Archive | लखनऊ.

अस्थि विसर्जन — भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी

Posted on 23 August 2018 by admin

लखनऊ 23 अगस्त 2018, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियों का विसर्जन उनके परिजनों द्वारा विधि पूर्वक गोमती नदी में किया गया। अस्थियों का विसर्जन गोमती नदी में मंत्रोंच्चार के साथ पूरे विधि पूर्वक स्वर्गीय श्रद्धेय अटल जी के भांजे अनूप मिश्रा सांसद, दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य, दामाद रंजन भट्टाचार्य व नातिन सुश्री नंदिनी जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय सहसगठन मंत्री शिव प्रकाश जी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश के कबीना मंत्री आशुतोष टण्डन, स्वामी प्रसाद मौर्य, बलदेव सिंह औलख, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, महामंत्री दिनेश तिवारी सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ जनों ने उपस्थित रहकर थे।

Comments (0)

स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि कलश विभिन्न नदियों में विसर्जन हेतु कल जायेंगे

Posted on 23 August 2018 by admin

लखनऊ 23 अगस्त 2018, प्रदेश के 16 अलग-अलग स्थानों पर स्थित प्रमुख नदियों में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियों के विसर्जन हेतु कल पार्टी के राज्य मुख्यालय से अस्थि कलश प्रदेश सरकार के एक मंत्री व पार्टी के एक प्रदेश पदाधिकारी अपने साथ लेकर जायेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल अस्थि कलश को विभिन्न पवित्र नदियों में विधि पूर्वक विसर्जित करने हेतु प्रदेश के मंत्रियों एवं पदाधिकारियों को सौंपेंगे।
गोरखपुर राजघाट राप्ती नदी में विसर्जन हेतु अस्थि कलश को राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद व प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह अपने साथ लेकर जायेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में 25 अगस्त को अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम होगा जिसमें काबीना मत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी उपस्थित रहेंगे।
वाराणसी में गंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु प्रदेश के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी व प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य अस्थि कलश लेकर जायेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय की उपस्थिति में 25 अगस्त को वाराणसी में अस्थियों की विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
इलाहाबाद-संगम में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 महेन्द्र सिंह व पार्टी के प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य जायेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में 25 अगस्त को अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
अयोध्या-सरयू नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवर लाल गौड़ जायेंगे और कल ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
झांसी-बेतवा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह व पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल जायेंगे। 25 अगस्त को केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमाभारती व प्रदेश के काबीना मंत्री सतीश महाना, राज्यमंत्री मुन्नू कोरी की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
बिठूर-कानपुर में गंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन राज्यमंत्री मोहसिन रजा व पार्टी के प्रदेश मंत्री देवेश कोरी जायेंगे और कल ही प्रदेश के काबीना मंत्री सुरेश खन्ना, सत्यदेव पचैरी, सतीश महाना व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्चना पाण्डेय की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
चित्रकूट स्थित मंदाकिनी नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह’ व पार्टी के प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक जायेंगे। 25 अगस्त को प्रदेश के केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व प्रदेश के काबीना मंत्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
गढमुक्तेश्वर-ब्रज घाट गंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश राज्यमंत्री अतुल गर्ग व पार्टी के प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चैधरी जायेंगे। 25 अगस्त को प्रदेश के काबीना मंत्री श्रीकांत शर्मा व चेतन चैहान की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
मुरादाबाद-रामगंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र चैधरी व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नबाव सिंह नागर जायेंगे। 25 अगस्त को केन्द्रीय राज्यमंत्री डा0 महेश शर्मा व प्रदेश की राज्यमंत्री श्रीमती गुलाबो देवी की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
सोरो (कांसगंज) में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा व पार्टी के प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जायेंगे। 25 अगस्त को पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र व प्रदेश के राज्यमंत्री संदीप सिंह की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
बरेली-रामगंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा जायेंगे। 25 अगस्त को केन्द्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार व प्रदेश के काबीना मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
सहारनपुर-सरसावां यमुना नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्म सिंह सैनी व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी जायेंगे। 25 अगस्त को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
आजमगढ़-तमसा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी व पार्टी के प्रदेश मंत्री संजय राय जायेंगे। 25 अगस्त को केन्द्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा व प्रदेश काबीना मंत्री दारा सिंह चैहान की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
बस्ती-अमहट घाट कुआना नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश राज्यमंत्री सुरेश पासी व पार्टी के प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी जायेंगे। 25 अगस्त को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी व काबीना मंत्री जय प्रताप सिंह की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
मिर्जापुर-गंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर व पार्टी के प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र पटेल जायेंगे। 25 अगस्त को राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
बलरामपुर-राप्ती नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश काबीना मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चैधरी जायेंगे। 24 अगस्त को ही काबीना मंत्री सूर्य प्रताप शाही व रमापति शास्त्री की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।

Comments (0)

सर्वदलीय सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा

Posted on 22 August 2018 by admin

लखनऊ 22 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के परिजनों की उपस्थिति में स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी के अस्थि कलश को प्राप्त किया। भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी का अस्थि कलश प्राप्त करने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन से न केवल भारतीय जनता पार्टी परिवार, बल्कि समग्र राष्ट्र शोकाकुल है और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के परिजनों के साथ अस्थि कलश को लेकर कल प्रातः 11 बजे चैधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थियों के विसर्जन से पूर्व गोमती तट पर सर्वदलीय सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा होगी।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि विसर्जन के पूर्व कल 23 अगस्त को राजधानी लखनऊ में गोमती तट पर स्थित झूलेलाल पार्क में सर्वदलीय सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा होगी एवं कल ही गोमती नदी में अस्थि का विसर्जन किया जायेगा।
स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि कलश के कल एयरपोर्ट पहंुचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेगें। एयरपोर्ट से झूलेलाल पार्क तक अस्थि कलश को लगभग डेढ दर्जन से भी अधिक स्थानों पर समाज के विभिन्न वर्गो व सामाजिक संगठनों के लोग पुष्पाजंलि अर्पित कर स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगें। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही अस्थि कलश को बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य जन अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करेगें। मुख्यमार्ग कानपुर रोड, पुरानी चुंगी, अवध चैराहा, आलमबाग चैराहा, टेढ़ी पुलिया, मवैया, चारबाग स्टेशन के सामने, बांसमंण्डी चैराहा, लाल कुआं, महाराणा प्रताप चैराहा, बार्लिगटन चैराहा सहित कई अन्य स्थानों पर लोगों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किये जाने के उपरान्त अस्थि कलश पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने से होते हुए निकलेगा, प्रदेश कार्यालय से अस्थि कलश के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों सामाजिक संगठनों के लोग पद यात्रा करते हुए नगर निगम नावेल्टी चैराहा, हजरतगंज कोतवाली, सुभाष चैराहा होते हुए झूलेलाल पार्क पहुंचेगा। झूलेलाल पार्क पर कल सर्वदलीय श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की गई है। श्रद्धाजंलि सभा के बाद स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी अस्थियों का विसर्जन गोमती नदी में किया जाएगा।

Comments (0)

राज्यपाल ने महाराष्ट्र से आये तीर्थयात्रियों के दल को विदाई दी

Posted on 21 August 2018 by admin

लखनऊः 21 अगस्त, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने महाराष्ट्र के जलगांव क्षेत्र के पूर्व सांसद डाॅ0 गुणवन्त सरोदे की धर्मपत्नी श्रीमती श्यामला के नेतृत्व में तीर्थस्थल नैमिषारण्य आये 225 तीर्थयात्रियों के दल को आज वापसी पर लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर विदाई दी एवं दल के सदस्यों को यात्रा हेतु सूक्ष्म जलपान भी वितरित किया। राज्यपाल ने तीर्थयात्रियों से उनकी उत्तर प्रदेश यात्रा के संबंध में अनुभव भी जाने।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के मध्य हुए सांस्कृतिक समझौते के बाद महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों का दल दस दिनों के भ्रमण पर उत्तर प्रदेश के तीर्थस्थल नैमिषारण्य आया था। दल का नेतृत्व कर रही श्रीमती श्यामला के पति पूर्व सांसद डाॅ0 गुणवन्त सरोदे, श्री राम नाईक के पुराने परिचित एवं मित्र हैं। दोनों ही साथ-साथ विधायक एवं सांसद रहे हैं।
राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र का रिश्ता बहुत पुराना है। भगवान राम का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था, पर वनवास के समय पर वे नासिक के पंचवटी में रहे थे। शिवाजी को महाराष्ट्र में कुछ सरदार छत्रपति राजा मानने के लिए तैयार नहीं थे। काशी से आमंत्रित पण्डित गागा भट््ट ने शिवाजी का राज्याभिषेक कराया तो उन्हें छत्रपति की मान्यता मिली। संगीत के क्षेत्र में महाराष्ट्र के पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे ने लखनऊ को अपनी साधना स्थली बनाया तथा देश के एकमात्र भातखण्डे संगीत संस्थान की स्थापना की। उन्होंने कहा की मुुंबई को देश की आर्थिक राजधानी बनाने में उत्तर प्रदेश के लोगों का भी बड़ा सहयोग है।
श्री नाईक ने तीर्थयात्रियों के दल को ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ श्लोक का मर्म साझा करते हुए अपनी पुस्तक की 10 प्रतियाँ और अपने चैथे वार्षिक कार्यवृत्त ‘राजभवन में राम नाईक’ की 25 प्रतियाँ भेंट दी तथा उनके उत्तर प्रदेश प्रवास के लिए धन्यवाद दिया।

Comments (0)

राज्यपाल ने बकरीद की बधाई दी

Posted on 21 August 2018 by admin

लखनऊः 21 अगस्त, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने समस्त प्रदेशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की है।
श्री नाईक ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि ईद-उल-अजहा का पर्व कुरबानी का पर्व है, जो गरीबों तथा जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए प्रेरित करता है। आज के समय में दूसरों को अपनी खुशी में शामिल करके खुशी बांटने की प्रवृत्ति को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ईद-उल-अजहा का पर्व देश में भाईचारा, सहयोग और शांति को अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

Comments (0)

राज्यपाल बनाये जाने पर बधाई

Posted on 21 August 2018 by admin

लखनऊ 21 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टण्डन को बिहार व आगरा की पूर्व महापौर बेबीरानी मौर्या को उत्तराखण्ड का राज्यपाल बनाये जाने पर बधाई दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि समाज के हर वर्ग में लोकप्रिय तपे-तपाये नेता लालजी टण्डन और सदा महिलाओं व गरीबों के हितों के लिए संघर्षरत रहने वाली श्रीमती बेबीरानी मौर्या को राज्यपाल बनाये जाने पर बधाई व शुभकामनाएं।

Comments (0)

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम

Posted on 21 August 2018 by admin

लखनऊ 21 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रदेश के 16 अलग-अलग स्थानों पर स्थित प्रमुख नदियों में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियों के विसर्जन के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के राज्य मुख्यालय से 24 अगस्त को प्रातः 9 बजे प्रमुख नदियों में अस्थियों के विसर्जन हेतु 16 कलश भेंजे जायेंगे। डा0 पाण्डेय ने बताया कि प्रमुख नदियों में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश को प्रदेश सरकार के एक मंत्री व पार्टी के एक प्रदेश पदाधिकारी अपने साथ लेकर जायेंगे।
डा0 पाण्डेय ने बताया कि लखनऊ से गोरखपुर राजघाट राप्ती नदी तक अस्थि कलश को 24 अगस्त को राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद व प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह अपने साथ लेकर जायेंगे। अस्थि कलश 25 अगस्त को गोरखपुर पहुंचेगा। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम होगा जिसमें काबीना मत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि लखनऊ से वाराणसी में गंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश 24 अगस्त को प्रदेश के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी व प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य लेकर जायेंगे। जहां 25 अगस्त को अस्थियों विसर्जन कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मैं स्वयं उपस्थित रहूंगा।
डा0 पाण्डेय ने बताया कि लखनऊ से इलाहाबाद-संगम में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर 24 अगस्त को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 महेन्द्र सिंह व पार्टी के प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य जायेंगे। अस्थि कलश 25 अगस्त को इलाहाबाद पहुंचेगा। जहां 25 अगस्त को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
उन्होंने बताया कि लखनऊ से अयोध्या-सरयू नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर 24 अगस्त को राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवर लाल गौड़ जायेंगे। उसी दिन 24 अगस्त को ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि लखनऊ से झांसी-बेतवा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर 24 अगस्त को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह व पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल जायेंगे। अस्थि कलश 25 अगस्त को झांसी पहुंचेगा। जहां 25 अगस्त को केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमाभारती व प्रदेश के काबीना मंत्री सतीश महाना, राज्यमंत्री मुन्नू कोरी की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
उन्होंने बताया कि लखनऊ से बिठूर-कानपुर में गंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर 24 अगस्त को राज्यमंत्री मोहसिन रजा व पार्टी के प्रदेश मंत्री देवेश कोरी जायेंगे। उसी दिन 24 अगस्त को ही प्रदेश के काबीना मंत्री सुरेश खन्ना, सत्यदेव पचैरी, सतीश महाना व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्चना पाण्डेय की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
डा0 पाण्डेय ने बताया कि लखनऊ से चित्रकूट स्थित मंदाकिनी नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर 24 अगस्त को राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह’ व पार्टी के प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक जायेंगे। अस्थि कलश 25 अगस्त को चित्रकूट पहुंचेगा। जहां 25 अगस्त को प्रदेश के केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व प्रदेश के काबीना मंत्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि लखनऊ से गढमुक्तेश्वर-ब्रज घाट गंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर 24 अगस्त को राज्यमंत्री अतुल गर्ग व पार्टी के प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चैधरी जायेंगे। अस्थि कलश 25 अगस्त को गढमुक्तेश्वर पहुंचेगा। जहां 25 अगस्त को प्रदेश के काबीना मंत्री श्रीकांत शर्मा व चेतन चैहान की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
उन्होंने बताया कि लखनऊ से मुरादाबाद-रामगंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर 24 अगस्त को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र चैधरी व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नबाव सिंह नागर जायेंगे। अस्थि कलश 25 अगस्त को मुरादाबाद पहुंचेगा। जहां 25 अगस्त को केन्द्रीय राज्यमंत्री डा0 महेश शर्मा व प्रदेश की राज्यमंत्री श्रीमती गुलाबो देवी की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि लखनऊ से सोरो (कांसगंज) में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर 24 अगस्त को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा व पार्टी के प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जायेंगे। अस्थि कलश 25 अगस्त को कांसगंज पहुंचेगा। जहां 25 अगस्त को पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र व प्रदेश के राज्यमंत्री संदीप सिंह की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
उन्होंने बताया कि लखनऊ से बरेली-रामगंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर 24 अगस्त को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा जायेंगे। अस्थि कलश 25 अगस्त को बरेली पहुंचेगा। जहां 25 अगस्त को केन्द्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार व प्रदेश के काबीना मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
डा0 पाण्डेय ने बताया कि लखनऊ से सहारनपुर-सरसावां यमुना नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर 24 अगस्त को प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्म सिंह सैनी व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी जायेंगे। अस्थि कलश 25 अगस्त को सहारनपुर पहुंचेगा। जहां 25 अगस्त को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि लखनऊ से आजमगढ़-तमसा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर 24 अगस्त को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी व पार्टी के प्रदेश मंत्री संजय राय जायेंगे। अस्थि कलश 25 अगस्त को आजमगढ़ पहुंचेगा। जहां 25 अगस्त को केन्द्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा व प्रदेश काबीना मंत्री दारा सिंह चैहान की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
डा0 पाण्डेय ने बताया कि लखनऊ से बस्ती-अमहट घाट कुआना नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर 24 अगस्त को प्रदेश के राज्यमंत्री सुरेश पासी व पार्टी के प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी जायेंगे। अस्थि कलश 25 अगस्त को बस्ती पहुंचेगा। जहां 25 अगस्त को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी व काबीना मंत्री जय प्रताप सिंह की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
उन्होंने बताया कि लखनऊ से मिर्जापुर-गंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर 24 अगस्त को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर व पार्टी के प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र पटेल जायेंगे। जहां 25 अगस्त को राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि लखनऊ से बलरामपुर-राप्ती नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर 24 अगस्त को काबीना मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चैधरी जायेंगे। जहां 24 अगस्त को ही काबीना मंत्री सूर्य प्रताप शाही व रमापति शास्त्री की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।

Comments (0)

हार्दिक शुभकामनाएं दी

Posted on 21 August 2018 by admin

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पर्व पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री
राजबब्बर जी सांसद ने प्रदेशवासियों विशेषकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को
हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शुभकामना संदेश में कहा है कि ईद-उल-अजहा का
त्योहार हम सभी को ईश्वर में आस्था एवं त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता है।
हम कामना करते हैं कि यह त्योहार हम सभी के जीवन में अमन-शांति एवं खुशहाली
लाये।

Comments (0)

गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई

Posted on 21 August 2018 by admin

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने आज एशियन गेम में
सौरभ चैधरी को एयर पिस्टल निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर
बधाई देते हुए कहा है कि श्री सौरभ चैधरी ने गोल्ड मेडल जीतकर उत्तर प्रदेश का
नाम रौशन किया है तथा खिलाड़ियांे में उत्साहवर्धन करने का काम किया है। मेरी
तरफ से उन्हें एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएं कि इसी
तरह से वह देश और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करते रहें।

Comments (0)

प्रदेश की महिलाओं को मुख्यमंत्री से न्याय मांगने के बाद भी न्याय नहीं मिलता

Posted on 21 August 2018 by admin

उ0प्र0 में महिलाएं और बेटियां असुरक्षित हैं और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी
दिन-रात सिर्फ अपनी सुरक्षा और आगामी आम चुनाव की तैयारी में व्यस्त हैं।
उ0प्र0 कंाग्रेस के प्रवक्ता ने आज जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में
2017 के चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी ने नारा दिया था-बहुत हुआ महिलाओं पर
अत्याचार अबकी बार भाजपा सरकार, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लेकिन बीजेपी की सरकार
बनने के बाद निरन्तर महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या और छेड़खानी की घटनाएं बढ़
रही हंै और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री जी आम चुनाव 2019 की तैयारियों में लगे हैं
उ0प्र0 की जनता ने उन्हें अपनी सुरक्षा और सुदृढ़ करने के लिए चुना था लेकिन
सरकार आने के बाद वह अपने बलात्कारी नेताओं को बचाने और उन पर लगे बलात्कार के
मुकदमें वापस लेने का काम कर रही है आज की स्थिति में उन पर यही नारा सटीक
बैठता है- ‘‘कि पहले बीजेपी के नेताओं से बेटी बचाओ-फिर बेटी पढ़ाओ’’, क्या यह
उ0प्र0 की जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा रहा ? मुख्यमंत्री जी
सिर्फ अपनी सुरक्षा के प्रति तो संवेदनशील हैं लेकिन अपराधियों एवं
बलात्कारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही करने के बजाय उनके संरक्षण में लगे
हुए है।
इससे ज्यादा शर्मनाक स्थिति क्या हो सकती है कि प्रदेश की महिलाओं को
मुख्यमंत्री से न्याय मांगने के बाद भी न्याय नहीं मिलता जिसकी कीमत उन्हें
अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। मेरठ की एक बच्ची को जला दिया जाता है, बागपत
की घटना हो या बरेली में 17 साल की बच्ची के साथ बलात्कार की घटना हो। लखनऊ
में डीजीपी कार्यालय के पास से बच्ची को उठाकर रेप कर दिया जाता है और सरकार
हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। उन्नाव की घटना में आज तक उस आरोपी बीजेपी
विधायक के खिलाफ बीजेपी की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की जाती है जबकि सीबीआई
ने चार्जशीट दाखिल कर दी है इससे बीजेपी की महिला विरोधी मानसिकता उजागर होती
है बीजेपी के विधायक शर्मनाक बयान देते हैं कि भगवान राम भी आ जायें तो
बलात्कार की घटनाएं नहीं रूकेंगी। सरकार के उपमुख्यमंत्री माता सीता को टेस्ट
ट्यूब बेबी बताते हैं और भारतीय जनता पार्टी उस पर मौन रहती है।
विगत वर्ष एनसीआरबी के आंकड़ों से भी स्पष्ट है कि उ0प्र0 में महिलाओं के प्रति
बलात्कार और छेड़खानी की घटनाओं में 40 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हुआ है
उ0प्र0 में बीजेपी सरकार आने के बाद सरकार और पुलिस अपराधों में सिर्फ
आंकड़ेबाजी कर रही है। देश में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं में उ0प्र0
तीसरे स्थान पर है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार के गठन के बाद जोर-शोर से उ0प्र0 में एण्टी
रोमियों स्क्वायड बनाया गया था आज वह जमीन पर कहीं नजर नहीं आता है यह टीम
कहां है खुद सरकार और पुलिस अफसरों को पता नहीं है शिथिलता की वजह से महिलाओं
पर घटनाएं बढ़ रही हैं यदि एण्टी रोमियो स्क्वायड सही ढंग से काम करता तो शायद
उ0प्र0 की बेटियों, महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं में कुछ कमी आ सकती थी।
मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर से जुड़े जनपद देवरिया के शेल्टर होम में जिस
तरीके से बच्चियों के साथ शोषण होता रहा और घटना के इतने दिन के बावजूद भी आज
तक सरकार यह नहीं पता लगा पायी कि उन सब काली और सफेद गाड़ियों में कौन लोग आते
थे और संस्था की मान्यता न होने के बावजूद किसकी शह पर यह संस्था संचालित हो
रही थी? इन मामलों को देखकर तो यह लगता है कि खुद भाजपा की आदित्यनाथ सरकार ने
बलात्कारियेां को बलात्कार करने और सामूहिक बलात्कार करने की छूट दे रखी है।
कांग्रेस पार्टी यह सवाल करती है भारतीय जनता पार्टी से और उसकी सरकार से कि
क्या यही भयमुक्त शासन देने का वादा था ? आखिर क्यों ऐसे नेताओं के खिलाफ
कार्यवाही नहीं होती जो बराबर महिलाओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करते रहते
हैं। क्या यह घटनाएं महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा के नाम पर बेइमानी नहीं हैं?

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in