आज का युवा बेरोजगारी तथा लाचारी के बोझ तले दबता जा रहा है ।

Posted on 12 September 2013 by admin

आज का युवा बेरोजगारी तथा लाचारी के बोझ तले दबता चला जा रहा है । उनकी कहीं कोई सुनवाई नही हो रही है । यहां तक कि केन्द्र व प्रदेश की सरकारो द्वारा लालीपाप देकर उनका शोषण किया जा रहा है । ऐसे मे देश का नौजवान भारतीय जनता पार्टी की तरफ देख रहा है । ये बाते भाजयुमो सदस्यता अभियान का शुभारम्भ के.एन.आई. महाविद्यालय के सामने करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह मोहित ने कहा ।

उन्होने यह भी कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीबो, नौजवानो, मजदूरो व व्यापारियों के हित के लिये सडक से संसद तक लगातार आवाज उठाती रही है । यही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो कि भारतीय संस्कृति तथा राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिसे कृत संकल्प है ।

आज के इस सदस्यता अभियान मे एके सौ तिरसी नव युवको ने भाजयुमो की सदस्यता लेते हुए भाजपा की पंचनिष्ठाओं के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की तथा पार्टी को निरन्तर सहयोग करने का बचन दिया । इस अवसर पर प्रवीण मिश्र, आशीष सिंह रानू, अनुराग उपाध्याय, वीरेन्द्र मौर्या, विकास पाण्डेय, शिवम पाण्डेय, सनी उपाध्याय आदि युवा कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in