Categorized | लखनऊ.

प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करायी

Posted on 04 August 2018 by admin

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गोरखपुर जनपद के सोशल एक्टिविस्ट श्री अमर सिंह पासवान ने अपने सैंकड़ों साथियों के साथ प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री रणजीत सिंह जूदेव के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री मदनमोहन शुक्ला ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करायी।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से श्री अमर सिंह पासवान के नेतृत्व में श्री ध्रुव चन्द्र पासवान सदस्य जिला पंचायत, श्री हरी कुमार पासवान, श्री गनेश पासवान, राम आसरे पासवान, झब्बू लाल पासवान, श्री पवनदेव पासवान सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि ज्वाइनिंग के उपरान्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से विभिन्न वर्गों एवं क्षेत्रों के प्रदेश भर के युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं उससे यह साफ हो गया है कि वर्तमान केन्द्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से युवा वर्ग परेशान है। उन्होने कहा कि जो लोग आज सत्ता में बैठे हैं जिन लेागों के ताकत के बल पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बने हुए हैं आज उनकी ओर से आंखें मूदें बैठे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी सत्ता नहीं बल्कि जनता की ताकत पर विश्वास रखती है।
इस मौके पर पूर्व विधायक श्री इमरान मसूद ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए बधाई दी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in