Categorized | लखनऊ.

स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि कलश विभिन्न नदियों में विसर्जन हेतु कल जायेंगे

Posted on 23 August 2018 by admin

लखनऊ 23 अगस्त 2018, प्रदेश के 16 अलग-अलग स्थानों पर स्थित प्रमुख नदियों में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियों के विसर्जन हेतु कल पार्टी के राज्य मुख्यालय से अस्थि कलश प्रदेश सरकार के एक मंत्री व पार्टी के एक प्रदेश पदाधिकारी अपने साथ लेकर जायेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल अस्थि कलश को विभिन्न पवित्र नदियों में विधि पूर्वक विसर्जित करने हेतु प्रदेश के मंत्रियों एवं पदाधिकारियों को सौंपेंगे।
गोरखपुर राजघाट राप्ती नदी में विसर्जन हेतु अस्थि कलश को राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद व प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह अपने साथ लेकर जायेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में 25 अगस्त को अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम होगा जिसमें काबीना मत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी उपस्थित रहेंगे।
वाराणसी में गंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु प्रदेश के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी व प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य अस्थि कलश लेकर जायेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय की उपस्थिति में 25 अगस्त को वाराणसी में अस्थियों की विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
इलाहाबाद-संगम में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 महेन्द्र सिंह व पार्टी के प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य जायेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में 25 अगस्त को अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
अयोध्या-सरयू नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवर लाल गौड़ जायेंगे और कल ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
झांसी-बेतवा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह व पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल जायेंगे। 25 अगस्त को केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमाभारती व प्रदेश के काबीना मंत्री सतीश महाना, राज्यमंत्री मुन्नू कोरी की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
बिठूर-कानपुर में गंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन राज्यमंत्री मोहसिन रजा व पार्टी के प्रदेश मंत्री देवेश कोरी जायेंगे और कल ही प्रदेश के काबीना मंत्री सुरेश खन्ना, सत्यदेव पचैरी, सतीश महाना व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्चना पाण्डेय की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
चित्रकूट स्थित मंदाकिनी नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह’ व पार्टी के प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक जायेंगे। 25 अगस्त को प्रदेश के केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व प्रदेश के काबीना मंत्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
गढमुक्तेश्वर-ब्रज घाट गंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश राज्यमंत्री अतुल गर्ग व पार्टी के प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चैधरी जायेंगे। 25 अगस्त को प्रदेश के काबीना मंत्री श्रीकांत शर्मा व चेतन चैहान की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
मुरादाबाद-रामगंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र चैधरी व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नबाव सिंह नागर जायेंगे। 25 अगस्त को केन्द्रीय राज्यमंत्री डा0 महेश शर्मा व प्रदेश की राज्यमंत्री श्रीमती गुलाबो देवी की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
सोरो (कांसगंज) में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा व पार्टी के प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जायेंगे। 25 अगस्त को पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र व प्रदेश के राज्यमंत्री संदीप सिंह की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
बरेली-रामगंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा जायेंगे। 25 अगस्त को केन्द्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार व प्रदेश के काबीना मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
सहारनपुर-सरसावां यमुना नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्म सिंह सैनी व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी जायेंगे। 25 अगस्त को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
आजमगढ़-तमसा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी व पार्टी के प्रदेश मंत्री संजय राय जायेंगे। 25 अगस्त को केन्द्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा व प्रदेश काबीना मंत्री दारा सिंह चैहान की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
बस्ती-अमहट घाट कुआना नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश राज्यमंत्री सुरेश पासी व पार्टी के प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी जायेंगे। 25 अगस्त को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी व काबीना मंत्री जय प्रताप सिंह की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
मिर्जापुर-गंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर व पार्टी के प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र पटेल जायेंगे। 25 अगस्त को राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
बलरामपुर-राप्ती नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश काबीना मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चैधरी जायेंगे। 24 अगस्त को ही काबीना मंत्री सूर्य प्रताप शाही व रमापति शास्त्री की उपस्थिति में अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम होगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in