Categorized | लखनऊ.

अखिलेश यादव चाहे जहां घुटने टेक दें अब दाल नहीं गलेगी - मनीष शुक्ला

Posted on 11 June 2018 by admin

लखनऊ 11 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने उत्तर प्रदेश में होने वाले मायावती और अखिलेश यादव के गठबंधन पर कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने बीते 14 साल के उनके शासन को देखा है और हाल ही में अखिलेश यादव ने अपने सरकारी बंगले को छोड़ने से पहले उसका जो हाल किया वह भी सब ने देख लिया है इसलिए अखिलेश यादव चाहे कितना भी जतन कर ले यूपी में अब दाल गलने वाली नहीं है। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर 2019 में मोदी जी के नेत्त्व में 2014 से अधिक जनसमर्थन के साथ विजय पताका फहराएगी।
प्रदेश प्रवक्ता ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि समझौते के लिए मायावती के सामने घुटना टेकना बलिदान नही बल्कि तरणताल वाला बंगला फिर मिले उसकी लोलुपता है। अखिलेश यादव की हताशा इस बयान से भी दिखती हैं जब वो कहते है कि बंगला की वास्तविकता दिखाने वाले अधिकारी मेरे सामने कप प्लेट उठाते थे। उन्होने कहा अब प्रदेश की जनता ने अखिलेश यादव का वास्तविक विद्रुप रूप देख लिया है। जनता अब प्रदेश में बदहाली देने वाली सपा को फिर से सत्ता की चाभी नहीं सौपेगी।
श्री शुक्ल ने कहा कि मोदी जी की स्पष्ट नीति और साफ नियत से देश में भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बना है। गांव, गरीब, किसान तक संसाधान पहुंच रहे है, इससे विपक्षी परेशान हैं वह हमें पचा नहीं पा रहे है सभी पार्टियां मोदी विरोधी है, और हम भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, जतिवाद, वंशवाद, गरीबी, अशिक्षा के विरोधी है। प्रधानमंत्री जी ने लालकिले से देश को स्वच्छता का संदेश दिया और जनता ने उसे स्वीकार किया तथा उस पर अमल किया, यह अभियान नए भारत की तस्वीर विश्व के समक्ष प्रस्तुत करेगा। मोदी जी ने 2022 तक सभी को आवास उपलब्ध कराने का निश्चय किया है, तेजी से गरीबों को आवास मिल रहे हैं। मोदी जी ने पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ाई है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in