Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में आयी भीषण बाढ़ पर गहरी चिन्ता व्यक्त की

Posted on 04 August 2018 by admin

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने प्रदेश में आयी भीषण बाढ़ पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है। प्रदेश सरकार एवं प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरते जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार और प्रशासन तत्काल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाये जिससे आम जनता के हो रहे जानमाल के नुकसान से बचाया जा सके।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से उत्पन्न हुई बाढ़ की भीषण समस्या को देखते हुए प्रदेश भर के सभी जिला/शहर अध्यक्षों को परिपत्र भेजकर अपने-अपने जिला-शहर में बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद करने के साथ ही उन्होने प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों से अपने-अपने स्तर से बाढ ़प्रभावितों की मदद करने की अपील की है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in