Categorized | कानपुर

70 कि0ग्रा0 चन्दन की लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफतार

Posted on 30 January 2014 by admin

दिनांक 29-01-2014 को समय 1230 बजे थाना जीआरपी कानपुर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन कानपुर से दो चन्दन तस्करों को गिरफतार किया गया । जिनके पास से चार बैगों में 70 कि0ग्रा0 चन्दन की लकड़ी बरामद की गयी । पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि भोपाल, म0प्र0 से उक्त लकड़ी को पुष्पक एक्सप्रेस टे्रन से लाकर कानपुर रेलवे स्टेशन पर उतार कर कन्नौज जाने के लिये दूसरी ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे।
इस संबंध में थाना जीआरपी कानपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफतार अभियुक्त
1-मो0 नजीम निवासी कस्बा व थाना कोतवाली जनपद कन्नौज ।
2-मो0 इब्राहिम निवासी कस्बा व थाना कोतवाली जनपद कन्नौज ।
बरामदगी
1-चार बैगो में 70 कि0ग्रा0 चन्दन की लकड़ी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in