Categorized | लखनऊ.

अस्थि विसर्जन — भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी

Posted on 23 August 2018 by admin

लखनऊ 23 अगस्त 2018, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियों का विसर्जन उनके परिजनों द्वारा विधि पूर्वक गोमती नदी में किया गया। अस्थियों का विसर्जन गोमती नदी में मंत्रोंच्चार के साथ पूरे विधि पूर्वक स्वर्गीय श्रद्धेय अटल जी के भांजे अनूप मिश्रा सांसद, दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य, दामाद रंजन भट्टाचार्य व नातिन सुश्री नंदिनी जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय सहसगठन मंत्री शिव प्रकाश जी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश के कबीना मंत्री आशुतोष टण्डन, स्वामी प्रसाद मौर्य, बलदेव सिंह औलख, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, महामंत्री दिनेश तिवारी सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ जनों ने उपस्थित रहकर थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in