Archive | लखनऊ.

भाजपा आई०टी० विभाग उ०प्र० की मिशन 2019 की बैठक सम्पन्न

Posted on 11 June 2018 by admin

unnamed-1लखनऊ 11 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर भाजपा उ०प्र० आई०टी० विभाग की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें 6 क्षेत्रों से सभी संयोजक एवं सह-संयोजक उपस्थित रहे। इसके साथ आई०टी० विभाग प्रदेश टीम के सदस्यों ने भी भाग लिया। बैठक का शुभारम्भ प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष जे०पी०एस० राठौर, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश आईटी प्रमुख संजय राय ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर दीप प्रज्वलन करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एस०आर० इंस्टिट्यूट के चेयरमैन पवन सिंह चैहान ने की।
बैठक के प्रथम सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष जे०पी०एस० राठौर ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आई०टी० टीम की भूमिका पार्टी के लिये सर्वाधिक महत्वहपूर्ण है। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पूरे प्रदेश में साइबर सेना तैयार करना है और प्रत्येक बूथ पर साइबर योद्धा खड़े करना है। उन्होंने कहा कि 2019 को ध्याान में रखते हुए भाजपा ऐसे नागरिकों जो कि 18 वर्ष से ऊपर है उनको वोटर बनाने हेतु जन-जागरण करेगी जिसमें सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने प्रदेश के सभी क्षेत्रों से आये सभी आई०टी० कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमे 2019 के लिये हर बूथ तक अपनी सोशल मीडिया की टीम गठित करनी है। जो सभी प्रदेशों के लिये एक मिसाल होगी। प्रदेश आई०टी० विभाग प्रमुख संजय राय ने कहा 2019 के लिये सभी साइबर योद्धाओं को नयी रणनीति के साथ प्रत्येक नागरिक तक पार्टी की नीति और सरकार की योजनाओं को पहुचाना है। उन्होंने कहा कि हमे शैक्षणिक संस्थाओं तक जाकर भाजपा समर्पित छात्रों को नमो ऐप एवं आई०टी० विभाग से जोड़ना है और उनके रचनात्मंक विचारों का उपयोग पार्टी के विस्तार और विकास में करना चाहिये।
संजय राय जी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नमो ऐप के माध्यम से जुड़कर प्रत्येक कार्यकर्ता खुद जागरूक हो सकता है ओर अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक कर सकता है। इसलिये नमो ऐप से वृहत स्तर पर कार्यकर्ता और समर्थकों को जोड़ना है इसके लिये कैम्प भी लगाए जायेंगे। सभी क्षेत्रों सहित जिलो से लेकर मण्डल स्तर तक आई०टी० विभाग की टीम की पुनर्गठन की योजना बनाई गई जिसे 10 जुलाई तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया।
द्वितीय सत्र में आई०टी० विभाग उ०प्र० के नवनियुक्त प्रभारी प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता जी का स्वगत कर सभी कार्यकर्ताओं से प्रभारी के रूप में परिचय कराया गया। जिसके बाद अनूप जी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आई०टी० विभाग को 2019 के लिये और अधिक हाईटेक किया जाएगा तथा संगठन के स्तर पर आई०टी० विभाग के कार्यकर्ताओं की जो भी सहयोग चाहिये वो मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि हैं जिसमे कोई भी कमी नही आने दी जाएगी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिये जिले से लेकर प्रदेश कार्यालय तक मंत्री एवं पदाधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
बैठक में सभी क्षेत्रों से आये आई०टी० विभाग के संयोजको एवं सह-संयोजको ने आई०टी० विभाग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु अपने सुझाव दिये।
आज की बैठक में आई०टी० प्रमुख संजय राय के साथ-साथ प्रदेश टीम के सदस्य  अंकित सिंह चंदेल, राकेश पाण्डेय, सौरभ मारौड़िया, शास्वत शुक्ला, राजीव मिश्रा, विनीत मालवीय और प्रशांत राठौर उपस्थित थे।

Comments (0)

अखिलेश यादव चाहे जहां घुटने टेक दें अब दाल नहीं गलेगी - मनीष शुक्ला

Posted on 11 June 2018 by admin

लखनऊ 11 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने उत्तर प्रदेश में होने वाले मायावती और अखिलेश यादव के गठबंधन पर कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने बीते 14 साल के उनके शासन को देखा है और हाल ही में अखिलेश यादव ने अपने सरकारी बंगले को छोड़ने से पहले उसका जो हाल किया वह भी सब ने देख लिया है इसलिए अखिलेश यादव चाहे कितना भी जतन कर ले यूपी में अब दाल गलने वाली नहीं है। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर 2019 में मोदी जी के नेत्त्व में 2014 से अधिक जनसमर्थन के साथ विजय पताका फहराएगी।
प्रदेश प्रवक्ता ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि समझौते के लिए मायावती के सामने घुटना टेकना बलिदान नही बल्कि तरणताल वाला बंगला फिर मिले उसकी लोलुपता है। अखिलेश यादव की हताशा इस बयान से भी दिखती हैं जब वो कहते है कि बंगला की वास्तविकता दिखाने वाले अधिकारी मेरे सामने कप प्लेट उठाते थे। उन्होने कहा अब प्रदेश की जनता ने अखिलेश यादव का वास्तविक विद्रुप रूप देख लिया है। जनता अब प्रदेश में बदहाली देने वाली सपा को फिर से सत्ता की चाभी नहीं सौपेगी।
श्री शुक्ल ने कहा कि मोदी जी की स्पष्ट नीति और साफ नियत से देश में भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बना है। गांव, गरीब, किसान तक संसाधान पहुंच रहे है, इससे विपक्षी परेशान हैं वह हमें पचा नहीं पा रहे है सभी पार्टियां मोदी विरोधी है, और हम भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, जतिवाद, वंशवाद, गरीबी, अशिक्षा के विरोधी है। प्रधानमंत्री जी ने लालकिले से देश को स्वच्छता का संदेश दिया और जनता ने उसे स्वीकार किया तथा उस पर अमल किया, यह अभियान नए भारत की तस्वीर विश्व के समक्ष प्रस्तुत करेगा। मोदी जी ने 2022 तक सभी को आवास उपलब्ध कराने का निश्चय किया है, तेजी से गरीबों को आवास मिल रहे हैं। मोदी जी ने पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ाई है।

Comments (0)

हाशिये का समाज ने भरी हुंकार, फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी

Posted on 10 June 2018 by admin

सुरेन्द्रअग्निहोत्री, लखनऊ , 10 जून, 2018, हाशिये के बांसकार समाज का समागम पहली बार राजधानी लखनऊ में हुआ। कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक मुख्य अतिथि और उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा और समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ही नहीं, कई प्रदेशों से आए करीब 4 हजार लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कहा कि आज यह स्थिति देखकर अच्छा लगता है कि हाशिये का समाज राजनीति की मुख्य धारा में शामिल हो रहा है। बाबा साहेब आंबेडकर ने जो सपना देखा था, वह आज पूरा हो रहा है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डाॅं0 दिनेश शर्मा ने कहा कि हाशिये का बांसकार समाज अपनी आवाज को बुलन्द कर रहा है। यह समय जातीय बन्धन में बंधने का नहीं, जाति तोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने का है। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने समाज को राजनीति और विकास में भागीदारी के लिए अपील करते हुए उन्हे हर संभव मदद का भरोसा दिया।
समागम में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डाॅ. लालजी प्रसाद निर्मल का स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान डाॅ0 लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि सामाजिक न्याय के नाम पर दलितो को ठगा गया। राजनीति के हिन्दी बेल्ट में जातीय क्षत्रप पैदा किए, जिन्होंने अपनी जातियों का राजनीतिक सशक्तिकरण किया। लखनऊ की एक जनसभा में दलित राजनीति की एक सुप्रीमों ने कहा था कि उनका उत्तराधिकारी उनकी अपनी जाति का होगा। यह आंबेडकर के विचारों पर दलित राजनीति का सबसे बड़ा प्रहार था। डा0 लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा है कि वह लखनऊ में दलितों की एक बड़ी रैली करेंगे। इस रैली में चाहेंगे कि देश के प्रधानमंत्री भी पहली बार दलितों को सीधे सम्बोधित करें।
गौरतलब है कि राजनीतिक भागीदारी के लिए पहली बार हाशिये का समाज लखनऊ आया। आजादी के 70 साल बाद आज भी हाशिये का ये दलित राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए तरस रहा है। बांसकार कामगार समाज के राष्ट्रीय समागम में आज हजारों की संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से हाशिये का दलित राजनैतिक भागीदारी के लिए लखनऊ पहुॅचा और एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की हुंकार भरी

03हाशिय के दलित धरिकार, डोम, बेनबंशी, बसोर, बसफोर, धानुक, बाल्मीकि आदि जातियांे के प्रतिनिधि आज आंबेडकर महासभा में इकटठे हुए और मंत्री परिषद से लेकर विधानसभा-विधान परिषद और मंत्रिमंण्डल में भागीदार की मांग की। उनका कहना था कि सामाजिक न्याय और डाॅ0 आंबेडकर के नाम पर गठित राजनैतिक दलों ने भी उनके साथ छल किया और चार बार सत्ता में आने के बाद भी मायावती ने उनके साथ सौतेला व्यवहार किया न तो किसी को विधायक बनाया और न ही विधान परिषद में भेजा न ही पार्लियामेन्ट में भेजा। इन वर्गो का कहना था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अति दलितों को भागीदारी देने की घोषणा की है तथा इस समाज से डाॅं0 लालजी प्रसाद निर्मल को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनाया है। इससे देश के हाशिये के समाज में हर्ष व्याप्त है।
बातचीत में लोगों ने कहा कि वर्ष 2019 में नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। मायावती के बारे में इस समूह के लोगों का कहना था कि अब वे केवल अपनी जाति की नेता बनकर रह गई हैं और आम दलितो से उनकी बहुत दूरी होती जा रही है। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। बनारस और उत्तर प्रदेश के लिए जिलों से आए लोगों ने उपमुख्यमंत्री और डा0 लालजी प्रसाद निर्मल का फूल मालाओं से स्वागत भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रहानंद धारिया और संचालन डाॅ0 कोलेश्वर प्रियदर्शी ने किया।

Comments (0)

केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी सम्पर्क फार समर्थन कार्यक्रम में आज लखनऊ लगभग 2 दर्जन विशिष्ट लोगों से मिले

Posted on 10 June 2018 by admin

11लखनऊ 10 जून 2018, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामालो के राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सम्पर्क फाॅर समर्थन के तहत लखनऊ में करीब दो दर्जन समाज के प्रबुद्धजनों से मिले। जिनमें सेवानिवृत्त न्यायधीश, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों, विश्वविद्यालय के कुलपति, व्यापारी वर्ग तथा सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर केन्द्र सरकार की योजनाओं व नीतियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए ‘साफ नीयत सही विकास’ पुस्तिका भेंट की।
भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर केन्द्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हरदीप पुरी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपने मंत्रालय के कामकाज के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय का निर्माण हम 2019 के लक्ष्य से पहले ही हासिल कर लेंगे। उन्हांेने बताया कि शहरी इलाकों में घरेलू शौचालय जिनमें 67 लाख में 52 लाख शौचालयों का निर्माण हो चुका है तथा सार्वजनिक शौचालयों में 5 लाख में से 3.2 लाख बना चुके है।
उन्होंने आंकडे देते हुए बताया कि शौचालय निर्माण कराना सरकारी योजना ही नहीं बल्कि इसे एक जन आन्दोलन के तौर पर भी देखा जाना चाहिए। आज स्वच्छ भारत अभियान एक जन आन्दोलन का रूप ले चुकी है। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता से पहले लोगो को सत्याग्रही कहकर सम्बोधित किया जाता था। जबकि अब लोंगो को स्वच्छाग्रही कहकर बुलाया जाता है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महात्वाकांक्षी स्वच्छ भारत अभियान से प्रभावित होकर एक पिता ने अपनी बेटी का नाम स्वच्छता रख दिया। यह मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान की सफलता का एक उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की खुले में शौच से मुक्ति सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर देने के लक्ष्य की और हम बहुत ही सफलता से प्राप्त करने की दिशा में चल रहे है। पत्रकारों से वार्ता करते वक्त केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित व हीरो बाजपेयी उपस्थित रहे।

Comments (0)

समाजवादी परिवार के प्रसिद्ध छायाकार श्री अशोक यादव (68वर्ष) की अंत्येष्टि आज पिपराघाट, लखनऊ में संपन्न हुई।

Posted on 10 June 2018 by admin

लखनऊ

समाजवादी परिवार के प्रसिद्ध छायाकार श्री अशोक यादव (68वर्ष) की अंत्येष्टि आज पिपराघाट, लखनऊ में संपन्न हुई। मुखाग्नि उनके पुत्र एवं समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री के पूर्व विशेष कार्याधिकारी श्री आशीश यादव ‘‘सोनू‘‘ ने दी। बड़ी संख्या में एकत्र पत्रकारों, छायाकारों, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित परिवारीजनों ने भी श्री यादव को श्रद्धांजलि दी। उनकी शव यात्रा कैंट स्थित उनके आवास से शुरू हुई। इसके पूर्व सदर बाजार (लखनऊ कैण्ट) में उनके पैतृक आवास पर सैकड़ो लोगों ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना दी और ढंाढस बंधाया।

श्री अशोक यादव को अंतिम विदाई देने के लिए विधानसभा में नेता विरोधी दल श्री रामगोविन्द चौधरी, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, विधान परिषद सदस्य श्री एस.आर.एस.यादव, जगजीवन प्रसाद,अरविन्द कुमार सिंह एवं सुनील यादव साजन, सूचना आयुक्त श्री स्वदेश कुमार, कांग्रेस प्रवक्ता श्री सुरेन्द्र सिंह राजपूत, अनुराग यादव ‘दीपू‘ समाजवादी के पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निजी सचिव श्री गजेन्द्र सिंह, श्री जैनेन्द्र नीटू, अनुराग सक्सेना, कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार मिश्र पिपराघाट पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अशोक यादव, महानगर अध्यक्ष श्री फाकिर सिद्दीकी, उपाध्यक्ष श्री ताराचन्द यादव तथा युवा संगठनों के अध्यक्ष श्री बृजेश यादव, मो0 एबाद, दिग्विजय सिंह देव सहित सर्व श्री विजय यादव, राम सागर यादव, पी.डी. तिवारी, राम शंकर यादव, मनीष यादव, राशिद अली, दीपक रंजन, राजा चतुर्वेदी, संजय विद्यार्थी सविता, जयसिंह जयंत, आदि सैकड़ो शामिल थे।

श्री अशोक यादव पिछले कई माह से अस्वस्थ चल रहे थे। कल सायं उन्होंने अंतिम सांस ली। कैसरबाग, लखनऊ स्थित उनके ‘यादव स्टूडियों‘ को समाजवादी आंदोलन का संग्रहालय कहा जाता है। आपातकाल के दिनों में भी चैधरी चरण सिंह जी का चित्र प्रमुखता से यादव स्टूडियों में प्रदर्शित होता रहा था। श्री अशोक जी को उनके मित्र जिंदादिल इंसान मानते है।

Comments (0)

हरी झण्डी दिखाते हुए रवाना किया

Posted on 10 June 2018 by admin

लखनऊ 10 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 जीवन सिंह अर्कवंशी उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद सण्डीला, हरदोई पहुच रहें है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित व सह मुख्यालय प्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह ने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर डा0 जीवन सिंह अर्कवंशी को बधाई दी तथा 150 गाड़ियों के काफिलें को हरी झण्डी दिखाते हुए सण्डीला के लिए रवाना किया।

Comments (0)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार के अद्वितीय प्रयासों से जे0ई0/ए0ई0एस0 के मरीजों की संख्या एवं मृत्यु दर हुई कम

Posted on 09 June 2018 by admin

चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ होने के उपरांत से बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज में जे0ई0/ए0ई0एस0 के मरीजों की भर्ती का दबाव हुआ कम स्क्रब टाईफस के रोगी हुए कम

लखनऊ: 09 जून, 2018
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार के अद्वितीय प्रयासों से जे0ई0/ए0ई0एस0 के मरीजों की संख्या एवं उनकी मृत्यु दर में कमी आयी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जहाँ जनवरी से जून 2017 के मध्य जे0ई0/ए0ई0एस0 से मरने वाले मरीजों की दर 18.3 प्रतिशत थी, वह घटकर इस समय 8.8 प्रतिशत हो गयी है।
यह जानकारी श्री सिंह ने आज देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय एवं ई0टी0सी0 केंद्रों में चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ होने के उपरांत से बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज में जे0ई0/ए0ई0एस0 के मरीजों की भर्ती का दबाव भी कम हुआ है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जहाँ जनवरी से जून 2017 के मध्य जे0ई0/ए0ई0एस0 के मरीजों का दबाव 53 प्रतिशत था, वह घटकर अब 17 प्रतिशत रह गया है। उन्होंने कहा कि एक अन्य महत्वपूर्ण सफलता स्क्रब टाईफस के रोगियों के प्रतिशत में भारी कमी है, विगत वर्ष कुल मरीजों में 47 प्रतिशत मरीज स्क्रब टाईफस के थे परन्तु इस वर्ष ए0ई0एस0 पर नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक स्तर पर साफ सफाई तथा वेक्टर कण्ट्रोल कार्यवाही करवाई गयी, जिसके कारण इस वर्ष कुल ए0ई0एस0 रोगियों में स्क्रब टाईफस के रोगियों का प्रतिशत मात्र 1.1 प्रतिशत रह गया हैं।
श्री सिंह ने कहा कि दिमागी बुखार की रोकथाम, उपचार एवं जनजागरूकता हेतु उत्तर प्रदेश सरकार एवं टाटा ट्रस्ट के बीच एक डव्न् किया गया है। इस साझा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद गोरखपुर तथा सिद्दार्थ नगर में मोबाइल मेडिकल वाहन के माध्यम से दिमागी बुखार के रोगियों के त्वरित निदान एवं उपचार की व्यवस्था टाटा ट्रस्ट की ओर से की जाएगी साथ ही जनपद गोरखपुर के पिपराईच ब्लॉक एवं सिद्धार्थनगर के उसका बाजार ब्लॉक को दिमागी बुखार के नियंत्रण एवं उपचार हेतु आदर्श स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। चिकित्सकयुक्त मोबाईल वाहन दिमागी बुखार प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर रोगियों की जाँच एवं इलाज करेंगे साथ ही साथ क्षेत्र में दिमागी बुखार के संबंध में जनजागरूकता भी फैलाऐंगे। श्री सिंह ने कहा कि इसके अलावा टाटा ट्रस्ट द्वारा इन दोनों ब्लॉक में दिमागी बुखार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस गतिविधि का मूल उद्देश्य दिमागी बुखार के कारण होने वाली विकलांगता तथा मृत्यु दर पर नियंत्रण करना है ।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जे0ई0/ए0ई0एस0 से सबसे ज्यादा प्रभावित गोरखपुर एवं बस्ती मंडल के 7 जनपदों में आगामी 15 जुलाई से दस्तक अभियान का द्वितीय चरण आरम्भ किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए व्यापक टीकाकरण करने के साथ ही जनसामान्य को इसके प्रति जागरूक करना है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव सुश्री वी0 हेकाली झिमोमी ने आज समीक्षा बैठक करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ तथा निदेशक संचारी रोग को जे0ई0/ए0ई0एस0 पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी चिकित्सालयों में फीवर हेल्प डेस्क की स्थापना तथा रैपिड रिस्पांस टीम्स का गठन किया जा चुका है, साथ ही संबंधित अन्य विभागों को भी निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश शासन द्वारा दिए जा चुके हैं।
सुश्री झिमोमी ने बताया कि विगत 6 जून को आशुतोष गौतम नाम के एक मरीज की मृत्यु के.जी.एम.यू में हुयी थी, इस मरीज का कई माह से ट्यूबरकुलर मैनिंजाइटिस का उपचार चल रहा था परन्तु इस मरीज में जापानीज इन्सेफेलाइटिस के वायरस की भी पुष्टि होने के कारण 6 जून से ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा ग्राम कंचनपुर में निरंतर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा भेजी गयी टीमों ने घर घर जाकर बुखार के मरीजों की खोज की तथा बुखार से ग्रसित 30 मरीजों को डॉक्सीसाइक्लीन तथा अन्य दवाओं का वितरण कर इनके खून की जाँच भी करायी है।
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर घर जाकर मस्तिष्क ज्वर तथा ए0ई0एस0 की रोकथाम के उपायों के विषय में जानकारी दी गयी तथा पम्फ्लेट्स का वितरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि 7 तथा 8 जून को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों के द्वारा कंचनपुर क्षेत्र में मरीजों की खोज तथा प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान जारी रखा गया। इसी क्रम में दिनाँक 8 जून को टीम के सदस्यों के घर घर भ्रमण के दौरान कु0 पूर्णिमा गौतम, पुत्री गुलाब सिंह को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चिन्हित कर टाइफाइड बुखार के चलते चिनहट चिकित्सालय में उपचार हेतु लाया गया था तथा फेफड़ों के रोग से भी ग्रसित तथा उपचाराधीन पाए जाने के कारण के.जी.एम.यू. के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में भर्ती करा दिया गया। मरीज में ए0ई0एस0 के कोई लक्षण नहीं पाए गए।

Comments (0)

निराश्रित मवेशियों के प्रबन्धन के लिए मिलकर काम करना जरूरी पशुओं का संरक्षण व संवर्धन हमारा दायित्व

Posted on 09 June 2018 by admin

e0a495e0a4bee0a4b0e0a58de0a4afe0a4b6e0a4bee0a4b2e0a4be-e0a495e0a580-e0a485e0a4a7e0a58de0a4afe0a495e0a58de0a4b7e0a4a4e0a4be-e0a4951

लखनऊ: 09 जून, 2018
प्रदेश के बढ़ रहे आवारा निराश्रित पशुओं को संरक्षण देने व इनको उपयोगी बनाने के लिए नीति निर्धारण हेतु एक राज्य स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज यहां पशुपालन निदेशालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गोचर गोसदनों व चारागाहों को मजबूत बनाये जाने तथा पशु चिकित्सावियों को केन्द्र व राज्य सरकार पशु क्रूरता, पशु संरक्षण एवं अन्य अधिनियमों के सम्बन्ध में व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए निदेशक, पंचायतीराज श्री आकाशदीप ने कहा कि हमारी संस्कृति में प्रत्येक पशु महत्वपूर्ण है और उनका संरक्षण व संवर्द्धन करना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर पशुओं के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए पशुकल्याण हेतु सभी कार्य किये जायेंगे। इसके लिए सम्बन्धित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करना होगा।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग के निदेशक (प्रशासन एवं विकास) डा0 चरण सिंह यादव ने कहा कि पशुपालन विभाग पशुओं की देखभाल एवं उत्पादकता में वृद्धि हेतु सतत् क्रियाशील है और यह कार्यशाला पशु कल्याण डेयरी विनियमन, गोशालाओं का स्वावलम्बन एवं निराश्रित मवेशियों के प्रबन्धन में विशेष लाभकारी सिद्ध होगी।
गौसेवा आयोग के सचिव डा0 एस0पी0 गुप्ता ने पशु गोबर के प्रयोग को बढ़ावा देने, पंचगव्य का व्यापक प्रचार प्रसार करने एवं गांवों में कार्यशालाएं आयोजित करने पर अपने सुझाव दिए।
संगोष्ठी में पशुपालन निदेशक (रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र) डा0 एस0के0 श्रीवास्तव, उत्तराखण्ड के पशु कल्याण के नोडल अधिकारी डा0 आशुतोष जोशी, नगर विकास विभाग उ0प्र0 गो-सेवा आयोग, पंचायती राज विभाग, दुग्धशाला विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, बाॅयफ इंस्ट्टियूट फाॅर स्स्टेनेबल लाइबलीहुड एण्ड डेवलेपमेन्ट लखनऊ, पशु क्रूरता निवारण समिति (एस0पी0सी0ए0) एवं पशु कल्याण से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं ने भाग लिया।
अ0सूचना अधिकारी- निधि वर्मा

Comments (0)

मंत्री आशुतोष टण्डन ने चैपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनी, मौके पर ही अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश जनता को चैपाल में मिलीं हितकारी योजनाओं की जानकारी

Posted on 09 June 2018 by admin

e0a4aee0a482e0a4a4e0a58de0a4b0e0a580-e0a4b6e0a58de0a4b0e0a580-e0a486e0a4b6e0a581e0a4a4e0a58be0a4b7-e0a49fe0a4a3e0a58de0a4a1e0a4a8लखनऊ: 09 जून, 2018
प्रदेश के चिकित्सा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन ने गोमती नगर राजीव गांधी द्वितीय वार्ड के विराम खण्ड स्थित रामभवन, लखनऊ में चैपाल लगाकर क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं को सुना। चैपाल में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय जनता ने मंत्री से मिलकर अपनी क्षेत्रगत और व्यक्तिगत समस्याओं से अवगत कराया।
ज्ञात हो कि इस चैपाल में क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु राजस्व, नगर निगम, जल संस्थान, समाज कल्याण, महिला कल्याण, विकलांग कल्याण, बेसिक शिक्षा, विद्युत विभाग, तथा स्वास्थ्य विभागों से अधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश मंत्री जी द्वारा दिया गया था।
श्री टण्डन ने चैपाल में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी दिलवाई। बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रार्थना पत्रों के साथ-साथ लाभकारी योजनाओं विशेष रूप से पेंशन लाभ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना आदि के लिए आवेदन हेतु नाम प्रस्तुत किया।
मंत्री श्री टण्डन ने नागरिकों की विविध समस्याओं के निस्तारण हेतु मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया तथा आवेदनों पर भी शीघ्र कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया।
इस अवसर पर पार्षद श्री अरूण तिवारी, श्री के0के0 जायसवाल, श्री अश्विनी बाजपेयी, श्री शैलेन्द्र राय, श्री बी0के0 मिश्रा, श्री रूपकुमार वर्मा आदि क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Comments (0)

सिंचाई (यांत्रिक) मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये

Posted on 09 June 2018 by admin

लखनऊ: 09 जून, 2018 उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं सिंचाई (यांत्रिक) मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाढ़ बचाव एवं बाढ़ से कटाव सम्बंधी कार्यों को तत्काल पूर्ण कर लिया जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी भी कीमत पर बाढ़ से जनहानि/धनहानि न होने पाये। उन्होंने कहा कि 15 जून से पहले ही बाढ प्रभावित जनपदों में बाढ़ चैकियों की स्थापना एवं बाढ़ निरोधक कार्यों को शीघ्र प्राथमिकता से कराना सुनिश्चित किया जाये।

सिंचाई मंत्री श्री धर्मपाल सिंह आज विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उपरोक्त निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ से निपटने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते रहे तथा तटबन्धों की सुरक्षा एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की जनता एवं जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के सभी आवश्यक बन्दोबस्त कर लिया जाये।
सिंचाई मंत्री ने कहा कि बजट को समय से जारी कर दिया गया है इसलिए सुनिश्चित किया जाये कि कामो को भी निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि नहरों के संचालन काविशेष ध्यान रखे तथा जहां भी आवश्यकता हो पानी की आपूर्ति की जाये। श्री सिंह ने बुन्देलखण्ड के क्षेत्रों में पीने के पानी का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी को भी पीने के पानी की परेशानी न होने पाये। श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बुन्देलखण्ड की अधूरी सिंचाई पिरयोजनाओं को अतिशीघ्र पूरा करें। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है उसका उद्घाटन मा0 मुख्यमंत्री जी से शीघ्र ही कराया जायेगा।
श्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सालों से पेंडिंग चल रही जांच को शीघ्रता से पूरा किया जायें। बैठक में सचिव सिंचाई, विशेष सचिव, प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष तथा प्रमुख अभियन्ता एवं मुख्य अभियन्ता उपस्थित थे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in