Archive | Latest news

कांग्रेस गांधी परिवार की प्रापर्टी है - गडकरी

Posted on 28 April 2011 by admin

लखनऊ - 2011 भारतीय जनता पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद गांधी परिवार के लिए आरक्षित है। ये पार्टी माँ बेटों की पार्टी बन गई है। यहां एक मालिक बाकी सब नौकर हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में एक हजार राजनैतिक दल हैं पचास पार्टियां ऐसी है जिनको राजनैतिक दल कह सकते है। उनमें से भी कुछ पार्टियां ऐसी हैं जिनमें सपा परिवार की पार्टी है, मायावती बसपा की अकेली मालिक हैं। लालू का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चारा घोटाले में फंसने पर उन्होंने किसी और को नहीं अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया। ये सभी दल समाज के हित की बात करते हैं सत्ता में आते ही उनका एजेण्डा स्वयं से प्रारम्भ होकर परिवार पर समाप्त हो जाता है। केवल भाजपा एक ऐसा राजनैतिक दल है जिसमें साधारण कार्यकर्ता राश्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंच सकता है। कांग्रेस का बेईमानी और घोटालों का इतिहास रहा है।
 

श्री गडकरी भाजपा द्वारा आगरा में आयोजित ’महासंग्राम रैली’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने  कांगे्रस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस गांधी परिवार की प्रापर्टी है। इसका अध्यक्ष गांधी परिवार के माँ बेटों तक ही सीमित है। उ0प्र0 को माया और दे को केन्द्र की कांग्रेस सरकार लूट रही है। भाजपा की सरकार आने पर इनको जेल का रास्ता दिखाया जाएगा। भाजपा राश्ट्रवाद का संकल्प लेकर राश्ट्रहित और समाज हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं पष्चिमी उ0प्र0 के लोगों से विषेश रूप से एक बात कहना चाहता हूँ कि भाजपा उ0प्र0 में बिकाऊ नहीं टिकाऊ दल से समझौता करेगी। उन्हों ने स्पश्ट रूप से ऐलान किया कि भाजपा चुनाव के पहले या चुनाव के बाद बसपा, सपा, राश्ट्रीय लोकदल जैसे दलों के साथ सरकार बनाने के बजाय विपक्ष में बैठेगी। उन्होंने कहा कि प्रदे में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी। गरीबी हटाओं कांग्रेस के नारों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि क्या किसान, गरीब, मजदूर की गरीबी दूर हुई, उन तक बिजली, पानी, खाद पहुंचा। उन्होंने कहा कि कलमाड़ी अकेले नहीं बल्कि पीएमओ, कैबिनेट सचिवालय, वित्त मंत्रालय भी 70 हजार करोड़ के घोटालों में षामिल है। वोट, जाति और सम्प्रदाय के नाम पर नहीं  बल्कि विकास के नाम पर दें। 21वीं षदीं विकास की सदी है। भाजपा विकास उन्नति, युवकों को रोजगार और गरीबों की उन्नति चाहती है। कष्मीर जल रहा है 135 किमी0 चाइना बार्डर असुरक्षित है।
 

श्री गडकरी ने कांग्रेस से पूछा कि अभी तक अफजल गुरू को फांसी क्यों नहीं दी गई ? भाजपा आतंकवादियों के खिलाफ है मुस्लिमों के नहीं। उन्होंने कहा कि हम सुषासन के माध्यम से भारत को महाषक्ति बनाएंगे। सामाजिक, आर्थिक विशमता दूर कर भारत में रामराज्य लाना हमारा लक्ष्य है। भ्रश्टाचार कांगे्रसी जहाज को लेकर डूब गया है। भाजपा एकमात्र ही विकल्प है।
 

भाजपा के राश्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदे चुनाव संचालन के संयोजक कलराज मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि राश्ट्रीय अध्यक्ष गडकरी ने राम की नगरी अयोध्या फैजाबाद में घोशणा की थी कि माया सरकार को उखाड़ फेंकगें। अब आज कृश्ण की धरती पर श्रीकृश्ण की तरह  अत्याचारियों के विरूद्ध संघर्श का एलान करते हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गेहूं क्रय केन्द्रों पर बिचैलियों के माध्यम से किसानों को लूटा जा रहा है। किसान कर्ज से पस्त है और आत्महत्या करने को मजबूर है। भाजपा किसानों को जगाने के लिए रैली कर रही है। कानून व्यवस्था की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में दलित की हत्या हुई, मेरठ में बसपा विधायक की देख-रेख में साम्प्रदायिक हिंसा हुई। उन्होंने कांगे्रस के भ्रश्टाचार और मायावती के भ्रश्टाचार एवं कानून व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाष डाला। श्री मिश्र ने कहा कि भाजपा जमुना सफाई के पक्ष में है और हर संभव मद्द देगी।

भाजपा के प्रदे अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि बृज की पावन धरती पर लोकप्रिय अध्यक्ष का स्वागत है। यह भक्ति, कर्म और पे्रम की भूमि रही है। श्रीकृश्ण ने इसी धरती पर भक्ति, कर्म और पे्रम का संदेष दिया था। उ0प्र0 की जनता माया के जंगलराज से निजात चाहती है और यहां उपस्थित लाखों की भीड़ इस बात का प्रमाण है। बसपा ने पिछले चुनाव में उ0प्र0 की जनता को भयमुक्त करने, मुलायम को जेल भेजने और अमर सिंह को देष के बाहर करने का वायदा किया था। बसपा ने इस पर अमल न करके जनता के साथ धोखा किया। उ0प्र0 गुण्डों एवं माफियाओं का चरागाह बन गया है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में जंगलराज, भूमि घोटाला, अपहरण, हत्याऐं जैसी समस्याऐं सपा के षासनकाल में भी थी। अब जनता सपा, बसपा और कांग्रेस से ऊब चुकी है। श्री शाही ने कहा की आपका आषीर्वाद मांगने आया हूँ भाजपा शासन आने पर किसानों को 3 प्रतिषत की दर से ऋण उपलब्ध करायेंगे। बीपीएल के लोगों को चिन्हित कर उनको खाद्यान्न, युवकों को रोजगार और स्वच्छ प्रशासन देंगे।
 भाजपा के राश्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविद ने कहा कि मायावती के चार साल के कार्यकाल में प्रदेष में सबसे अधिक दलितों का ही उत्पीड़न हुआ। दलितों को जो बसपा से अपेक्षा थी उसकी विपरीत काम हुआ। वी0पी0एल0 एवं विधवा पेंन में अधिकांफर्जी हैं। माया के शासन से प्रदे का दलित वर्ग आक्रोषित है।
 

भाजपा के वरिश्ठ नेता, सांसद लालजी टण्डन ने अपने संबोधन में कहा कि युद्ध के पहले जो जनजागरण होता है आज यहां देखने को मिल रहा है। आने वाले समय में इस आतताई बसपा सरकार को उखाड़कर भाजपा सरकार स्थापित करेंगे। उन्होंने केन्द्र की कांगे्रस, और उ0प्र0 की माया सरकार पर जमकर प्रहार किया। इन दोनों सरकारों को भ्रश्टाचार एवं घोटालों की सरकार बताया।
 

भाजपा के राश्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेष प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा उ0प्र0 को सर्वस्पर्षी बनाना चाहती है और सुशासन के माध्यम से भ्रश्टाचार, अनाचार और अत्याचार से मुक्ति दिलाना चाहती है। उन्होंने प्रदे की मुखिया मायावती को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा आ रही है, कार्यकर्ता गली-गली जायेंगे और भाजपा की सरकार बनायेंगे।
  

आज राश्ट्रीय क्रांति पार्टी के प्रमुख सच्चितानंद हरि साक्षी महाराज ने अपनी पार्टी सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रैली में राश्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, मंत्री अषोक प्रधान, संतोश गंगवार, प्रदेष उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महेन्द्र सिंह, धर्मपाल सिंह, प्रदेष प्रवक्ता हरद्वारा दुबे, युवा  मोर्चा के अध्यक्ष हरीष दुबे, प्रदे महामंत्री संगठन राके कुमार, मंत्री आषुतोश टण्डन, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, हरीष चन्द्र श्रीवास्तव सहित रामकृपाल सिंह, सतपाल मलिक, रमाषंकर कठेरिया,अंजुला माहौर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण के कार्यालय में किये गये भुगतान, लेन-देन तथा वित्तीय अनियमितताओं की एक उच्च स्तरीय संस्था से आॅडिट करायी जायेगी

Posted on 27 April 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की वित्तीय अनियमितताओं को दूर करने तथा हर स्तर पर पारदर्शिता बरतने के लिए कुछ सुधारात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया हैं। इसके तहत राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ मिशन का पुनर्गठन करते हुए मुख्य सचिव द्वारा कार्यक्रम के प्रबन्धकीय ढांचे की अध्यक्षता की जायेगी। समस्त वित्तीय प्रस्तावों का परीक्षण तथा कार्यक्रम की वित्तीय व्यवस्थाओं के पर्यवेक्षण हेतु एक वित्तीय समिति अनिवार्य रूप से गठित की जायेगी। जिला स्तर पर वित्त अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।

मंत्रिमण्डलीय सचिव श्री शशांक शेखर सिंह आज लाल बहादुर शास्त्री भवन स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस प्रतिनिधियों को इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि डाॅ0 बी0पी0 सिंह की हत्या के प्रकरण की जांच के उपरान्त यह तथ्य सामने आये कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ के कार्यालय में आपसी झगड़ा तथा गुटबाजी थी। इस झगड़े के कारण कार्यालय का माहौल ठीक नहीं था, और निजी स्वार्थों के कारण कार्यालय में वैमनस्यता का वातावरण था। इसी के साथ कार्यालय में भुगतान तथा पैसे के लेन-देन में प्रथम दृष्टया अनियमिततायें थीं। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण के कार्यालय में भुगतान तथा वित्तीय अनियमितताओं एवं लेन-देन के प्रकरण में एक उच्च स्तरीय संस्था से इसकी पूरी बारीकी से आॅडिट करायी जायेगी।

मंत्रिमण्डलीय सचिव ने मुख्यमंत्री जी द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम में सुधार के लिए उठाये गये कदमों को जानकारी देते हुए कहा कि समस्त कार्यकलापों, व्यय, लेखा, क्रय पद्धति, अधिकारों का प्रतिनिधायन तथा वित्तीय विश्वसनीयता बनाये रखने के लिए एक विस्तृत वित्तीय नियमावली बनायी जायेगी। इसकी जरूरत इसलिए भी है कि वित्तीय नियमों की सभी स्तरों पर जानकारी रहे तथा पारदर्शिता बनी रहे, इसके अलावा एक उपयोगी संग्रह भी उपलब्ध रहे। इसके अलावा अन्तरिक एवं बाह्य लेखा-परीक्षा की व्यवस्था, उनकी आवत्र्तता, विषय सीमा (स्कोप) एवं आच्छादित क्षेत्र आदि को भी वित्तीय नियमावली में परिभाषित किया जायेगा। अभी तक बनी हुई आॅडिट की व्यवस्था को और सुदृढ़ व व्यापक किया जा रहा है तथा अलग से आन्तरिक आॅडिट की भी स्थाई व्यवस्था की भी जा रही है।

श्री सिंह ने कहा कि डाॅ0 बी0पी0 सिंह के मामले की जांच सही दिशा में चल रही है और कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। उन्होंने जांच की प्रगति की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण का पद मई 2010 में सृजित होने के पश्चात् डाॅ0 विनोद कुमार आर्या ने इस पद पर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि बाद में डाॅ0 वाई0एस0 सचान ने उनके अधीन डिप्टी सी0एम0ओ0 के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। परिवार कल्याण विभाग के तहत अधिकांश धनराशि सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 के माध्यम से ही व्यय होती है। उन्होंने कहा कि डाॅ0 आर्या ने सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण और भ्रमण करना शुरू किया तथा इन निरीक्षणों के माध्यम से उन्होंने सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 के कार्य प्रणाली को ठीक करने की कोशिश की।

मंत्रिमण्डलीय सचिव ने कहा कि निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कई अनियमितताएं प्रकाश में आयीं और उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की। उन्होंने कहा कि डाॅ0 आर्या की हत्या के बाद डाॅ0 योगिन्द्र सिंह सचान ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण का कार्यभार ग्रहण किया और डाॅ0 बी0पी0 सिंह की नियुक्ति होने तक इस पद पर बने रहे। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि डाॅ0 सचान ने अपनी तैनाती के समय तमाम वित्तीय अनियमितताएं बरतीं। उन्होंने कहा कि इनके सम्बन्ध में जांच के उपरान्त परिवार कल्याण निदेशालय द्वारा इनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया जा चुका है।

श्री सिंह ने वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार तथा सत्यापन में वाहनों का वास्तविक उपयोग न करके फर्जी उपयोग दर्शा कर और फर्जी बिल तैयार करके शासकीय धन का आहरण करना, टेण्डर प्रक्रिया के तहत स्वीकृत मैनपावर से अधिक संख्या में मैनपावर दर्शाकर स्वीकृत धनराशि से अधिक धन आहरण करना, दवाओं तथा अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी उपकरणों का फर्जी भुगतान करना, दवाओं/उपकरणों की वास्तविक आपूर्ति न होना तथा फर्जी स्टाक इन्ट्री दर्शाया जाना, चिकित्सालयों में जनरेटर के डीजल का भुगतान चेक से फर्म को न करके नगद भुगतान किया जाना तथा वास्तविक उपयोग से अधिक डीजल का खर्च दर्शाया जाना तथा जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत लाभार्थी को चेक से भुगतान न करना और किसी कर्मचारी के पक्ष में चेक जारी करके धनराशि प्राप्त करना और वास्तविक लाभार्थी को लाभ से वंचित करना आदि अनियमिततायें प्रकाश में आयीं। इन वित्तीय अनियमितताओं में बहुत बड़ी धनराशि सन्निहित होने की सम्भावना है।

श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ मिशन के तहत भारत सरकार से प्राप्त होने वाली धनराशि के वितरण आदि की प्रक्रिया भी भारत सरकार द्वारा निर्धारित होती है। भारत सरकार इसके लिए प्रेषित की जाने वाली धनराशि सीधे हेल्थ सोसाइटीज को दी जाती है, इस प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु इसमें संशोधन की आवश्यकता प्रतीत होती है।

मंत्रिमण्डलीय सचिव ने कहा कि इस सम्बन्ध में पुलिस एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विवेचना व जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह भी तथ्य प्रकाश में आये कि डाॅ0 सचान ने इन वित्तीय अनियमितताओं के माध्यम से अवैध धन अर्जित किया।    यह इस बात से साबित होता है कि डाॅ0 सचान द्वारा इसी अवधि में लाखों रूपये की जमीन खरीदने का मामला संज्ञान में आया है, इसकी भी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह डाॅ0बी0पी0 सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात सी0एच0सी0 तथा पी0एच0सी0 का दौरा किया तथा उन्होंने विभिन्न अनियमितताओं के विषय में सम्बन्धित अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा। उन्होंने कहा कि अब तक जांच से यह भी परिलक्षित हुआ है कि कतिपय वित्तीय अनियमितताएं भी डाॅ0 बी0पी0 सिंह के संज्ञान में आयीं थीं। यह तथ्य डाॅ0 सिंह के घर सेे बरामद दस्तावेजों की  छानबीन से स्पष्ट हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त लगभग 67 लाख रूपये की धनराशि के बिल डाॅ0 बी0पी0 सिंह के कार्यकाल में लम्बित रहे। इनमें दो बड़े बिलों का भुगतान आदेश डाॅ0 सिंह द्वारा नहीं किया गया था।

श्री सिंह ने कहा कि अतः अब तक की जांच एवं वर्णित परिस्थितियांे के परिप्रेक्ष्य में इस हत्याकाण्ड में डाॅ0 वाई0एस0सचान की भूमिका, अत्यन्त संदिग्ध प्रतीत होती हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में डाॅ0 सचान की विशिष्ट भूमिका होने के सम्बन्ध में कोई भी निष्कर्ष विवेचना पूर्ण होने के बाद ही निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि डाॅ0 सचान को दो बार पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया था, लेकिन दोनों बार स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनसे गहराई से पूछताछ नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि डाॅ0 बी0पी0 सिंह की हत्या के उपरान्त पाये गये खोखा-कारतूसों का मिलान डाॅ0 आर्या की हत्या में मिले खोखा-कारतूसों से विधि विज्ञान प्रयोगशाला के माध्यम से कराने पर यह ज्ञात हुआ कि दोनों घटनाओं में प्रयुक्त कम से कम एक हथियार समान है।
मंत्रिमण्डलीय सचिव ने कहा कि जांच इस दिशा में भी की जा रही है कि क्या इन दोनों हत्याओं का शूटर अथवा गिरोह एक ही है। उन्होंने कहा कि डाॅ0 आर्या की हत्या के प्रमुख अभियुक्त सुधाकर पाण्डे की गिरफ्तारी अभी शेष है। इसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रूपये का घोषित पुरस्कार बढ़ाकर एक लाख रूपये किया जा रहा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए जनपदीय पुलिस तथा एस0टी0एफ0 की टीमें लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच से यह भी परिलक्षित होता है कि इस मामले में कतिपय अपराधी गिरोह, जोकि गोरखपुर, वाराणसी या लखनऊ के आस-पास के हैं, भी संलिप्त हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि डाॅ0 सिंह की हत्या का मामला परिस्थिति जन्य साक्ष्य का मामला है तथा घटना स्थल के प्रत्यक्षदर्शी साक्षी भी अभियुक्तों के बारे में अभी तक स्पष्ट रूप से नहीं बता पाये हैं, जिससे की विवेचना और जटिल हो गयी है। उन्होंने कहा कि मीडिया के समक्ष जो बातें रखी गयी हैं, अभी तक वह विवेचना से प्राप्त परिणामों पर आधारित हैं।

श्री सिंह नेे कहा कि माननीया मुख्यमंत्री जी ने कुछ दिन पहले अर्थात् 22 अप्रैल, 2011 को आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में कहा था कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में हर स्तर पर भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर व्याप्त था तथा राजनीति में गुण्डे, माफियाओं एवं अपराधिक तत्वों का भी दखल रहा था, यह दोनों बीमारियां वर्तमान सरकार को विरासत में मिली है। उन्होंने कहा कि यह बीमारियां अत्यधिक गम्भीर प्रकृति की होने के कारण इसको ठीक करने में राज्य सरकार को कई सख्त कदम उठाने पड़े हैं। जिसकी वजह से आम जनता को काफी राहत मिली है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में स्थिति इसके विपरीत थी। अर्थात् पूर्व की सरकारों में आम आदमी को अपना काम कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता था, जिससे जनता त्रस्त थी। उन्होंने कहा कि आम जनता की रोजमर्रा की परेशानियों को देखते हुए माननीया मुख्यमंत्री जी ने अपने जन्मदिन 15 जनवरी, 2011 को प्रदेश में उ0प्र0 जनहित गारण्टी कानून लागू करने की घोषणा की थी।

मंत्रिमण्डलीय सचिव ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता को साफ सुथरा एवं पारदर्शी प्रशासन देने के साथ ही राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की भर्ती की, जिसमें हर स्तर पर पूरी-पूरी पारदर्शिता बरती गयी। इसकी सराहना पूरे देश में हुई, यहां तक कि केन्द्रीय गृह मंत्री श्री पी0सी0 चिदम्बरम ने भी इस भर्ती प्रक्रिया की सराहना करते हुए अन्य राज्यों से इसी तरह की प्रक्रिया को अपनाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारें भ्रष्टाचार तथा राजनीति में अपराधीकरण पर  अंकुश लगाने में नाकाम रहीं, जिसकी वजह से गुण्डे, माफियाओं तथा असामाजिक तत्वों का राजनीति में बड़ी संख्या में प्रवेश हुआ। जिसके चलते अपराधियों एवं माफियाओं ने सरकारी विभागों में भी दखल देकर अकूत कमाई की।

श्री सिंह ने कहा कि इन सब बातों को गम्भीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने गुण्डों एवं भ्रष्टाचारियों की कमर तोड़ने के लिए सख्त कदम उठाये। इस प्रक्रिया में कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जान तक भी गवंानी पड़ी। साथ ही दो मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की हत्या की पृष्ठभूमि में जाने पर यह भी तथ्य प्रकाश में आया कि इन दोनों मामलों में कुछ विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी रही है। इन घटनाओं के मामले में राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाये और भ्रष्टाचार एवं राजनीतिक गठजोड़ का पर्दाफाश करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि माननीया मुख्यमंत्री जी कानून-व्यवस्था के मुददे पर काफी संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि माननीया मुख्यमंत्री जी ने कानून-व्यवस्था एवं विकास की जमीनी सच्चाई जानने के लिए फरवरी, 2011 में अपने प्रदेशव्यापी आकस्मिक निरीक्षण के दौरान लापरवाह पुलिस एवं विकास से जुड़े अधिकारियों को मौके पर ही दण्डित करने के निर्देश दिये।
मंत्रिमण्डलीय सचिव ने कहा कि माननीया मुख्यमंत्री जी ने प्रमुख सचिव गृह तथा पुलिस महानिदेशक को हर महीने गिरफ्तार किये गये माफियाओं तथा अपराधी तत्वों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उनका मानना है कि हाल में घटित घटनायें किसी राजनीतिक षडयंत्र का हिस्सा भी हो सकती हैं। उनका यह भी मानना है कि कुछ विरोधी पार्टियों के माफिया तत्व सरकार की छवि धूमिल करने के लिए इस तरह की घटनाओं को अन्जाम दे सकतेे हैं।

श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार डाॅ0 बी0पी0 सिंह की हत्या की घटना में शामिल अपराधियों को सामने लाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का शुरू से ही मन्तव्य रहा है कि इसकी जांच पूरी निष्पक्षता से हो। इस मामले में दो मंत्रियों ने स्वेच्छा से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद प्रमुख सचिव, परिवार कल्याण को भी हटा दिया गया था। माननीया मुख्यमंत्री जी ने इस घटना पर गम्भीर रूख अपनाया और दोषियों को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने भ्रष्टाचार व राजनीति में अपराधीकरण को खत्म करने का संकल्प लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 में पूर्व की सरकारों में हर स्तर पर फैला भ्रष्टाचार व राजनीति में पनपा अपराधीकरण बी0एस0पी0 की सरकार को विरासत में मिला

Posted on 23 April 2011 by admin

cm-photo-22-04-2011बी0एस0पी0 की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी का मानना है कि देश को आजादी मिलने के बाद  देश जिस लोकतन्त्र व धर्म-निरपेक्षता के आधार पर बने हुये भारतीय संविधान के तहत चल रहा है, उसके मुख्य स्तम्भ अनुसूचित जाति वर्ग में जन्में परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर थे। जो पूरे देश में किसी भी समाज व किसी भी धर्म के मानने वाले लोगों से छिपा हुआ नहीं है। उन्होंने कहा कि लेकिन फिर भी यहाँ गम्भीरता से सोचने व ध्यान देने की बात यह है कि अभी कुछ दिन पहले देश में विभिन्न स्तर पर फैले हुये भ्रष्टाचार को खत्म करने के उद्देश्य से जब जन-लोकपाल बिल का मसौदा तैयार करने के लिए सिविल सोसाईटी व केन्द्र सरकार की ओर से संयुक्त समिति का गठन किया गया। तो इस संयुक्त समिति ने इसके लिए पूरे देश में एक भी अनुसूचित जाति के व्यक्ति को इसका सदस्य बनने लायक नहीं समझा। उन्होंने कहा कि इसमें एक भी अनुसूचित जाति के व्यक्ति को नहीं रखा गया। जिसके लिए सिविल सोसाईटी के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार भी बराबर की जिम्मेदार है।

माननीया मुख्यमंत्री जी आज अपने 5-कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर पत्र प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की जन लोकपाल बिल के मामले में सलाह है कि इस जन-लोकपाल बिल के लिए गठित की गई मसौदा समिति का पुर्नगठन करके इसमें अनुसूचित जाति के किसी भी एक योग्य व्यक्ति को जरूर प्रतिनिधित्व दिया जाये। इसके साथ ही उनका यह भी मानना है कि देश के ज्यादातर मुश्किल कार्यों में वैसे इन लोगों को अनुसूचित जाति के लोगों की याद आती है, किन्तु महत्वपूर्ण मौको पर अक्सर इनको दर-किनार कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आजाद भारत को चलाने के लिए जब देशवासियों के सामने भारतीय संविधान को तैयार करने की बात आयी, तो तब उस समय सभी वर्गों व धर्मों के लोगों ने इस कार्य में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को पूरे देश में सबसे ज्यादा योग्य मानकर, इनके कन्धे पर ही इसकी अधिकतर जिम्मेदारी सौंप दी थी। डाॅ0 अम्बेडकर ने अपनी दूर-दृष्टि से हर मामले में देश को एक बेहतरीन संविधान दिया।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि भारतीय संविधान में समाज के सभी वर्गों को और उसमें भी खासतौर से यहाँ सदियों से इस देश में गैर-बराबरी वाली सामाजिक व्यवस्था के शिकार रहे दलितों, पिछड़ों एवं अन्य उपेक्षित वर्गांे के साथ-साथ धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। लेकिन इन सब के बावजूद भी यहाँ ध्यान देने की बात यह है कि देश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अभी कुछ दिन पहले जिस जन- लोकपाल बिल का मसौदा तैयार किया गया है। उसमें सिविल सोसाईटी के श्री अन्ना हजारे, श्री सन्तोष हेगड़े, श्री अरविन्द केजरीवाल, श्री प्रशान्त भूषण तथा श्री शान्ति भूषण शामिल किये गये, जबकि केन्द्र सरकार की तरफ से वरिष्ठ मंत्रीगण श्री प्रणव मुखर्जी जो इस समिति के अध्यक्ष भी हैं, श्री पी. चिदम्बरम, श्री कपिल सिब्बल, श्री वीरप्पा मोईली तथा श्री सलमान खुर्शीद शामिल किये गये हैं और इन सभी दस सदस्यों में से एक भी सदस्य अनुसूचित जाति का नहीं है।

राष्ट्रीय अध्यक्षा ने सवालिया लहजे में कहा कि आजादी के लगभग 63 वर्षों के बाद भी अपने देश में एक भी अनुसूचित जाति का व्यक्ति संविधान की जानकारी रखने वाला नहीं है, जो सम्बन्धित बिल के मसौदा समिति का सदस्य बन सके। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने खासतौर से श्री अन्ना हजारे से जानना चाहा है कि श्री अन्ना हजारे शायद यह भूल गये कि जिस महाराष्ट्र के वे रहने वाले हैं। वहीं से समाज में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों के लोगों को सामाजिक व आर्थिक अधिकार दिलाने के लिये कई आन्दोलन किये गये हैं। यहाँ तक कि आजादी मिलने पर, देश को चलाने के लिए भारतीय संविधान सभा हेतु गठित की गई समिति के सबसे योग्य सदस्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर भी इसी ही महाराष्ट्र स्टेट के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि श्री अन्ना हजारे को जन-लोकपाल बिल हेतु गठित की गई समिति के सदस्यों का नाम देने के पूर्व इस तथ्य पर भी अवश्य ध्यान व विचार करना चाहिये था।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी गरीबों, दलितों एवं अनुसूचित जाति की हितैषी बनने का ढोंग तो बहुत करती है। लेकिन जब उनके सम्मान की बात आती है तो तब कांग्रेस पार्टी द्वारा इनकी घोर उपेक्षा कर दी जाती है। इसलिए उन्होंने इन सभी को, बी0एस0पी0 पार्टी की ओर से सलाह देते हुए कहा कि जन-लोकपाल बिल के लिए गठित की गई मसौदा समिति में अनुसूचित जाति के किसी भी एक व्यक्ति को प्रतिनिधित्व ना देकर केन्द्र सरकार व सिविल सोसाईटी द्वारा जो गलती की गई है उसे जरूर दूर किया जाये। अर्थात् अनुसूचित जाति के किसी भी एक योग्य व्यक्ति को, जो गैर- राजनीतिक हो, उसे समिति में जरूर रखा जाय। क्योंकि ऐसा करके ही इस देश के करोड़ों अनुसूचित जाति के लोगों के मन में, इसको लेकर किस्म-किस्म की उठ रही आशंकाओं का समाधान किया जा सकता है।

राष्ट्रीय अध्यक्षा ने कहा कि इस जन-लोकपाल बिल के लिये गठित की गई मसौदा समिति में केन्द्र सरकार एवं सिविल सोसाईटी को अपने लोगों के बारे में भी इस बात को लेकर जरूर गम्भीरता से चिन्तन करना चाहिये कि यदि उनके बीच के किसी सदस्य या सदस्यों की निष्ठा पर प्रश्न चिन्ह लग रहा हो, तो इनको उनसे तत्काल दूरी बना लेनी चाहिये। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपनी बात को पुनः दोहराते हुए कहा कि उनकी पार्टी श्री अन्ना हजारे व देश के उन सभी संगठनों के इस कदम की सराहना करती है। जो अपने देश में किसी ना किसी रूप में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। जबकि इस मामले में बी.एस.पी. इनसे पहले ही अर्थात अपनी पार्टी की स्थापना से ही भ्रष्टाचार के साथ-साथ राजनीति में अपराधीकरण के खिलाफ भी काफी जोर-शोर से लगातार आवाज उठा रही है।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि यदि पूर्ववर्ती सरकारों ने देश में यहाँ हर स्तर पर फैले हुये भ्रष्टाचार व राजनीति में अपराधीकरण पर रोक लगायी होती, और साथ ही हर मामले में सर्वसमाज के हितों का पूरा-पूरा ध्यान रखा होता तो फिर उन्हें बी.एस.पी. के गठन करने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि जहाँ तक आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में, वर्षों से हर स्तर पर फैले हुये भ्रष्टाचार व राजनीति में अपराधीकरण के पनपने का सवाल है, तो ये दोनों बीमारी जो बहुत ज्यादा पुरानी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों की यह दोनों बीमारियाँ उनकी पार्टी की सरकार को विरासत में मिली हैं। उन्होंने कहा कि जिसे दूर करने में, उनकी सरकार पूरी ताकत से लगी हुई है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी व सरकार इन दोनों बीमारियों को जरूर खत्म करेगी। उन्होंने कहा कि हालांकि इन दोनों बीमारियों को दूर करने में, हमारी सरकार को कुछ समय जरूर ज्यादा लग सकता है। क्योंकि ये दोनों बीमारियाँ उ.प्र. में काफी ज्यादा पुरानी हो चुकी है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में कुछ विभागों के कर्मचारियों को यहाँ अपनी जान भी गवांनी पड़ी है, जिसका उनकी पार्टी व सरकार को बेहद दुःख है और इनके असली दोषियों को पकड़ने के लिए उनकी सरकार काफी मेहनत से लगी हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार इस अभियान को प्रदेश में किसी भी कीमत पर ठंडा नहीं पड़ने देगी। अर्थात् प्रदेश से भ्रष्टाचार व राजनीति में अपराधीकरण को खत्म करके ही दम लेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उनकी पार्टी जनहित के इन सब जरूरी मुद्दों को लेकर पूरे देश में यह अभियान लगातार तब तक जारी रखेगी, जब तक इन सभी समस्याओं का जड़ से खात्मा नहीं हो जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी गति से करने के निर्देश

Posted on 21 April 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी गति से करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के क्रियान्वयन में कोई विलम्ब न हो, इसलिए राज्य सरकार ने समस्त विभागों की जनपदवार बजट धनराशि जारी कर दी है। उन्होंने विकास एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने दायित्वों को अंजाम देने के निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने गेहंू खरीद केन्द्रों को तत्काल गतिशील करने के निर्देश दिये।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने यह निर्देश उस समय दिये जब आज यहां तिलक हाल में कानून-व्यवस्था एवं विकास के सम्बन्ध में आयोजित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक के निष्कर्षों से मंत्रिमण्डलीय सचिव श्री शशांक शेखर सिंह व मुख्य सचिव श्री अनूप मिश्र ने उन्हें अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जनता, खासतौर पर समाज के गरीब व कमजोर वर्गों को राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त विकास कार्यक्रमों का पूरा लाभ दिलायें।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने जनपद स्तर पर अगले ढाई माह में कराये जाने वाले निर्माण कार्यों के सम्पादन के लिए समय-सारणी तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके तहत ऐसे कार्यों को चयनित किया जाये, जिन्हें बरसात से पहले पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से पहली बार वित्तीय स्वीकृतियां इतनी जल्दी इसलिए जारी की गयीं हैं ताकि विभागों को बरसात से पूर्व इस प्रकार के निर्माण कार्यों को पूरा करने का पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को पूरा करने के लिए आवश्यकतानुसार इन ढाई माह में दो शिफ्टों (पालियों) में कार्य कराया जाए। उन्होंने टेण्डर इत्यादि की कार्यवाही तत्काल शुरू करने के निर्देश दिये हैं, ताकि सामग्री आदि की समय से आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कानून-व्यवस्था प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए कानून-व्यवस्था से जुडे़ सभी अधिकारियों को हर समय सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने फील्ड में तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल पर बल देते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जनपद स्तर पर अभिसूचना तंत्र को प्रभावी बनाते हुए माफिया तत्वों, गुण्डों एवं बदमाशों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये हैं।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने आपराधिक एवं माफिया तत्वों के आर्थिक स्रोतों का पता लगाकर उस पर अंकुश लगाने पर बल देते हुए कहा कि यह तभी सम्भव है, जब स्थानीय स्तर पर प्रशासन को सही सूचना मिले। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासनिक तंत्र को लोगों से अधिक से अधिक सम्पर्क स्थापित कर अपराधियों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासनिक तंत्र को प्रभावी नेतृत्व प्रदान करना चाहिए।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मण्डलायुक्त/जिलाधिकारी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर उनका निस्तारण करायें। उन्होंने मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने भ्रमण के दौरान पी0ए0सी0 एवं पुलिस कर्मियों के लिए सुलभ करायी गयी व्यवस्था का भी जायजा लें और जहां समस्या हो, वहां तत्काल उसका समाधान करायें।

महिलाओं के विरूद्ध होने वाली घटनाओं पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि तहसील दिवस तथा थाना दिवस में आने वाली समस्याओं/शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि उनके (माननीया मुख्यमंत्री जी) निरीक्षण के दौरान जनपदवार एवं विभागवार जिन समस्याओं एवं कमियों की तरफ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया है, उनमें अधिकांश जनपदों में कार्यवाही हो गयी है, परन्तु अभी भी कुछ जनपदों में इस प्रकरण में यथोचित कार्यवाही नहीं की गयी है। उन्होंने उन जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि तत्काल ऐसे मामलों में कार्यवाही कर शासन को अवगत करायें।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार ने बी0पी0एल0 कार्ड धारकों तथा उ0प्र0 मुख्यमंत्री महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना के लाभार्थियों के सभी प्रकार के लम्बित व दायर किये जाने वाले ऐसे मुकदमे जिनमें सरकार विपक्षी पार्टी नहीं है, की निःशुल्क पैरवी सरकारी वकीलों से कराने का निर्णय लिया है। उन्हांेने जिलाधिकारियों एवं मण्डलायुक्तों को निर्देशित किया कि वे गरीबों के हित की इस महत्वपूर्ण योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करायें।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने विद्युत चोरी के मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में स्थानीय प्रशासन द्वारा बिजली विभाग को अच्छा सहयोग दिये जाने के बेहतर नतीजे मिले हैं। उन्होंने बिजली चोरी के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिये हैं।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने पूरे प्रदेश में गेंहू क्रय केन्द्रों को एक सप्ताह में गतिशील करने के निर्देश देते हुए कहा कि खरीद केन्द्रों में किसानों के लिए पर्याप्त सुविधायें भी सुनिश्चित की जायें। इसके साथ ही गेंहू के क्रय में बिचैलियों का वर्चस्व समाप्त करने के लिए पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को टीम गठित करके क्रय केन्द्रों का समय-समय सत्यापन कराने को भी कहा। उन्होंने किसानों को 50 रूपये प्रति कुन्तल बोनस का भुगतान समय से सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गेंहू के पर्याप्त भण्डारण के लिए आवश्यक स्थान चिन्हित कर लिये जाएं।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने नागर निकायों क्षेत्रों में समुचित पेयजल की उपलब्धता, साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही संक्रामक रोगों से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने सीवर, ड्रेन, नाले, नालियों की सफाई तथा जल भराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने सीवर लाईन, पेयजल पाईप लाईन डालने के लिए खोदी गयीं सड़कों की समय से मरम्मत करने को भी कहा, ताकि लोगों को आने-जाने में असुविधा का सामना न करना पडे़।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने सभी शेल्टर होम का निर्माण छः माह में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी दलित बाहुल्य बस्ती समग्र विकास योजना के तहत दलित बस्तियों का चयन का कार्य 21 अप्रैल 2011 तक पूरा करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही इन बस्तियों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए इनका मास्टर प्लान 5 मई 2011 तक तैयार करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में यह योजना शामिल है, अतः इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा इन बस्तियों में सी0सी0 रोड का निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि उन्होंने अपने प्रदेशव्यापी आकस्मिक भ्रमण के दौरान अस्पतालों, स्कूलों, मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना आदि के स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिन खामियों को इंगित किया था, उसके निराकरण का कार्य पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने नये निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को अति शीघ्र क्रियाशील करने के साथ ही आवश्यक सुविधाओं तथा चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारियों तथा मण्डलायुक्तों से जिला योजना के तहत अनुमोदित प्रस्ताव को 30 अप्रैल तक सम्बन्धित विभागों को भेजने के निर्देश दिये ताकि 10 मई, 2011 तक योजना के सापेक्ष वित्तीय स्वीकृति जारी करायी जा सके। उन्होंने कहा कि जिला योजना से संबंधित समस्त कार्य समय से पूरा किये जाने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बुन्देलखण्ड पैकेज के तहत बांधों, नहरों, ब्लास्ट कूप आदि के लिए आवंटित धनराशि का सदुपयोग करते हुए मई एवं जून के महीनों में अधिक से अधिक कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने पूर्वांचल निधि, बुन्देलखण्ड निधि तथा बार्डर एरिया डेवलेपमेन्ट से संबंधित परियोजनाओं के प्रस्ताव शीघ्र भेजवाने के भी निर्देश दिये।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने गर्मी के मौसम के दौरान पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खराब हैण्डपम्पों की मरम्मत, रि-बोरिंग तथा खराब नलकूपों को समय से क्रियाशील करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या के समाधान के लिए 242 करोड़ रूपये की धनराशि आवंटित कर दी गयी है। उन्होंने मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के लाभार्थियों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ओवर हेड टैकों का निर्माण अति शीघ्र कराने के निर्देश दिये। उन्होंने मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के निवासियों के लिए आवासीय परिसर में आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने के लिए भी हिदायत दी। उन्होंने बिजली के नये सब स्टेशन स्थापित करने के लिए जिलाधिकारियों को भूमि शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। इसके साथ ही जनहित गारण्टी अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिये।

सुश्री मायावती जी ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को उनके खाते में शीघ्र धनराशि स्थानान्तरित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने वृद्धावस्था तथा विधवा पेंशन के लाभार्थियों के शत-प्रतिशत सर्वेक्षण का कार्य 15 मई तक करने के निर्देश दिये ताकि इसके अनुरूप आवश्यक धनराशि जून माह तक जारी करायी जा सके। उन्होंने शादी, बीमारी, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का लाभ पात्रों को समय से देने कोे कहा। उन्होंने मेरठ तथा गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में शिक्षण संस्थाओं की संख्या ज्यादा होने के कारण जिलाधिकारी मेरठ तथा गाजियाबाद को अनुसूचित जाति/जन जाति के छात्रों का निःशुल्क प्रवेश देने के साथ ही संबंधित संस्थाओं को शुल्क प्रतिपूर्ति समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में वनाधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए महाराजगंज, गोरखपुर व चंदौली जनपदों में सभी पात्र लाभार्थियों को 15 दिन के अन्दर पट्टे आवंटित करने को कहा तथा शेष जनपदों में भी इस संबंध में त्वरित कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना फेज - 1 व 2 के अन्तर्गत आंतरिक व बाहरी विकास स्थल का कार्य 31 जुलाई तक प्रत्येक दशा में पूरा कर लिया जाये तथा फेज - 3 के आवासोें के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारम्भ करा दिया जाये।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने बालिका शिक्षा के उत्थान एवं प्रसार हेतु सावित्री बाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना के तहत इस वर्ष सभी लाभार्थियों को धनराशि व साइकिल एक साथ वितरित करने के निर्देश दिये। उन्होंने डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास योजना के अन्तर्गत इस वर्ष के चयनित 25 सौ गांवों में विकास के कार्य 15 मई तक प्रत्येक दशा में प्रारम्भ कर ज्यादा से ज्यादा कार्यों को 30 जून तक पूरा करने को कहा।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि इस वर्ष कृषकों की आर्थिक मदद हेतु 34 हजार करोड़ रूपये का फसली ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। अतः अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा कृषकों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराये जायें। उन्होंने अपनी मिट्टी पहचानो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु 40 लाख मृदा परीक्षण अनिवार्य रूप से करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने यूरिया की कालाबाजारी और तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश में माया है तो दिल्ली में महामाया जाल है।

Posted on 19 April 2011 by admin

दिल्ली में लूट मची है तो यू0पी0 की मुख्यमंत्री भी उससे कम नहीं है। 2जी जैसे अनेक घोटालों प्रधानमंत्री मनमोहन ंिसह और सोनिया गंाधी ये ही कह रही हैं कि मुझे मालूम नहीं। इन घोटालों का आॅंखिर जिम्मेदार कौन ? इसे देशे की जनता के सामने मनमोहन ंिसह और सोनिया गांधी को स्पष्ट करना चाहिए।

img_2804भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज वाराणसी के वेनिया बाग में भाजपा द्वारा आयोजित महासंग्राम रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपके माध्यम से पूछना चाहता हॅॅू कि इन सभी घोटालों का जवाब देह कौन है? देश का धन लूटकर लोग विदेशों में जमा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के 140 में 117 अपने यहां कानून में संशोधन करके देश काले धन को वापस लाने में लगे हुए हैं। पूरू जैसे छोटे देश ने स्वीस बैंक से अपने देश का काला धन वापस मंगाया। परन्तु अपने यहां सर्वोच्च न्यायालय के कहने के बावजूद भी सरकार लुटेरों का नाम नहीं बताना चाहती। कांगे्रस नाम बताने में संकोच कर रही है। नाम उजागर होने पर कांगे्रस का मुंह काला होगा।

श्री गडकरी ने कहा कि 2014 में एनडीए की सरकार बनते ही भाजपा विदेशी बैंेकों में जमा काले धन को जब्त कर हिन्दुस्तान में लाने का काम करेगी। उस धन को गांव के गरीब किसान कि उन्नति के लिए भाजपा सरकार खर्च करेगी। कांगे्रस का यह नारा सोनिया आएगी,  नई रोशनी लाएगी यह काफूर हो गया है। देश में बढ़ रही मंहगाई के लिए यूपीए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए श्री गडकरी ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों एवं देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के कारण ही मंहगाई चरम पर है। आज मैं कांगे्रस से पूछना चाहता हॅॅू कि वे बताए कि देश की आबादी के हिसाब से प्रति व्यक्ति औसत आय 20 रूपया ही क्यों है क्या इस धनराशि से किसी गरीब परिवार का लालन-पोषण संभव है। सोनिया और प्रधानमंत्री बताए कि 20 रू0 औसत आय में किसप्रकार परिवार चले। यह देश का दुर्भाग्य है कि इस देश में केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण 58 हजार करोड़ का अनाज प्रतिवर्ष सड़ जाता है। इस देश को जिम्मेदार, दमदार प्रधानमंत्री की आवश्यकता है। आज देश की जनता देश की गैर कांगे्रसी एकमात्र प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की सरकार को याद कर रही है। जिनके शासनकाल में देश का मान बढ़ा, सम्मान बढ़ा, दुनिया के देशों को भारत का सम्मान करने पर विवश होना पड़ा। देश में सड़को का जाल बिछा, दूरसंचार की क्रांन्ति आई, मंहगाई पर अंकुश रहा। गांव का शहर की ओर पलायन रूका, सामरिक एवं आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिली, घर-घर में गैस के सिलेण्डर पहुंचते रहे।

img_2928भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि काशी में उमड़े जनसैलाब ने यह सिद्ध कर दिया है कि जनता में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के विरूद्ध व्यापक आक्रोश है। जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। भोलेनाथ की काशीनगरी में आज जनता का उत्साह देखने को मिला है। मुझे याद आ रहा है फिल्म का वह गीत ’खाइके पान बनारस वाला, खुल जाए बन्द अक्ल का ताला’। मायावती और मुलायम के अक्ल पर ताला पड़ गया है, दोनों ही की सरकारों में प्रदेश में जंगलराज रहा, कानून व्यवस्था ध्वस्त रही, अपहरण उद्योग के रूप फला-फूला, भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबी रही। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि वे देश व प्रदेश को बचाने के लिए आगे आऐं। देश के शहीदों ने अपने प्राणों की आहूति, ऐसे जंगलराज के लिए नहीं दी थी। उन्होंने कहा यदि एनडीए की सरकार चलती तो सन् 2020 तक भारत विश्व की महाशक्ति एवं धनी देश बन जाता।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 मुरलीमनोहर जोशी ने कहा कि भीड़ को देखकर लगता है कि जनता ने उ0प्र0 से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने का संकल्प ले लिया है। जनता का कुम्भ जो काशी पर इकट्ठा हुआ है उसका मुख्य पुरोहित नितिन गडकरी हैं। यह हरिश्चन्द्र की नगरी है। हरिश्चन्द्र जी ने स्वप्न में दान दिए गए राज्य को स्वप्न पूरा करने के लिए सारा राजकाज छोड़ दिया था।

प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह महारैली मायावती सरकार के कुशासन के खात्मे के लिए है। भंेट में मिले त्रिशूल को दिखाते हुए उन्होंने कहा कि इस मदमस्त सरकार पर यह त्रिशूल अंकुश लगाने का काम करेगा। श्री शाही ने कहा कि भाजपा मायावती के अनाचार को कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा ने माया सरकार के 100 घोटालांे का पर्दाफाश किया है। माया सरकार उस पर चुप क्यों है? भाजपा आगे भी माया सरकार के घोटालों का पर्दाफाश करती रहेगी। उन्होंने केन्द्र की कांगे्रसी सरकार और उ0प्र0 की माया सरकार को घोटालों की सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि इस घोटाले के लिए कांगे्रस, बसपा और सपा तीनों ही जिम्मेदार हेंै क्योंकि केन्द्र की सरकार के दोनों समर्थक दल हैं। उन्होंने उ0प्र0 की भाजपा सरकार तथा केन्द्र की अटल बिहारी बाजपेई सरकार की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की। श्री शाही ने कहा कि उ0प्र0 में जनता की खुशहाली के लिए भाजपा प्रयत्नशील है और भाजपा ही इस जंगलराज से प्रदेश को मुक्त दिलाएगी।

img_2951भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश चुनाव संचालन समिति के संयोजक कलराज मिश्र ने उ0प्र0 में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर राष्ट्रीय महिला आयोग की चर्चा की। उन्होंने कहा कि 63 वर्षो से पूर्वाचल का विकास नहीं हुआ। पटेल आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की गई। उन्होंने प्रदेश में 4500 बच्चों के अपहरण की बात की। श्री मिश्र ने कहा कि ये विराट रैली आह्वान करती है कि की गद्दी खाली करो जनता आती है। ऐसी रैली का उत्साह और उमंग बाबा विश्वनाथ की नगरी में देखने को मिला है।

श्री मिश्र ने कहा कि उ0प्र0 की माया सरकार और केन्द्र की कांगे्रसी सरकार भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबी हुइ्र्र है। इन दोनों सरकारों से जनता उब चुकी है। देश और प्रदेश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार और मंहगाई के लिए कांगे्रस, बसपा एवं सपा तीनों ही जिम्मेदार हैं।उन्होंने इन सरकारों को उखाड़ फेंकने का आहफवान किया।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने कहा कि डा0 अम्बेडकर ने मुस्लिम तुष्टिकरण की आलोचना की थी। डा0 अम्बेडकर के नाम पर बनीं हुई सरकार आज अम्बेडकर के राष्ट्रवाद को नहीं मान रही है। उन्होंने कहा कि डा0 अम्बेडकर व्यक्ति पूजा के खिलाफ थे। उन्होंने केन्द्र एवं माया सरकार के घोटालों पर विस्तार से प्रकाश डाला साथ ही अटल बिहारी बाजपेई की सरकार की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि काशी नगरी में आए हैं तो हम ये संकल्प लें कि हम तुष्टिकरण को समाप्त करेंगे।

भाजपा विधान मण्डल दल के नेता ओम प्रकाश सिंह ने स्वतंत्रता के बाद सबसे भ्रष्ट एवं निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आप लोग इस भ्रष्ट एवं घोटालों की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।

रैली में राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर, सहप्रभारी राधा मोहन ंिसह, संतोष गंगवार, केसरीनाथ त्रिपाठी, डा0 रमापति राम त्रिपाठी, जयप्रकाश चतुर्वेदी, कुसुम राय, शिवप्रताप शुक्ला, महेन्द्र सिंह, स्वतंत्र देव, केदार सिंह, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित, हरीश द्विवेदी, प्रो0 रामजी सिंह, उदयभान करवरिया, सीमा द्विवेदी, नरेन्द्र सिंह गौड, भरत सिंह, मनोज सिन्हा, आनन्द रत्न मौर्य आदि नेता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने किया तथा बनारस के मेयर कौशलेन्द्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चैहान कार्यक्रम के संयोजक रहे।

प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सभी अतिथियों का अंग वस्त्र एवं माल्यापर्ण से स्वागत किया। सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। बनारस को तोरण द्वारों एवं झंडा बैनर से सजाया गया। पूरे प्रदेश में आई0टी0 प्रकोष्ठ के माध्यम से महासंग्राम रैली को इण्टर नेट से सीधा प्रसारण किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हसन अली मामले में प्रमुख सचिव सूचना से पूछताछ की नोटिस संबंधी समाचार पत्रों व इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रकाशित खबरों का राज्य सरकार से कोई संबंध नहीं

Posted on 16 April 2011 by admin

  • राज्य सरकार अथवा मुख्यमंत्री सचिवालय से इसके संबंध की बात पूरी तरह से बेबुनियाद एवं गलत
  • श्री विजय शंकर पाण्डेय को प्रमुख सचिव सूचना, सचिवालय  प्रशासन तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के दायित्वों से मुक्त किया गया
  • मण्डलायुक्त लखनऊ को सचिव सूचना का अतिरिक्त प्रभार

उत्तर प्रदेश के मंत्रिमण्डलीय सचिव श्री शशंाक शेखर सिंह ने आज कुछ समाचार पत्रों व इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हसन अली मामले में प्रमुख सचिव सूचना से पूछताछ की नोटिस संबंधी खबरों के संबंध में कहा है कि यह खबर जिस तरह से प्रकाशित की गयी है, उससे यह भ्रम होता है कि इस पूरे प्रकरण में राज्य सरकार अथवा मुख्यमंत्री सचिवालय का भी सरोकार है, जबकि यह पूरी तरह से बेबुनियाद व गलत है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि श्री पाण्डेय मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव के पद पर नहीं तैनात थे, जबकि समाचार से ऐसा भ्रम उत्पन्न हुआ है।

untitled-14उत्तर प्रदेश के मंत्रिमण्डलीय सचिव श्री शशांक शेखर सिंह आज दिनांक 16 अप्रैल, 2011 को शास्त्री भवन स्थित मीडिया सेन्टर में पत्रकार वार्ता करते हुए। साथ में - नव नियुक्त सचिव सूचना श्री प्रशान्त त्रिवेदी।

उल्लेखनीय है कि समाचारों में प्रकाशित किया गया है कि श्री अमलेन्दु पाण्डेय नामक व्यक्ति ने अपने शपथ पत्र में यह कहा कि वह श्री विजय शंकर पाण्डेय से लगातार सम्पर्क में थे। कदाचित इसी शपथ पत्र के आधार पर हसन अली के मामले में श्री विजय शंकर पाण्डेय को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नोटिस दिया जाना सम्भावित है।

मंत्रिमण्डलीय सचिव श्री शशंाक शेखर सिंह आज यहां लाल बहादुर शास्त्री भवन में स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया जाना आवश्यक है कि प्रदेश सरकार का इस सम्पूर्ण प्रकरण से कोई संबंध नहीं है और न ही राज्य सरकार का इस मामले में किसी भी प्रकार का कोई लेना-देना है।

श्री सिंह ने कहा कि समाचार पत्रों में श्री विजय शंकर पाण्डेय को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री कार्यालय से जोड़ा गया है जो कि सर्वथा गलत है। उन्होंने कहा कि पूर्व में माननीया मुख्यमंत्री जी के प्रमुख सचिव एवं प्रमुख सचिव सूचना के पद से हटा कर श्री पाण्डेय को राजस्व परिषद इलाहाबाद में सदस्य बनाकर तैनात कर दिया गया था। श्री पाण्डेय ने सूचना के क्षेत्र में अपनी रूचि जाहिर की थी। तद्नुसार उन्हें प्रमुख सचिव सूचना के रूप में उनकी परिस्थितियों को देखते हुए बाद में फिर तैनात कर दिया गया था।

मंत्रिमण्डलीय सचिव ने कहा कि समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में श्री पाण्डेय की हसन अली मामले में भूमिका के संबंध में उल्लेख किया गया है इसलिए समाचार पत्रों और इलेक्ट्रानिक मीडिया के इन तथ्यों को ध्यान में रखकर यह स्पष्ट किया जाता है कि यदि श्री विजय शंकर पाण्डेय व आई0पी0एस0 अधिकारी श्री जसवीर सिंह की उक्त प्रकरण में कोई भूमिका है तो वह इन दोनों का व्यक्तिगत मामला है। राज्य सरकार का उससे कोई मतलब या संबंध नहीं है और न ही राज्य सरकार को उसकी कोई जानकारी है।

श्री सिंह ने कहा कि इस प्रकरण को लेकर मा0 सर्वोच्च न्यायालय, भारत सरकार अथवा प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कोई पूछ-ताछ की जाती है तो वह इनकी व्यक्तिगत जवाबदेही होगी और राज्य सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं होगा।

मंत्रिमण्डलीय सचिव ने कहा कि सम्पूर्ण मामले की गम्भीरता को देखते हुए श्री पाण्डेय को प्रमुख सचिव सूचना, सचिवालय प्रशासन तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है और उनकी राजस्व परिषद के सदस्य के रूप में तैनाती कर दी गयी है। इसके साथ ही लखनऊ के मण्डलायुक्त श्री प्रशंात त्रिवेदी को सचिव सूचना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी की 120वीं जयन्ती

Posted on 14 April 2011 by admin

देश के करोड़ों दलितों, पिछड़ों और उपेक्षित वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का हक दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले संविधान निर्माता, भारत रत्न परमपूज्य बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी की 120वीं जयन्ती पर कृतज्ञ राष्ट्र ने आज उन्हें बेहद आदर व सम्मान के साथ याद किया। उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री एवं बी0एस0पी0 की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी के नेतृत्व में पूरे देश के करोड़ों बी0एस0पी0 कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समर्थकों, अनुयायियों, प्रशंसकों, श्रद्धालुओं तथा सर्वसमाज के सभी वर्गों के लोगों ने युग पुरूष को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बी0एस0पी0 द्वारा प्रदेश के सभी 72 जिलों के मुख्यालय पर बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव की जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी, जिसमें बी0एस0पी0 सरकार द्वारा बाबा साहेब डाॅ0 अम्बेडकर के आदर-सम्मान में जो भी कार्य किये गये हैं, उनके बारे में आम जनता को विस्तार से अवगत कराया गया। इसी प्रकार के कार्यक्रम आज सभी राज्यों की राजधानी में भी बी0एस0पी0 द्वारा आयोजित किये गये, जिसमें पूरे देश के करोड़ों बी0एस0पी0 कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ शिरकत की।

माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने आज सबसे पहले यहां बन्धे पर स्थित प्रतीक स्थल पहंुचकर वहां स्थापित बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके बाद माननीया मुख्यमंत्री जी डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पहंुचीं और स्मारक के मुख्य परिसर में अब्राहम लिंकन के पोज़ में स्थापित बाबा साहेब डाॅ0 अम्बेडकर की विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धान्जलि दी। इस अवसर पर बौद्ध भिक्षुओं द्वारा बुद्ध-वंदना का पाठ किये जाने के पश्चात् माननीया मुख्यमंत्री जी द्वारा उन्हें चीवर दान दिया गया। इसके बाद उन्होंने सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण करके वहां स्थापित बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम जी एवं सामाजिक परिवर्तन आन्दोलन के अन्य महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने यहां पर भारी संख्या में मौजूद अनुयायियों से मुलाकात भी की और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इसके पहले माननीया मुख्यमंत्री जी ने डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के अनुयायियों, मंत्रिगणों व अन्य उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। ज्ञातव्य है कि माननीया मुख्यमंत्री जी को जब यह मालूम हुआ कि कार्यक्रम स्थल पर लोग काफी समय धूप में खड़े हैं तो उन्होंने जनता की दुख-तकलीफ को देखकर अपनी बात को पहले रखना जरूरी समझा।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि उन्हें यह बताते हुए गर्व एवं उत्साह का अनुभव हो रहा है कि बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान को बनाया और बाबा साहेब डाॅ0 अम्बेडकर ने देश के हर मामले में सदियों से वर्ण व्यवस्था व जातिवादी व्यवस्था से त्रस्त रहे समाज के उपेक्षित वर्गों के लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए तथा यहां धर्म निरपेक्षता की जड़ों को मजूबत रखने के लिए संविधान में व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा संविधान में की गयी व्यवस्था को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता और यह सब भारतीय इतिहास के पन्नों में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाबा साहेब डाॅ0 अम्बेडकर के इन सभी योगदानों को ध्यान में रखकर ही उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार ने इनको विभिन्न रूपों में पूरा-पूरा आदर-सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि इन्हंेे आदर-सम्मान देने के मामले में बी0एस0पी0 के नेतृत्व में उनकी सरकार ने केन्द्र व देश के अन्य राज्यों में बनी सरकारों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश को छोड़कर, केन्द्र व देश के अन्य राज्यों में बनी विरोधी पार्टियों की सभी सरकारों ने बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर को आदर-सम्मान देने के मामलें में, बी0एस0पी0 की सरकार की तुलना में दिल पर पत्थर रखकर आटे में नमक के बराबर से भी बहुत कम काम किया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के कार्याें और उनके चिन्तन का मूल्यांकन इतिहास ने कर दिया है। उनका सम्मान आज भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हर उस व्यक्ति द्वारा किया जाता है, जिसके मन में दुःखी, पीड़ित और असहाय लोगों के प्रति स्नेह और सच्ची सहानुभूति है।

सुश्री मायावती जी ने कहा कि बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर कानून के जबरदस्त विशेषज्ञ व बेहतरीन ज्ञाता थे। जिनसे प्रभावित होकर उन्होंने (माननीया मुख्यमंत्री जी) दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई करके एल0एल0बी0 की डिग्री हासिल की। उन्होंने कहा कि उन्होंने और उनकी पार्टी की सरकार ने हमेशा प्रदेश में सरकारी व गैर-सरकारी वकीलों, यहां की माननीय न्यायापालिका तथा सर्वसमाज में से गरीब लोगों के हितों का पूरा-पूरा ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व प्रदेश सरकार ने सरकारी वकीलों को काफी सुविधायें दी हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार ने प्रदेश में गैर-सरकारी वकीलों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकारी व गैर-सरकारी वकीलों के हितों के मामले में पूर्व की सरकारों ने बातें तो काफी लम्बी-चैड़ी कहीं, लेकिन इनके हित में ज्यादा कुछ कार्य नहीं किये। जिससे दुखी होकर उनकी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व उ0प्र0 राज्य सलाहकार परिषद के अध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र मिश्रा जी व पार्टी के एम0एल0सी0 श्री गोपाल नारायण मिश्रा अक्सर उनसे यह कहते रहे हैं कि वे ही इन वर्गों का भला कर सकती हैं।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारांे द्वारा सरकारी व गैर-सरकारी वकीलों के हितों को लेकर अनेक योजनाओं की घोषणा तो की, लेकिन उन्हें लागू करने के लिए ईमानदारी से बजट इत्यादि की कोई व्यवस्था नहीं की। उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर है कि पूर्ववर्ती सरकारों ने सभी घोषणायें केवल वकीलों को गुमराह करने के इरादे से की थीं। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत उनकी पार्टी की सरकार जो कहती है उसे पूरा भी करती है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर वकीलों के हितों व कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा न्यासी समिति  को 60  करोड़ रूपये की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। इस धनराशि से खासतौर पर अधिवक्ताओं का बीमा, दिवंगत अधिवक्ताओं की विधवाओं को पेंशन, प्रदेश में अधिवक्ताओं के नये चैम्बर आदि का निर्माण तथा बार एसोसियेशन में पुस्तकालयों व कम्प्यूटर की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के नवीन भवन के निर्माण का मामला काफी समय से लम्बित चल रहा है, जिसके लिए भारत सरकार द्वारा अभी तक केन्द्रांश की धनराशि अवमुक्त नहीं की गयी है। उन्होंने इस अवसर पर नवीन भवन के निर्माण पर आने वाले कुल व्यय के 70 प्रतिशत अंश अर्थात् राज्य सरकार के हिस्से की लगभग पांच सौ करोड़ रूपये की धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इस निर्माण हेतु यदि अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता होगी, तो उसे भी राज्य सरकार अवश्य उपलब्ध करायेगी।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने माननीय उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशगणों के उपयोगार्थ पुस्तकालय एवं अन्य सुविधाओं हेतु लगभग 50 करोड़ रूपये की अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध कराने की घोषणा की, जिसे अन्तिम रूप माननीय मुख्य न्यायाधीश से विचार-विमर्श करने के पश्चात दिया जायेगा।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश में बी0पी0एल0 कार्ड धारकों तथा ‘‘उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना’’ से लाभान्वित लाभार्थियों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि सभी प्रकार के लम्बित व दायर किये जाने वाले ऐसे मुकदमे जिनमें सरकार विपक्षी पार्टी नहीं है, उन मुकदमों की निःशुल्क पैरवी सरकारी वकील इन गरीबों की तरफ से करेंगे। माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की 120वीं जयन्ती के शुभ अवसर पर उनके द्वारा की गयीं घोषणाओं से निश्चित रूप से पूरे राज्य के वकील, माननीय न्यायापालिका तथा सर्वसमाज में से गरीब लोग जरूर खुश होंगे।

ज्ञातव्य है कि माननीया मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उनकी सरकार ने अपने सभी कार्यकालों में बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए तथा उनके आदर व सम्मान में अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किये हैं। राज्य सरकार द्वारा इनकी विस्तृत जानकारी विज्ञापन के माध्यम से आज समस्त समाचार पत्रों में प्रकाशित करायी गयी है।

बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के आदर-सम्मान में कराये गये कार्यों के तहत अनुसूचित जाति/जन जाति के लोगों के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास विभाग का गठन करते हुए अनुसूचित जाति/जन जाति बाहुल्य गांवों की तरक्की और खुशहाली के लिए डा0 भीमराव अम्बेडकर ग्राम सभा विकास योजना शुरू की गयी। इस योजना के तहत चयनित अम्बेडकर गांवों में सभी आवश्यक सुविधायें मुहैया कराने की व्यवस्था की गयी है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं मानीटरिंग के लिए अलग से सेल का गठन भी किया गया। इसके अलावा 10 हजार डा0 अम्बेडकर ग्रामों की अनुसूचित जाति की बस्तियों में सोडियम लाइट लगाये जा रही हैं। अम्बेडकर ग्राम सभाओं की प्रत्येक दलित बस्तियों में ’’बहुउद्देशीय सामुदायिक केन्द्र’’ बनाये गये। अनुसूचित जाति/जनजाति वर्गों के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डा0 अम्बेडकर विशेष रोजगार योजना को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार द्वारा बाबा साहेब के सम्मान में आगरा विश्वविद्यालय का नामकरण बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर किया गया। इसी विश्वविद्यालय में बाबा साहेब डा0 अम्बेडकर के नाम पर अम्बेडकर पीठ की भी स्थापना की गयी। डा0 अम्बेडकर के नाम पर अनुसूचित जाति/जनजाति कोचिंग सेंटर की स्थापना जनपद अलीगढ़ और आगरा में की गयी है। फैजाबाद मण्डल के अन्तर्गत अम्बेडकर नगर के नाम से नये जिले का गठन किया गया। वाराणसी में बाबा साहेब के नाम पर स्टेडियम का नामकरण तथा रामपुर में संग्रहालय व पुस्तकालय की स्थापना की गयी। इसके अलावा जनपद बांदा में बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर मेडिकल कालेज, नोएडा तथा गे्रटर नोएडा में डा0 भीमराव अम्बेडकर मल्टी सुपर स्पेशियल्टी अस्पताल स्थापित कराये गये हैं।
कानपुर में डाॅ0 अम्बेडकर इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नाॅलाॅजी फार हैण्डीकैप्ड तथा जनपद आजमगढ़ में डाॅ0 अम्बेडकर भवन का निर्माण कराया गया। जनपद मैनपुरी तथा कन्नौज में डा0 भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय की स्थापना की गयी। इसी प्रकार लखनऊ में डा0 भीमराव अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम तथा गे्रटर नोएडा में 500 सीटों वाले डा0 अम्बेडकर अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रावास का निर्माण कराया गया। जनपद आगरा एवं गौतमबुद्ध नगर में डाॅ0 अम्बेडकर पार्क स्थापित किया गया। लखनऊ में डाॅ0 अम्बेडकर पर्यावरण म्यूजियम तथा डाॅ0 अम्बेडकर पर्यावरण परिसर का निर्माण कराया गया। बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में अम्बेडकर पीठ की स्थापना तथा प्रशासनिक भवन संकुल का निर्माण कराया गया है।

बाबा साहेब डा0 अम्बेडकर की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से लखनऊ में डा0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक  परिवर्तन स्थल, डा0 भीमराव अम्बेडकर विहार, डा0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन गैलरी, डा0 भीमराव अम्बेडकर स्मारक दृश्य स्थल, डा0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन प्रतिबिम्ब स्थल तथा सामाजिक परिवर्तन संग्रहालय और जनसुविधा परिसर की स्थापना करायी गयी।

इसके अलावा डा0 भीमराव अम्बेडकर  गोमती पार्क का निर्माण और इस पार्क में डाॅ0 अम्बेडकर की प्रतिमा भी स्थापित की गयी। साथ ही डा0 भीमराव अम्बेडकर गोमती विहार खण्ड-1, डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर गोमती विहार खण्ड-2, डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर गोमती विहार खण्ड-3, डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर गोमती विहार खण्ड-4, डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर गोमती बुद्ध विहार पार्किंग स्थल, डा0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल हेतु नवीनीकृत गोमती ब्रिज, डा0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल हेतु ओवर ब्रिज तथा डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल के प्रशासनिक भवन-2 का निर्माण भी कराया गया। डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर गोमती विहार खण्ड-1 में बाबा साहेब की चहुंमुखी प्रतिमा की स्थापना की गयी है।

राज्य सरकार द्वारा बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर लघु उद्यमी प्रादेशिक पुरस्कार योजना, डाॅ0 अम्बेडकर निःशुल्क बोरिंग योजना तथा डाॅ0 अम्बेडकर कृषि ऊर्जा सुधार योजना भी संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा लखनऊ में देश के सबसे बड़े सभागारों में एक - डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर सभागार का निर्माण तथा सभागार परिसर में बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा की मेरठ में महासंग्राम रैली

Posted on 10 April 2011 by admin

dsc_0261केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित किया है। भाजपा ने ही केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया है। भाजपा का भ्रष्टाचार विरोधी अभियान जारी रहेगा। कमर तोड़ मंहगाई ने आमजन की कमर तोड़ दी है। इसके लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियां एवं भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। भाजपा सत्ता में आई तो स्वीस बैंकों में जमा काला धन एक माह में देश में वापस लायेंगे। स्वीस बैंकों में कांगे्रस, सपा एवं बसपा के नेताओं का पैसा जमा होने के कारण ही वो स्वीस बैंक का पैसा वापस कराने में आना-कानी कर रही है।

dsc_0237भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी आज भाजपा द्वारा मेरठ में आयोजित ’महासंग्राम रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है। मंहगाई आसमान छूं रही है। उन्होंने कांगे्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल किया कि देश में 20 रू0 प्रति व्यक्ति औसत आय से गरीब आदमी अपना गुजारा कैसे करेगा ? इस देश में बर्तन माजने की मिट्टी मंहगी हो रही है लेकिन किसानों की पैदावार सस्ती हो रही है। बिजली की बड़ी समस्या से देश का विकास संभव नहीं है। श्री गडकरी ने कहा आज आम आदमी को तय करना है कि देश को किस दिशा में ले जाना है। बिना दृढ इच्छाशक्ति के देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 की मुख्यमंत्री मायावती ने जनता का जो पैसा मूर्तियाॅं बनवाने में लगा दिय है उससे यदि प्रदेश में कोल्डस्टोरेज का निर्माण करा दिया होता तो आज किसानांे का आलू सड़कों पर पड़ा नहीं होता। उन्होंने कहा कि देश में गुजरात का कृषि विकास दर 14प्रतिशत है जबकि उ0प्र0 में मात्र 3प्रतिशत विकास दर है। जातिवाद व साम्प्रदायिक राजनीति ने देश का बहुत बड़ा नुकसान किया है। तमाम घोटालों ने देश को कमजोर करने का काम किया है। श्री गडकरी ने कहा कि दिल्ली तथा लखनऊ में पूरा मायाजाल है। उ0प्र0 में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही है। घोेटालो, हत्या और बलात्कार में मंत्री फंसे हैं। बलात्कार और भ्रष्टाचार के कारण मंत्रियों को हटाया गया। विधायक जेल में हैं। ये है माया का मायाजाल।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने महासंग्राम रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश भारी संकट से गुजर रहा है। आपने सपा और बसपा की सरकार देखी है, कांगे्रस जब से केन्द्र में आई है मंहगाई दिन दुना रात चैगुना बढ़ रही है इसके लिए केन्द्र के साथ-साथ सपा और बसपा भी बराबर के दोषी हैं क्योंकि ये दोनों दल कांगे्रस के केन्द्र सरकार के समर्थक दल हैं। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े नेताओं के भ्रष्टाचार के कारण ही आज मंहगाई आसमान छूं रही है। उन्होंने मंहगाई के लिए केन्द्र व उ0प्र0 सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। बीजेपी सरकार ने ही मंहगाई पर अंकुश लगाया था। उन्होंने कहा मैं बधाई देता हॅू अन्ना हजारे को जिन्होंने भ्रष्टाचार की आवाज को आगे बढ़ाने का काम किया। भ्रष्टाचार के विरूद्ध संसद से लेकर सड़कों तक भाजपा ने ही आवाज बुलन्द की है। अन्ना हजारे को लोगों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वीस बैंकों में जमा काला धन वापस कराने में कांगे्रस,सपा, बसपा आना-कानी कर रहे हैं। क्योंकि इन्हीं दल के नेताआंे का वहां पैसा जमा है। केन्द्र में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ होते ही भाजपा एक माह में विदेशों में जमा काला धन वापस लाएगी। गेहॅंू का समर्थन मूल्य 1100 रू0 के स्थान पर 1300 रू0 तथा गन्ने का मूल्य 350 रू0 करने का आश्वास दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा के सत्तारूढ होने पर किसानों को 3 प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।

dsc_0236भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के चुनाव अभियान समिति के संयोजक कलराज मिश्र ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम व किसानों की धरती मेरठ से भाजपा ने ’महासंग्राम रैली’ की शुरूआत की है। उ0प्र0 भ्रष्टाचार का प्रदेश बन गया है। भाजपा ने उ0प्र0 सरकार के 100 घोटालों की पोल खोली है और जनता में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रदेश में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार के कारण 2-2 सी0एम0ओ0 की हत्या हो गई है। भाजपा ने जब दबाव बनाया तभी प्रदेश की मुखिया ने दो वरिष्ठ मंत्रियों की विदाई की। प्रदेश में जंगलराज है, दलितों पर अत्याचार बढ़ रहा है। दलित एवं महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं हेै। किसानों का बकाया धन नहीं मिल पा रहा है। किसान तबाह हो रहा है। बीएसपी प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ाने का काम करते हुए अकूत सम्पत्ति अर्जित की है। श्री मिश्र ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर बसपा की अकूत सम्पत्ति को राष्ट्रीय सम्पत्ति घोषित करेगी और मुख्यमंत्री को जेल जाना होगा।

भाजपा के तेजस्वी एवं लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने अपने सारगर्भित संबोेधन में कहा कि प्रदेश में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। लूट, बलात्कार, हत्याओं ने प्रदेश में त्राहि-त्राहि मचा रखी है। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। प्रदेश में माफियाओं का राज है। श्री शाही ने कहा कि नोयडा,ग्रेटर नोयडा, जमुना एक्सपे्रस वे में भारी पैसा लेकर भूखण्ड आवंटित किया जा रहा है। भाजपा ने बसपा सरकार के 100 घोटालों की एफ0आई0आर0 दस्तावेजी सबूतों के साथ जनता के सामने रखी है। इन भ्रष्टाचारों की पुष्टि मायावती सरकार द्वारा 2 वरिष्ठ मंत्रियों के हटाने से हो गई है। स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग में बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण ही दो सी0एम0ओ0 की हत्या हो गई है। भाजपा के दबाव एवं सी0बी0आई0 से बचने के लिए माया सरकार ने दो वरिष्ठ मंत्रियों को हटा दिया तथा अनेक अधिकारियों को स्थानान्तरिक किया। श्री शाही ने कहा कि उ0प्र0 का भविष्य बदलने का कार्य भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने बढ़ती हुई मंहगाई के लिए केन्द्र की कांगे्रस सरकार के साथ ही उसके समर्थक सपा और बसपा को ठहराया। श्री शाही ने कहा कि मेरठ की धरती पर आज इस रैली ने सन् 1857 की क्रांतिकारियों की याद ताजा कर दी।

dsc_0317भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि देश में बढ़ते भ्रष्टाचार ने आज अन्ना हजारे को जिनको आमजन का समर्थन भी मिल रहा है अनशन पर बैठने को मजबूर कर दिया। भाजपा लगातार केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचारों को उजागर कर रही है। देश में भाजपा ही ऐसा दल है जो भ्रष्टाचार, आतंकवाद, मंहगाई के विरूद्ध संसद से लेकर सड़कों तक संघर्ष कर रही है। रैली में राष्ट्रीय मंत्री किरीट सोमैया, अशोक प्रधान, संतोष गंगवार, राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोंविद, निवेश प्रकोष्ठ के संयोजक अरूण सिंह, किसान मोर्चा के सतपाल मलिक, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, रामनरेश अग्निहात्री, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश कुमार, प्रदेशउपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, वीरेन्द्र सिंह सिरोही, लज्जारानी गर्ग, प्रदेश मंत्री कविता चैधरी, अशोक कटारिया, यशवंत सैनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीशचन्द्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रवक्ता रूप चैधरी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी एस0पी0 सिंह, सहप्रवक्ता आलोक सिसोदिया प्रमुख रूप से  रैली में उपस्थित थे। मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यप्रकाश अग्रवाल एवं संचालन प्रदेश के उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत बाजपेई ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मायावती सरकार द्वारा 2,54,000 करोड़ का घोटाला - डां0 किरीट सोमैया

Posted on 08 April 2011 by admin

’मायावती के साथ घोटाले’ पर बीजेेपी का एफआइआर’

100-ghotale-in-lucknow-036बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव किरीट सोमैया ने आरोप लगाया है कि गत दो वर्षो से मायावती सरकार द्वारा लूट के कारण देश को 2,54,000 करोड़ रूप का नुकसान हुआ है। सोमैया द्वारा गुरुवार को यूपी के बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को लखनऊ में भाजपा राज्य मुख्यालय पर सौंपी गई प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआरआर) में यह आरोप किया है।

इस रिपोर्ट में मायावती सरकार के 100 घोटालों का विवरण दिया गया है। एफआईआर प्रस्तुतिकरण के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय मंत्री संतोष गंगवार, भाजपा विधानमंडल दल के नेता ओमप्रकाश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला, डा0 महेन्द्र ंिसह, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र पाण्डेय, विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश मंत्री आशुतोष टंडन ’गोपाल’ प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित एवं सूचना प्रकोष्ठ के संयोजक संजीव सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

  • गत चार वर्ष के मायावती राज में भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया गया है।
  • पहले भ्रष्टाचार प्रतिशत में हुआ करता था, गत दो साल में उसे ’लूट’ का स्वरूप दे दिया गया है।
  • भ्रष्टाचार और लूट के मामले में केन्द्र की कांगे्रस एवं उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार में होड़ लगी हुई है।
  • यूपी सरकार की व्यवस्था में एक नयी टर्म गढ़ी गयी है, जिसवे ’माया टैक्स’ कहा जा रहा है।
  • सरकार की हर छोटी-बड़ी योजना में, उदाहरणार्थ गरीब रोजगार योजना, बाल पृष्ट आहार, विधवा एवं वृद्ध हों पेंशन जैसी निचले तबकेे की और जमीन आबंटन एवं गु्रप हाउसिंग जैसी उच्च स्तर की योजनओं में सरकारी हिस्सा निर्धारित कर लिया गया है।
  • मायावती द्वारा सरकारी व्यवस्था का उपयोग एटीएम मशीन जैसे किया जा रहा है। मासूम जनता इसमें टेेलीफोन बूथ की तरह पैसा डाल रही है। इस बूथ से अब तक आवाज नही आती जब तक कि आप पैसा न डाले। शासन एवं शासित के साथ इससे क्रुर मजाक क्या हो सकता है ?
  • इस पुस्तक में मायावती के 100 घोटालों का संकलित विवरण है। यह तो यूपी में व्याप्त अंधे कानून की एक झलक मात्र है।
  • बीजेपी ने इस घोटालों का भंडाफोड करके, यूपी की जनता के लिए संघर्ष करने का संकल्प किया है।
  • यह रिपोर्ट महज शुरूआत है- वह प्राथमिकी प्रथम सूचना रिपोर्ट है।
  • बीजेपी द्वारा इन घोटालों का व्यापक आरोप पत्र तैयार किया जा रहा है। वह 12 जन 2011 को भारत की राष्ट्रपति के सुपूर्द किया जाएगा।
  • 12 जून 2011 का भारत के इतिहास में विशेष महत्व है। सन 1975 में इसी दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी पर भ्रष्टाचार के आरापों की पुष्टि की थी और उन्हें पद से हटाने का निर्देश दिया था।
  • बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने मायावती के सौ घोटालों का संकल्न करके एफआईआर तैयार करने का दायित्व राष्ट्रीय सचिव डां0 किरीट सोमैया को सौपा था।
  • इस मिशन में राष्ट्रीय सचिव श्री संतोष गंगवार, यूपी के महासचिव श्री महेन्द्र नाथ पांडे, इन्वेस्टर सेल के राष्ट्रीय संयोजक अरूण सिंह एवं सोमेश ने सोमैया को सहयोग दिया।
  • इन नेताओं ने यूपी के सभी विभागीय केन्द्रो 22 शहरों, लखनऊ, वाराणसी, झांसी, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, अलीगढ़ समेत अनेक जिला केन्द्रो का दौरा किया।
  • व्यापक दौरे एवं विभिन्न स्रोतों से जानकारी मिलने के बाद इस टीम ने मायावती राज में चल रहे घोटाले का विवरण तैयार किया भानुमति के पिटारे की तरह रोज-रोज कई घोटाले बाहर आ रहे हैं।
  • यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस राज्य में जवाहरलाल नेहरू और अटलबिहारी बाजपेई जैसे करिश्माई दृष्टिा नेता हुए, मायावती की दिन दहाड़े लूट के कारण वही राज्य दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया है।

माया की माया

  • ’माया गैंग’:चुनिंदा काॅंरपोरेट हस्तियों की माया गैंग के लिए बल प्रयोग द्वारा जमीन का अधिग्रहण करना। (रू0 40,000 करोड़)
  • ’माया का उपहार’: चुनिंदा कारपोरेट हस्तियों को नोयडा में कीमती जमीन का माया उपहार (रू0 1,00,000 करोड़)
  • ’माया की चीनी’: चीनी कारखानों की हजारों करोड़ की जमीन औने-पौने दाम में पाॅंन्टी चड़ढा तथा अन्य को दी गई (रू0 25,000 करोड़)
  • माया की सत्ताः संदिग्ध तरीके से ऊर्जा प्रोजेक्ट दिए गए जिसके कारण सरकार  और आम उपभोक्ता को करोड़ों रू0 का नुकसान वहन करना पड़ा   (रू0 20,000 करोड़)
  • ’माया  का टोरेंट पावर’ आगरा के आम उपभोक्ताओं के हितों को ताक पर रखकर टोरेंट पावर उसकी हजारों करोड़ पावर डिस्ट्रीव्यूशन फ्रेंचाइजी को दे दी गई (रू0 25,000 करोड़)
  • ’माया धन की खान’ः चूना, रेत और पत्थरों की खाने, अपारदर्शी तरीके से लीज पर सत्तारूढ दल के नेताओं के जरिए इन टेंडरों की हेराफेरी की गई  (रू0 15,000 करोड़)
  • ’माया टैक्स’ अवैध कर, हप्ता वसूली यूपी में इसे माया टैक्स कहा जा रहा है। शराब बेचने वाली हर दुकान में प्रति बोतल या प्रति पैग पर 5 से 10 रू0 का टैक्स वसूला जाता है (रू0 10,000 करोड़)
  • ’माया ठेकेदारी’ शराब लाइसेन्स से लेकर सड़क निर्माण तक सभी सरकारी कांन्ट्रेक्ट माया की ठेकेदारी को बांटे जाते हैं। इस कवायद में सरकार को करोड़ों का घाटा हो रहा है।(रू0 10,000 करोड़)
  • ’माया द्वारा स्मारक’ अनु0जाति, जनजाति की गरीबी दूर करने और सामाजिक कल्याण के नाम पर करोड़ों रू0 बहाये जाते हैं। स्मारकों के लिए पत्थर खरीदने के लिए करोड़ों का घोटाला, बीसपी शासन में स्मारक निर्माण के जरिये लूट हो रही है ( रू0 5,000 करोड़)
  • ’वृद्ध एवं विधवा पेंशन में माया का हिस्सा’: वृद्ध विधवाओं की मामूली पेंशन में भी सत्ता के दलाल, सत्तारूढ लीडर, सरकारी बाबू हाथ मारते है  (रू0 2,000 करोड़)
  • ’माया का कल्याण’: सरकारी समाज कल्याण योजनओं में भी माया को कल्याण का ख्याल करना पड़ता है, मसलन कांशीराम योजना, बाल पुष्टहार योजना, सर्व शिक्षा अभियान, शौचालय योजना, काम के बदले अनाज, सफाई कामकार भारतीय योजना के लाभार्थियों से जबरन वसूली की जाती हैै (रू0 2,000 करोड)

दर्जन भर घोटालों में दो लाख 54 हजार करोड़ रू0 के घोटाले  कुल- रू0 2,54,000 करोड़
————————————————————————————————

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विधान सभा मार्च पर पुलिस ने जमकर लाठीयाॅ चलायी

Posted on 05 April 2011 by admin

भारतीय जनता युवा मोर्चा उ0प्र0 के कार्यकर्ताओं द्वारा मायावती सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्वक निकाल रहे विधान सभा मार्च पर पुलिस ने जमकर लाठीयाॅ चलायी और पानी की बौछार छोड़ी आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेष भाजयुमो अध्यक्ष हरीष द्विवेदी जी के नेतृत्व में चारबाग स्थित दीनदयाल वाटिका पर विधान सभा मार्च का आयोजन किया गया। प्रदेष भाजयुमो अध्यक्ष हरीष द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से वर्तमान भ्रष्ट बसपा सरकार को उखाड़ फेकने का अह्वान किया प्रदेष की बसपा सरकार को बेरोजगारों की कोई चिन्ता नहीं है। नवयुवक रोजगार के लिए दर दर भटक रहा है। जबकि सरकारी विभागो में लाखों पद रिक्त है। जिन्हें भरा नही जा रहा है। दिन दहाडे हत्यायें एवं बलत्कार हो रहे है। पर इस भ्रष्ट एवं निकम्मी सरकार पर जू तक नहीं रेंग रही है। सरकारी विभागो में बिना चढ़ावे के कोई कार्य नही हो रहा। हरीष द्विवेदी ने अपने उद््बोधन में आगे कहा की भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेष की भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए आने वाले समय में जिले-जिले एवं गांव-गांव में अपना विरोध प्रदर्षन करेगा। प्रदेष  भाजपा अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेष में जगंल राज कायम हो गया है। आम जनता बसपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है। सपा एवं बसपा के मुखिया प्रदेष की जनता को भ्रमित कर रहे है। प्रदेष भाजपा अध्यक्ष शाही ने कहा कि प्रदेष की जनता बदलाव चाह रही है और उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से कहा कि वह उनके हर संर्घष में उनके साथ है। विधान सभा मार्च के दौरान प्रदेष भाजपा उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह एवं प्रदेष मंत्री दयाषंकर सिंह भी उपस्थित थे तथा दयाषंकर सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

11
11
11
11
11
11
11

प्रदेष भाजयुमो कार्यकर्ताओं को विधानसभा तक जाने से रोकने के लिए पुलिस ने बरबरता पूर्वक लाठियां भांजी एवं वाटर कैनन से पानी की बौछार की इसके बावजूद भी पुलिस की सुरक्षा को धत्ता बताते हुए प्रदेष मंत्री प्रत्यूषमणि,प्रदेष सह मीडिया प्रभारी आनन्द शाही, एवं सह संयोजक आखण्ड प्रताप सिंह, के नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के गेट पर चढ़कर भाजपा का झंडा फहराया तथा जबरन विधानसभा में घूसने का प्रयास किया। जिसपर पुलिस ने निर्दयता पूर्वक लाठीयॅा भांजी जिसमें प्रदेष सह मीडिया प्रभारी आनन्द शाही , संदीप राज के हाथ में फ्रैक्चर, सतेन्द्र कुमार शुक्ल ‘‘जिप्पी’’ बस्ती  एवं हर्षित मिश्र इलाहाबाद का सर फट गया तथा दर्जनोे कार्यकर्ताओं को चोटंे आयी।

प्रदेष मीडिया प्रभारी राहुल मिश्रा ने बताया कि प्रदेष मंत्री भाजपा दयाषंकर सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष हरीष द्विवेदी, उपाध्यक्ष विभू बंसल, शैलेन्द्र ंिसंह आजाद, भूपेष चैबे, षिवभूषण सिंह, गौरव भाटीया, अविनाष चैहान, डा0 यादवेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, महामंत्री सोमेन्द्र तोमर, श्री कृष्ण दीक्षित, सिद्धार्थ लोधी, ब्रजभूषण सिंह, योगेष प्रताप सिहं, राघवेन्द्र तिवारी, सिद्धार्थ शंकर राय, प्रत्यूषमणि, अखिलेषमणि, अषुतोष राय, आनन्द शाही, सोनू सिंह, रूपेन्द्र सोनी, पवन शर्मा, विजय सोनी, जितेन्द्र सिंह, शषंाक पाण्डेय, सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय, साकेत शर्मा, तथा अषोक द्विवेदी सहित 1500 से ऊपर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गिरतारी दी।

प्रदेष भाजपा अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही एवं महामंत्री विन्धवासनी कुमार ने पुलिस द्वारा बरबरता पूर्वक लाठी चार्ज की कडी निंदा की है तथा वह गिरतार भाजयुमो कार्यकर्ताओं से मिलने पुलिस लाईन भी गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in