Archive | सुलतानपुर

बार काउंसिल के चुनाव में जाति-पात का बन्धन टूटा

Posted on 28 April 2011 by admin

सुलतानपुर  - आगामी 29 व 30 अपै्रल को होने वाले बार काउन्सिल आफ उ0 प्र0 इलाहाबाद के हो रहे चुनाव को लेकर दीवानी न्यायालय व कचेहरी में प्रत्याशिओं द्वारा जन सम्पर्क करते हुए देखा गया। अधिकतर अधिवक्ता भी कार्याे से दूर, केवल चूनाव की चर्चा में मशगूल दिखे। पिछली बार हुए बार काउन्सिल के चुनाव में अल्प मतों से सदस्य का चयन होने से वंचित रह गये महेन्द्र प्रसाद शर्मा जोरशोर के साथ सम्पर्क करते देखे गये। वैसे तो इस जनपद से जो बार काउन्सिल आफ उ0 प्र0 इलाहाबाद की सदस्यता का चुनाव लड़ रहे हैं उनमें महेन्द्र प्रसाद शर्मा, प्रेम नाथ पाण्डेय, अबदुल करीम, उदय प्रताप सिंह, अमरेन्द्र सिंह, अम्बिका प्रसाद मिश्रा, श्याम नारायण शुक्ला, शिव शरण उपाध्याय मुख्य हैं। परन्तु अमरेन्द्र सिंह, अम्बिका प्रसाद मिश्र, श्याम नारायण शुक्ला व शिव शरण उपाध्याय गैर जनपद में वकालत करते हैं। जिसके कारण लोगों की दिलचस्पी  इन प्रत्याशियों में कम लगी। जनपद में वकालत कर रहे महेन्द्र प्रसाद शर्मा, अब्दुल करीम व प्रेम नाथ पाण्डेय व उदय प्रताप सिंह के बारे में अघिवक्ता मतदाता चर्चा में लगे दिखे। ज्ञात हो कि अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई के लिए जिले से प्रतिनिधित्व करने के लिए उक्त अधिवक्तागण चुनाव में शिरकत कर रहे हैं। कुछ अधिवक्ताओं से  जब 29 व 30 अपै्रल को  होने वाले बार काउन्शिल उ0 प्र0 इलाहाबाद के चुनाव में  प्रत्याशियों को मतदान  के सम्बन्ध में  पूछा गया तो अधिवक्ताओं नेे बताया कि पिछले वर्ष के चुनाव में अल्पमत से हारे  निर्विवादित महेन्द्र प्रसाद शर्मा के प्रति अधिक सहानभूति दिखाई पड़ रहा है।

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नियुक्ति को लेकर प्रशिक्षित शिक्षकों ने किया हंगामा

Posted on 27 April 2011 by admin

photo-n-1बी.टी.सी. 2004 के प्रशिक्षित शिक्षक परिषदीय विद्यालयों में नियुक्ति हेतु जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के कार्यालय पर प्रातः 10 बजे से 2004 के बी.टी.सी. प्रशिक्षित अपनी विद्यालयों में तैनाती को लेकर एकत्र होने लगे। दो घण्टे लम्बे इन्तजार के बाद  जब जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय नहीं पहुॅचे तो प्रशिक्षित अध्यापकों के धैर्य का बाॅघ टूट गया और वे अपनी नियुक्ति को लेकर  हंगामा करने लगे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के कहीं बाहर होने के कारण उनसे न मुलाकात होने पर तथा किसी और अधिकारी के न मिलने पर वे आक्रोशित हो गये। ज्ञात हो कि सचिव, बेसिक शिक्षा इलाहाबाद द्वारा निर्गत आदेश के अनुसार विशेष आदेश विशिष्ट बी.टी.सी. एवं उर्दू बी.टी.सी के लिए जो पारित हुआ है परन्तु उससे सामान्य बी.टी.सी के लिए भ्रामक स्थित पैदा हो गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आशा बहुएं मांग न मानने पर करेगी भूख हड़ताल

Posted on 24 April 2011 by admin

photo-n2प्रदेश में एनआरएचएम के अन्तर्गत कार्यरत बहू आशा के कल्याण के लिए संघर्षरत बहू आशा कल्याण समिति की अध्यक्ष किरन शुक्ला ने  प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में कहा कि बहू आशा अपने कार्य और कर्तव्यों के प्रति सजग रहें। संगठन विरोधी गतिविधियों के मद्देनजर संगठन से निष्कासित कुछ बहू आशा जनपद और प्रदेश में भ्रामक प्रचार कर रही हैं। इनके कृत्यों से बहू आशा का नुकशान हो रहा है। बैठक में श्रीमती शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार अन्य राज्यों की तरह उत्तर-प्रदेश सरकार में भी बहू आशा का मानदेय बढ़ाया जाय। यदि 5 मई तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो हम आशा बहुएं दिल्ली के जन्तर मन्तर पर भूख हड़ताल करने पर बाध्य होंगी।  बैठक में जिला प्रभारी गीता मिश्रा, उषा तिवारी इलाहाबाद, लवकेश मिश्रा सीसएएम नगर,सुमन साहू गोण्डा, हूमा दिक्षित फतेहपुर, रीता शुक्ला शाहगढ़ मौजूद रहीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अन्ना व केजरीवाल के आने की तैयारी को लेकर बैठक तेइस को

Posted on 21 April 2011 by admin

प्रख्यात गाॅधीवादी नेता व सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे व मैग्सैसे पुरस्कार प्राप्त अरविन्द केजरीवाल तीस अपै्रल को भ्रष्टाचार के खिलाफ जनपद में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए आजाद समाज सेवा समिति के महामंत्री शराफत खान ने बताया कि संस्था के संस्थापक संजय सिंह दिल्ली में जाकर भ्रष्टाचार मुहिम का जनपद की सामाजिक संस्थाओं व जन संगठनों की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाये जा रहे अन्ना हजारे की मांग का समर्थन करते हुए सुलतानपुर में जन सभा करने का अनुरोध किया। जिस पर श्री केजरीवाल ने सहमति प्रदान कर दी है। श्री खान ने बताया कि तेइस अपै्रल को शायं सात बजे जनपद की सभी सामाजिक संस्थाओं ,मजदूर संगठनों, किसान संगठनों, बुद्धिजीवियों की एक आवश्यक बैठक  मिलन मैरिज लान कुड़वार नाका रोड पर बुलाई गयी है जिसमें सभा का को सफल बनाने  की रणनीति तैयार की जायेगी और साथ आयोजन समिति भी घोषित की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रधान व पंचायत अधिकारी लाखों डकारे

Posted on 21 April 2011 by admin

प्रदेश सरकार ग्रामीण स्वच्छता अभियान के तहत अवश्य पानी की तरह बहा रही हो परन्तु क्षेत्र के दर्जनों ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों ने अधिकारियों, कर्मचारियों की मिली भगत से लाखों रूप्ये बिना शौचालय का निर्माण कराये हजम कर गये। प्राप्त सूचना के अनुसार विकास खण्ड दूवेपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत गोड़वा में वित्तीय वर्ष 2009-2010 में प्रदेश सरकार ने ग्रामीण स्वच्छता अभियान के तहत शुलभ शौचालय के लिए लाखों रूप्ये ग्राम पंचायतों के लिए आवंटन किया गया। लेकिन ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों की मिली भगत से बिना शौचालय का निर्माण किए बैंकों से भुगतान करा दिया गया। क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा है कि फर्जी तरीके से शुलभ शौचालय का भुगतान कराने वाले ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों के विरूद्ध जाॅच करा कर कार्यवाही की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुलिसिया कृत्य से क्षेत्रवासियों में रोष

Posted on 21 April 2011 by admin

लम्भुआ,तहसील प्रांगण में पूर्व ज्ञापन के आधार पर अहिंसात्मक गाॅधीवादी तरीके से भूख हड़ताल पर बैठे सुनील गुप्ता को 5 दिन बाद प्रशासन ने रात में जेल भिजवा दिया। प्रशासन की इस कृत्य से ब्रिटिश हुकूमत की याद पुनः ताजा हो गयी।  जिसमें सरकार के विरूद्ध आवाज उठाने वाले लोगों पर  अंग्रेजी सरकार  द्वारा दण्डात्मक कार्यवाही की जाती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार रात लगभग 11 बजे स्थानीय पुलिस ने सुनील गुप्ता को जबरन धरना स्थल से उठाकर पुलिस वाहन से भेज दिया तथा  धरना स्थल पर लगे टेन्ट को भी हटवा दिया। बताना आवश्यक होगा कि श्री गुप्ता की लड़ाई विद्युत विभाग, हास्पिटल व स्थानीय तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरूद्ध थी, जिसमें स्थानीय तहसील  बार एशोसिएशन ने अपना समर्थन दिया तथा कल चाॅदा क्षेत्र के पूर्व विधायकगण शिव नारायण मिश्र व अनिल पाण्डेय ने भी समर्थन की घोषणा की। जिस कारण बौखलाये प्रशासन के लोगों ने जबरन सुनील गुप्ता को धरना स्थल से हटाकर जेल भेज दिया। प्रशासन की इस निन्दनीय कार्य से क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नगर विकास मंत्री ने जिले के विकास हेतु की बैठक

Posted on 18 April 2011 by admin

photo-n1जिला कार्ययोजना की बैठक विकास भवन के सभागार में नगर विकास मंत्री एवं सुलतानपुर प्रभारी नकुल दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद को आगामी वित्तीय वर्ष के लिए एक सौ एक करोड़ उनहत्तर लाख रूपये विकास के लिए बजट मिलनंे की जानकारी दी। जनपद के 48 विभागों को विकास हेतु उक्त राशि का आवंटन किया जायेगा। बैठक में जिलाधिकारी  डा0 पिंकी जोवेल, मुख्य विकास अधिकारी जी0 राम,  जिला पंचायत अध्यक्ष सीता राम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, विधायक ओ0 पी0 सिंह, विधायक भगेलू राम, विधायक अनूप सण्डा  सहित समस्त विधायक एवं जिले के  सभी विभागों के पदाधिकारी  मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का हाल बेहाल

Posted on 18 April 2011 by admin

भदैयाॅ,ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सुविधा विभागीय उदाशीनता के चलते अपनी जर्जर अवस्था मंे पहुॅच चुकी है। लाखों रूपये की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सफेद हाथी सिद्ध हो रहे हैं। जिले की सीमा से सटे बेलसौना में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र्र जो आठ शैैया युक्त है, जो रख रखाव के अभाव में दयनीय अवस्था में पहुॅच गया हैं, जिससे ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

स्थानीय विकास खण्ड भदैयाॅ के अन्तर्गत आठ शैया युक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलसौना विभागीय उदाशीनता के चलते खेल के मैदान में तब्दील होता जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मी के लिए बने आवास की भी दशा दयनीय है। स्वास्थ्य केन्द्र की बाउण्ड्री वाल भी धरासाही होती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यहाॅ पर हमेशा दवाओं का अभाव रहता है। शहर के नजदीक होने के कारण चिकित्सक सहित कर्मचारियों की न मौजूदगी  क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। चिकित्सक का शहर में निवास होने के कारण केन्द्र पर  रहना न के बराबर रहता है। ग्रामीण अपना इलाज करावें तो किससे। इसी कारण ग्रामीण जनता  अपना इलाज जिला चिकित्सालय व प्राइवेट नर्सिंग होम में कराने के लिए बाध्य हैं। जच्चा -बच्चा केन्द्र संसारीपुर पर सेविकाएं हफ्ते में एक या दो दिन ही दर्शन देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेती हैं। ग्रामीणों ने  समाचार के माध्यम से अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आपूर्ति निरीक्षक की मिलीभगत से खाद्यान वितरण में घोटाला

Posted on 16 April 2011 by admin

जयसिंहपुर,सरकार द्वारा गरीबों को सस्ते में राशन मिले को लेकर अन्त्योदय एवं गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले कार्ड धारकों केा 45 किलो अनाज , एक किलो चानी तथा एक किलो दाल  देने की योजना बना जिला स्तर पर जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देशन में उनके पास तक आपूर्ति करने  की व्यवस्था सौंपी। जिला स्तरीय अधिकारी तहसील स्तर पर आपूर्ति  कराने की व्यवस्था लाभार्थियों तक खाद्यान की आपूर्ति  की जिम्मेवारी उनके निर्देशन में कोटेदार के माध्यम से कार्ड धारकों तक की। परन्तु  तहसील जयसिंहपुर क्षेत्र में आपूर्ति निरीक्षक एवं कोटेदार की मिली भगत से गरीबों के हक का खाद्यान  उन्हें नहीं दिया जा रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम गौरा, कीरी, फुलौना, अकोढ़ी, नटौली, भगवानपुर, मदनपुर आदि गावां के उपभोक्ताओं को मानक से 10 किलो कम राशन दिया जा रहा है। जब कि अन्त्योदय  कार्ड धारक केा रूपया 205 एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों को रूपया 310 में 45 किलो गेहॅू एवं चावल मिला कर तथा एक किलो चीनी और एक किलो दाल दिये जाने का आदेश एवं निर्देश दिया गया है, परन्तु कोटेदार एवं आपूर्ति निरीक्षक की मिली भगत से 45 किलो के स्थान पर मात्र 35 किलो ही  खाद्यान दिया जा रहा है और कीमत वही जमा कराया  जा रहा है। इस बाबत जब हमारे तहसील संवाददाता ने तहसील आपूर्ति निरीक्षक से दूरभाष से जानकारी चाही तो उन्होने बताया कि एफसीआई वालों की बदमाशी है जो पूरे खाद्यान की आपूर्ति नहीं किया है। दूरभाष पर जब जिला पूर्ति अधिकारी से इस बाबत  जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि खाद्यान की पूरी आपूर्ति की गयी है। यदि क्षेत्र में इस प्रकार का कार्य किया जा रहा है तो इसकी जाॅच की जायेगी ओर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। बताते चलें कि अभी कुछ माह पहले पखनपुर ग्राम सभा के ग्रामीणों ने कम राशन मिलने के विरोध में राशन लेना बन्द कर जिलाधिकारी के यहाॅ धरना प्रदर्शन  भी किया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा की संदेश यात्रा सम्पन्न

Posted on 16 April 2011 by admin

भाजपा का संदेश यात्रा 14 एवं 15 अपै्रल को  देश में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा प्रदेश में व्यभिचार, अनाचार, दुराचार  अत्याचार के विरोध में  निकाली। इसी परिपेक्ष्य में बृह्स्पतिवार  को चैरासी बाबा आश्रम से रामगढ़, बरौसा चैराहा, जयसिंहपुर, बिरसिंहपुर, गोसैसिंहपुर, छीते पट्टी से होते हुए चैहानपुर, मोतिगरपुर, ढेमा, पाण्डे बाबा में  शायं 5 बजे समाप्त हुई । दूसरे दिन इसी तरह 15 अपै्रल को विरैता से प्रारम्भ होकर सेमरी बाजार, बिझूरी, पीढ़ी चैराहा, फुलौना,भटमई, मिश्रौली,सुदनापुर, इरूला चैराहा, गुप्तारगंज होते हुए शायं काल कूरेभार में समाप्त हुई। संदेश यात्रा के प्रभारी व आयोजक संत बक्श सिंह चुन्नू सिंह ने बताया कि संदेश यात्रा पूरे विधान सभा के प्रमुख पदाधिकारी व लगभग 500 कार्यकर्ता शामिल हुए जो दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन के साथ जो लगभग तीन  किलोमीटर की यात्रा करके गाॅव एवं  चैराहों के लोगों को प्रदेश की भ्रष्टनीतियों के बारे में बताया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in