Categorized | लखनऊ.

सिंचाई (यांत्रिक) मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये

Posted on 09 June 2018 by admin

लखनऊ: 09 जून, 2018 उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं सिंचाई (यांत्रिक) मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाढ़ बचाव एवं बाढ़ से कटाव सम्बंधी कार्यों को तत्काल पूर्ण कर लिया जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी भी कीमत पर बाढ़ से जनहानि/धनहानि न होने पाये। उन्होंने कहा कि 15 जून से पहले ही बाढ प्रभावित जनपदों में बाढ़ चैकियों की स्थापना एवं बाढ़ निरोधक कार्यों को शीघ्र प्राथमिकता से कराना सुनिश्चित किया जाये।

सिंचाई मंत्री श्री धर्मपाल सिंह आज विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उपरोक्त निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ से निपटने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते रहे तथा तटबन्धों की सुरक्षा एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की जनता एवं जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के सभी आवश्यक बन्दोबस्त कर लिया जाये।
सिंचाई मंत्री ने कहा कि बजट को समय से जारी कर दिया गया है इसलिए सुनिश्चित किया जाये कि कामो को भी निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि नहरों के संचालन काविशेष ध्यान रखे तथा जहां भी आवश्यकता हो पानी की आपूर्ति की जाये। श्री सिंह ने बुन्देलखण्ड के क्षेत्रों में पीने के पानी का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी को भी पीने के पानी की परेशानी न होने पाये। श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बुन्देलखण्ड की अधूरी सिंचाई पिरयोजनाओं को अतिशीघ्र पूरा करें। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है उसका उद्घाटन मा0 मुख्यमंत्री जी से शीघ्र ही कराया जायेगा।
श्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सालों से पेंडिंग चल रही जांच को शीघ्रता से पूरा किया जायें। बैठक में सचिव सिंचाई, विशेष सचिव, प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष तथा प्रमुख अभियन्ता एवं मुख्य अभियन्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in