Categorized | लखनऊ.

सर्वदलीय सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा

Posted on 22 August 2018 by admin

लखनऊ 22 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के परिजनों की उपस्थिति में स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी के अस्थि कलश को प्राप्त किया। भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी का अस्थि कलश प्राप्त करने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन से न केवल भारतीय जनता पार्टी परिवार, बल्कि समग्र राष्ट्र शोकाकुल है और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के परिजनों के साथ अस्थि कलश को लेकर कल प्रातः 11 बजे चैधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थियों के विसर्जन से पूर्व गोमती तट पर सर्वदलीय सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा होगी।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि विसर्जन के पूर्व कल 23 अगस्त को राजधानी लखनऊ में गोमती तट पर स्थित झूलेलाल पार्क में सर्वदलीय सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा होगी एवं कल ही गोमती नदी में अस्थि का विसर्जन किया जायेगा।
स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि कलश के कल एयरपोर्ट पहंुचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेगें। एयरपोर्ट से झूलेलाल पार्क तक अस्थि कलश को लगभग डेढ दर्जन से भी अधिक स्थानों पर समाज के विभिन्न वर्गो व सामाजिक संगठनों के लोग पुष्पाजंलि अर्पित कर स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगें। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही अस्थि कलश को बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य जन अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करेगें। मुख्यमार्ग कानपुर रोड, पुरानी चुंगी, अवध चैराहा, आलमबाग चैराहा, टेढ़ी पुलिया, मवैया, चारबाग स्टेशन के सामने, बांसमंण्डी चैराहा, लाल कुआं, महाराणा प्रताप चैराहा, बार्लिगटन चैराहा सहित कई अन्य स्थानों पर लोगों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किये जाने के उपरान्त अस्थि कलश पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने से होते हुए निकलेगा, प्रदेश कार्यालय से अस्थि कलश के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों सामाजिक संगठनों के लोग पद यात्रा करते हुए नगर निगम नावेल्टी चैराहा, हजरतगंज कोतवाली, सुभाष चैराहा होते हुए झूलेलाल पार्क पहुंचेगा। झूलेलाल पार्क पर कल सर्वदलीय श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की गई है। श्रद्धाजंलि सभा के बाद स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी अस्थियों का विसर्जन गोमती नदी में किया जाएगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in