Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने बकरीद की बधाई दी

Posted on 21 August 2018 by admin

लखनऊः 21 अगस्त, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने समस्त प्रदेशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की है।
श्री नाईक ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि ईद-उल-अजहा का पर्व कुरबानी का पर्व है, जो गरीबों तथा जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए प्रेरित करता है। आज के समय में दूसरों को अपनी खुशी में शामिल करके खुशी बांटने की प्रवृत्ति को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ईद-उल-अजहा का पर्व देश में भाईचारा, सहयोग और शांति को अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in