Archive | Latest news

शोध को बढ़ावा देने के साथ-साथ शोध के स्तर में भी सुधार लाया जाना आवश्यक है

Posted on 12 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बी0एल0जोशी ने राज्य के विश्वविद्यालयों को चिन्तन के केन्द्र के तौर पर विकसित किए जाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालयों में शोध को बढ़ावा देने के साथ-साथ शोध के स्तर में भी सुधार लाया जाना आवश्यक है। श्री जोशी आज यहां किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य विश्वविद्यालय कुलपति सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन में सम्मिलित हुए। राज्यपाल ने कहा कि कुलपतियों को इस बात पर विशेष ध्यान देना होगा कि क्या विश्वविद्यालयों में किया जा रहा शोध कार्य देश के विकास में मददगार साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में शोध के जरिए कराए जाने वाले पेटेंट की संख्या काफी कम है, जबकि पश्चिमी जगत के विश्वविद्यालयों में यह आम बात है। इसलिए हमें अपने विश्वविद्यालयों में शोध कार्य को उस स्तर तक ले जाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने तथा नकल एवं रैगिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने पर भी बल दिया।
up-cm-with-governor-b-l-joshiमुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास और खुशहाली में उच्च शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बेहतरी की दिशा में प्रदेश में व्यापक बदलाव हो रहा है। नवीनतम् तकनीक और जानकारी को अपनाकर हम कृषि व उद्योग सहित सभी क्षेत्रों में राज्य को विकास की ऊंचाईयों तक ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए जरूरी है कि संस्थानों में शैक्षणिक माहौल अच्छा हो और वहां पर पठन-पाठन के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हों। इस सम्बन्ध में प्रदेश सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने रैगिंग पर पाबन्दी को प्रभावी तरीके से लागू करने पर भी जोर दिया। श्री यादव ने कहा कि युवाओं को रोजगार सुलभ कराने के लिए विश्वविद्यालयों में कौशल विकास पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रोजगार के तमाम अवसर उपलब्ध हैं। इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार आई0टी0 सेक्टर पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि नवीनतम तकनीक को अपनाकर जनता को लाभान्वित किया जा सकता है। राज्य सरकार ने वूमन पावर लाइन शुरू की है। इसका क्रियान्वयन इसलिए संभव हो सका, क्योंकि इसे संचालित करने के लिए आज तकनीक मौजूद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कक्षा 10 पास छात्रों को टैबलेट कम्प्यूटर व 12वीं पास करने वालों को लैपटाॅप उपलब्ध कराने से समाज में बदलाव नजर आएगा। इसी क्रम में शिक्षा के क्षेत्र में हुए एक बदलाव का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दक्षिण भारत की अनेक नामचीन शिक्षण संस्थाओं ने उत्तर भारत में भी अपने कैम्पस स्थापित किए हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर दिल्ली के इर्द-गिर्द ही हैं। इसलिए जरूरी है कि पूरे प्रदेश में इन संस्थानों के परिसर स्थापित करने के लिए प्रयास किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अनेक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाएं हैं। विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने वाले अनेक लोग राज्य के विश्वविद्यालयों के छात्र रहे हैं। लखनऊ व कानपुर में संयुक्त रूप से देश के अनेक प्रतिष्ठित संस्थान स्थापित हैं, जिनकी ख्याति पूरी दुनिया में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मेलन में होने वाले विचार-विमर्श का लाभ प्रदेश को प्राप्त होगा।
प्रमुख सचिव राज्यपाल एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति जी0बी0पटनायक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालयों में अध्यापन कार्य उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए।
सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती अनीता सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि उच्च शिक्षा को सुरूचिपूर्ण बनाया जाए। इस सम्बन्ध में विभिन्न विश्वविद्यालयों के बीच वाद-विवाद, खेल-कूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन उपयोगी सिद्ध होगा।
इस मौके पर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने उच्च शिक्षा के उन्नयन के सम्बन्ध में अपने विचार एवं सुझाव राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए।
इसके पूर्व सचिव उच्च शिक्षा विभाग श्री टी0 वेंकटेश ने सम्मेलन में  सभी का स्वागत करते हुए कहा कि 12वीं पंचवर्षीय योजना में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण एवं सर्व सुलभ बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन विशेष सचिव उच्च शिक्षा श्रीमती अनीता मिश्र ने किया।
कार्यक्रम में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार श्री खुशवंत सिंह को सम्मानित किया

Posted on 12 December 2012 by admin

khuswant-sign-with-up-cm-akhilesh-yadavउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार, सुप्रसिद्ध चिन्तक व उपन्यासकार श्री खुशवंत सिंह ने अपनी लेखनी द्वारा लोगों को बहुत से अनभिज्ञ पहलुओं से रूबरू कराया। सर्वधर्म सम्भाव को बढ़ावा देने के लिए श्री खुशवंत सिंह के योगदान को काफी अहम बताते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि श्री सिंह ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को नयी राह दिखाई तथा युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित किया।
khuswant-sign-with-up-cm-akhilesh-yadav2jpgमुख्यमंत्री ने आज नई दिल्ली के सुजान सिंह पार्क स्थित श्री खुशवंत सिंह के आवास जाकर उन्हें आॅल इण्डिया माइनाॅरिटी फोरम फार डेमोक्रेसी के तत्वावधान में शाल, प्रशस्ति-पत्र तथा बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के प्रमुख श्री अम्मार रिजवी उपस्थित थे। अपनी पहचान बनाने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को सम्मानित करने का प्रयास करने के लिए मुख्यमंत्री ने श्री अम्मार रिजवी की सराहना भी की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मानदेय में भी बढ़ोत्तरी करते हुए वर्तमान राशि को दोगुना करने की घोषणा की

Posted on 12 December 2012 by admin

press-1-5x10उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने होमगाडर््स स्वयंसेवकों का डयूटी भत्ता 160 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिदिवस करने तथा अन्तर्जनपदीय संचरण की स्थिति में प्रतिदिवस 10 रुपये अतिरिक्त धनराशि के स्थान पर 30 रुपये दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कल्याण कोष की धनराशि बढ़ाकर 05 करोड़ रुपये करने तथा 50 रुपये परेड भत्ता देने की भी घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने कुम्भ एवं अर्धकुम्भ में स्वयंसेवकों की डयूटी के दौरान 60 रुपये प्रतिदिवस भोजन भत्ता करने की भी बात कही है। उन्होंने अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर/कम्पनी कमाण्डर के मानदेय में भी बढ़ोत्तरी करते हुए वर्तमान राशि को दोगुना करने की घोषणा की।
press1मुख्यमंत्री आज यहां उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स मुख्यालय, परेड ग्राउण्ड में होमगाडर््स की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्वर्ण जयन्ती समारोह में
रैतिक परेड सलामी स्वीकार करने के बाद होमगार्ड्स के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने अवैतनिक
प्लाटून कमाण्डर/कम्पनी कमाण्डर के मानदेय में बढ़ोत्तरी करने तथा डयूटी पर शहीद होने की स्थिति में स्वयंसेवकों के परिवारीजनों को 03 लाख रुपये की वर्तमान आर्थिक सहायता बढ़ाकर 05 लाख रुपये करने तथा विकलांगता की स्थिति में 03 लाख रुपये का सहयोग देने की घोषणा भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयंसेवकों की समान रूप से डयूटी के अवसर उपलब्ध कराने के लिए डयूटी व्यवस्था को कम्प्यूटराइज किया जाएगा, ताकि पारदर्शी ढंग से सभी स्वयंसेवकों की डयूटी लग सके।
श्री यादव ने होमगाडर््स आॅफिसर मेस भवन को दो मंजिला बनाने, परेड ग्राउण्ड की चाहरदीवारी को ठीक कराने के साथ-साथ विभाग से संबंधित अन्य प्रकरणों पर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए कहा है, ताकि उन पर शीघ्र निर्णय लिया जा सके। इस अवसर पर उन्हांेने होमगाडर््स अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत शानदार परेड की तरीफ करते हुए कहा कि संगठन की परेड अन्य संगठनों द्वारा प्रस्तुत परेड से कम नहीं थी। उन्होंने भारत पाकिस्तान युद्ध के अलावा चुनाव, यातायात व्यवस्था तथा अन्य अवसरों पर होमगाडर््स के स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्याें की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संगठन पूरी तरह अनुशासित एवं जनता की हित में काम करने वाला है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य के नौजवानों, किसानों, महिलाओं, मजदूरों के हित में सीधे लाभ पहंुचाने वाली योजनाओं को संचालित कर रही है। उन्होंने पिछली राज्य सरकार द्वारा किए गए वित्तीय संसाधनों के दुरूपयोग की चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार वित्तीय संसाधनों का सही उपयोग करते हुए प्रदेश को आगे ले जाने के लिए और तेजी से काम करेगी।
press-11इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं हेतु राष्ट्रपति के गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक से डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल, अजय कुमार सिंह, जिला कमाण्डेन्ट विनय कुमार मिश्र, श्याम प्यारे राम, प्लाटून कमाण्डर जितेन्द्र सिंह तथा कनिष्ठ प्रशिक्षक राधेश बाबू मिश्र को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने डयूटी के दौरान शहीद स्वयंसेवकों के आश्रितों क्रमशः श्रीमती राधा देवी पत्नी स्व0 जियालाल, श्रीमती मारग पत्नी स्व0 रामनरेश तथा श्रीमती सुरैनिया पत्नी स्व0 राजाराम को 03-03 लाख रुपये के चेक वितरित किए। इसके पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए होमगाडर््स मंत्री ब्रहमा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि होमगाडर््स संगठन को जो भी काम दिया जाता है, इसके स्वयंसेवक पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने विभाग की विभिन्न समस्याओं की तरफ मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आग्रह किया।  कार्यक्रम में होमगाडर््स राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव, कमाण्डेन्ट जनरल होमगाडर््स अतुल सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विश्व में शांति के लिए विश्व संसद होना आवश्यक है

Posted on 09 December 2012 by admin

pressउत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने सिटी माॅन्टेसरी स्कूल द्वारा आयोजित मुख्य न्यायाधीशों के 13वें अन्तर्राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि समाजवादी चिंतक डाॅ0 राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि विश्व में शांति के लिए विश्व संसद होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में सभी के सुखी, निरोगी एवं कल्याणमय जीवन की कल्पना की गई है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारत हमेशा विश्व बन्धुत्व का पक्षधर रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों की आपसी समस्याओं को मिल-बैठ कर शांतिपूर्वक सुलझाने से बेहतर और कोई दूसरा तरीका नहीं हो सकता।
मुख्यमंत्री आज मुख्य न्यायाधीशों के 13वें अन्तर्राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन से विभिन्न देशों के बीच में एकता एवं भाईचारा बढ़ेगा। उन्होंने श्री जगदीश गांधी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सी.एम.एस. द्वारा आयोजित कार्यक्रम से जहां एक तरफ समाज और देश को लाभ होगा वहीं उत्तर प्रदेश को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान भी मिलेगी।
03श्री यादव ने कहा कि भारत शुरू से अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास करता रहा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ का एक सदस्य होने के नाते भारत हमेशा सामाजिक उद्देश्यों की प्राप्ति एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हमारा देश एक उदार, प्रजातांत्रिक राष्ट्र है। हम संसदीय व्यवस्था के तहत कार्य करते हैं। उन्होंने देश की सशक्त एवं स्वतंत्र न्यायिक संस्था का हवाला देते हुए कहा कि देश की व्यवस्था चलाने के लिए बनाई गई प्रत्येक स्वायत्त संस्था बाखूबी काम कर रही है।press-1
इस अवसर पर अफगानिस्तान, अर्जेन्टीना, अजरबैजान सहित लगभग 60 देशों के मुख्य न्यायाधीश/न्यायाधीश, गणमान्य व्यक्ति, अध्यापक, छात्र उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में उदारतापूर्वक सहयोग करने की अपील की

Posted on 08 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर भूतपूर्व और वर्तमान सैनिकों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए संवेदनशील है। इस अवसर पर उन्होंने देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की और लोगों से सेना के जवानों और उनके परिजनों के कल्याणार्थ स्थापित सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में उदारतापूर्वक सहयोग करने की अपील की।
sena-day-flag-up-cmसशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री को आज यहां उनके सरकारी आवास पर सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा फ्लैग लगाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में दान किया। सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने भूतपूर्व एवं वर्तमान सैनिकों के लिए विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार सेवारत सैनिकों के परिवारों तथा भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के आश्रितों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार ने निर्णय लिए हैं। प्रदेश सरकार भविष्य में भी सैनिकों के कल्याण के लिए आवश्यकतानुसार कदम उठाएगी।
इस अवसर पर निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कर्नल अजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय विकास योजना के अन्तर्गत संचालित कार्यों को प्रत्येक स्तर पर साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक प्रगति समीक्षा सुनिश्चित कराने के मुख्य सचिव के निर्देश

Posted on 06 December 2012 by admin

  • सिंचाई एवं मत्स्य विभाग द्वारा आवंटित धनराशि का उपयोग बहुत कम किये जाने के कारणों की जांच 24 घण्टे में कर दोषी अधिकारियों को दण्डित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत करें: जावेद उस्मानी
  • वर्तमान वित्तीय वर्ष 2012-13 के लिए प्रस्तावित 376.20 करोड़ रूपये की  योजना के सापेक्ष 310 करोड़ रूपये की योजनायें स्वीकृत
  • बुन्देलखण्ड पैकेज योजना के अन्तर्गत क्रय किये गये मोबाइल चिकित्सा वैन परिचालन की सुचारु रूप से व्यवस्था कराने हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष के  अवशेष चार माह के लिए 15 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत
  • वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रदेश के 50 जनपदों में 25 दुधारू पशुओं की 115 इकाइयांे एवं  25 बछियों की 45 इकाइयां स्थापित कराने हेतु 1943.10 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने राष्ट्रीय विकास योजना के अन्तर्गत संचालित कार्यों को प्रत्येक स्तर पर साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक प्रगति समीक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मासिक प्रगति से उन्हें नियमित रूप से अवगत कराया जाये। सम्बन्धित कार्यदायी विभाग, संस्था निर्धारित प्रारूपों पर प्रत्येक माह की तीन तारीख तक नोडल विभाग को प्रगति की सूचना अवश्य उपलब्ध करायें। उन्होंने प्रमुख सचिव सिंचाई विभाग एवं मत्स्य विभाग को निर्देश दिए कि उनके विभाग द्वारा आवंटित धनराशि का उपयोग बहुत कम किये जाने के कारणों की जांच 24 घण्टे में कर दोषी अधिकारियों को दण्डित करने का भी प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि थर्ड पार्टी से कार्यों का मूल्यांकन कराने हेतु उपकार, गिरि तथा च्त्।प् एजेन्सी के साथ-साथ और एजेन्सियों को कार्य सौपा जाये। बुन्देलखण्ड पैकेज योजना के अन्तर्गत क्रय किये गये मोबाइल चिकित्सा वैन परिचालन की सुचारु रूप से व्यवस्था कराने हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष के अवशेष चार माह के लिए 15 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रदेश के 50 जनपदों में 25 दुधारू पशुओं की 115 इकाइयांे एवं 25 बछियों की 45 इकाइयां स्थापित करायी जायेंगी, जिसके लिए 1943.10 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन में अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृत समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2012-13 के लिए प्रस्तावित 376.20 करोड़ रूपये की योजना के सापेक्ष 310 करोड़ रूपये की योजना स्वीकृत की गयी, जिसमें मुख्यतः कृषि विभाग को 71 करोड़ रुपये, सहकारिता को 175 करोड़ रुपये पशुपालन विभाग की 15.47 करोड़ रुपये, गन्ना विभाग हेतु 10 करोड़ रुपये, उद्यान हेतु 12.25 करोड़ रुपये, मत्स्य हेतु 3.65 करोड़ रुपये तथा पी0सी0डी0एफ0 हेतु 19.43 करोड़ रूपये की योजना अनुमोदित की गयी। उद्यान एवं सिंचाई विभाग में वित्तीय प्रगति कम होने के कारण पूर्व में आवंटित धनराशि से क्रमशः 10 एवं 18 करोड़ रुपये की धनराशि वापस लेने के भी निर्देश दिये गये। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2012-13 में 432.36 करोड़ रूपये की धनराशि भारत सरकार द्वारा मात्राकृत की गयी है तथा अब तक 122.01 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गयी है। गत् वर्ष की अवशेष 275.62 करोड़ रुपये की धनराशि सम्मिलित करते हुए वर्तमान में योजनान्तर्गत लगभग 397.63 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध है। इस योजनान्तर्गत अद्यावधि 164.87 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गयी है।
प्रदेश में बीज वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जनपद स्तर पर बफर बीज गोदाम, विकास खण्ड स्तर पर बीज भण्डार, विक्रय केन्द्र तथा बीज परीक्षण प्रयोगशाला के निर्माण हेतु योजना बनायी गयी है, जिसके अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपद स्तर पर एक हजार मी0टन क्षमता एवं विकास खण्ड स्तर पर 200 मी0टन क्षमता के बीज विक्रय केन्द्रों के निर्माण के सापेक्ष क्रमशः 30 एवं 26 केन्द्रों का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि 20 ब्लाक स्तर के गोदाम तथा जनपद स्तरीय 45 बीज गोदामों का निर्माण वर्तमान वित्तीय वर्ष 2012-13 में ही करा लिया जाये। उन्हांेने कहा कि बीजों की पर्याप्त उपलब्धता तथा किसानों को फसलों की बुवाई, पुष्पावस्था एवं कटाई से पूर्व लगभग तीन बार प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 53.15 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
श्री उस्मानी ने बताया कि वर्तमान में फास्फेटिक उर्वरकों के मूल्य में अत्यधिक वृद्धि हो जाने के कारण डी0ए0पी0 एवं यूरिया उर्वरकों की निरन्तर उपलब्धता बनाये रखने के लिये दो हजार पैक्स समितियों हेतु 3.00 लाख रूपये प्रति समिति की दर से छः हजार लाख रूपये धनराशि की अतिरिक्त व्यवस्था रिवाल्विंग फण्ड के रूप में की गई है। भण्डारण क्षमता की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से सहकारी समितियों में 4150 विभिन्न क्षमतायुक्त गोदाम निर्माण हेतु 74529.50 लाख रूपये का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है, जिसके अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रथम चरण में दस हजार लाख रूपये खर्च किए जायेंगे। उन्हांेने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 1432.95 लाख रूपये की योजना से फसलों एवं उनके उपयोग में आने वाले कृषि यंत्रों को न्याय पंचायत स्तर पर सहकारी समितियों पर स्थापना करायी जायेगी, जिनका उपयोग सम्बन्धित क्षेत्र के कृषकों द्वारा नियमानुसार कराया जायेगा।
मुख्य सचिव ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं एवं नवीन तकनीकों व कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार कार्य हेतु भी पच्चीस लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। प्रदेश के 25 जनपदों-आजमगढ़, मऊ, बलिया, इटावा, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, बाराबंकी, गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती, बरेली, पीलीभीत, बिजनौर, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, गाजीपुर एवं जौनपुर में 50 समेकित मत्स्य पालन प्रदर्शन स्थलों के विकास की परियोजना हेतु 37.50 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। प्रदेश में मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने हेतु मत्स्य पालकों को उच्च कोटि के प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रशिक्षित कराने एवं जागरूकता अभियान चलाने हेतु 77 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
बुन्देलखण्ड पैकेज के अन्तर्गत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत पशुपालन विभाग की परियोजनाओं के कार्य कराने हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 299.32 लाख रूपये की धनराशि भी स्वीकृत की गयी है। दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सब्जी फल, मशरूम एवं फूलों आदि की उपलब्धता मांग के सापेक्ष कम होने के कारण लखनऊ एवं इसके परिनगरीय जनपद उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर एवं हरदोई के चयनित विकास खण्डों में आने वाले 1 से 3 गांवों के सर्वेक्षण के आधार पर लाभार्थी कृषकों को प्रशिक्षित कर उन्नतशील संकर बीज, पौध, बल्ब एवं स्पान आदि की आपूर्ति के साथ ही साथ संरक्षित क्षेत्र में खेती कर उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि होने से मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त कानपुर नगर, आगरा एवं वाराणसी महानगर तथा उसके परिनगरीय जनपदों में बेसलाइन सर्वे का कार्य वर्ष 2012-13 में गत् वर्षों के बाद कराने हेतु 1200 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन, प्रमुख सचिव कृषि श्री देवाशीष पाण्डा, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास श्री राजीव कुमार, प्रमुख सचिव मत्स्य श्री योगेश कुमार सहित भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री ई0के0मांझी, योजना आयोग के संयुक्त सलाहकार डाॅ0 वन्दना द्विवेदी, निदेशक डेयरी भारत सरकार श्री प्रशांत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री जयराम रमेश ने 4 दिसम्बर, 2012 को उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर शिष्टाचार भेंट की।

Posted on 04 December 2012 by admin

up-cm-akhilesh-yadav-with-sri-jairam-ramesh-meeting

Comments (0)

भुगतान प्राथमिक्ता पर तत्काल सुनिश्चित कराया जाय

Posted on 04 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समस्त प्रमुख सचिवों, सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये हेैं कि सेवाकाल में मृत्यु/सेवानिवृत्त कर्मिर्यों को उनके अवशेष देयकों का नियमानुसार भुगतान प्राथमिक्ता पर तत्काल सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कर्मी या उनके आश्रित को उनके अवशेष देयकों के भुगतान में अनावश्यक विलम्ब या परेशान किया गया तो संबंधित अधिकारी को चिन्हित कर उन्हें दंडित किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने यह निर्देश जनपद रायबरेली शहर के 1065, सीताविला फील्ड हाॅस्टल रोड, गाॅधीनगर निवासी-श्रीमती सीतापति सिंह के प्रार्थना पत्र के निस्तारण के दौरान दिये। श्रीमती सीतापति सिंह ने अपने प्रार्थनापत्र में उल्लेख किया था कि उनके पति अवर अभियंता, समरबहादुर सिंह, का देहान्त विगत 19 फरवरी 1991 को हो गया था। उस समय वे शारदा सहायक खण्ड-40 हैवलक रोड लखनऊ में तैनात थे। मृत्यु के लगभग 21 वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी उन्हें अभी तक ग्रेच्युटी, लिंक इंश्यारेंस का भुगतान नहीं किया जा रहा है उक्त भुगतान हेतु अनेकों बार उच्च अधिकारियों को अनुरोध पत्र देने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुपालन में लोक शिकायत निदेशालय द्वारा तत्काल सुनवाई कर स्व0 समरबहादुर सिंह, अवर अभियंता की पत्नी श्रीमती सीतापति सिंह एवं उनके पुत्र श्री राजेश कुमार सिंह एवं पु़त्री सुश्री रीता सिंह को उनके पति के अवशेष देयकों की धनराशि 31 हजार 4 सौ 95 रूपये का भुगतान सुनिश्चित कराकर उनसे संतुष्टि प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी

Posted on 04 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र सरकार से वित्तीय मदद एवं तकनीकी सपोर्ट मिले तो गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के कार्यों को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली के इण्डिया हैबीटेट सेंटर में आई0आई0टी0 कानपुर द्वारा आयोजित इंडिया वाटर इम्पैक्ट सम्मिट-2012 को संबोधित कर रहे थे।
up-cm-iniit श्री यादव ने कहा कि कुम्भ-2013 के दृष्टिगत गंगाजल की माॅनीटरिंग सन्त समाज के साथ-साथ मा0 उच्च न्यायालय द्वारा भी की जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि हम सब मिलकर प्रयास करें तो गंगा के पानी को साफ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सन्त समाज आगे आये, उससे पहले हम लोगों को आगे आना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रमुख शहर, औद्योगिक क्षेत्र, चीनी मिलें आदि गंगा नदी के किनारे पर स्थित हैं, जिनके सीवरेज व अपशिष्टों से गंगा का प्रदूषण बढ़ा है। उन्होंने बताया कि टैनरियों के प्रदूषण से गंगा को बचाने के लिए केन्द्र सरकार की लेदर क्लस्टर योजना को प्रदेश में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पास यमुना साफ है, लेकिन उसके आगे गन्दी है, जिसका कारण सीवरेज व औद्योगिक अपशिष्टों को नदी में छोड़ा जाना है। उन्होंने कहा कि इटावा में यदि चंबल का पानी यमुना में न मिले तो यमुना सूखी नजर आयेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम गंगा नदी के साथ-साथ राज्य से बहने वाली सभी नदियों को भी साफ करना चाहते हैं।
सम्मिट को योजना आयोग, भारत सरकार के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया, प्रो0 समित आहूजा, प्रो0 एस0के0 सिंह, प्रो0 पी0 वोटलानेन, प्रो0 आनन्द कृष्णन आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आई0आई0टी0, कानपुर के प्रो0 विनोद तारे द्वारा किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश के बहुमुखी विकास के लिए अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करें: मुख्यमंत्री

Posted on 02 December 2012 by admin

आई0ए0एस0 संवर्ग में नव प्रोन्नत अधिकारियों ने  मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश के बहुुमुखी विकास के लिए अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता से क्रियान्वित करें। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जनहित में संचालित की जा रही कई योजनाओं का हवाला देते हुए अधिकारियों से अपील की कि इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराने में अपना सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि आई0ए0एस0 संवर्ग में बड़ी संख्या में अनुभवी अधिकारियों के आ जाने से प्रदेश को लाभ मिलेगा।

up-cm-akhilesh-yadav-with-senior-ias-officers-1

मुख्यमंत्री ने यह अपेक्षा आज यहां अपने सरकारी आवास पर पी0सी0एस0 से आई0ए0एस0 संवर्ग में नव प्रोन्नत अधिकारियों से वार्ता के दौरान की। इस अवसर पर नव प्रोन्नत अधिकारियों ने पी0सी0एस0 के वरिष्ठ अधिकारियों की आई0ए0एस0 संवर्ग में बड़ी संख्या में पदोन्नति पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास सम्बन्धी सभी योजनाओं को उनके स्तर से पूरी पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ लागू किया जाएगा। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि इन योजनाओं में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके अलावा जनसमस्याओं के निराकरण एवं जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
नव प्रोन्नत अधिकारियों ने पी0सी0एस0 संवर्ग से आई0ए0एस0 संवर्ग में बड़ी संख्या में प्रोन्नति किये जाने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके सहयोग के फलस्वरूप ही पी0सी0एस0 संवर्ग को यह सफलता मिली है।
अधिकारियो ने संसदीय कार्य मंत्री श्री मोहम्मद आजम खां, लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग एवं सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती अनीता सिंह के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पी0सी0एस0 संवर्ग के विभिन्न वेतनमानों में भी बहुत अधिक संख्या में अधिकारियों को देय सेलेक्शन ग्रेड तथा उच्चतर वेतनमान मिले हैं, जो वर्तमान राज्य सरकार के सकारात्मक रुख का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्णयों से पी0सी0एस0 संवर्ग का मनोबल बढ़ा है।
नव प्रोन्नत अधिकारियों के अनुसार आई0ए0एस0 संवर्ग में वर्ष 2006 से पद रिक्त थे, जिनके विरुद्ध पी0सी0एस0 अधिकारियों के कोटे की पदोन्नति वर्तमान वर्ष में होना मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का पी0सी0एस0 अधिकारियों की कार्य क्षमता के प्रति विश्वास एवं इस कैडर के प्रति उनके स्नेह का प्रतीक है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in