Archive | राज्य

वरूण गाॅधी के चुनाव में उतरने से सुलतानपुर पुनः सुर्खियों में

Posted on 31 March 2014 by admin

लोकसभा चुनाव इस समय काफी दिलचस्प होता जा रहा है। सुलतानपुर लोकसभा 38 का चुनाव अहमियत जनपद में वरूण गाॅधी का चुनाव लड़ना भी है। वहुत वर्षों से उपेक्षित रहा जनपद सुलतानपुर लोकसभा सीट  वरूण गाॅधी के चुनावी मैदान में आने से भारत में वर्ष में पुनः काफी चर्चित हो गया है। पूर्व में जनपद  में दो संसदीय लोक सभा सीट होती थी परन्तु इस वर्ष के लोकसभा चुनाव में जिले का बॅटवारा हो जाने से एक मात्र संसदीय क्षेत्र का रह गया है। 2009 के लोक सभा चुनाव में मायावती सरकार द्वारा छत्रपति ष्षाहू जी महराज के नाम से सुलतानपुर की तीन तहसील मुसाफिरखाना, गौरीगंज तथा अमेठी और रायबरेली जनपद की दो तहसील जायस व सलवन को मिला कर छत्रपति
षाहू जी महराज जनपद का गठन हुआ । परन्तु अखिलेष की सपा सरकार ने नामकरण बदलते हुए अमेठी कर दिया। जनपद सुलतानपुर गाॅधी परिवार का कोई सदस्य 1977 में अपना चुनावी क्षेत्र बनाया। वरूण गाॅधी के पिता स्व0 संजय गाॅधी सर्व प्रथम 1977 का चुनाव अमेठी संसदीय क्षेत्र से लड़ा और नामाकंन करने सुलतानपुर जनपद मुख्यालय आये। परन्तु वह चुनाव भाजपा प्रत्याषी स्व0 रवीन्द्र प्रताप सिंह से हार गये थे। परन्तु दुबारा उपचुनाव में संजय गाॅधी चुनाव लड़े और विजयी हुए। तब से लेकर आज तक जनपद गाॅधी परिवार से जुडा़ रहा। परन्तु 2014 के लोकसभा चुनाव में सुलतानपुर को गाॅधी परिवार का दूसरा नया चेहरा वरूण गाॅधी के रूप में मिल गया। संजय गाॅधी की विमान दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो जाने के पष्चात भारत की पूर्प प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गाॅधी ने राजनीत से कोसों दूर राजीव गाॅधी को संजय गाॅधी की भरपाई करने के लिए अमेठी सौंप दिया। और वे चुनाव जीते तथा श्रीमती गाॅधी की हत्या के बाद  राजीव गाॅधी देष के प्रधानमं.ी भी बने और भारत को तकनीकी तथा कम्यूटर की दुनिया में आगे बढ़ाया।   स्व0 संजय गाॅधी की पत्नी मेनका गाॅधी से अनबन होने के कारण वे संजय विचार मंच कें नाम से पार्टी गठित की तथा अमेठी को ही कर्मभूमि माना तथा चुनाव लड़ा। परन्तु वह चुनाव हार गई थी। उस समय वरूण गाॅधी वहुत छोटे थे। कहने का आषय यह है कि लगभग 40 वर्षों से सुलतानपुर में अमेठी का भी जिले का दूसरा संसदीय क्षेत्र हाने के कारण गाॅधी परिवार को नामांकन करने के लिए जनपद सुलतानपुर आना तथा भारत की राजनीति में  सुर्खियों में  बना रहता था। 2009 के बाद सुलतानपुर से अमेठी का अलग हो जाना सुलतानपुर का एक हाथ कट जाने के समान हो गया और लगने लगा कि सुलतानपुर जनपद अब गाॅधी परिवार से दूर चला गया। परन्तु 2014 में  वरूण गाॅधी का भाजपा से सुलतानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना जनपद वासियों में पूनः अपने को अनसे जुड़ता देखने लगा है। वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी से वर्तमान सांसद की पत्नी अमिता सिंह, सपा से षकील अहमद तथा बसपा से पवन पाण्डेय चुनाव लड़ रहे है। स्व0 संजय गाॅधी के समय से जुड़े नेता जो खाटी के कांगे्रसी  नेता भी स्व0 संजय गाॅधी के पुत्र और दनकी विरासत को सम्हालने आये वरूण गाॅधी को अपना समझ कर उनके साथ बैक डोर से लग गये है। कुछ पुराने और वरिष्ठ कांगे्रसियों से राय सुमारी की गई तो उनका कहना है कि अभी तो हम लोग खुल कर सामने नहीं आ रहे हैं परन्तु जैसे और जब भी हमारी आवष्यकता वरूण गाॅधी को पड़ेगी जो उनकी जानकारी में भी है हम सभी उनके साथ खुलकर  सभी के सामने आ जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सार्वजनिक स्थलों पर पेय जल की व्यवस्था न होने से परेषानी

Posted on 31 March 2014 by admin

नगर के सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेषन, रेलवे स्टेषन पर षुद्ध षीतल पेय जल की व्यवस्था न होने से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। दीवानी, कलेक्ट्रेट, व तहसील परिसर में भी षुद्ध पेय जल की किल्लत से अपने मुकदमों की पैरवी करने जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले लोग भीषण गर्मी में बेहाल हो रहे है। नगर पालिका प्रषासन की अनदेखी के चलते जनपदवासी पेय जल की समस्या से जूझ रहे रहे हैं। बस स्टेषन व रेलवे स्टेषन पर षीतल जल की व्यवस्था न होने से बसों व रेल गाडि़यों की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को इस भीषण गर्मी में षुद्ध व षीतल जल की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। परिवहन विभाग व रेल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते महिलाएं व छोटे-छोटे बच्चो पानी के लिए तरस रहे हैं। वार्ड सभासद तथा अध्यक्ष चुने जाने के बाद भी अभी तक इस समस्या से निजात नहीं मिली है । आये दिन नलों से गन्दे पानी की सप्लाई की जा रही हैै। जनपद वासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सार्वजनिक स्थलों  व घरों में षुद्ध व षीतल जल की व्यवस्था करवाने की मांग की  है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता पहचान पत्र खूब बना परन्तु लख्य पूरा नहीं

Posted on 31 March 2014 by admin

चुनाव आयेाग के षख्त निर्देष के चलते आखिरी दिन 30 मार्च को लोग अपना मतदाता पहचान बनवाने पहुॅचे। मतदाता पहचान पत्र उनके बूथेंा पर बनाया गया। कुछ लोग जानकारी के अभाव में इधर-उधर भटकते भी दिखाई दिएण्। प्रचार -प्रसार की कमी के चलते लोग अपने मुहल्ले में बीएलओं का इन्तजार करते रहे। बाद में जब उन्हें पता चला कि मतदाता पहचान पत्र पेालिंग बूथों पर बनाया जा रहा है तो लोग वहीॅ गये। ष्षत प्रतिषत मतदाता पहचान पत्र बनने का लक्ष्य पूरा नही हो सका। प्रचार-प्रसार के अभाव में लोगों को अतिंम मौके की जानकारी नहीं हो पाई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता सुविधा केन्द्रों पर जानकारी करें-नगर आयुक्त

Posted on 31 March 2014 by admin

नगर आयुक्त इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता सुविधा केन्द्रों की स्थापना की गई है। इन केन्द्रों पर कोई भी मतदाता मतदान के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकता है। नगर आयुक्त ने नगर के प्रत्येक वार्ड में अधिकारी/कर्मचारी नियुक्त करते हुए निर्देशित किया है कि प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक मतदाताओं को उनके द्वारा वांछित सूचना उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे।
रकाबगंज नोर्थ वार्ड के लिए प्रकाश सिंह को मतदाता सुविधा केन्द्र पुराना एमएण्डटी वर्कशाप मन्टोला, रकाबगंज साउथ जितेन्द्र कुमार छीपीटोला पानी की टंकी, रकाबगंज 3 एमपी सिंह सुभाष पार्क के बराबर में, छत्ता साउथ सुरेन्द्र सिंह यादव छत्ता डिस्पेंसरी अचल भवन के पास, जमुना पार डी0के0 अग्रवाल चीनी का रोजा एत्माद्दोला रोड, कोतवाली साउथ रविशेखर सिंह नूरी दरवाजा, ताजगंज साउथ राजीव बालियान थाना ताजगंज के पास, बुन्दूकटरा कुलदीपक सिंह आर्मी वर्कशाप 509 के सामने, लोहामण्डी-1 उमाशंकर निरंजन थाना लोहामण्डी के सामने, लोहामण्डी-2 मलिखान सिंह आलमगंज पुलिस चैकी के पीछे, शाहगंज-1 राजीव यादव शाहगंज चैराहा, शाहगंज-2 पवन कुमार रामनगर पुलिया पर मतदाता सुविधा केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे।
हरीपर्वत-3 जितेन्द्र सिंह राजामंडी रेलवे स्टेशन के पास, लोहामण्डी-3 परमानन्द मानसिक अस्पताल के बराबर बिल्लोचपुरा, लोहामण्डी आवास विकास राम चैरसिया मानसिक अस्पताल के बराबर बिल्लोचपुरा, हरीपर्वत पूर्व आशीष श्रीवास्तव पीरकल्यानी रोड घटिया, हरीपर्वत 4 बी वी0के0 पाण्डे बल्केश्वर आईटीआई के सामने, कर्मशाला वर्कशाप पवन अवस्थी टीपी नगर कार्यालय, लोहामण्डी जोन अमित द्विवेदी पटेल डिस्पेंसरी पानी की टंकी लोहामण्डी, छत्ता जोन रामपाल यादव धूलियागंज, हरीपर्वत जोन जितेन्द्र सिंह पशु चिकित्साअधिकारी कार्यालय नगर निगम परिसर, ताजगंज जोन राजेन्द्र कुमार जलसंस्थान कार्यालय सेल्टर होम के पास मतदाता सुविधा केन्द्रों पर उपस्थित रहकर अपना कार्य सुनिश्चित करायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन पर्यवेक्षण हेतु सीडीओ नोडल अधिकारी नामित

Posted on 31 March 2014 by admin

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट मनीषा त्रिघाटिया ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन का कार्य स्वतंत्र, निष्पक्ष, शंातिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी के0 बालाजी को पोस्टल बैलेट पेपर, मतदेय स्थल पर वेबकास्टिंग व मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण आदि कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया है तथा निर्देशित किया है कि वे सौंपे गये कार्यों के प्रति पूर्ण उत्तरदायी होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ईवीएम प्रशिक्षण हेतु भवन अधिग्रहीत

Posted on 31 March 2014 by admin

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट मनीषा त्रिघाटिया ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लोक सभा सामान्य निर्वाचन को संपन्न कराए जाने हेतु मतदान कर्मियों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिए जाने के लिए क्वीन विक्टोरिया गल्र्स इंटर कालेज तथा क्वीन विक्टोरिया नर्सरी स्कूल, देहली गेट, आगरा के भवनों को फर्नीचर सहित निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने तक के लिए अधिग्रहण किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वोटर बनने का आखिरी मौका -डीएम

Posted on 31 March 2014 by admin

जिलाधिकारी मनीषा त्रिघाटिया ने अवगत कराया है कि 30 मार्च (रविवार) को प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 4 बजे के मध्य प्रत्येक बूथ पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा, जिसमें 18 वर्ष से अधिक के ऐसे मतदाता जिनके पहचान पत्र नही बने है, उनके फार्म भरवाकर पहचान पत्र बनवाये जायेंगे। इस हेतु समस्त बूथों पर संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक तथा सफाई कर्मियों, ए0एन0एम0, आशा एवं शिक्षा मित्रों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
उन्होंने निर्देशित किया है कि संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी अपने क्षेत्र को इस तरह से कवर करेगें कि डिजिटल कैमरे से वीडियोग्राफी हो जाये तथा अपने स्तर से संबंधित रोजगार सेवकों एवं सफाई कर्मियों को आदेशित करेगें कि वे अपने कार्य क्षेत्र के बूथो पर उपस्थित रहेगें तथा समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) यह सुनिश्चित करेगें कि संबंधित उप जिलाधिकारी के निर्देशन में ग्राम पंचायतों में उपलब्ध कैमरों के द्वारा संबंधित मतदेय स्थलों की वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से हो जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्माजवादी पार्टी मतदाताओं को दे रही प्रलोभन

Posted on 29 March 2014 by admin

जहा 2014 के लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग का षख्त रूख  है कि प्रत्याषी द्वारा किसी भी प्रकार का प्रलोभन न दिया जाय वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गाॅव-गाॅव आवास व पेंषन योजना के लिए नाम रजिसटर में लिखकर उन्हें लोभ दिया जा रहा है। चुनाव बाद आवास व सेंषन के लिए बाकायदा रजिस्टर मेन्टेन किया जा रहा है।  मतदाताओं से कहा जा रहा है कि यदि समाजवादी पार्टी को जिताओंगेे तो इस योजना के लिए नाम लिख लिया जा रहा।  उक्त प्रलोभन सरासर चुनाव आयेग के निर्देंषों का खुलेआम उल्लघन के श्रेण्ी में है। सूत्र बताते है कि आचार संहिता के चलते राजनैतिक पार्टियों द्वारा मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन देना आचार संहिता का उल्लघंन है वहीं समाजवादी पार्टी गाॅवों में समाजवादी पार्टी द्वारा प्रचार का माध्यम अनोखा है।  जिससे साॅप भी मर जाय और लाठी भी न टूटे। अर्थत काम भी हो जाय और किसी को पता भी न चले। समाजवादी पार्टी ने प्रचार का माध्यम गरीबों को अपने पाले में करने का तरीका बेजोड़ है। गाॅवों में गरीब परिवार जिसके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है और वे कच्चे मकान में या झोडि़यों में रहते है। उन्हें लोहिया आवास योजना के तहत एक लाख पचासी हजार रू0 घर बनावाने के लिए बाकायदा रजिसटर मेन्टेन किया जा रहा है और उनसे कहा जा रहा कि यदि समाजवादी पार्टी को जिताओंगे तो तुम्हारा नाम नोट कर लिया जा रहा है। चुनाव के बादपक्का घर बनावाने के लिए एक लाख पचासी हजार रू0 दिलवाया जायेगा। इसके लिए समाजवार्दी पार्टी के कार्यकर्ता बाकायदा उनका नाम अपने रजिस्टर में लिख रहे है और समाजवादी पार्टी के प्रत्याषी को जितानंे के लिए प्रलोभन दे रहे है। कहा जा रहा है कि यदि आप लोग समाजवादी पार्टी को वोट करेंगे तो उन्हें लोहिया आवास योजना तथा समाजवादी पेंषन योजना का लाभ दिया जायेगा। कमोवेष यह जनपद सूलतानपुर में ही नहीं अमेठी लोकसभा क्षेत्र में यह कार्य बेधड़े कराया जा रहा है। लोहिया आवास योजना के तहत बाकायदा रजिस्टर में नाम नोट किया जा रहा है तथा समाजवादी पंेषन का फार्म भरवाया जा रहा है। जबकि इस बाबत जिलाधिकाराी के0धनलक्ष्मी के संज्ञान में उनके द्वारा प्रेस वार्ता में डाला भी  जा चुका है। किजलाधिकारी ने साफ तौर पर कहा था कि अब किसी भी प्रकार का पंेषन योजना पर कार्य नहीं होगा। किसी भी फार्म की फीडिंग नहीं होगी। परन्तु जनता को अपनी तरफ मोड़ने तथा समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए कार्यकर्ता  यह कार्य स्वयं करा रहे हैं। समाजवादी पंेषन देने की योजना के तहत फार्म लगातार भरवाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं कच्चे मकान में रहने वाले मतदाताओं का नाम बाकायदा रजिस्टर में नोट कर कहा जा रहा है कि यदि समाजवादी पार्टी चुनाव में जीतेगी तो लिखे गये नामों को उक्त धन राषि आवंटित की जायेगी। क्षेत्रीय जनता ने चुनाव के चलते समाजवादी पार्टी द्वारा कराये जा रहे गुपचुप तरीके  से कार्य को रूकवाने की मांग जिलाधिकारी से की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सांसद डा0 संजय सिंह ने किया जनसम्पर्क

Posted on 28 March 2014 by admin

राज्य सभा सांसद डा0 संजय सिंह ने जयसिंहपुर विकास खण्ड के एक दर्जन गांवों में जनसम्पर्क किया। न्याय पंचायत भभोट एवं कल्याणपुर के सपाही, भभोट, पेमापुर, भैरवपुर, बिनवन, श्रीराम नगर भवानीपुर, बिरसिंहपुर, महमूद सलाहपुर, कारेबन, करसा, अमिलिया सिकरा में जनसम्पर्क कर सुलतानपुर से कांग्रेस को जिताने की अपील की। बिरसिंहपुर में उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए डाॅ0 सिंह ने कहा कि 1989 के बाद से ही उ0प्र0 में कांग्रेस की सरकार नहीं है, जिसके कारण आज प्रदेष की दुर्गति हो रही है। प्रदेष में विकास नहीं हो रहा है, केन्द्र द्वारा प्रदेष सरकार को दिये जा रहे है धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। केन्द्र सरकार की जनहित की नीतियों का सही ढ़ंग से पालन नहीं हो रहा है। देष के हित में कांग्रेस पार्टी जरुरी है। यही एक पार्टी है जो सभी धर्मों, सभी वर्गों, सभी जातियों के लोगों को साथ लेकर चल सकती है। सुलतानपुर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ष्षीघ्र ही सुलतानपुर की गिनती प्रदेष के अन्य विकसित क्षेत्रों में की जायेगी। कार्ययोजना हमने बनाई है, मूर्तरुप देने की दिषा में सार्थक और ठोस पहल की गई है। आप अपना भरोसा बनाये रखिए, निष्चित रुप से कांग्रेस प्रत्याषी रानी अमीता सिंह सुलतानपुर को विकास की नई ऊचाईयों तक ले जायेंगी।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से पूर्व विधायक श्री देवेन्द्र पाण्डेय, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष श्री हर्ष नारायण मिश्र, श्री ओ0पी0 चैधरी, डाॅ0 अजय सिंह, श्री अमरजीत यादव, प्रधान, श्री राम मूर्ति वर्मा, श्री शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्री जंग बहादुर सिंह, श्री शारदा प्रसाद दूबे, श्री जयेष निषाद, श्री बदलू राम निषाद, श्री राजेष उपाध्याय, श्री उदयभान, श्री जगदम्बा प्रसाद, श्री बब्बू सिंह, श्री अनिल वर्मा, श्री अंजनी यादव, श्री घनश्याम, श्री जय प्रकाष सिंह आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस प्रत्याषी रानी अमिता सिंह ने मांगा अधिवक्ताओं से समर्थन

Posted on 28 March 2014 by admin

इण्डियन नेषनल कांग्रेस की प्रत्याषी रानी अमीता सिंह ने ष्षुक्रवार को लम्भुआ तहसील परिसर में पहुॅचकर वकीलों से जनसम्पर्क किया तथा लोक सभा चुनाव 2014 में सुलतानपुर के विकास के लिए कांग्रेस को जिताने की अपील की। दोपहर में लम्भुआ तहसील पहुॅचने पर बार संघ लम्भुआ के अध्यक्ष श्री राजमणि दूबे ने अपने संघ की ओर रानी अमीता सिंह का स्वागत किया। श्री दूबे ने सांसद डाॅ0 संजय सिंह की मुक्तकंठ से प्रषंसा करते हुए कहा कि सांसद डाॅ0 संजय सिंह ने सुलतानपुर के इतिहास में राजनीति को एक नई दिषा दी है। उन्होंने सुलतानपुर की आवाज को संसद में बुलन्द किया। क्षेत्र के विकास के लिए जितने कार्य किये उतने किसी सांसद ने नहीं किया। साफ-सुथरी राजनीति में विष्वास रखने वाले डाॅ0 संजय सिंह को लम्भुआ तहसील के अधिवक्ताओं ने पहले भी अपना समर्थन दिया था और आज भी हम सभी सुलतानपुर के हित में डाॅ0 संजय सिंह की पत्नी रानी अमीता सिंह को समर्थन देते है। डाॅ0 संजय सिंह ने पूरी ईमानदारी के साथ कार्य किया, किसी को आपस में लडाया नहीं, किसी को परेषान नहीं किया, विकास कार्यों में कोई कमीषनबाजी नहीं होने दी। सुलतानपुर का सौभाग्य है कि उसे ऐसा सांसद मिला। रानी अमीता सिंह ने वकीलों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वकील समाज को सही दिषा देते हैं और आज मैं आपके बीच यही अपील करने आई हूॅ कि सुलतानपुर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की जो पहल हुई है उसे जारी रखने में आपकी मुख्य भूमिका है। किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए निरंतरता बहुत जरुरी है, सुलतानपुर का दुर्भाग्य रहा कि हर चुनाव में यहाॅ की जनता ने सांसद बदल दिया। लेकिन इस बार क्षेत्र के चतुर्दिक विकास के लिए कांग्रेस की पुनः जीत आवष्यक है।इस अवसर पर प्रमुख रुप से श्री केदारनाथ यादव एडवोकेट, सचिव, श्री ओंकारनाथ यादव एडवोकेट, व्यापार संघ अध्यक्ष श्री विजय प्रताप सिंह, श्री राम आसरे प्रजापति एडवोकेट, श्री नरसिंह नारायण दूबे एडवोकेट, श्री ओम प्रकाष श्रीवास्तव एडवोकेट, श्री ष्षीतला प्रसाद एडवोकेट, श्री सुरेष चन्द्र मिश्र एडवोकेट, श्री सुरेष चन्द्र प्रजापति एडवोकेट, श्री रवि उपाध्याय एडवोकेट, श्री प्रताप नारायण सिंह एडवोकेट, श्री उदयराज मिश्र एडवोकेट, श्री सत्यदेव मिश्र एडवोकेट, श्री देवेन्द्र ष्षर्मा एडवोकेट, श्री छोटेलाल ष्षर्मा एडवोकेट, श्री देवेन्द्र पाण्डेय एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष, श्री लाल जी मिश्र, एडवोकेट, श्री पारसनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in