Archive | राज्य

70 कि0ग्रा0 चन्दन की लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफतार

Posted on 30 January 2014 by admin

दिनांक 29-01-2014 को समय 1230 बजे थाना जीआरपी कानपुर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन कानपुर से दो चन्दन तस्करों को गिरफतार किया गया । जिनके पास से चार बैगों में 70 कि0ग्रा0 चन्दन की लकड़ी बरामद की गयी । पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि भोपाल, म0प्र0 से उक्त लकड़ी को पुष्पक एक्सप्रेस टे्रन से लाकर कानपुर रेलवे स्टेशन पर उतार कर कन्नौज जाने के लिये दूसरी ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे।
इस संबंध में थाना जीआरपी कानपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफतार अभियुक्त
1-मो0 नजीम निवासी कस्बा व थाना कोतवाली जनपद कन्नौज ।
2-मो0 इब्राहिम निवासी कस्बा व थाना कोतवाली जनपद कन्नौज ।
बरामदगी
1-चार बैगो में 70 कि0ग्रा0 चन्दन की लकड़ी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

8 लाख रूपये कीमती हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफतार

Posted on 30 January 2014 by admin

दिनांक 29-01-2014 को समय 0830 बजे थाना विजयनगर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान हिण्डन नदी पुल के पास से दो शराब तस्करों को गिरफतार किया गया । गिरफतार अभियुक्तों के कब्जे से एक टाटा 407 गाड़ी पर लदी 77 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुर्इ । बरामद शराब की कीमत लगभग 8 लाख रूपये है । पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि हरियाणा से सस्ते दामों में क्रय कर गाजियाबाद व आसपास के जनपदों में मंहगे दामों में विक्रय करने हेतु ला रहे थे।
इस संबंध में थाना विजयनगर पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया ।
गिरफतार अभियुक्त
1-उस्मान निवासी कस्बा व थाना पिलखुआ जनपद गाजियाबाद ।
2-नीलू निवासी फरीदनगर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद ।
बरामदगी
1-एक टाटा 407 गाड़ी
2-77 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को साइकिल मिलेगी

Posted on 29 January 2014 by admin

भवन एवं अन्य सनिनर्माण कर्मकार अधिनियम, 1996 के अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिक जिनके द्वारा साइकिल सहायता योजना के अन्तर्गत आवेदन किया गया है तथा जिनके आवेदन स्वीकृत है को साइकिल प्राप्त करार्इ जानी है। साइकिल का चयन लाभार्थी श्रमिक द्वारा स्वंय किया जायेगा तथा इस हेतु रूपया 2500 की धनराशि का भुगतान उ0प्र0 भवन एवं अन्य सनिनर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा किया जायेगा तथा साइकिल की धनराशि इससे अधिक होने पर अवशेष धनराशि सम्बनिधत श्रमिक द्वारा भुगतान की जायेगी।
सहायक श्रम आयुक्त ने इस सम्बन्ध दिनांक 30 जनवरी को कार्यालय उप श्रम आयुक्त,आगरा में इच्छुक साइकिल विक्रेताओं को आमंत्रित किया गया है, जो वाणिज्य कर के अन्तर्गत पंजीकृत होने के साथ-साथ टिन नम्बर धारक भी हो। इस तिथि को साइकिल विक्रेता साइकिल के समस्त माडलों के साथ कार्यालय उप श्रम आयुक्त, आगरा में स्टाल लगायेगें तथा इन्ही स्टाल के माध्यम से लाभार्थी श्रमिक द्वारा अपनी पसंद की साइकिल का चयन किया जायेगा।
उन्होंने इच्छुक साइकिल विक्रेता को उपरोक्तानुसार स्टाल लगाने हेतु कार्यालय उप श्रम आयुक्त में दिनांक 30 जनवरी 14 को पूर्वान्ह 11 बजे आमंत्रित किया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

छात्र-छात्राओं की सूची 30 जनवरी तक अवश्य उपलब्ध करायें

Posted on 29 January 2014 by admin

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद आगरा में संचालित मान्यता प्राप्त समस्त विश्वविधालयलराजकीयसहायता प्राप्त अशासकीयस्ववित्त पोषित महाविधालय इंजीनियरिंगचिकित्सापालीटेकिनकआर्इ0टी0आर्इ0 शि़क्षण संस्थाओं के कुल सचिवप्राचार्यप्रबन्धकसचिवनिदेशक प्रचानाचार्य को उत्तर प्रदेश शासन, समाज कल्याण विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में सूचित किया गया था कि समस्त उच्च शिक्षण संस्थान अपने संस्थान में अध्ययनरत पात्र छात्रछात्राओं के आवेदन पत्र दिनांक 27 जनवरी तक अनिवार्य रूप से इस कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिशिचत करें । यदि इसके उपरान्त भी कोर्इ पात्र छात्रछात्रा छात्रवृतितशुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह जाता है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी संस्थान की होगी
उन्होंने बताया कि इसके बाबजूद कतिपय संस्थाओं ने अधतन अपने महाविधालयों के छात्रछात्राओं के आवेदन पत्र इस कार्यालय में जमा नहीं कराये है के सन्दर्भ में अनितम अवसर हेतु पुन: निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 30 जनवरी तक अनिवार्य रूप से अवशेष आवेदन पत्र इस कार्यालय में जमा करा दें। इसके अतिरिक्त कोर्इ समय नहीं दिया जायेगा जिसका पूर्ण उत्तर दायित्व सम्बनिधत संस्थान का होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निजी वाहनों के परमिट हेतु आवेदन 5 फरवरी तक दें

Posted on 29 January 2014 by admin

सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव ओ0पी0सिंह ने अवगत कराया है कि सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण, आगरा की बैठक दिनांक 14 फरवरी 2014 को अपरान्ह 3:30 बजे आयुक्त कार्यालय के लघु सभागार में आहूत की गर्इ है। इस बैठक में परमिटों पर वाहनों के प्रतिस्थापननवीनीकरण विषयक नीति निर्धारण एवं सम्भाग के निजी बस मार्गो पर स्थार्इ परमिटों की स्वीकृति हेतु प्राप्त प्रार्थना पत्रों, आटो रिक्शा परमिटों के नवीनीकरणहस्तानान्तरण , धारा 86 एवं अन्य प्रकरणों पर विचार किया जायेगा।
उन्होंने सम्बनिधत से अपेक्षा की है कि वह प्राधिकरण के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करने हेतु स्वंय अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपसिथत हों। निजी बस मार्गो पर परमिटों की स्वीकृति हेतु प्रार्थना पत्र तथा अन्य कोर्इ प्रत्यावेदन दिनांक 5 फरवरी तक ही स्वीकार किये जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोकसभा प्रत्याशी से भेंटकर सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने की मांग

Posted on 28 January 2014 by admin

आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने समाजवादी पार्टी सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी शकील अहमद से भेंटकर शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित कराये जाने के लिये प्रदेश सरकार से शासनादेश जारी करने के लिये प्रयास करने की मांग की।
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दिनेश चन्द्रा और महामंत्री प्रदीप यादव की अगुवार्इ में शिक्षामित्रों ने उम्मीदवार शकील अहमद के पैतृक आवास के समीप सिथत व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर पहुंचकर अपनी व्यथा सुनार्इ और श्री अहमद को दोबारा प्रत्याशी बनाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए बी0टी0सी0 प्रशिणरत शिक्षामित्रों को रूपया तिहत्तर सौ प्रतिमाह भुगतान कराये जाने और अध्यापक पद पर समायोजन के शासनादेश पारित कराने में मदद की गुहार लगायी। सपा लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद से मांगों के समर्थन में शिक्षामित्रों रर्इस खान, अनीस, कृष्ण कुमार, पवन, अरूण वर्मा, प्रमोद यादव, विजय शंकर, शिवरूप, अनुराधा, शालिनी, मोतीलाल, सहज राम, पुष्पावती, अंजू सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उपज का समर्थन मूल्य पाकर खुशहाल हुए अन्नदाता

Posted on 28 January 2014 by admin

जनपद में चल रही धान खरीद से किसानों को उचित समर्थन मूल्य प्राप्त होने से धान किसानों के चेहरे पर खुशहाली देखने को मिल रही है। खरीद में शामिल एजेंसियों के प्रयास से धान किसानों को शासन की मंशानुरूप तय किये गये समर्थन मूल्य के अनुरूप भुगतान प्राप्त हो रहा है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो जनपद में धान खरीद के लिये नामित एजेंसियों द्वारा तीस क्रय केन्द्रों की स्थापना की गयी है। जिसमें नोडल एजेन्सी विपणन शाखा के छ: केन्द्र, पीसीएफ के 17, यू0पी0एस0एस0 के दो, यू0पी0 स्टेट एग्रों के दो, कर्मचारी कल्याण निगम के दो तथा भारतीय खाध निगम के एक क्रय केन्द्र संचालित है। खाध एवं रसद विभाग की विपणन शाखा को सम्पूर्ण धान खरीद का सुपरवीजन भी सौंपा गया है। जिसकी देखरेख में खरीद एजेंसियों द्वारा खरीद कराये जाने के शासकीय आदेश है। खाध एवं रसद विभाग की विपणन शाखा द्वारा अब जनपद में धान खरीद के जो आंकड़े जारी हुये है। उसमें किसानों को शासन की मंशानुरूप 24 घंटों में आरटीजीएस द्वारा किसानों को उनकी बिक्री उपज का भुगतान कराया जा रहा है। धान खरीद के प्रभारी जिला खाध विपणन अधिकारी रविशंकर मिश्र ने बताया कि धान खरीद में लगी सभी नामित एजेंसियों के क्रय केन्द्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये गये है। किसानों द्वारा खरीदे गये धान की 24 घंटो के अन्दर भुगतान सुनिशिचत कर प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट कार्यालय को प्रेषित की जाय। यदि किसी किसान से भुगतान सम्बनिधत शिकायतें प्राप्त हुर्इ तो उनके विरूद्ध कार्यवाही तुरन्त की जायेगी।
इनसेट-
उत्तर प्रदेश शासन की ओर धान खरीद वर्ष 2013-14 में नोडल एजेन्सी जिला खाध एवं विपणन विभाग की अब तक खरीद में लगी समस्त एजेनिसयों द्वारा जनपद में 12,675 एमटी धान खरीद की जा चुकी है, तथा जनपद के लगभग तेरह चौदह सौ किसानों को आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान प्रदान किया जा चुका है। विभागीय आंकड़े बताते है कि किसानों के अलावा खरीद में इस बार शासन की ओर से आढ़तियां खरीद का प्रावधान भी समर्थन मूल्य तेरह सौ दस रूपये के हिसाब से किसानों को भुगतान दिये जाने का प्रावधान किया गया है। आढ़तिया खरीद से उन किसानों को समर्थन मूल्य के बराबर ही भुगतान का लाभ प्राप्त हो जाता है, जो आढ़तियों के यहां अपने धान की बिक्री तुरन्त कर नगर भुगतान प्राप्त करना चाहता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं0 चन्द्रबली पाठक की स्मृति में हुये विभिन्न कार्यक्रम

Posted on 28 January 2014 by admin

सोसाइटी फार यूथ वेलफेयर एण्ड रिसर्च ग्रुप के तत्वाधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. चन्द्रबली पाठक की स्मृति मेें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व किया गया। जिसमें जेण्डर भेदभाव विषयक गोष्ठी, 1500 मीटर ब्लाक स्तरीय दौड़, 14 वर्षीय कबडडी प्रतियोगिता प्राथमिक पाठशाला गोपालपुर परिसर में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरूआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. चन्द्रबली पाठक की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये किया गया। दौड़ का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक ने पिछले साल के विजेता रंजीत यादव के हाथ में मसाल थमाकर फीता काटकर किया। 15 सौ मीटर लम्बी दौड़ में गया प्रसाद यादव करपुर लम्भुआ द्वितीय स्थान पर रंजीत यादव मधुवन एवं तृतीय स्थान पर रंजीत यादव माधोपुर छतौना रहे। वहीं कबडडी प्रतियोगिता में राजाराम राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान जयसिंहपुर ने प्रथम एवं महात्मा गाधी मेमोरियल पबिलक स्कूल गोपालपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा निकलकर सामने आयेगी और वे उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिये अपने आपको तैयार कर सकेंगे। उन्होंने जेण्डर मुददे पर बोलते हुये कहा कि हमारे समाज को अपनी संकुचित मानसिकता से ऊपर उठना होगा। संस्था के प्रयास को सराहनीय बताया, साथ ही पूर्व में दिये गये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. चन्द्रबली पाठक द्वारा जो कि अठैसी  चौराहे पर बनना है जल्द ही कार्य शुरू होने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पहुंचे कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चन्द्रशेखर शुक्ल उर्फ बेबी भइया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं से ही हमारे समाज व राष्ट्र का निर्माण होता है। युवाओं में अच्छे संस्कार और इस प्रकार के आयोजन से युवाओं में ये गुण आते है। श्री शुक्ल ने संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खर्च हुये धनराशि की आधी राशि स्वयं वहन करने की बात कहते हुए प्रतिभाग किये हुये खिलाडि़यों को पुरस्कार वितरण किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

Posted on 28 January 2014 by admin

रामबरन महाविधालय में सात दिवदीय विशेष शिविर में दूसरे दिन गणतंत्र दिवस समारोह का रंगारंग आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अमित कुमार सिंह (उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर) उपसिथत रहे तथा अध्यक्षता महाविधालय के प्रबन्धक अजय कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के द्वारा महाविधालय परिसर में राष्ट्र गौरव तिरंगा फहराया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि के द्वारा मा सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की विधिवत शुभारम्भ किया गया तथा स्वयं सेवक छात्राओं प्रियंका वर्मा, सांक्षी सिंह, प्रीती सिंह, सहज सिंह आदि ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। छात्र महेन्द्र व उनके साथियों ने राष्ट्रीय झांकी प्रस्तुत कर सभी उपसिथत जनमानस का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में बोलते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस में युवाओं की उपसिथति को देखकर एक सशक्त हिन्दुस्तान की अलक दिखायी देती है। अन्त में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबन्धक अजय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक छात्रछात्राओं व आने वाले कल के लिए देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम के कार्यक्रमाधिकारी अजय त्रिपाठी व प्रेमशंकर सिंह ने भी सम्बोधित किया। अन्त मेें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा शशांक मौर्य, जयप्रकाश शुक्ला, साक्षी सिंह आदि को प्रशसित पत्र प्रदान किया गया।  इस अवसर पर प्रशासक संजय सिंह, अमर प्रताप सिंह, खुनखुन प्रसाद, अशोक पाण्डेय आदि उपसिथत रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गणतंत्र दिवस की रात बुझा इकलौता चिराग घर में रहा मातम का माहौल

Posted on 28 January 2014 by admin

पूरा भारत वर्ष 65वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, चारों तरफ खुशियों की लहर व देशभकित गीतों से लोग झुम उठे और चारों तरफ एक नया आयाम रचने की प्रयाश किया जा रहा है।
वहीं एक घर का चिरांग उसी रात बुझ गया उसर पर क्या बीत रही होगी जिस घर का इकलौता चिराग जलते-जलते बुझ गया। यह घटना थाना बल्दीराय क्ष्ज्ञेत्र के ग्राम पंचायत डीह के नरिसंहपुर ग्रामसभा का है। बीती रात को मुकेश कुमार यादव पुत्र रामसजीवन उम्र 26 वर्ष की दुकान गिरजा मोड़ रैंचा ग्राम पंचायत में है। दुकान में ही मुकेश की निर्मम हत्या कर दी गयी। दोनों पैर बधे हुए थे और पैर से जूता तक नही निकला था। परिजनों की मानें तो मुकेश की किसी भी व्यकित से दुश्मनी या रंजिश नही थी। वह सर्राफा की दुकान भी चलाते थे, और सभी से कुशलतम व्यवहार करते थे। आखिर हत्या किस कारण हुयी इसका खुलासा अभी तक नही हो सका है। मौकेे पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in