Archive | लखनऊ.

बांसकार शिल्पबोर्ड बनाने को लेकर मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल

Posted on 06 August 2018 by admin

लखनऊ. 06 जून 2018. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बांसकार समाज के
प्रतिनधिमंडल ने सोमवार को उनके सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष एवं
आंबेडकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने किया। इस
दौरान मुख्यमंत्री को तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया। इसके साथ ही
बांसकार शिल्पबोर्ड बनाए जाने की भी मांग की गई।press2

गौरतलब है कि अनुसूचित जातियों में अतिदलित में शामिल बांसकार समाज आज भी बांस
का लघु उद्योग करने पर गुजर बसर करने पर मजबूर है। वह आर्थिक स्थिति से इस तरह
से कमजोर है कि उसकी पहुंच न तो शहर तक है और न ही गांव में उसे बाजार मिला पाता
है। इसको लेकर बांसकार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार की लांडी
योजना की तरह ही 2 लाख 10 हजार रुपए की व्याज मुक्त कर्ज दिए जाने की मांग की
है। बांस की खेती के लिए और बांस प्लांटेशन के लिए जमीन आवंटन की मांग के साथ
ही बांसकार शिल्पबोर्ड बनाए जाने की भी मुख्यमंत्री से अपेक्षा की गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मांगों को लेकर विचार करने का भरोसा दिया
है।

इसके पहले 10 जून को लखनऊ के आंबेडकर महासभा में बांसकार समाज का राष्ट्रीय
सम्मेलन था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे, लेकिन
दौरे की वजह से वह इसमें शामिल नहीं हो पाए थे। फलस्वरूप मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ ने बांसकार समाज के प्रतिनिधि मंडल को आज मुलाकात के लिए आमंत्रित
किया था।

यह भी उल्लेखनीय है कि सड़क के किनारे बांस का काम करने वाले बांसकार समाज को
आवास देने की मुहिम भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से शुरू की है।
इसके तहत 76 बांसकारों को जल्द ही आवास दिए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में मुलाकात करने वालों में डॉ. कौलेश्वर प्रियदर्शी, सीमा
धारिया, माधुरी वर्मा, लालजी धानुक, जय धारिया, सूरजनाथ, आरसी धारिया, रविशंकर
हवेलकर, उषा देवी, ब्रम्हानंद धारिया, परदेशी वर्मा, घनश्याम बेनकर, दिलीप
कुमार धारिया, मनोज कुमार वेणु और संतोष धरिकार प्रमुख रहे।

Comments (0)

लक्ष्य से अधिक समय से पूर्व पूरी हो रही है योजनाएं - मनीष शुक्ला

Posted on 06 August 2018 by admin

लखनऊ 06 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार काम करने में समय से पहले और लक्ष्य से ज्यादा प्राप्त किया। पिछली सरकारों के मुकाबले विकास के पैमाने पर कई गुना तेजी से बढ़त बनाए हुए है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी देश और प्रदेश की प्रगति की रीढ़ उसकी सड़कें होती हैं। देश और प्रदेश की सरकारें मिलकर सड़कों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही हैं। सरकार के अभिनव प्रयोंगों से ही सड़क परियोजनायों की लंबी और उबाऊ प्रक्रियाओं में लगने वाला समय आश्चर्यजनक रूप से कम हुआ है। साथ ही सरकारें भी बजटीय समर्थन में भी खास उत्साह नहीं दिखातीं थीं। कोई बैंक भी इस क्षेत्र में पैसा लगाने को तैयार नहीं थीं। यूपीए के शासनकाल में जहां प्रतिदिन 12 किमी. सड़क निर्माण होता था वहीं आज 27 किमी. सड़क निर्माण हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में यूपीए के 69 किमी के तुलना में 134 किमी सड़क का निर्माण हो रहा है।
श्री शुक्ला ने कहा कि आजादी के बाद से देश की सबसे बड़ी और क्रांतिकारी परियोजना उज्ज्वला योजना में अकेले उत्तर प्रदेश में 87 लाख महिलाओं को एलपीजी का कनेक्शन मिला। साथ ही पूरे देश में 5 करोड़ महिलाओं को कनेक्शन दिया गया। भविष्य का लक्ष्य 8 करोड़ कर दिया गया है जिसे आवश्यकता पड़ने पर बढाया भी जा सकता है। मुद्रा योजना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश में 3.49 करोड़ नव उद्यमियो को 12.27 करोड़ का ऋण दे चुकी है।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक आर्थिक अपराध और काली कमाई को रोकने को लेकर लचर व्यवस्था थी। लेकिन बीते 4 वर्षों में आश्चर्यजनक रूप से अकेले प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले आंकड़ों से 686 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए 38,500 करोड़ रुपये की सम्पत्ति जब्त की है। यह मोदी सरकार की भ्रष्टाचार के लेकर प्रतिबद्धता ही है कि प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाही में 1000 जगह छापे डाले गए और 110 लोगों की गिरफ्तारी हुई।
श्री शुक्ल ने कहा कि पूर्व की सरकारों में राजनैतिक इच्छाशक्ति की जबरदस्त कमी के कारण फाइलें लटकी रहती थीं। तमाम विभागों में समन्यव की कमी थी। राष्ट्रीयता और अवैध घुसपैठ की स्थिति पर 1985 से अबतक लटकी हुई थी उसे भी मोदी सरकार ने ही निपटारा किया। आने वाले दिनों में इसके दूरगामी परिणाम होंगें। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा उन्हीं बातों को ध्यान में रखकर सरकार की नीतियों का निर्माण आमजन के कल्याण के लिए किया जा रहा है। आमजन में पार्टी की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों में जो सूबा भ्रष्टाचार और अराजकता के लिए जाना जाने लगा था, अब उसी प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था और बेहतर कानून व्यवस्था के चलते निवेश की होड़ लगी हैं।

Comments (0)

शीघ्र ही उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य होगा: केन्द्रीय गृह मंत्री

Posted on 05 August 2018 by admin

सुरेन्द्रअग्निहोत्री, लखनऊ : 05 अगस्त, 2018press-8
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेण्टर मंे लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित लखनऊ मण्डल की 939 करोड़ रुपए लागत की 308 विकास परियोजनाओं, लखनऊ महानगर के 04 एलीवेटेड मार्गाें के निर्माण कार्य तथा वर्ष 2017 एवं 2018 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में मेरिट में आने वाले मेधावी विद्यार्थियों के ग्रामों/शहरी आवासों को जोड़ने हेतु 112 सम्पर्क मार्गांे का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्हांेने ‘सबका साथ-सबका विकास ग्राम सड़क योजना’ के अन्तर्गत 2918 ग्रामों/बसावटों को सम्पर्क मार्ग से जोड़ने के कार्यक्रम का शुभारम्भ भी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। press-42
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मार्च, 2017 में सत्ता में आने के बाद से राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया गया। राज्य की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की दिशा में कार्य शुरू हुआ। साथ ही, विद्युत आपूर्ति की दुव्र्यवस्था को समाप्त करते हुए एक समान विद्युत वितरण व्यवस्था लागू की गई।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पिछली सरकार के 05 साल लम्बे कार्यकाल के दौरान जहां मात्र 30 हजार 994 किमी0 सड़कों का नवीनीकरण किया गया, वहीं वर्तमान सरकार ने मात्र 15 महीनों में ही 54 हजार 277 किमी0 सड़कों का नवीनीकरण का कार्य सफलतापूर्वक किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में मात्र 02 हजार 750 बसावटों में सड़कों के सम्पर्क मार्ग का कार्य हो पाया था, जबकि वर्तमान सरकार द्वारा मात्र 15 महीने में ही 05 हजार 700 से अधिक बसावटों को मुख्य मार्गाें, सड़कों और सम्पर्क मार्गांे से जोड़ने का काम किया गया है। press-32
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय योजना के अन्तर्गत तहसीलों और विकास खण्डों को भी 02-लेन सड़कों से जोड़ने के लिए ऐसी 26 तहसीलों और 81 विकास खण्डों के लिए 1563 करोड़ रुपये की लागत से युद्धस्तर से कार्य वर्तमान में हो रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को देश की सबसे सुन्दर राजधानी बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसे पूर्ण विकसित शहर बनाने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 महीनों में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में जो विकास कार्य किए हैं वह पिछली सरकार के कार्याें पर भारी पड़ेंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने स्वर्णीम चतुर्भुज योजना के माध्यम से उत्तर से दक्षिण तथा पूर्व से पश्चिम से जोड़ने की शुरुआत की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से अपने 06 वर्ष के कार्यकाल में देश के बुनियादी ढांचागत विकास की नींव रखी थी। वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर गम्भीरता से काम कर रही है, क्योंकि इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदेश के विकास की धुरी बनेगा।
मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में विकास के लिए बने सकारात्मक माहौल और बेहतर कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि इस बदलाव के चलते देश के साथ-साथ विदेश के उद्यमी राज्य में निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि निवेश की पहली शर्त सुरक्षा और दूसरी शर्त आम व्यापारी को मिलने वाली सुविधा है। यदि उद्यमियों को अच्छी सड़कें और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी, तो वे प्रदेश में निवेश करने में दिलचस्पी दिखाएंगे। राज्य सरकार को पिछले 15 महीनों में इसमें काफी सफलता मिली है और अब प्रदेश में निवेश हो रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने लखनऊवासियों को आज राजधानी लखनऊ में लोकार्पित अवस्थापना सुविधाओं के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस शहर के लिए जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है उनके बनने के उपरान्त राजधानी की तस्वीर बदल जाएगी और लोगों का जीवन आसान हो जाएगा। इन योजनाओं के पूर्ण होने के बाद शहर के यातायात में सुगमता आएगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राजधानी लखनऊ में जिन 04 एलीवेटेड मार्गाें का शिलान्यास आज यहां सम्पन्न हुआ है उनके पूर्ण होने के उपरान्त शहर को टैªफिक जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के मेधावी छात्र-छात्राओं के निवास स्थलों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण/मरम्मत हो जाने से उनका उत्साहवर्धन होगा और आवागमन आसान होगा। press-17
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जिन परियोजनाओं का आज यहां लोकार्पण/शिलान्यास किया गया है उससे पता लगता है कि वर्तमान प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के सभी इलाकों का संतुलित विकास करने की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में विकास की गतिविधियां कुछ खास इलाकों तक ही सीमित रहती थीं।
इससे पूर्व, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित हो रहा है, क्योंकि वे इसके लिए पूर्ण समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य होगा। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का विशेष योगदान है। उनकी पे्ररणा से ही शहीद पथ का निर्माण सम्भव हो सका था। इसके बनने से यातायात काफी सुगम हो गया है। उन्होंने लखनऊ के चारों ओर निर्मित की जा रही रिंग रोड का जिक्र करते हुए कहा कि इससे राजधानी में टैªफिक जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार लखनऊ के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पहुंचने के उपरान्त मुख्यमंत्री जी तथा केन्द्रीय गृह मंत्री जी ने इन योजनाआंे का लोकार्पण/शिलान्यास बटन दबाकर किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रकाशित ‘सबका साथ-सबका विकास ग्राम सड़क योजना’ तथा ‘गौरव पथ एक अभिनव प्रयास’ नामक पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया। धन्यवाद ज्ञापन लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संजय अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण सहित वरिष्ठ अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Comments (0)

पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के नाम पर मुगलसराय जंक्शन का नाम

Posted on 05 August 2018 by admin

लखनऊ 05 अगस्त 2018, आज मुगलसराय जंक्शन का नाम पं0 दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम परिवर्तन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली के बाकले ग्राउण्ड पर हुई जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व केन्द्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल जी का स्वागत करते हुए कहा कि एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा देने वाले पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के नाम पर मुगलसराय जंक्शन का नाम पं0 दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किये जाने पर न सिर्फ चंदौली, पूर्वांचल या केवल उत्तर प्रदेश नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों के मन में उत्साह का वातावरण है। आज इस जनसभा में बड़ी संख्या में आमजनों ने सम्मलित होकर पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी को अपनी सच्ची श्रद्धाजंली दी है। इस अवसर पर एकात्मता एक्सप्रेस नामक टेªन जो वाया सुल्तानपुर होकर लखनऊ जायेगी, का शुभारम्भ किया गया।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी महान चिंतक थे जिन्होंने अन्त्योदय का दर्शन दिया। पं0 दीनदयाल जी ने सम्पूर्ण जीवन की रचनात्मक दृष्टि पर विचार किया। उन्होंने विदेशी विचारों को सार्वलौकिक नहीं माना। उनका मानना था भारतीय संस्कृति में एकात्म मानव दर्शन है। पं0 दीनदयाल जी ने अपने चिन्तन में आम मानव से जुड़ी जिन चिंताओं और समाधानों को समझाने का प्रयास किया था, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा उन्हीं बातों को ध्यान में रखकर सरकार की नीतियों का निर्माण आमजन के कल्याण के लिए किया जा रहा है।
प्रदेश भााजपा अध्यक्ष ने मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पं0 दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किये जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि इस फैसले से समाज के सभी वर्ग के लोग सरकार के इस फैसले का पूरे उत्साह से स्वागत कर रहे है।
कार्यक्रम में केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, संगठन मंत्री रत्नाकर जी, प्रदेश सरकार में मंत्री नीलकण्ठ तिवारी, अनिल राजभर, जय प्रकाश निषाद, सांसद छोले लाल खरवार, विधायक साधना सिंह, सुशील सिंह, भूपेश चैबे, डा0 अवधेश सिंह, केदार सिंह, अशोक धवन, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)

अखिलेश को भाजपा का करारा जबाव - डा0 मनोज मिश्र

Posted on 05 August 2018 by admin

लखनऊ 05 अगस्त 2018, आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भाजपा के ऊपर उठाये गये प्रश्नों का तीखा और सिल-सिले वार पलटवार भाजपा ने किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि अखिलेश की सवारी साइकिल थी तो मुख्यमंत्री रहते दो नई मर्सडीज बेन्ज क्यों खरीदी थी ? एक अपने लिए एक पिताजी के लिए ? अखिलेश जी आप बीएमडब्लू की महंगी साइकिल से चलते थे क्यों ? यह क्या संसाधनों का दुरूपयोग नहीं था ? उपचुनाव हारने पर डा0 मिश्र ने कहा कि आपका काम बोलता है ? क्यों आप 2014 लोकसभा चुनाव व 2017 विधानसभा चुनाव हार गये ?
डा0 मिश्र ने कहा कि अपने मुख्यमंत्री आवास खाली करने के 7 दिन बाद चाबी क्यों दी? इन 7 दिनों में क्या होता रहा ? आपने 4.67 करोड़ का अवैध निर्माण कैसे कराया ? 60000 करोड़ निवेश पर डा0 मिश्रने कहा कि आपने 5 साल के शासन में भाई, भतीजावाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार तथा क्षेत्रवाद पर निवेश किया ? परिणाम चुनाव में 47 सीटों पर आ गये ? वल्र्ड क्लास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाने पर डा0 मिश्र ने व्यंग किया आगरा में एक्सप्रेस-वे धसक गया, कार लटक गई। आपकी सरकार का कार्य 50 फीट गहरे गड़ढे में जाकर बोल रहा है।
समाजवादियों से अच्छी पूजा कोई नहीं कर सकता पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि में कार सेवकों की आत्माये समाजवादियों की पूजा का गुणगान कर रही है। सही मायने में गाय हम पालते है पर डा0 मिश्र ने कहा कि इसीलिए गौशाला का प्रदेश का पूरा बजट अपने ही घर में दे दिया ? क्यों कि प्रदेश में काई गाय प्रेमी नहीं है ?
डा0 मिश्र ने कहा कि अखिलेश जी बोलने से पहले अपने गिरेवान में झाके।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 05 August 2018 by admin

लखनऊ 05 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय दिनांक 06 अगस्त को नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे।

Comments (0)

धार्मिक महत्त्व पर आधारित पुस्तक भेंट की

Posted on 04 August 2018 by admin

लखनऊ,बुन्देलखण्ड के चित्रकूट जनपद के मूल निवासी एवं राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार रतिभान त्रिपाठी ने इलाहाबाद और उनके आस पास के तीर्थ इस्थानो के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्त्व पर आधारित अपनी पुस्तक तीर्थराज प्रयाग भेंट की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पुस्तक के लेखक रतिभान त्रिपाठी से इस पुस्तक के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने पूछा कि इसमें द्वादश माधव का जिक्र है जिस पर रतिभान त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि प्रयागराज के बारे आपकी जो भी जिज्ञासा होगी इस पुस्तक में वह सब कुछ है। इस मौके पर इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कराने को लेकर कहा कि जल्द ही इसका नामकरण करेंगे लेकिन हम हम प्रयागराज की गरिमा के अनुरूप वहां का विकास करा रहे हैं और कुंभ तक प्रयागराज का वह भव्य स्वरूप आपको देखने को मिलेगा। इस मौके पर उपस्थित उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे।

Comments (0)

विभिन्न मांगों को लेकर किये जा रहे आन्दोलन में सहयोग मांगा

Posted on 04 August 2018 by admin

लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधमंडल ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा और विभिन्न मांगों को लेकर किये जा रहे आन्दोलन में सहयोग मांगा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि मांग पत्र में मांग की गयी है कि योग्य छात्रों को प्रवेश दिया जाये। विश्वविद्यालय परिसर में लोकतंत्र व छात्रसंघ बहाल किया जाए। निर्दोष छात्रों को रिहा कराया जाए।
प्रतिनिधिमंडल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी ने उनकी मांगों का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि छात्रों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए वह हर संभव मदद करेंगे तथा छात्रों की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ छात्र/नौजवानों के साथ खड़ी रहेगी।

Comments (0)

प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करायी

Posted on 04 August 2018 by admin

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गोरखपुर जनपद के सोशल एक्टिविस्ट श्री अमर सिंह पासवान ने अपने सैंकड़ों साथियों के साथ प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री रणजीत सिंह जूदेव के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री मदनमोहन शुक्ला ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करायी।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से श्री अमर सिंह पासवान के नेतृत्व में श्री ध्रुव चन्द्र पासवान सदस्य जिला पंचायत, श्री हरी कुमार पासवान, श्री गनेश पासवान, राम आसरे पासवान, झब्बू लाल पासवान, श्री पवनदेव पासवान सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि ज्वाइनिंग के उपरान्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से विभिन्न वर्गों एवं क्षेत्रों के प्रदेश भर के युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं उससे यह साफ हो गया है कि वर्तमान केन्द्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से युवा वर्ग परेशान है। उन्होने कहा कि जो लोग आज सत्ता में बैठे हैं जिन लेागों के ताकत के बल पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बने हुए हैं आज उनकी ओर से आंखें मूदें बैठे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी सत्ता नहीं बल्कि जनता की ताकत पर विश्वास रखती है।
इस मौके पर पूर्व विधायक श्री इमरान मसूद ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए बधाई दी।

Comments (0)

प्रदेश में आयी भीषण बाढ़ पर गहरी चिन्ता व्यक्त की

Posted on 04 August 2018 by admin

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने प्रदेश में आयी भीषण बाढ़ पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है। प्रदेश सरकार एवं प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरते जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार और प्रशासन तत्काल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाये जिससे आम जनता के हो रहे जानमाल के नुकसान से बचाया जा सके।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से उत्पन्न हुई बाढ़ की भीषण समस्या को देखते हुए प्रदेश भर के सभी जिला/शहर अध्यक्षों को परिपत्र भेजकर अपने-अपने जिला-शहर में बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद करने के साथ ही उन्होने प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों से अपने-अपने स्तर से बाढ ़प्रभावितों की मदद करने की अपील की है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in