Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के नवनिर्मित 17 ट्राॅमा सेन्टरों की स्थापना/संचालन हेतु लगभग 533.60 लाख रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी

Posted on 27 February 2018 by admin

लखनऊ 27 फरवरी , 2018

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 17 जनपदों में नवनिर्मित ट्राॅमा सेन्टरों की स्थापना एवं उनके संचालन हेतु 5,33,60,262 रूपये की धनराशि जारी करने की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस धनराशि से ट्राॅमा सेन्टरों में विभिन्न प्रकार के उपकरणों के साथ-साथ वेन्टीलेटर विथ हाई एण्ड विथ कम्प्रेशर, 3डी अल्ट्रा सोनोग्राफी ट्राली बेस्ड, आर्थो पावर ड्रिल एण्ड पावर सा एवं न्यूमेटिक टूनीकिट का क्रय किया जायेगा। इस सम्बन्ध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिये गये हैं।
इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार प्रदेश के 17 जिलों में नवनिर्मित ट्राॅमा सेन्टरों के संचालन हेतु वेन्टीलेटर विथ हाई एण्ड विथ कम्प्रेशर के 120 नग, 3डी अल्ट्रा सोनोग्राफी ट्राली बेस्ड के 28 नग, आर्थो पावर ड्रिल एण्ड पावर सा के 23 नग एवं न्यूमेटिक टूनीकिट के 46 नग का क्रय किया जाना है।
महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है कि आवश्यक उपकरणों की खरीद उद्योग विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत की जाय। यदि मानक से इतर उपकरणों/मशीनों/साज-सज्जा सामग्री क्रय की जाती है, तो इसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व विभागाध्यक्ष/क्रय अधिकारी का होगा। उपकरणों का सदुपयोग सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक कुशल मानव श्रमशक्ति की उपलब्धता तत्परता से सुनिश्चित किये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं। स्वीकृत धनराशि पी0एल0ए0, बैंक अथवा डाकघर में नहीं रखी जायेगी तथा जिस प्रयोजन हेतु धनराशि स्वीकृत की गयी है, उसमें ही उसका उपयोग किया जायेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in