Archive | राज्य

तीन पीढि़यों के इस रिश्ते को नफरत के माहौल से टूटने नहीं देंगे : रालोद

Posted on 16 September 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल महासचिव एवं लोकसभा सांसद जयन्त चौधरी आज दूसरी बार चुपके से मुजफ्फरनगर पहुंचे तथा हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार वालों से बातचीत कर अपनी संवेदना व्यक्त की और लोगों से आग्रह किया कि वे मिलजुलकर रहें जो इस क्षेत्र की परंपरा रही है।

दंगों की सीबीआर्इ जांच की मांग करते हुए जयन्त चौधरी ने राज्य सरकार से न्याय न मिलने तक लड़ने तथा अयोग्य, भ्रष्ट और निर्दयी सपा सरकार को राज्य की सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि 7 सितम्बर तथा उसके बाद की घटनाओं में प्रशासन की भूमिका की जांच होनी चाहिए।

जयन्त चौधरी ने तड़के सुबह 5 बजे बिना किसी पार्टी पदाधिकारी को सूचित किए तथा बिना सुरक्षा के राज्य में प्रवेश किया तथा मुजफ्फरनगर में तीन गांवों रहमतपुर, बसेड़ा और बोखलहेड़ी का दौरा किया। वह सबसे पहले बसेड़ा गांव पहुंचे और बृजपाल सिंह राणा के परिवारीजनों से मिले एवं अपनी संवेदना व्यक्त की। बृजपाल सिंह महापंचायत से लौटते समय 7 सितम्बर 2013 को मारे गए थे। उनकी चार लड़कियां तथा एक लड़का है, तीन लड़कियों की शादी हो चुकी है तथा लड़का 12वीं में पढ़ रहा है। उसके बाद वह रहमतपुर पहुंचे और अजय के परिवारीजनों से मिले। अजय की 7 सितम्बर 2013 को जाली गांव में हिंसा के दौरान मौत हुर्इ थी।

उसके बाद जयन्त चौधरी बोखलहेड़ी गांव पहुंचे तथा मृतक सोहनवीर और शौकत के परिवारीजनों से मिले। बाद में मुजफ्फरनगर में पार्टी के सांसद संजय सिंह चौहान के निवास पर जयन्त चौधरी ने दोनों समुदायों के बुजुर्ग लोगों के साथ बैठक कर पार्टी अध्यक्ष चौ. अजित सिंह का संदेश सुनाया जिसमें उन्होंने कहा, Þमैं तीन पीढि़यों के इस रिश्ते को नफरत के माहौल से टूटने नहीं दूंगा।ß बैठक में दोनों समुदाय के लोगों में शाही इमाम मौलाना जाकिर, मौलाना फुरकान, मौलाना जमालुददीन, कारी जकी, मौलाना जैलुददीन, कृष्णपाल राठी, सुधीर भारती, ठा. अरुण सिंह तथा अन्य लोग उपसिथत थे।

रालोद नेता जयन्त चौधरी ने कहा, Þमैंने दूसरी बार प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है। मैंने दोनों समुदायों के नेताओं तथा परिवारों से मुलाकात की है। लोग प्रशासन से दुखी तथा नाराज हैं। उत्तर प्रदेश सरकार लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है। मैं सीबीआर्इ जांच तथा जान-माल की हानि का उचित मुआवजा देने की मांग करता हूं।Þ

जयन्त ने शांति तथा सुलह के लिए अपने-अपने समुदायों को मजबूत संदेश देने के लिए गांव के बुजुर्गों की भूमिका पर जोर दिया। जयन्त चौधरी ने पार्टी के लोगों को शांति बहाल करने तथा सक्रिय रूप से गांवों का दौरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, Þजो लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, मैं उनसे शांति बनाए रखने का आग्रह करता हूं तथा जो लोग अपने घर छोड़कर चले गए हैं, मैं उनको वापस लाने के लिए उनके गांवों में अनुकूल माहौल तैयार करने का कार्य करूंगा।ß
जयन्त की साधारण दौरा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दौरे से अलग है जिन्होंने 27 अगस्त 2013 को कवाल में पहली घटना के बाद लगभग 20 दिन बाद प्रभावित जिले का दौरा किया है। मुजफ्फरनगर तथा शामली में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के बजाए प्रशासन मुख्यमंत्री के इस दौरे की सुरक्षा व्यवस्था में पूरा जोर दे रहा है।
दूसरी बार जयन्त क्षेत्र में घुसने में कामयाब रहे। इससे पहले 13 सितम्बर 2013 को उत्तर प्रदेश पुलिस के रोकने से पहले ही उन्होंने मेरठ जनपद के तीन गांवों मोर खुर्द, मोहम्मदपुर शिखस्त तथा निलोखा का दौरा किया था। गाजियाबाद में प्रवेश करने के प्रयास में सांसद जयन्त चौधरी को 9 सितम्बर 2013 को गिरफ्तार किया गया था। रालोद अध्यक्ष तथा केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री चौ. अजित सिंह को 9 सितम्बर 2013 को उत्तर प्रदेश में नहीं जाने दिया उसके बावजूद भी 12 सितम्बर को उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

27 मृतकों के बीच 2.75 करोड़ रू0 की धनराशि वितरित

Posted on 16 September 2013 by admin

सहारनपुर के मण्डलायुक्त श्री भुवनेश कुमार ने कहा कि राहत शिविरों में सुविधाओं की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन दंगार्इयों के विरूद्ध और अधिक सख्ती करेगी। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर व शामली जनपदों में कुल 47 राहत शिविर लगाये गये है, जिनमें लगभग 43 हजार लोग शरण लिये हुए हैं। उन्होंने बताया कि दंगों में 27 मृतकों के परिजनों को दो करोड़ 75 लाख रुपये तथा गम्भीर व साधारण रूप से घायल पीडि़तों के बीच 10.50 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गयी है।
श्री भुवनेश कुमार ने आज राहत शिविरों का जायजा लेने के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद शामली की शामली तहसील में 06 कैम्पों में लगभग 12859 लोग तथा कैराना तहसील के 11 कैम्पों में 3501 व्यकित शरण लिये हुए है। इसी प्रकार मुजफ्फरनगर जनपद में 27,208 व्यकित राहत शिविरों में शरण लिये हुए है।
मण्डलायुक्त ने बताया कि राहत शिविरों में साफ-सफार्इ का समुचित ख्याल रखे जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। 05 कैम्पों में मोबाइल टायलेट तथा 02 मेें स्थार्इ टायलेट का व्यवस्था करार्इ गयी है। उन्होंने बताया कि राहत शिविर में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य की समुचित देख-रेख के लिए चिकित्सकों की टीम नियुक्त की गयी है तथा प्रत्येक दो या तीन शिविरों के बीच एक एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि राहत शिविरों की देखरेख करने के लिए प्रत्येक राहत शिविर पर एक-एक नोडल अधिकारी भी नामित किया गया है।
श्री भुवनेश कुमार ने बताया कि हिंसा में 26 मृतकों को 10-10 लाख रूपये तथा पत्रकार स्वर्गीय राजेश वर्मा के परिवारजनों को 15 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी है। इसी प्रकार 20 साधारण रूप से घायल व्यकितयों को 20-20 हजार रूपये तथा 13 गम्भीर रूप से घायल व्यकितयों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुजफ्फरनगर में सिथति तेजी से सामान्य की ओर अग्रसर है।

Posted on 16 September 2013 by admin

मुजफ्फरनगर में सिथति तेजी से सामान्य की ओर अग्रसर है। मुजफ्फरनगर में विगत 27, 30 व 31 अगस्त एवं 7 सितम्बर की घटनाओं के संबंध में तथा उसके बाद हुर्इ घटनाओं के मामलों की विवेचना के लिए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन सेल का गठन किया गया है। विवेचना कार्य में विशेष रुप से दक्ष पुलिसकर्मी इसमें तैनात किये गये है।
मुजफ्फरनगर में मृतकों की कुल संख्या 39 है तथा घायलों की कुल संख्या 69 है। घायलों में से 18 व्यकित मेरठ उपचार के लिए भेजे गये है तथा 9 व्यकित मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती है, जिनका सुचारु रुप से उपचार चल रहा है। घायलों में से शेष उपचार के उपरान्त अपने-अपने घरों में चले गये है। आज प्रात: लगभग 9:15 बजे ग्राम लोर्इ कस्बा व थाना फुगाना में सुभाष उर्फ अनिल व राजीव (दोनो जाट) ग्राम लोर्इ के जंगल में घास लेने गये थे। किन्ही अज्ञात व्यकितयों द्वारा उनको गोली मारे जाने की सूचना मिली है।
मुजफ्फरनगर में अब तक कुल 542 व्यकित गिरफ्तार किये गये है। नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले तीन थाना क्षेत्रों कोतवाली, नर्इ मण्डी व सिविल लाइन में सिथति को सामान्य होते देख आज दिन में कफ्यर्ू में ढील प्रात: 7:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक दी गयी, जिसमें अब तक शांति-व्यवस्था बनी रही। जनपद की सिथति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। थानों को सेक्टर में विभाजित कर गहन गश्त की जा रही है एवं पिकेट लगाये गये है। मुजफ्फरनगर जिले के ग्रामीण एवं नगरी क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें कर आपसी भार्इचारासौहार्द कायम किये जाने के प्रयास किये जा रहे है।                  मुजफ्फरनगर जिले में लगी सेना की 8 कालम टुकडि़यों का जनपद के संवेदनशील नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च कराया गया। जिले में 36 कम्पनी पीएसी एवं केन्द्रीय अद्र्धसैनिक बल भी तैनात है। मुजफ्फरनगर जिले में 10 राहत शिविर कैम्प लगाये गये है जिनके द्वारा राहत सामग्री व अन्य सुविधायें प्रदान की जा रही हैं। 24 मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये प्रति मृतक के अनुसार कुल 2 करोड़ 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी है। गम्भीर रुप से घायल 21 व्यकितयों को 50 हजार रुपये की दर से कुल 40 लाख 50 हजार एवं सामान्य रुप से घायल 48 व्यकितयों को 20 हजार रुपये की दर से कुल 9 लाख 60 रुपये की सहायता राशि का वितरण किया जा चुका है।
शामली में दंगे से एक व्यकित की मृत्यु होना पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया है शेष 3 अन्य व्यकित घटनाओं में मारे गये है। घायलों की कुल संख्या 12 है। एक कालम सेना एवं 13 कम्पनी पीएसी एवं केन्द्रीय अद्र्धसैनिक बल तैनात है। शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कुल 170 व्यकितयो की गिरफ्तारी अब तक की गयी है। जनपद में सिथति नियंत्रण में है तथा सतर्क दृषिट रखी जा रही है।
सहारनपुर जिले में एक व्यकित की मृत्यु हुर्इ है तथा 9 व्यकितयों के घायल होने की सूचना है। जिले में 10 कम्पनी पीएसी एवं केन्द्रीय अद्र्वसैनिक बल तैनात है। शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अब तक 190 व्यकितयों की गिरफ्तारी की गयी है। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया है कि उपरोक्त उलिलखित एक व्यकित की मृत्यु दंगे से संबंधित है अथवा नही इसकी जानकारी प्राप्त की जा रही है। सिथति नियंत्रण में है तथा सतर्क दृषिट रखी जा रही है।
बागपत जिले में मृतकों की कुल संख्या 3 है तथा 7 व्यकित घायल हुये है। शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अब तक 20 व्यकितयों की गिरफ्तारी की गयी है। धारा 151107116 में 882 व्यकितयों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 9 कम्पनी पीएसी एवं केन्द्रीय अद्र्वसैनिक बल की व्यवस्था की गयी है। सिथति नियंत्रण में है। फोर्स द्वारा सतर्क दृषिट रखी जा रही है।
मेरठ जिले में मृतकों की कुल संख्या दो है। 7 कम्पनी पीएसी एवं केन्द्रीय अद्र्वसैनिक बल तैनात है। धारा 151107116 में 911 व्यकितयों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जनपद में कुल 03 व्यकितयों की मृत्यु हुर्इ जिनमें से 2 का संबंध दंगे से है तथा एक व्यकित अन्य घटनाओं से है। वर्तमान समय में सिथति नियंत्रण में है। फोर्स द्वारा सतर्क दृषिट रखी जा रही है ताकि कोर्इ अन्य अप्रिय घटना न घट सके।
हापुड़ जिले में 1 कम्पनी पीएसी तैनात है। कानून व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन व पुलिस बल द्वारा सतर्क दृषिट रखी जा रही है।
बिजनौर जिले में 2 कम्पनी पीएसी एवं 2 कम्पनी एसएसबी तैनात है। धारा 151107116 में 72 व्यकितयों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सिथति नियंत्रण में है। सिथति पर सतर्क दृषिट रखी जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सौहार्दपूर्ण वातावरण के चलते मुजफ्फरनगर में आज सुबह 10 से शाम 7 बजे तक दी गर्इ कफ्यर्ू में ढील

Posted on 14 September 2013 by admin

सहायता शिविराें मंें लगातार पहुंचायी जा रही है राहत सामग्री, आज भी खाध सामग्री से भरे ट्रकों को भेजा गया  आयुक्त, डी0आर्इ0जी0, डी0एम0 व एस0एस0पी0 ने किया सहायता शिविरों का दौरा तथा लोगों को बांटी खाध सामग्री सहायता शिविरों की सभी प्रकार से सुरक्षा की जाएगी : डी0आर्इ0जी0
सहायता शिविराें की सहायता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त : जिलाधिकारी
जनपद मुजफ्फरनगर मे हुर्इ ंिहंसा के बाद प्रशासन द्वारा कल दी गर्इ ढील के बाद सामान्य हुए हालात के फलस्वरूप आज भी प्रशासन ने सुबह 10 से सायं 7 बजे तक कफ्र्यू में ढील दी, जिससे लोगोें ने जमकर खरीदारी की व अपना रोजमर्रा का सामान खरीदा। आज प्रशासन के द्वारा दी गर्इ ढील के बाद मुजफ्फरनगर के लोग वही अपने पुराने व प्यार भरेे अंदाज मे नजर आये। आज जब लोग एक दूसरे से मिले तो सभी ने प्रशासन व शासन की सराहना की और कहा कि वक्त रहते सब कुछ संभाल लिया गया। गत दिनों हुर्इ हिंसा के चलते कुछ परिवार जो अपने रिश्तेदाराें के पास आ गये थे या प्रशासन द्वारा सहायता शिविरों में सुरक्षित पहुचा दिये गये थे। तहसील बुढ़ाना व तहसील सदर के उन सभी सहायता शिवराें का आज आयुक्त
श्री भुवनेश कुमार, डी0आर्इ0जी0, श्री मुथा अशोक जैन, जिलाधिकारी श्री कौशलराज शर्मा व एस0एस0पी श्री प्रवीन कुमार ने जाकर निरीक्षण किया और वहां पर उपसिथत लोगों से वार्ता भी की। आयुक्त ने सभी से कहा कि उन सभी लोगों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और रखा जायेगा। उन्हें किसी भी प्रकार की कोर्इ परेशानी नहीं होने दी जायेगी। उनके भोजन व अन्य किसी भी प्रकार के सामान, जो रोजमर्रा की जिन्दगी में प्रयोग में आता है, उन सभी वस्तुओं की पूर्ति में कोर्इ कमी नहीं होने दी जायेगी। ग्राम बसी, शिकारपुर, इस्लामाबाद व जौला मे स्थापित सहायता शिविरों के लोगों को खुद आयुक्त व जिलाधिकारी ने सहायता सामग्री का वितरण किया तथा प्राप्त हो रही खाध सामग्री का रजिस्टर भी चेक किया।
जिलाधिकारी श्री कौशलराज शर्मा ने सभी सहायता शिविरों में महिलाओं के लिए अलग से मोबार्इल शौचालय यथाशीघ्र स्थापित करने तथा सहायता शिविराें में भोजन सामग्री व सभी अन्य वस्तुआें की निर्बाध आपूर्ति करने के कडे़ निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी सहायता शिविरों के लिए नोडल अधिकारियों की डयूटी लगा दी है, जो अपने अपने सहायता शिविरों की जरूरतोें का ध्यान रखेगे और उनकी सभी प्रकार से सहायता करेंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को भी निर्देश दिये कि सभी सहायता शिविरों में अलग से मेडिकल टीम भेजी जाये और एम्बुलेस की व्यवस्था भी की जाये तथा चिकित्सकों की टीम की शिफ्टवार डयूटी लगाकर सहायता शिविराें के लोगों की देखभाल की जाए।
डी0आर्इ0जी0 श्री मुथा अशोक जैन ने भी सहायता शिविरांें में रह रहे लोगों की आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि उन सभी की सुरक्षा की जायेगी। किसी को भी डरने की जररूत नही हैं, सभी निशिचंत रहें।
सहायता शिविरों में राहत सामग्री सही समय से पहुंचाने के लिए लगे अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि कल की तरह आज भी सहायता शिविराें में सहायता सामग्री भेजी गर्इ। तहसील बुढ़ाना एवं तहसील सदर के लिए भी सहायता सामग्री ट्रकाें द्वारा भेजी गर्इ।
जिलाधिकारी श्री कौशलराज शर्मा ने सहायता शिविरों की देखभाल व सहायता के लिए प्रत्येक सहायता शिविर के लिए अलग से नोडल अधिकारी को नियुक्त किया है। जिस अधिकारी को जिस भी सहायता शिविर का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, वह उसकी व्यवस्था का पूरा ध्यान रखेगा और शिविर मे ठहरे लोगों का अलग से एक रजिस्टर भी बनाया जायेगा, जिसमें शिविर में रूके हुए लोगों की पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी श्री रविन्द्र गोडबोले ने आज शाहपुर ब्लाक में गणमान्य व्यकितयों, प्रधानों, पूर्व प्रधानाें के साथ शांति समिति की बैठक की, जिसमें उन्होंंने सभी से अपने अपने गांव व क्षेत्र मे शांति व आपसी सौहार्द को कायम रखने की अपील की और कहा कि सभी आपसी प्यार और मेल-जोल को कायम रखें।

Comments (0)

नरेन्æ मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए घोषित करने के बावत भारतीय जनता पार्टी सुलतानपुर के कार्यकर्ताओं में बडा उल्लास एवं हर्ष

Posted on 14 September 2013 by admin

सुलतानपुर ƒ… सितम्बर । नरेन्æ मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए घोषित करने के बावत भारतीय जनता पार्टी सुलतानपुर के कार्यकर्ताओं में बडा उल्लास एवं हर्ष का माहौल छाया हुआ है । सुपर मार्केट सिथत पार्टी कार्यालय पर जनपद के वरिष्ठ भाजपा कार्याकताओं ने जिला अध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी की अध्यक्षता मेंं बैठक सम्पन्न हुर्इ ।
बैठक मेंं कार्यकर्ताओं को पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम भुवन मिश्र ने कहा कि नरेन्æ मोदी अपनी कार्य क्षमता व कार्य शैली एवं प्रशासनिक निति के चलते कुशल प्रशासक के रुप मे भारतीय जनता पार्टी के साहसी कार्यकर्ता के रुप में आम जन मानस में छाये हुए है । बहुत ही कम समय मेंं अटल बिहारी वाजपेयी के बाद जन मानस मे नरेन्æ मोदी का नाम शहर नही बल्की ग्रामीणांलो मे भी नवयुवको में भी छा गये है । सूर्यभान सिंह ने कहा प्रधानमंत्री पद के लिए संसदीय कार्यसमिति के द्वारा नरेन्æ मोदी का नाम निशिचत किया जाना भारत के विकास के लिए शुभ संकेत है । ओम प्रकाश पाण्डेय पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पद पर नरेन्æ मोदी को आसीन करने के लिए नव युवको मे एक नया जोश पैदा हुआ है और आज आम आदमी मोदी के कार्यो का गुणगान कर रहा है ।
काशी क्षेत्र के प्रभारी रामचन्æ मिश्र ने कहा कि संसदीय कार्यसमिति द्वारा लोक सभा चुनाव का प्रभारी नियुä किये जाने बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में नर्इ उर्जा एवं उत्साह पैदा हो गया है । जो आज प्रधानमंत्री पद के रुप मे देखा जाना स्वाभाविक है । बैठक में विजय सिंह, विजय त्रिपाठी, हनुमान सिंह, भावना सिंह, विनय मिश्रा, जगजीत सिंह छन्गू, राजन चौधरी, अजर्ुन सिंह, ओम प्रकाश मिश्र, दिनेश चौरसिया, बृजभूषण, अशोक यादव आदि सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Comments (0)

बाबूसिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार पूरे उत्त्तर प्रदेश का भ्रमण जन अधिकार संदेश यात्रा के रुप में

Posted on 14 September 2013 by admin

सुलतानपुर ƒ… सितम्बर । बाबूसिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार पूरे उत्त्तर प्रदेश का भ्रमण जन अधिकार संदेश यात्रा के रुप में वासुदेव मौर्य प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व मे किया जा रहा है । जौनपुर से होते हुए यह रथ यात्रा लोहरामउâ मे दोपहर दो बजे बेंचूपाल के नेतृत्व मे आर्इ.पी.कुशवाहा का स्वागत किया गया । स्वागत में मुख्य रुप से डाå श्यामलाल मौर्य, छेदीलाल, राजेश कुमार, राम पियारे, अमित मौर्य, आशीर्ष मौर्य, सुरेश कुमार मौर्य आदि सैकडो लोग मौजूद रहे ।
यात्रा का उददेश्य बताते हुए जन अधिकार मंच के राकेश मौर्य ने कहा कि बाबूसिंह कुशवाहा के प्रदेश के अति दलितो एवं अति पिछडो में बढती लोक प्रियता को रोकने के लिए बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने षडयन्त्र के तहत कांग्रेस से सांठ गांठ कर उन्हे एन.आर.एच.एम. घोटाले मे फंसा कर सी.बी.आर्इ. के माध्यम से अवैधानिक तरीके से जेल भिजवाने का कार्य किया है । अब सम्पूर्ण उåप्रå मे जन अधिकार संदेश यात्रा के माध्यम से बहुजन समाज पार्टी की पिछडे वर्गो की नेताओं के प्रति गन्दी मानसिकता को उजागर कर लोक सभा चुनावो में मायावती को शून्य पर लाने के साथ साथ कांग्रेस पार्टी को भी सबक सिखाया जायेगा।
जन अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष माननीय बासुदेव मौर्य ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलो मे जिला इकार्इयों के द्वारा जन अधिकार संदेश यात्रा को अपार जन समर्थन प्राप्त हो रहा है । जगह जगह सभी धर्म जाति और वर्ग के लोगो द्वारा भव्य स्वागत एवं नुक्कड सभायें आयोजित किया जा रहा है । वर्तमान राजनैतिक परि–ष्य मे कांग्रेस पार्टी बहुजन समाज पार्टी जैसे अवसर वादी एवं शासन सत्त्ता का दुरुपयोग करने वाले राजनैतिक दलो के साथ मिलकर लोक तांत्रिक प्रणाली का गला घोटने का काम कर रहे है । ऐसे मे लोहिया के समाजवादी विचार की आधारशिला पर निर्मित समाजवादी पार्टी की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर जन अधिकार मंच आगामी लोकसभा चुनाव „僆 में समाजवादी पार्टी का समर्थन करेगा ।

Comments (0)

पूनम सिंह की दुर्घटना में दर्दनाक मौत

Posted on 14 September 2013 by admin

सुलतानपुर ƒ… सितम्बर । छात्र संगठन एस.एफ.आर्इ. ने के.एन.आर्इ.एम.टी. के सामने हुर्इ एम.वी.ए. की छात्रा पूनम सिंह की दुर्घटना में दर्दनाक मौत पर शोक व्यä किया और इतनी बडी घटना होने के बावजूद प्रशासन दो घंटो तक घटना स्थल को देखना तक उचित नही समझा जो अति शर्मनाक घटना है । छात्र संगठन प्रशासन की इस शून्यता और संवेदन हीनता की कडे शब्दो मे निन्दा करती है ।
छात्रो के द्वारा सूचना देने पर घटना स्थल पर छात्र संगठन का प्रतिनिधि मण्डल घटना स्थल पर तत्काल पहुंचा जहां प्रशासनिक तबके का कोर्इ भी अधिकारी मौजूद नही था । जिलाध्यक्ष विवेक विव्रâम सिंह ने कहा कि छात्रा पूनम सिंह की दुर्घटना मे हुर्इ मौत के.एन.आर्इ.एम.टी. की पहली घटना नही है । कालेज कैम्पस हाइवे पर सिथत है लेकिन कालेज के समाने स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था नही है द्वारिकागंज पुलिस चौकी पर घटना की जानकारी देने के बावजूद वहां से मदद के लिए कोर्इ नही आया लगभग दो घंटे बाद पुलिस प्र्रशासन पहुच कर आंदोलित छात्रो के उâपर ही धौस जताना शुरु कर दिया । मृत छात्रा की लाश को वहां से ले जाने के लिए एम्बुलेंंस की व्यवस्था देने मे प्रशासन पूरी तरह से फेल रहा ।

Comments (0)

इस्पाोत मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक

Posted on 14 September 2013 by admin

इस्पाोत मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आज दिनांक 13 सितम्बंरए 2013 को माननीय इस्पालत मंत्री श्री बेनी प्रसाद वर्मा जी की अध्य्क्षता में वाराणसीए उत्त1र प्रदेश में हुई। बैठक में समिति के सदस्योंं ने भाग लिया जिनमें संसद सदस्यस और हिंदी के विद्वान शामिल थे।

माननीय इस्पारत मंत्री ने अन्यश बातों के साथ.साथ सदस्योंम को मंत्रालय तथा उसके नियंत्रण के अधीन उपक्रमों में हिंदी के प्रयोग की स्थिति से अवगत कराया। इस्पायत मंत्री ने मंत्रालय में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए दिए गए सुझावों का स्वा गत किया।

सदस्योंि को सूचित किया गया कि इस्पाीत मंत्रालय ऐसा पहला मंत्रालय है जिसे प्ैव् 9001रू2008 सर्टिफिकेट से प्रमाणित किया गया है। सदस्योंा को इस बात से भी अवगत कराया गया कि अप्रैल.अगस्तम 2013 के दौरान देश में कच्चे  इस्पागत का उत्पाअदन लगभग 33 मिलियन टन था जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2ण्5: अधिक था।

सदस्योंअ ने बैठक में मंत्रालय में हिंदी के प्रयोग की स्थिति की विस्तृएत समीक्षा की और हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की। माननीय मंत्री महोदय ने सदस्यों: को इस बात से आश्व स्तप किया कि उनके द्वारा दिए गए रचनात्मदक सुझावों पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी निर्णय लिया गया कि मंत्रालय में भविष्यए में हिंदी में और अधिक कार्य करने के गहन प्रयास किए जाएंगे।

Comments (0)

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमुलायम सिंह यादव का अध्यक्षीय भाषण के मुख्य बिन्दु

Posted on 12 September 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमुलायम सिंह यादव का अध्यक्षीय भाषण के मुख्य बिन्दुः

(1) सबसे खतरनाक दौर से गुजर रहा है देशः- edited-11-09-b

आगरा के इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक शहर में जो ताजमहल के लिए पूरी दुनियां में मशहूर है, में कार्यकारिणी के सभी प्रतिनिधियों और देश भर से आये कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। मित्रों आज की यह घड़ी सबसे गंभीर और दिशाहीन दौर से जुजर रही है। देश के पिछले 10 वर्षों में जिस तरह से हालात बिगड़े हैं उसकी कोई मिशाल दुनियाॅं में नहीं मिलती। आज देश की सियासत, देश की सुरक्षा, देश की अर्थ व्यवस्था और धर्मनिरपेक्षता संकट है ऐसा पहले कभी नहीं था। कार्यकारिणी की इस बैठक में हमें इन सभी सवालों पर गंभीरता से चिन्तन करना है क्योंकि देश की जनता केवल शिकायत नहीं सुनना चाहती, उसे विकल्प की तलाश है। मैं इसे बार-बार दोहराता रहा हॅूूूं कि देश को बचाने और मजबूत राजनीतिक विकल्प देने का काम बड़े सियासी दलों ने जो वोटों की राजनीति करते हैं, के द्वारा सम्भव नहीं है। इस चुनौती को क्षेत्रीय दलों को ही स्वीकार करना पड़ेगा।

edited-11-09-a

(2) सवा सौ करोड़ नागरिक रोज अपमानित हो रहे हैंः-

पिछले 20 वर्षों से भी अधिक समय से समाजवादी पार्टी सवाल उठाती रही है कि देश की सीमाएॅं और देश की सुरक्षा सबसे अधिक खतरे में है। किसी भी स्वाभिमानी राष्ट्र की पहली जिम्मेदारी यह होती है कि अपने देश के नागरिकों के मन में सुरक्षा और सम्मान कायम रखना। दुर्भाग्य से एन0डी0ए0 और यू0पी0ए0 दोनों सरकारों के कार्यकाल में नागरिक अपमानित हुआ है और असुरक्षित हुआ है। सीमाओं पर हमले हुए हैं, घुसपैठ हुई है, सैनिकों की हत्याएॅं हुई हैं और सरकारों ने उसे देश से छिपाया है। देश के सैनिक और देश के नागरिक का इससे बड़ा अपमान और कुछ नहीं हो सकता। इस हालात को बदलने की कोई गंभीर कोशिश सरकार की ओर से नहीं हो रही है। दर्जनों बार यह सवाल आया है। प्रधानमंत्री पहले आश्वासन देते हैं और बाद में यह कहते हैं कि हम अपने पड़ोसी नहीं बदल सकते। यह सच है कि हम अपने पड़ोसी नहीं बदल सकते लेकिन हम अपने देश की सीमाओं की सुरक्षा पड़ोसियों के हाथ बन्धक भी नहीं रख सकते। पड़ोसियों के साथ समानता, सुरक्षा और आत्म सम्मान की शर्त होना जरूरी है। सीमा पर बिना लड़े अपनी सहादत देने वाले सैनिकों के आॅकड़ों को भी तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

edited-11-09-e

(3) मंहगाई, भ्रष्टाचार और किसानों की मौतः-

आज देश की आर्थिक दुर्दशा की तस्वीर के भुक्तभोगी आपसे अधिक कोई नहीं हैं और उसका सबसे अधिक शिकार गांव का छोटा किसान, बेरोजगार मजदूर और शहरों में झोपडि़यों में रहने वाले लोग हैं। पिछले 10 सालों में हमने पूरी अर्थव्यवस्था को विदेशी पॅूूंजी के ऊपर केन्द्रित कर दिया है और भारतीय रूपया में खरीदने की शक्ति अमेरिकी डालर के रहमोकरम पर है। यू0पी0ए0 सरकार जब सत्ता में आयी थी तो उसने यह भरोसा दिलाया था कि 100 दिन के अन्दर मंहगाई कम होगी। लेकिन आज हालात यह है कि यदि गरीब, किसान, मजदूर, बेरोजगार को छोड़ दें तो मध्यम वर्ग भी खुद भारी संकट में है। पिछले पांच वर्षों में आवश्यक वस्तुओं के दाम 100 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ चुके हैं।   सबसे ज्यादा लोगों का भरोसा इस सरकार ने तोड़ा है। पिछले 05 सालों में सरकारी विभागों में घोटाले और लूट को जोड़ दिया जाय तो 05 लाख करोड़ से अधिक होता है। इसलिए यह साबित हो चुका है कि यू0पी0ए0 या एन0डी0ए0 सरकारें देश के गरीबों, किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों व महिलाओं को सुरक्षा और रोजगार देने में पूरी तरह फेल हो चुकी हैं। इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। अगले वर्ष मई में देश में एक नई सरकार होगी और इस सरकार के गठन, समर्थन और मजबूती देने की बड़ी जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी की है और इस चुनौती पर हमें खरा उतरना है।

edited-11-09-d

(4) धर्मनिरपेक्षता और देश की एकता की चुनौती सबसे बड़ीः-

आज इस अवसर पर यहाॅं मौजूद और देश भर के कोने-कोने में बैठे बुद्धिजीवी, नौजवानों, लड़कियों, किसानों, शिक्षकों, मजदूरों का आह्वान करता हॅूूूं कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए और देश के अन्दर शान्ति व्यवस्था और समुद्धि सम्पन्नता के लिए सामने आयें। आज जैसा गम्भीर और खतरनाक दौर पहले कभी नहीं था। यह परिवर्तन का वर्ष है। अभी हमने देखा कि मौके का फायदा उठाकर मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों में साम्प्रदायिकता की  आग किस तरह भड़काई जा रही है। अगर हम सतर्क नहीं रहे तो यह घटनाएॅं बार-बार दोहराई जायेंगी क्योंकि कुछ लोग जिन पर उत्तर प्रदेश की जनता ने भरोसा नहीं किया है इस आंच में अपनी रोटी सैकना चाहती हैं। हम इसे किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। चाहे इसके लिए हमें कितना भी बड़ा बलिदान क्यों न करना पड़े। समाजवादी पार्टी डा0 लोहिया, जयप्रकाश नारायण और चै0 चरण सिंह की राजनीतिक विरासत की पार्टी है। उनके सिद्धान्तों और नीतियों का पालन हम हर कीमत पर करेंगे इसलिए मेरा आप सबसे, पूरे देश की जनता से निवेदन है कि सीमा के बाहरी शत्रुओं और देश के अन्दर के शत्रुओं से हर हालत में देश को बचाना है। यही मेरी सबसे बड़ी चुनौती है तथा इसमें समाजवादी पार्टी और हर नौजवान को खरा उतरना है।

edited-11-09-c

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

आज का युवा बेरोजगारी तथा लाचारी के बोझ तले दबता जा रहा है ।

Posted on 12 September 2013 by admin

आज का युवा बेरोजगारी तथा लाचारी के बोझ तले दबता चला जा रहा है । उनकी कहीं कोई सुनवाई नही हो रही है । यहां तक कि केन्द्र व प्रदेश की सरकारो द्वारा लालीपाप देकर उनका शोषण किया जा रहा है । ऐसे मे देश का नौजवान भारतीय जनता पार्टी की तरफ देख रहा है । ये बाते भाजयुमो सदस्यता अभियान का शुभारम्भ के.एन.आई. महाविद्यालय के सामने करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह मोहित ने कहा ।

उन्होने यह भी कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीबो, नौजवानो, मजदूरो व व्यापारियों के हित के लिये सडक से संसद तक लगातार आवाज उठाती रही है । यही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो कि भारतीय संस्कृति तथा राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिसे कृत संकल्प है ।

आज के इस सदस्यता अभियान मे एके सौ तिरसी नव युवको ने भाजयुमो की सदस्यता लेते हुए भाजपा की पंचनिष्ठाओं के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की तथा पार्टी को निरन्तर सहयोग करने का बचन दिया । इस अवसर पर प्रवीण मिश्र, आशीष सिंह रानू, अनुराग उपाध्याय, वीरेन्द्र मौर्या, विकास पाण्डेय, शिवम पाण्डेय, सनी उपाध्याय आदि युवा कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in