Categorized | सीतापुर

गणतंत्र दिवस की रात बुझा इकलौता चिराग घर में रहा मातम का माहौल

Posted on 28 January 2014 by admin

पूरा भारत वर्ष 65वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, चारों तरफ खुशियों की लहर व देशभकित गीतों से लोग झुम उठे और चारों तरफ एक नया आयाम रचने की प्रयाश किया जा रहा है।
वहीं एक घर का चिरांग उसी रात बुझ गया उसर पर क्या बीत रही होगी जिस घर का इकलौता चिराग जलते-जलते बुझ गया। यह घटना थाना बल्दीराय क्ष्ज्ञेत्र के ग्राम पंचायत डीह के नरिसंहपुर ग्रामसभा का है। बीती रात को मुकेश कुमार यादव पुत्र रामसजीवन उम्र 26 वर्ष की दुकान गिरजा मोड़ रैंचा ग्राम पंचायत में है। दुकान में ही मुकेश की निर्मम हत्या कर दी गयी। दोनों पैर बधे हुए थे और पैर से जूता तक नही निकला था। परिजनों की मानें तो मुकेश की किसी भी व्यकित से दुश्मनी या रंजिश नही थी। वह सर्राफा की दुकान भी चलाते थे, और सभी से कुशलतम व्यवहार करते थे। आखिर हत्या किस कारण हुयी इसका खुलासा अभी तक नही हो सका है। मौकेे पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in