Archive | लखनऊ.

ऊसर, बीहड़ एवं बंजर भूमि के लिए नयी परियोजना

Posted on 27 February 2018 by admin

लखनऊ: 27 फरवरी, 2018
प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री राज प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम के अधिकारियों को प्रदेश की खाद्यान्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऊसर, बीहड़ एवं बंजर भूमि के सुधार हेतु शीघ्र नयी परियोजना तैयार करने के निर्देश दिये हैं।
श्री सिंह आज सचिवालय स्थित सभागार में उ0प्र0 भूमि सुधार निगम के निदेशक मण्डल की 115वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कृषि उत्पादन आयुक्त ने उ0प्र0 भूमि सुधार निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री अजय यादव को मार्च तक परियोजना पूरा कराने के निर्देश दिये। नवीन परियोजना में प्रदेश की ऐसी कृषि योग्य भूमि का सुधार किया जायेगा, जिन पर किसी कारणों से अभी तक खेती नहीं की जा सकी है।
कृषि उत्पादन आयुक्त श्री राज प्रताप सिंह ने बोर्ड बैठक में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए कृषि निदेशक को शीघ्र भूमि सुधार निगम को स्टाफ उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।
श्री सिंह ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को मार्च तक आजीविका सहयोग धनराशि उपलब्ध करायी जाये।
इस बैठक में प्रबन्ध निदेशक उ0प्र0, भूमि सुधार निगम श्री अजय यादव समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments (0)

किसानों को तीस अप्रैल तक धान का बीज उपलब्ध करा दिया जाय

Posted on 27 February 2018 by admin

ढैचा का बीज सस्ते दर पर उपलब्ध कराना होगा
-कृषि मंत्री
लखनऊः 27 फरवरी, 2018
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि तीस अप्रैल तक प्रत्येक दशा में किसानों को धान का परिष्कृत बीज उपलब्ध करा दिया जाय अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। श्री शाही आज विधान भवन स्थित कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। श्री शाही ने बीज निगम के अधिकारियों को सुझाव दिया कि उन्हें अपने क्रिया कलापों को बदलना पड़ेगा। बीजों के पैकिंग बैग को आकर्षक बनाना होगा। उन्होंने प्रदेश में दलहन के घटते उत्पादन पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि दलहन के उत्पादन को बढ़ाने हेतु अधिकारियों को चिंतन करना होगा। उड़द, मूँग के उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयासों पर विचार करने की आवश्यकता है।
कृषि मंत्री ने बताया कि हरी खाद को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के किसानों को सस्ती दर पर ढैंचा का बीज उपलब्ध कराना होगा। अधिकारियों को निःशुल्क मिनी किट वितरण की व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं को जानने के लिए मार्च के महीने में क्षेत्र का भ्रमण करके हकीकत को परखेंगे उसके उपरान्त कार्रवाई प्रस्तावित की जायेगी। कृषि मंत्री ने कृषि विश्व विद्यालयों तथा कृषि विज्ञान केन्द्रों को बीज वितरण केन्द्र बनाने का सुझाव भी कृषि अधिकारियों को दिया।

Comments (0)

किसान क्रेडिट कार्ड को बढ़ावा देकर किसानों को लाभान्वित किया जाय -कृषि मंत्री

Posted on 27 February 2018 by admin

लखनऊः 27 फरवरी, 2018
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने बैंक अधिकारियों का आह्वाहन किया है कि वह किसानों के कल्याण संबंधी योजनाओं में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें तभी किसानों को खुशहाल किया जा सकेगा। श्री शाही विधान भवन स्थित कार्यालय कक्ष में राष्ट्रीयकृत बैंक, ग्रामीण बैंक तथा बीमा कम्पनियों के अधिकारियों के साथ किसानों की योजनाओं के संबंध में विचार-विमर्श कर रहे थे। कृषि मंत्री ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के मामले में बैंक अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा है। बैंक अधिकारियों से अपेक्षा है कि गावों में शिविर आयोजित कर किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे किसानों को बताये जायं। इतने कम ब्याज दर पर कहीं से ़ऋण नहीं मिल पायेगा।
श्री शाही ने बताया कि किसान ऋण मोचन योजना में ग्रामीण बैंकों ने सहयोग नहीं प्रदान किया। कृषि क्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों के समाधान हेतु बैंकों को हल खोजना होगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई समस्या के समाधान हेतु सरकार सोलर पम्प को बढ़ावा दे रही है। साठ प्रतिशत छूट किसानों को दी जा रही है। इससे डीजल व बिजली की खपत कम होगी। कृषि मंत्री ने कहा कि फसल बीमा योजना को बढ़ावा देना होगा। बीमा कम्पनियों ़द्वारा किसानों के हित में अपेक्षित सहयोग न मिलने पर कड़ी फटकार लगायी गयी। श्री शाही ने बताया कि आगामी दस मार्च तक पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर समाधान प्राप्त किया जा सकता है।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 27 February 2018 by admin

लखनऊ 27 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 28 फरवरी को फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में प्रेसवार्ता, प्रबुद्ध कार्यकर्ता सम्मेलन, जनसभा आदि को संबोधित करेंगे।
डा0 पाण्डेय 28 फरवरी को चुनाव मीडिया सेंटर इलाहाबाद में दोपहर 01 बजे प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से मुखातिब होंगे। दोपहर 03 बजे प्रबुद्ध कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सायं 05 बजे सेन्ट्रल एकेडमी ग्राउण्ड झंूसी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

——————————————————

लखनऊ 27 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश जी 28 फरवरी को सायं 03 बजे सभासद, पूर्व सभासद, सभासद प्रत्याशियों, मेयर के साथ सिविल लाइन्स इलाहाबाद में बैठक करेंगे।

——————————————————

लखनऊ 27 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी 28 फरवरी को गोरखपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र दत्त शुक्ला के साथ प्रातः 09 बजे पिपरौली में जनसम्पर्क करेंगे तथा दोपहर 03 बजे पाली में जनसम्पर्क करेंगे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा-कांग्रेस के नेताओं को भाजपा में किया शामिल

Posted on 27 February 2018 by admin

गोरखपुर/लखनऊ 27 फरवरी 2018, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा-कांग्रेस के नेताओं को भाजपा परिवार में किया शामिल, गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब।
भारतीय जनता पार्टी सहजनवां विधानसभा बूथ समिति सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष बसपा के पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह उर्फ बृजेश सिंह, सपा से पिपरौली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख, रामधारी यादव, कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कैम्पियरगंज विधानसभा के बूथ समिति सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष बसपा से पूर्व विधायक व राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, पूर्व राज्यमंत्री अच्छेलाल निषाद, जंगल कौड़िया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोरख सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नगर पंचायत उनवल के 10 सभासदों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में ग्रामीण विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन इंद्रप्रस्थ लान खोराबार में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा मे विभिन्न दलों के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रमुख रूप से किशन निषाद प्रधान लहसडी, श्रीनाथ निषाद प्रधान महिमाथ, रामधनी निषाद प्रधान रामपुर, सिद्ध निषाद प्रधान खिरवानीया, प्रधान संघ अध्यक्ष झरवा प्रधान इन्द्रासन निषाद, प्रधान मंझरिया बिसतौल रामभवन निषाद, धर्मशाला बाजार पार्षद बबलू गुप्ता, राजेन्द्र नगर पश्चिमी पार्षद श्रीमती रिंकी देवी निषाद, पूर्व पार्षद बक्शीपुर राकेश अस्थाना, विजय निषाद, सचितानंद निषाद रामनगीना साहनी, विशाल निषाद, विजय निषाद, जितेंद्र निषाद, अमित चैरसिया, विजय कन्नौजिया, धर्मेन्द्र निषाद, रामजीत यादव प्रबंधक किसान डिग्री कालेज, मुन्ना प्रसाद त्रिपाठी प्रधानाचार्य राम नरेश यादव, केदार नाथ पाण्डेय, राम निवास यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Comments (0)

सब जाइए भूल, याद रखिए सिर्फ कमल का फूल - केशव मौर्य

Posted on 27 February 2018 by admin

चैन और अमन के लिए जनता ने नाग रूपी सपा का फन कुचला - ब्रजेश पाठक

फूलपुर/लखनऊ 27 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के दौरान युवा सम्मेलन में भरी विजयी हुंकार। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक एवं भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव ने युवा सम्मेलन में चुनावी नतीजों को केसरिया रंग में रंगने के लिए युवाओं का आहवान किया। भाजपा प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल को विजयी बनाने के लिए जनता से की अपील।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी जी ने भ्रष्टाचार कालाधन और आतंकवाद के खिलाफ आजादी के बाद का सबसे बड़ा ऐतिहासिक कदम नोटबंदी लागू किया। पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी बंकरो को नष्ट किया और वह भी सिर्फ एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार किया। भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक या फिर म्यांमार के विद्रोहियों का समापन यह केंद्र सरकार के साहसिक निर्णय रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भू-माफिया और गुंडाराज का समापन हुआ है। महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं के साथ उनकी सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया। गरीबों को बिजली का फ्री कनेक्शन तथा सड़क निर्माण का बहुत बड़ा काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए सिर्फ कमल को जिताने का ही संकल्प लेना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि सब जाइए भूल, याद रखिए सिर्फ कमल का फूल।
कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में जो सरकारें चल रही हैं, उसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और जो जीत 14 तारीख को होने वाली है, उसमें भी आपकी महती भूमिका रहने वाली है। कांग्रेस और सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों घोटालों की सरकार थी, जिनका केंद्र व प्रदेश से लगभग पलायन हो गया है और उनकी वापसी भी अब असंभव हो गई है। सपा और कांग्रेस भाई-भतीजावाद की पार्टी है, जो जितना बड़ा अपराधी है वह उतना बड़ा समाजवादी है, जिस गाड़ी में सपा का झंडा, उस गाड़ी में बैठा कोई गुंडा, आम जनमानस में समाजवादी पार्टी के लिए यहीं भाव था। उत्तर प्रदेश की जनता ने चैन और अमन के लिए सपा रूपी नाग का फन एकदम से कुचल दिया है।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्व में कहीं स्वागत और अभिनंदन होता है, तो आप जैसे राष्ट्रभक्तों का सीना 56 इंच का हो जाता होगा। उन्होंने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गिरोह और गैंग चलाने वाले सपाई उत्तर प्रदेश में योगी जी की नेतृत्व में चल रही सरकार में त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं। गरीबों को लूटने वाली सपा सरकार को एकदम से विदा करने के लिए आप बधाई के पात्र हैं। उन्होंने मोदी और योगी सरकार को युवाओं के भविष्य संवारने वाली सरकार बताया।
युवा सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य, विधायक भूपेश चैबे, महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, विधायक विक्रमाजीत मौर्य, विधायक हर्ष बाजपेई, विधायक प्रवीण पटेल, सांसद श्यामाचरण एवं प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

मंत्री, श्री मुकुट बिहारी वर्मा ने ग्राहकों को उत्कृष्टि सेवायें देने हेतु मोबइल ऐप ‘‘एम-पासबुक’’ का शुभारम्भ किया

Posted on 27 February 2018 by admin

प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध
लखनऊ 27 फरवरी, 2018

प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है, किसानों के विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। उ0प्र0 कोपरेटिव बैंक लि0 के सभी अधिकारी/कर्मचारी मेहनत व ईमानदारी से कार्य करते हुए किसानों की हर सम्भव मदद करना सुनिश्चित करे। किसानों से अच्छा व्यवहार भी किया जाये इसका भी ध्यान रखा जाये।
यह बातें सहकारिता मंत्री श्री वर्मा ने आज यहां उ0प्र0 कोआपरेटिव बैंक लि0 मुख्यालय में उ0प्र0 कोआपरेटिव बैंक लि0 के ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवाये देने हेतु मोबाइल ऐप ‘‘एम-पासबुक’’ का शुभारम्भ के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि उ.प्र. कोआपरेटिव बैंक लि. की समस्त शाखायें पूर्णतया कम्प्यूटरीकृत हैं तथा कोर बैंकिंग के अन्तर्गत संचालित हैं। बैंक के ग्राहकों को आरटीजीएस, एनईएफटी, एटीएम, डी.बी.टी.एल., एस.एम.एस. एलर्ट व च्वे.म.बवउ आदि की सुविधायें पूर्व से ही उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा मोबाइल ऐप ‘‘एम-पासबुक’’ के माध्यम से अपने खातों का विवरण मोबाइल पर भी देखा जा सकता है तथा उसका प्रिन्ट भी प्राप्त किया जा सकता है। इस मोबाइल ऐप में सुरक्षा मानकों को अपनाते हुए ग्राहक अपने बैंक के सभी खातों के लेन-देन का विवरण तत्काल एक क्लिक पर प्राप्त कर सकता है।
श्री वर्मा ने यह भी कहा कि बैंक अपने सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के प्रति भी प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में वन्यजीवों को अंगीकृत करना तथा बाढ़ पीढ़ितों को सहायता दिये जाने हेतु भी इस वर्ष अंशदान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान हेतु प्रदेश की चीनी मिलों के वित्तपोषण का कार्य भी बैंक द्वारा किया जा रहा है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि बैंक द्वारा जनमानस को सस्ती दरों पर ऋण की सुविधा उपलब्ध हो, उसके लिए ऋण विविधीकरण योजनान्तर्गत व्यक्तिगत ऋण, वाहन ऋण एवं आवासीय ऋणों की दरों में काफी कमी भी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत योजनान्तर्गत वर्षों पुराने निष्प्रयोज्य लगभग 82 टन अभिलेखों का निस्तारण बैंक द्वारा कराया जा चुका है तथा शाखाओं में निस्तारण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त बैंक की 11 शाखाओं में निष्प्रयोज्य मृत स्कन्ध का भी निस्तारण कराया जा चुका है।
सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी फसली ऋण मोचन योजना 2017 के अन्तर्गत सहकारी बैंकों के 106516 किसानों के नाॅन एनपीए के अन्तर्गत 277.89 करोड़ का ऋण राज्य सरकार द्वारा माफ कर दिया गया है तथा एनपीए ऋणों के अन्तर्गत 328288 लाभार्थियों को 285.42 लाख के ऋण माफ करने का कार्य अन्तिम चरण में है। सहकारिता मंत्री ने कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे पूरी लगन, निष्ठा एवं मेहनत के साथ कार्य करें तथा सहकारिता को प्रदेश के कोने-कोने में सफल बनायें।
इस अवसर पर आयुक्त एवं निबन्धक, सहकारिता, उ0प्र0 श्री एन.के. सिंह ने कहा कि प्रदेश के सहकारी आन्दोलन में उ.प्र. कोआपरेटिव बैंक लि. की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है, लगभग 2.25 लाख खातों में 6000 करोड़ की जमा राशियाँ बैंक के पास हैं। प्रदेश में कृषकों हेतु वर्ष 2017-18 में 8350 करोड़ के फसली ऋण वितरित किये जाने के लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं। प्रदेश में जिला सहकारी बैंकों के माध्यम से 7479 प्रारम्भिक कृषि ऋण समितियों के सदस्यों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
इस अवसर पर उ0प्र0 कोआपरेटिव बैंक लि0 के प्रबन्ध निदेशक श्री रविकान्त सिंह, अपर आयुक्त निबन्धक सहकारिता श्री ए.के. सिंह, व श्री राम प्रकाश, उ0प्र0 राज्य भण्डारण निगम लि0 श्री अलोक सिंह सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Comments (0)

प्रदेश के नवनिर्मित 17 ट्राॅमा सेन्टरों की स्थापना/संचालन हेतु लगभग 533.60 लाख रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी

Posted on 27 February 2018 by admin

लखनऊ 27 फरवरी , 2018

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 17 जनपदों में नवनिर्मित ट्राॅमा सेन्टरों की स्थापना एवं उनके संचालन हेतु 5,33,60,262 रूपये की धनराशि जारी करने की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस धनराशि से ट्राॅमा सेन्टरों में विभिन्न प्रकार के उपकरणों के साथ-साथ वेन्टीलेटर विथ हाई एण्ड विथ कम्प्रेशर, 3डी अल्ट्रा सोनोग्राफी ट्राली बेस्ड, आर्थो पावर ड्रिल एण्ड पावर सा एवं न्यूमेटिक टूनीकिट का क्रय किया जायेगा। इस सम्बन्ध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिये गये हैं।
इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार प्रदेश के 17 जिलों में नवनिर्मित ट्राॅमा सेन्टरों के संचालन हेतु वेन्टीलेटर विथ हाई एण्ड विथ कम्प्रेशर के 120 नग, 3डी अल्ट्रा सोनोग्राफी ट्राली बेस्ड के 28 नग, आर्थो पावर ड्रिल एण्ड पावर सा के 23 नग एवं न्यूमेटिक टूनीकिट के 46 नग का क्रय किया जाना है।
महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है कि आवश्यक उपकरणों की खरीद उद्योग विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत की जाय। यदि मानक से इतर उपकरणों/मशीनों/साज-सज्जा सामग्री क्रय की जाती है, तो इसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व विभागाध्यक्ष/क्रय अधिकारी का होगा। उपकरणों का सदुपयोग सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक कुशल मानव श्रमशक्ति की उपलब्धता तत्परता से सुनिश्चित किये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं। स्वीकृत धनराशि पी0एल0ए0, बैंक अथवा डाकघर में नहीं रखी जायेगी तथा जिस प्रयोजन हेतु धनराशि स्वीकृत की गयी है, उसमें ही उसका उपयोग किया जायेगा।

Comments (0)

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, खजनी, गोरखपुर के भवन निर्माण की अवशेष धनराशि 72.82 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी

Posted on 27 February 2018 by admin

लखनऊ 27 फरवरी , 2018
उत्तर प्रदेश सरकार ने खजनी, जनपद गोरखपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण की अवशेष धनराशि 72.82 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये गये हैं।
इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण की पुनरीक्षित लागत 163.92 लाख रुपये के सापेक्ष अब तक 91.10 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति निर्गत की गयी थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को इस केन्द्र के भवन निर्माण हेतु कार्य की गुणवत्ता एवं मानकों की जिम्मेदारी दी गयी है। वह यह सुनिश्चित करेंगे कि भवन निर्माण का कार्य तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद शुरू किया जाय। प्रायोजना का निर्माण कार्य प्रारम्भ करने से पहले मानचित्रों को आवश्यकतानुसार प्रशासकीय विभाग द्वारा स्थानीय विकास प्राधिकरण अथवा सक्षम स्थानीय अथाॅरिटी से स्वीकृत कराने के निर्देश दिये गये हैं।

Comments (0)

राज्य संपत्ति विभाग के अधीन विभिन्न आवासीय कालोनियों में सिविल एवं मरम्मत कार्य हेतु कुल 10.93 लाख रुपये मंजूर

Posted on 27 February 2018 by admin

लखनऊ 27 फरवरी, 2018

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य सम्पत्ति विभाग के अधीन विभिन्न आवासीय कालोनियों में मरम्मत एवं सुधारीकरण कार्य हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 10.93 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
इस संबंध में जारी शासनादेश के अनुसार अलीगंज कालोनी सेक्टर-एम.आई.जी. स्थित आवास पत्रांक-09/म0-32/आर.डब्ल्यू./17-18 में विभिन्न सुधारीकरण कार्य हेतु 1.15 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
इसी प्रकार डालीबाग स्थित आवास सं0-7/4 टाइप-4 में विभिन्न सिविल मरम्मत कार्य हेतु 34 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं।
इसी प्रकार विधायक निवास-1 स्थित आवास सं0-111बी, 62-बी, 107-बी, 15, 22, 31, 6, 1, 53, 45, 40, 39, 38, 8 व 13-ए में एवं 2-ए में मार्वल की कटिंग, सीलन एवं दीमक उपचार के कार्य हेतु क्रमशः 42 हजार, 31 हजार, 1.05 लाख, 1.07 लाख, 1.47 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
इसी प्रकार विधायक निवास-4 रायल होटल स्थित आवास सं0-35 एवं 8 में विभिन्न मरम्मत कार्यों हेतु क्रमशः 1.86, 1.27 लाख रुपये तथा विधायक निवास-1 के आ0 सं0 बी-77 में सिविल मरम्मती कार्य हेतु 1.57 लाख रुपये एवं दारूलशफा कम्पाउण्ड लखनऊ के आ0सं0-204 में बालकनी कलोनिंग व शौचालय/स्नानगृह के दरवाजे बदलने हेतु 42 हजार रु0 मंजूर किए हैं।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in