Categorized | लखनऊ.

विभिन्न मांगों को लेकर किये जा रहे आन्दोलन में सहयोग मांगा

Posted on 04 August 2018 by admin

लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधमंडल ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा और विभिन्न मांगों को लेकर किये जा रहे आन्दोलन में सहयोग मांगा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि मांग पत्र में मांग की गयी है कि योग्य छात्रों को प्रवेश दिया जाये। विश्वविद्यालय परिसर में लोकतंत्र व छात्रसंघ बहाल किया जाए। निर्दोष छात्रों को रिहा कराया जाए।
प्रतिनिधिमंडल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी ने उनकी मांगों का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि छात्रों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए वह हर संभव मदद करेंगे तथा छात्रों की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ छात्र/नौजवानों के साथ खड़ी रहेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in