Categorized | लखनऊ.

राज्य संपत्ति विभाग के अधीन विभिन्न आवासीय कालोनियों में सिविल एवं मरम्मत कार्य हेतु कुल 10.93 लाख रुपये मंजूर

Posted on 27 February 2018 by admin

लखनऊ 27 फरवरी, 2018

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य सम्पत्ति विभाग के अधीन विभिन्न आवासीय कालोनियों में मरम्मत एवं सुधारीकरण कार्य हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 10.93 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
इस संबंध में जारी शासनादेश के अनुसार अलीगंज कालोनी सेक्टर-एम.आई.जी. स्थित आवास पत्रांक-09/म0-32/आर.डब्ल्यू./17-18 में विभिन्न सुधारीकरण कार्य हेतु 1.15 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
इसी प्रकार डालीबाग स्थित आवास सं0-7/4 टाइप-4 में विभिन्न सिविल मरम्मत कार्य हेतु 34 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं।
इसी प्रकार विधायक निवास-1 स्थित आवास सं0-111बी, 62-बी, 107-बी, 15, 22, 31, 6, 1, 53, 45, 40, 39, 38, 8 व 13-ए में एवं 2-ए में मार्वल की कटिंग, सीलन एवं दीमक उपचार के कार्य हेतु क्रमशः 42 हजार, 31 हजार, 1.05 लाख, 1.07 लाख, 1.47 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
इसी प्रकार विधायक निवास-4 रायल होटल स्थित आवास सं0-35 एवं 8 में विभिन्न मरम्मत कार्यों हेतु क्रमशः 1.86, 1.27 लाख रुपये तथा विधायक निवास-1 के आ0 सं0 बी-77 में सिविल मरम्मती कार्य हेतु 1.57 लाख रुपये एवं दारूलशफा कम्पाउण्ड लखनऊ के आ0सं0-204 में बालकनी कलोनिंग व शौचालय/स्नानगृह के दरवाजे बदलने हेतु 42 हजार रु0 मंजूर किए हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in