवार को तीनों जज दीवानी न्यायालय में वादों की सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान चोरों ने तीनों जजों के मकान में अपने हाथ साफ किये। देर शाम लगभग छह बजे तीनों जज अपने आवास पहुंचे तो उन्हें अपने घरों में चोरी होने की जानकारी हो सकी।

तीनों जजों ने घटना की जानकारी तुरन्त कोतवाली नगर पुलिस को दी। सिविल जज विनय सिंह के यहां से चोरों ने 1भ् हजार नकदी तथा कीमती जेवरात, जज ए.के. रवि के यहां से हजारों की नकदी व कीमती सामान, एफटीसी पंचम के यहां से अटैचियां तोड़ कर चोरों ने हजारों की नकदी व जेवरात उड़ा ले गये। जजों के घर चोरी होने की जानकारी होने पर कई जज व अधिवक्ता मौके पर पहुंच गये। सीताकुण्ड पुलिस चौकी इंचार्ज पुलिस टीम को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और तीनों जजों से तहरीर लेकर कोतवाली में दर्ज कराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्षेत्र को भयमुक्त करने की राज्यपाल को दिया मांगपत्र

Posted on 10 November 2010 by admin

जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को दिए के 14 सूत्रीय मांग पत्र में  ग्राम मझवारा को भय मुक्त करने की मांग की है। ज्ञात हो कि  चुनावी रंजिस के चलते जिले का चर्चित हत्या काण्ड में मझवारा ग्राम के निवासी तथा फैजाबाद के बीकापुर तहसील में तैनात  कानूनगों रामकुमार यादव की हत्या उस समय कर दी गयी ज बवह चुनाव ड्‌्‌यूटी कर अपने गॉव वापस आ रहा था। म्‌तक की पत्नी कमला देवी ने बसपा विधायक इसौली चन्द्र भद्र सिंह सोनू एवं उनके भाई या भद्र सिंह मोनू व्लाक प्रमुख धनपतगंज सहित नौ लोगों को नाम जद प्राथमिकी लिखाई थी, जिसमें बसपा विधायक छोड- सभी अभियुक्तो की गिरफ्‌तारी अब तक हो चुकी है। बसपा विधायक को राज्य सरकार ने क्लीन चिट दे दी है।वहीं पिछले दिनों प्रदो कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा की अगुवाही में आरोपित अभियुक्तो की गिरफ्‌तारी को लेकर मृतक रामकुमार यादव के गॉव मझवारा से जिला मुख्यालय तक पद यात्रा निकाली थी जिसमें दसियों हजार लोग पद यात्रा में ाामिल हुए थे। दबाव बढ-ता देख या भद्र सिंह मोनू ने अपनी गिरतारी फैजाबाद की बीकापुर तहसील में दे दी थी। मृतक की विधवा कमला देवी जो मझवारा गॉव से प्रघानी का चुनाव जीत चुकी हैं, ने अपने 14 सू-त्रीय मांग पत्र में अपने गॉव का कोटा जो मांयग से सम्बद्ध है उसे अलग किया जाय। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डाक्टर की उपस्थिति सुनिचित  किया जाय। पट्‌टे की जमीन पर दबंगई से बनाया गया ईट भट्‌ठा एवं चावल मिल को मुक्त कराया जाय। मुख्यालय से धनपतगंज ब्लाक तक वाया मायंग सरकारी बस चलायी जाय। ब्लाक में निर्विरोध चुने गये ग्राम प्रधान, बी-डी-सी- एवं      डी-डी-सी- का चुनाव निपक्षतापूर्वक पुन: कराये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्नातक चुनाव के मद्देनज़र व्यवस्था चाक चौबन्द

Posted on 10 November 2010 by admin

गोरखपुर फैजाबाद मण्डल विधान परिशद चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा -निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के समस्त तहसीलों एवं ब्लाक स्तर पर व्यवस्था दुरूस्त कर ली है। मतदान के समय किसी भी प्रकार की गणबड.ी न हो इस बाबत समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने मंझवारा गॉव से जिला कलेक्ट्रेट तक की पद यात्रा

Posted on 09 November 2010 by admin

•    हत्या आरोपी बसपा विधायक एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी सम्बन्धित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
•    मृत कानूनगो की विधवा कमला यादव सहित मंझवारा गॉव के हजारों लोग रहे पद यात्रा में शामिल
•    वशोZं बाद कांग्रेसी नेता प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में सड.क पर उतरे, जनपद वासियों में रहा चर्चा का विशय
•    मंझवारा गॉव की सैकड.ों महिलाओं की पूरे कार्यक्रम में उल्लेखनीय उपस्थिति रही

photo-n11पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर कानूनगों राम कुमार यादव का दिनांक 25 अक्टूबर को बीकापुर फैजाबाद से ड्यूटी कर आते समय अपहरण कर लिया गया तथा 26 अक्टूबर को प्रात: उनका शव दिक्खनवारा गॉव के पास नहरके किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। उक्त घटना के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा बसपा विधायक चन्द्र भद्र सिंह सोनू तथा उनके व्लाक प्रमुख भाई यश भद्र सिंह मोनू एवं सात अन्य नाम जद  आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही न करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने जिले के कांग्रसी नेताओं मृत कानूनगो की विधवा कमला यादव एवं मझावारा गॉव के हजारों लेागों के साथ प्रात: 08 बजे मझवारा स्थित मृत कानूनगों घर से जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट तक 23 किमी0 लम्बी पद यात्राकर राज्यपाल को सम्बोधित 14 सूत्रीय एवं जिलाधिकारी को सम्बोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाधिकारी को ज्ञापन सोंपते समय प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  आरोपी विधायक को यदि 10 दिन के अन्दर गिरफ्तार न किया गया तो इसका खामियाजा प्रदेश सरकार को भुगतना पड.ेगा ।  कटका बाजार में एक जन सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि प्रदेश में अपहरण कर्ताओं एवं बलात्कार करने वालों की सरकार चल रही है। पदयात्रा में तथा ज्ञापन सौंपने में सदर कांग्रेस सांसद डा0 संजय सिेह एवं उनकी पत्नी अमेठी से कांग्रेस विधायिका अमिता सिंह, पूर्व मन्त्री जय नारायन तिवारी , मुईद अहमद, सुभाश त्रिपाठी, सन्दीप तिवारी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राधेरमण मिश्र बैद्य, सलीम सेठ जिलाध्यक्ष कंाग्रेस अल्प संख्यक प्रकोश्ठ, राजेश तिवारी, दीपक सिंह प्रदेश सचिव राजकुमार यादव जिला पंचायत सदस्य  , अनीस अहमद , राम शबद मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव,रेनू श्रीवास्तव, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कमरूज्जमा फौजी सहित जिले के लगभग सभी कांग्रेसी साथ रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गन्ना मूल्य की बढ.ोत्तरी छलावा

Posted on 07 November 2010 by admin

गन्ना विकास परिशद के चेयरमैन अशोक कुमार वर्मा एडवोकेट ने प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में 40 रूपये प्रति कुंटल की बढ.ोत्तरी को मात्र दिखावा बताया है। पिछले वशZ गन्ना मूल्य सरकार ने 165 रूप्ये घोशित किया था और उस पर चीनी मिलों से 30 यप्ये का बोनस मिला था। जबकि चीनी मिलों ने 250 से 300 रूप्ये प्रति कुन्टल तक गन्ना खरीदा था। ऐसी स्थित में सरकार द्वारा 40 रूप्ये की बढ.ोत्तरी के बाद भी मात्र 205 रूप्ये की कीमत किसानों को मिलेगी। दिखावे में तो गन्ना मूल्य की बढ.ोत्तरी 40 रूप्ये की है जब कि 30 रूप्यें बोनस को समाप्त कर दिया गया है। ऐसी स्थित में किसानों को मात्र 10 रूप्ये ही फायदा मिल रहा है और सदि पिछले चीनी मिलों द्वासा 50 से 100 रूप्ये तक का वास्तविक नुकशान होगा। गन्ना मूल्य की बढ.ोत्तरी सरकार द्वारा मात्र दिखावा है।  डीजल, खाद, दवा एवं मजदूरी में जो रेट बढ.ें हैं इससे किसानों को लाभ नहीं नुकशान होगा। श्री वर्मा ने मांग किया है कि गन्ना मूल्य कम से कम 300 रूप्ये प्रति कुण्टल सरकार को निर्धारित करना चाहिए अन्यथा किसान गन्ना बुआई कम करेंगे और पिछले वशZ की तरह चीनी मंहगी होगी और सरकार को विदेशों से चीनी आयात करनी पडऋेगी जिसे देश, किसान, चीनी मिल सभी प्रभावित होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुर्नमतगणना की मांग को लेकर अनशन की चेतावनी

Posted on 02 November 2010 by admin

प्रत्याशी करेंगे भूख हड़ताल

त्रिस्तरीय जिला पंचायत के मतगणना में हेरा फेरा एवं धांधली की िशकायत जिला निर्वाचन अधिकारी प्रर्यवेक्षक तथा राज्य निर्वाचन आयोग से करते हुए क्षेत्रीय जनता एवं प्रत्यािशयों ने पुर्नमतगणना की मांग की है। लिखित िशकायत में वार्ड नं0 28 की मतगणना में सम्बन्धित कर्मचारी रामसूरत आदि द्वारा हेरा फेरी एवं धांधली  होने पर ब्लाक पर उपस्थित आर.ओ. को लिखित में अवगत कराते हुए पुर्नमतगणना की मांग की गई परन्तु सम्बन्धित अधिकारी ने आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। प्रत्यािशयों में अफजल अन्सारी, विमल कुमार रावत, विरेन्द्र कुमार, रघुनाथ, मो0 अनीस, राबिया बेगम, मो0 जाबेद, भानू प्रताप यादव, शिश प्रकाश सिंह, राम राजपाल, मुन्नी लाल मौर्या, जमाल खान, प्यारे लाल आदि ने मतगणना करने वालो पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्यारे लाल के गमला निशान पर प्रतिद्वन्दी ज्ञान प्रकाश के पक्ष में लगभग तीन दर्जन मतपत्रो से अधिक को मिलाकर जिता दिया। प्रत्यािशयों ने जिसकी िशकायत आर.ओ. से करते हुए पुर्नमतगणना की मांग की। जिसे आर.ओ. तथा उपस्थित अधिकारियों ने मतगणना करने वाले कर्मचारियों को बदल दिया गया और कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसपर बौखलाये प्रत्यािशयों ने लिखित िशकायत जिला निर्वाचन अधिकारी को देते हुए कहा है कि यदि पुर्नमतगणना नहीं की गई तो आगामी 9 नवम्बर को नगर में स्थित तिकोनिया पार्क पर भूख हड़ताल एवं प्रदशZन किया जायेगा जिसमें प्रदेश स्तर के नेता व समाज सेवी संगठन भी सहयोग करेंगें। कमोवेश इस तरह के कार्य और भी ब्लाक में की गई जिसकी िशकायत लोगों ने जिला निर्वाचन अधिकारी से की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पंचायत चुनाव में दिखा दम, कहीं खुशी कहीं गम

Posted on 02 November 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे आने के उपरान्त क्षेत्र में कहीं खुशी कहीं गम का माहौल है। ऐसे में कई राजनैतिक धुरंधरों के चारो खाने चित हो गये तो कई दिग्गजो को करारी सिकस्त झेलनी पड़ी। वहीं कई उभरते हुए युवा सितारों को मिली सफलता से हौसले बुलन्द समर्थको में खुशी का माहौल है।

ब्लाक क्षेत्र कुड़वार के सभी साठ ग्राम पंचायतो व जिला पंचायतों के परिणाम आने के उपरान्त क्षेत्र में राजनैतिक उथल पुथल मचा है। नये समीकरण में ग्राम पंचायत प्रधान पदांें में अधिकतर प्रधानों को सिकस्त झेलनी पड़ी वहीं नये चेहरे को भारी सफलता मिली है। जिसमें प्रतापपुर ग्राम पंचायत में संजय दूबे ने 143 मतो से िशवपाल उर्फ गांधी सिंह को सिकस्त देते हुए 35 साल बाद ब्रहम्ण प्रत्याशी के रूप में विजय हासिल की। जबकि गजेहड़ी से हबीब ने 401 मत पाकर राज बहादुर सिंह से सीट छीन लिया, सरकौड़ा से कौशल्या यादव ने सिराज को 256 मतो से, भगवानपुर से कुमुद शर्मा ने श्रीमती सुशमा को 50 मतो से, जगदीशपुर से रामसिंह को 269 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे, लक्ष्मी शंकर को 152 मत, मिठनेपुर से भूती निशाद ने कांटे की टक्कर मेें अपनी सीट बरकरार रखते हुए गंगाप्रसाद को हराया। विनायकपुर से हलबल यादव ने सन्तोश कुमारी को, नरोत्तमपुर से गायत्री देवी विश्वकर्मा, मवैया से हजरूद्दीन ने रियाज को, बेला पिश्चम से सुधा सिंह ने नीतू सिंह को, डोमनपुर से मालती यादव, पिपरी से इन्तजार ने आयुब को, खादर बसन्तपुर से राजकुमार यादव ने 108 मत पाकर अयोध्या प्रसाद नाई को करारा झटका दिया। बहलोलपुर से छेदी विश्वकर्मा को, राजापुर से रामभरोस यादव को राजेश ने 250 मत हासिल किया। कटिया महमूदपुर सोहगौली से रामबहादुर ने साधु को, भण्ड़रा से अभय सिंह ने रीता सिंह को, नौगंवा तीर से विनोद सिंह ने राजभद्र को, नीरसहिया से सीतलमती ने अशोक कुमार को, कुड़वार से मिश्री लाल धोबी ने गयाप्रसाद धोबी को 469 मतो से, देवलपुर के लखपति यादव ने सुरेन्द्र सिंह की पत्नी को 75 मतो से, रामस्वारथ ने बब्बू ठेकेदार को 130 मतो से, धरांवा  से मेराज अहमद को 782 मत मिला, रवनियां पिश्चम से िशवकुमारी सिंह ने पुड़ई मिश्र को 251 मतो से, रवनियां पूरब से भानू यादव ने शहर अली को, बहमद से कृश्णा देवी, कोटिया से महमूद, गणेशगंज से िशवपूजन यादव ने राम अवध मिश्र को 57 मतो से, अझुई से समीर 555 मत, मुजीद 405 मत, मीरापुर से राबिया बेगम ने भुज्जू को 27 मतो से, मुड़ई नेवादा से नफीस ने अय्यर को 270 मतो से, कोटा से िशवप्रसाद, डोमनपुर से मालती, मझना से सीता, अगई से नमीमुिन्नशां, मोडुआ से जयकली, माधवपुर से राजपती, भाटी से निर्मला, धारूपुर से चन्द्रावती, दाउदपुर से अमरीस, ऊंचगांव से सिद्धनाथ ने विजय हासिल की वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख सावित्री सिंह को श्रीमती रेशमा ने 225 मतो के भारी अन्तर से हराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यातायात माह में दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी

Posted on 02 November 2010 by admin

ग्र्रामीण क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय चुनहा करौन्दिया पर यातायात जागरूकता सम्बन्धित कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमे प्रधानाचार्य प्रभात श्रीवास्तव और अन्य िशक्षकगण भी सामिल हुए। कार्यक्रम में स्कूल बस, पैदल चलने के सम्बन्ध में व रेलवे क्रासिंग पार करने में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में यातायात निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह ने जानकारी दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in