Archive | राज्य

झाड़ू चलाओ बेईमान भगाओ यात्रा 12 को लौटेगी अमेठी

Posted on 11 April 2014 by admin

कुमार विश्वास को वापस घर लाने सलोन जाएंगी उनकी पत्नी देवी पाटन में समापन से पहले आधा दर्जन स्थानों पर होगा स्वागत
बदलेगी अमेठीए बदलेगा देश के नारे के साथ शुरू हुई आम आदमी पार्टी की झाड़ू चलाओ बेईमान भगाओ यात्रा का आखिरी पड़ाव सलोन में शनिवार को होगा। आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉण् कुमार विश्वास को अमेठी के गांवों में 40 रातें बिताने के बाद इस यात्रा के आखिरी पड़ाव से उनकी पत्नी प्रोफेसर मंजू शर्मा घर वापस लाएंगी। इस दौरान सलोन से लेकर अमेठी तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जगह जगह उनका स्वागत करेंगे। डॉण् विश्वास 15 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

19 फरवरी को भेटुआ ब्लॉक के थौरा गांव से शुरू हुई झाड़ू चलाओ बेईमान भगाओ यात्रा के दौरान डॉण् कुमार विश्वास ने एक हजार से ऊपर गांवों का भ्रमण किया है। राहुल गांधी के 600 करोड़ रुपये के चुनाव प्रचार बनाम आम आदमी के घर घर जाकर वोट मांगने के वोट प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी नेता ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें अमेठी के घोषणा पत्र में शामिल करने का ऐलान किया है। अपना वोट डालने गाजियाबाद जाने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि लोकतंत्र में आम आदमी की आवाज़ उठाना और उनकी समस्याएं सुलझाना ही उनकी पार्टी का पहला उद्देश्य है। औरए वोट डालने से ही आम आदमी की ताकत इन नेताओं की समझ में आ सकती है।

झाड़ू चलाओ बेईमान भगाओ यात्रा के समापन के बारे में पूछे जाने पर कुमार विश्वास ने कहा कि यात्रा शनिवार 12 अप्रैल को सम्पन्न हो रही है और इसके रूट के बारे में प्रशासन को 10 दिन पहले ही सूचित किया जा चुका है। ये समापन यात्रा सलोन से शुरू होकर परसदेपुरए नसीराबादए जायसए गांधीनगरए बाबूगंजए गौरीगंजए बारामासी होते हुए देवीपाटन मंदिर तक पहुंचेगी। झाड़ू चलाओ बेईमान भगाओ यात्रा के समापन के बारे में आप के ज़िला मीडिया प्रभारी हरिकेश श्रीवास्तव ने में कहा कि यात्रा अपने आखिरी पड़ाव सलोन से सुबह 9 बजे शुरू होगी। इस दौरान पहले से तय स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता कुमार विश्वास का स्वागत करने के लिए मौजूद रहेंगे। यात्रा के दौरान यातायात को सुगम रखने के लिए पार्टी ने स्वयंसेवकों की एक टीम तैयार की है।

इसी दौरान आम आदमी पार्टी के चुनाव समन्वयक प्रदीप सुंदरियाल ने बताया कि इस यात्रा को लेकर प्रशासन को एक अप्रैल को ही सूचित किया जा चुका है और इस बारे में जिलाधिकारी कार्यालय में दो दिन पहले उपजिलाधिकारी के साथ उनकी बैठक भी हो चुकी है। श्री सुंदरियाल ने ये जानकारी भी दी कि आम आदमी पार्टी के प्रत्य़ाशी डॉण्कुमार विश्वास 15 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे और इस बारे में भी आधिकारिक जानकारी जिला प्रशासन को दी जा चुकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चैरसिया समाज का होली मिलन समारोह 13 को

Posted on 11 April 2014 by admin

अखिल भारतीय चैरसिया समाज का होली मिलन समारोह 13 अप्रैल को नगर स्थित क्षत्रिय भवन मे होगा , जिसके मुख्य अतिथि नागवेल पत्रिका के सम्पादक हुनप्रसाद चैरसिया हंांेगे।अखिल भारतीय चैरसिया महासंघके कार्यकर्ताओ की बैठक सुल्तानपुर स्थित पान दरीबा ष्षांहगंज मे की गयी, जहांॅ उपस्थित कार्यकर्ताओ ने 13 अप्रैल रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की ।  चर्चा के दौरन समाज के 11 मेधावी छात्र छात्रओ  को सम्मनित किया जाना तथा के एन आई टी के प्रो0 वी0 पी0 चैरसिया को विषिष्ट अतिथि बनाये जाने पर निर्णय हुआ। उक्त कार्यक्रम की जानकारी घनष्याम चैरसिया ब्लाक प्रमुख अमेठी व रामसजीवन चैरसिया मुषीगंज  ने दी , जिन्होने अमेठी व सुल्तानपुर जनपदके सैकड़ो गांवो का दौराकर समाज के लोगो को आमंन्त्रण पत्र सांैपा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लूट की घटना का अनावरण, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Posted on 11 April 2014 by admin

दो अज्ञात बाईक सवार व्यक्तियों द्वारा भीखूपुर पेट्रोल पम्प के पास से व्यवसायी सुरेष बरनवाल पुत्र लक्ष्मी नरायण निवासी मकान न0 588 गंाधीनगर शाहगंज थाना को0 नगर के सेल्समैन से एक झोले मे रखा 30 हजार रूपये व वाहन संख्या यू0पी0 44ए 8889 का रजिस्ट्रेषन पेपर उसके सिर पर तमंचा लगाकर छीन लिया था। इस सम्बन्ध में थाना जयसिंहपुर में मु0अ0सं0 279/14 धारा 392, भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।इस घटना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक प्रतिभा अम्बेडकर ने घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये थे। उक्त घटना के अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में व  थानाध्यक्ष जयसिंहपुर शन्तशरण सिंह की देख रेख में एक टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम द्वारा लूट की घटना को कारित करने वाले अपराधियो की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। दिनांक 08.04.2014 को थानाध्यक्ष जयसिंहपुर मय हमराही फोर्स के देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित पीढ़ी चैराहे पर थे कि सूचना मिली कि दिनांक 01.04.2014 को भीखूपुर पेट्रोल पम्प के पास जो लूट हुई थी, उसके अभियुक्त किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में सेमरी से पीढ़ी की तरफ बिना नम्बर काले रंग की डिस्कवर से जा रहे है। सूचना पर थानाध्यक्ष जयसिंहपुर मय हमराही फोर्स पीढ़ी से सेमरी की तरफ जा रहे थे कि बिझूरी मोड़ के पास सामने से आते हुए मोटरसाईकिल सवार दो व्यक्ति पुलिस की जीप देखकर पीछे मुड़कर भागने लगे और जल्दबाजी मे संतुलन खो बैठे और मोटरसाईकिल से गिर गए। पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ लिया व उसका एक साथी ंभागने में सफल रहा। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मो0 शरीफ ऊर्फ तस्लीम पुत्र अब्दुल बारी निवासी महानपुर थाना को0 देहात सुलतानपुर बताया। अभियुक्त के पास से 25 सौ रूपये नकद, एक डिसकवर मोटरसाईकिल व वाहन संख्या यू0पी0 44ए 8889 का रजिस्ट्रेशन पेपर बरामद हआ। रूपये के बारे में पूछने पर जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि दिनंाक 01.04.2014 को अपने साथी के साथ भीखूपुर पेट्रोल पम्प के पास से किए गए लूट मे मेरे हिस्से मे 15 हजार रूपये आए थे, जिसमे यही 2500 रूपये छोड़कर शेष खर्च हो गए। मोटर साईकिल के बारे मे पूछा गया तो बताया कि यह गाड़ी उसके मित्र शिवसागर सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी जासापार थाना गोंसाईगंज सुलतानपुर की है, यह वाहन का रजिस्ट्रेशन पेपर भी लूटे गए झोले मे ही मिला था। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया। मोटरसाईकिल को थाने पर दाखिल किया गया है। पुलिस द्वारा इस मुकदमे मे संलिप्त एक अन्य लुटेरे की तलाश की जा रही है। विवेचना प्रचलित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चुनाव नाजुक मोड़ पर खड़ा है, निर्णय लेने का वक्त - अमिता सिंह

Posted on 11 April 2014 by admin

कांग्रेस की प्रत्याषी रानी अमीता सिंह ने विकास खण्ड-अखण्डनगर के बनगवाडीह, सिरखिनपुर, मुरादाबाद, बरामदपुर, सजमपुर, रायपुर, कनकपुर, महमूदनगर गांवों का दौरा कर व्यापक जनसम्पर्क किया। उनके इस दौरे में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।मुरादाबाद ने उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए रानी अमीता सिंह ने कहा कि सुलतानपुर में प्रमुख रुप से हमें हर जगह एक ही शिकायत सुनने को मिल रही है, हम लोग क्षेत्र में कम दिखाई पड़े, आप लोगों के बीच में कम पहुॅच पाये। किन्तु मैं यह जरुर कहना चाहती हॅू कि पिछले 5 वर्षों में जितना समय दिया है उतना पूर्व में किसी भी सांसद ने नहीं दिया। हमने पिछले चुनाव में आपसे वादा किया था कि हम सुलतानपुर में किराये का मकान न लेकर, अपना घर बनायेंगे, ताकि सुलतानपुर की जनता को एक ऐसा सुलभ दरवाजा मिलें, जहाॅ वे अपनी समस्या लेकर आयें और समाधान लेकर आत्मविश्वास के साथ वापस जायें। मैं मानती हूूॅ कि इन 5 वर्षों के दौरान मैंने सुलतानपुर को कम समय दिया, जिसका प्रमुख कारण रहा अमेठी की विधायक होने के नाते, अमेठी की नैतिक जिम्मेदारी। मैं अमेठी की विधायक थी और वहाॅ की जनता के प्रति मेरी नैतिक जिम्मेदारी थी। आज श्रीमती सोनिया गाॅधी जी ने मुझे सुलतानपुर से प्रत्याषी बनाकर मुझे सुलतानपुर की सेवा करने का निर्देष दिया है।
देष एक बार फिर चुनाव के मोड़ पर खड़ा है। निर्णय लेने का वक्त आ गया है। एक बार फिर आपको अपने सांसद का चुनाव करना है। निर्णय लेने से पहले अतीत का अध्ययन करने की जरुरत है, निगाह डालने की जरुरत है कि सुलतानपुर से ऐसा कौन सा संदेश गया कि बाहर से लोग यहाॅ चुनाव लड़ने आ जाते हैं। सुलतानपुर की जनता ने लगभग हर चुनाव में अपना प्रतिनिधि बदल दिया, जिसके कारण सुलतानपुर में विकास काफी गति नहीं पकड़ सका। विकास के लिए स्थायित्व बहुत जरुरी है, निरंतरता बनाये रखना जरुरी है। डाॅ0 संजय सिंह ने 5 वर्षों के अपने अल्पकाल में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाॅ हासिल की हैं। शाहगंज से उंचाहार की रेलवे लाइन, सुलतानपुर रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण, अजमेर, मुम्बई, अहमदाबाद, लखनऊ, वाराणसी के लिए नई ट्रेनें, 4 रेलवे ओवरब्रिज, 9 रेलवे अण्डरपास, 4 माडल स्कूल, नवोदय विद्यालय, ट्रामा सेन्टर सहित अनेकों उपलब्धियाॅ हैं जो इस बात का प्रमाण हैं कि सुलतानपुर विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की राह पर चल पड़ा है, विकास के इस मिशन को पूरा करने के लिए आपके भरोसे और साथ की जरुरत है।
मैं आप सभी का आवाह्न करती हूॅ कि आप हमें समय दें, आने वाले समय में निश्चित रुप से सुलतानपुर की अपनी एक अलग पहचान होगी, प्रगति होगी और आप सभी अपने का गौरवान्वित महसूस करेंगे। लोकसभा चुनाव 2014 में एक बार फिर यूपीए की सरकार बनेगी और हमारे युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल गाॅधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस दौरान प्रमुख रुप से बद्री सिंह, श्री सुभाष सिंह प्रधान, श्री शिव सहाय सिंह, श्री राज बहादुर यादव, श्री विनोद पाण्डेय, श्री राज नारायण तिवारी, श्री गुड्डू यादव, श्री विवेक सिंह, श्री विपुल सिंह, श्री मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।कांग्रेस सांसद डाॅ0 संजय सिंह ने आज अपने चुनाव प्रचार अभियान को गति प्रदान करते हुए कुड़वार ब्लाक के उतरदहा, कुम्हई, निरसहिया, भण्डरा, प्रतापपुर, भगवानपुर, सोहगौली, भदहरा, गजेहड़ी, देवलपुर, इसरौली ग्रामसभाओं का दौरा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की देष में युवाओं के लिए 10 करोड़ नौकरियों को सृजन करने की योजना है। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो देश को विकास के पथ पर ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा प्रारम्भ किये गये कार्यों को मेरी पत्नी रानी अमीता सिंह आगे बढ़ायेंगी।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से श्री जसवन्त सिंह, श्री करन सिंह, श्री राजकुमार दीक्षित, श्री राम सागर प्रजापति, श्री रामसुख निषाद, श्री श्याम यादव, श्री रजवन्त सिंह, श्री अभय प्रताप सिंह, श्री नक्कन दूबे, श्री शिवनाथ निषाद, श्री केवलजीत सिंह, श्री महावीर सिंह, श्री हसीब खान, प्रधान, श्री अर्जुन सिंह, श्री अशोक श्रीवास्तव, श्री गुड्डू यादव, श्री राज बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर है-एमबीसीआई

Posted on 11 April 2014 by admin

भाजपा गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर है।  भाजपा के आये वर्तमान घोषणा पत्र में मंदिर मुद्दे को दरकार कर लोक लुभावन मुद्दा विकास को आगे करके जनता को पुनः ठगने का काम ष्षुरू कर दिया है। यह बातें मोस्ट बैकवर्ड क्लासेज आफ इण्डिया के राष्टीय सचिव एवं लोक सभा सुलतानपुर प्रत्याषी डा0 षिव षंकर इण्डियन ने सघन जन सम्पर्क के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा अपना पुराना मृद्दा राम मंदिर जिसकी कोख से पैदा हुयी उसकी चमक फीकी पड़ने पर उसे किनारे कर विकास को नया मुद्दा बनाया है और यही नहीं आडवानी, राजनाथ आदि पुराने चेहरे को रिजेक्ट कर मोदी को नया ब्राण्ड नेता बनाकर जनता के वोट को भावनात्मक रूप  इगने का असफल प्रयास प्रारम्भ कर दिया है।  डा0 इण्डियन ने बताया कि सुलतानपुर लोकसभा के प्रचार  प्रसार हेतु अनुभवी व तेज तर्रार नेता प्रदेष संग्ठन सचिव वसी उल्ला खाॅ को सोंप दी है और वे डोरटू डोर प्रचार करना ष्षुरू कर दिया है। ताते मुरैनी, ािंहनपुर, मलाद दोषी पट्टी, बनपुरवा, हाजीगंज गरावपुर, राजा उमरी, अमरूपुर अलीगंज, कोथ्रा सहित दर्जनों में सघन सम्पर्क किया। उनके साथ  जिलाध्यक्ष ष्याम लाल ,जिया लाल ,ष्याम लाल प्रजापति राजाराम छेदी लाल तथा नूर बाबू समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा 2014 के लोकसभा चुनाव को फतेह के लिए कमर कसी

Posted on 11 April 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी 2014 के लोकसभा चुनाव को फतेह करने हेतु कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए भाजपा ने प्रचाार का दायरा बढ़ाते हुए अपने सभी परिष्ठ नेताओं का भ्रमण कार्यक्रम काप अन्तिम रूप   देते हुए घर-घर सम्पर्क अभियान की ष्षुरूआत की। इसी क्रम में  आज बुद्धवार को नगर क्षेत्र में नगर अध्यक्ष जगजीत सिंह झंगू, लोकसभा सहसंयोजक पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, नगर संयोजक अजय जायसवाल की अगुवाई में करौंदिया वार्ड में घर-घर सम्पर्क कर पद यात्रा कर राष्टीय महासचिव वरूण गाॅधी के पक्ष में अधिक से अधिक  मतदान करने की अपील की। नगर्र ीामण में प्रमुख रूप से वार्ड अध्यक्ष मदन सोनकर, गया प्रसाद सोनकर, विधान सभा संयोंजक भोला नाथ अग्रवाल सजन लाल कसौधन, पूव्र महामत्री ज्ञान प्रकाष जायसवाल, वरूण टीम के नगर प्रतिनिधि दिनेष पचैरी, नगर महामंत्री बिन्नू पाण्डे डा0 संतोष सिंह संजय सिंह सोमवंषी आदि लोग भारी संख्य में मौजूद रहे। अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री हरी राम पासी तथा जिला ंपचायत सदस्य राम अधार पाल, तथा अषोक यादव ने दखिन वारा, दहलवा, बली का पुरवा, ध्नंजई, मुड़कटनी बाजार में घर-घर जाकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री व वरूण गाॅधी को सांसद बनाने हेतु ऐतिहासिक मतो से विजयी बनाने की अपील की। सामाजिक न्याय मोर्चा के अध्यक्ष अजीत यादव, राघवेन्द्र श्रीवास्त ढकेलू राम वर्मा, फेंकू राम लल्लन सोनकर ने सांरगपुर, अखोड़ी, जफरपुर, मदनपुर, इरू , बिझूरी, आदि ग्रामों में घर-घर जाकर सम्पर्क कर वरूण गाॅधी को जिताने की अपील किया। पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ष्षषिकांत पाण्डेय, शोभ नााि यादव, विवके सिंह, कपिल देव  सिंह ने जफरापुर, मदनपुर, दामोदरा, परमपु देवकली भगवानपुर में घर-घर जाकर जनसम्पर्क कर कमल पर बटन दबाने की अपील किया। पूर्व मंत्री ओम प्रकाष पाण्डेय रमेष षर्मा, ष्याम बहाुर पाण्डेय , पूर्व विधायक सूर्य भानइ सिंह, चन्द्र भद्र सिंह सोनू, सुभाष सिंह, लाल मनि सिंह  आदि ने क्षेत्र भ्रमण कर वरूण गाॅधी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सेक्टर मजिस्ट्रेट को सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश-डी0एम0

Posted on 09 April 2014 by admin

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट मनीषा त्रिघाटिया ने कलक्ट्रेट सभागार में विधान सभा क्षेत्र वार नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रट को लोक सभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु तथा प्रत्येक मतदान बूथ पर मूलभूत आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि इस कार्य में किसी विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रबंधक द्वारा नकारात्मक रवैया अपनाया जायेगा तो ऐसे प्रधानाचार्य/प्रबंधकों के विरूद्ध भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशांे के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि मूलभूत आवश्यक सुविधाओं के अंतर्गत बिजली, पानी तथा शौचालय की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। विधान सभा क्षेत्र वार नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा बूथ वार कमियों को बताया गया जिसमें से अधिकतर कमियां बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित होने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी से नाराजगी प्रकट करते हुए रेम्प, फर्नीचर, शौचालय की समस्या निस्तारण के लिए दो दिन में पूर्ण कराने के कड़े निर्देश दिये।
लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2014 के अंतर्गत आगरा जनपद में आगामी 24 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी है कि जनपद के समस्त मतदान बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं संबंधित विभागों से समन्वय कर अविलम्ब पूर्ण कराना सुनिश्चित करें और यदि किसी मतदान केन्द्र पर कोई बूथ भवन के प्रथम तल पर है और भूतल पर कमरे उपलब्ध हैं तो उन बूथों को भी भूतल पर ही शिफ्ट कराना सुनिश्चित करें ताकि जन सामान्य को मतदान करने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो सके।
उन्होंने सभी विद्यालय/मतदान बूथों पर वि़द्यालय/मतदेय स्थल का नाम, बूथ संख्या, वार्ड संख्या, बीएलओ का नाम तथा फोन नम्बर अनिवार्य रूप से पेन्ट/अंकित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जिन विद्यालयों में विद्युत कनैक्शन नहीं है उनकी सूची टोरन्ट पावर को उपलब्ध करायें जिससे कि समय से विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित कराया जा सके। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए अधि0अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि अस्थाई रूप से खराब हैन्डपम्पों को अविलम्ब मरम्मत कराना सुनिश्चित करें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 सी0पी0 सिंह ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर बीएलओ से सम्पर्क में रहते हुए ग्राम वार मतदाता जागरूकता समिति के माध्यम से क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए प्रयास सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) हरनाम सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह, 90-आगरा ग्रामीण (अनु0जा0), 91-फतेहपुर सीकरी, 92-खेरागढ़, 93-फतेहाबाद, 94-बाह विधान सभा क्षेत्रों के समस्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आगामी लोकसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर मे आज गोविन्दनगर विधानसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओ की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुये

Posted on 08 April 2014 by admin

आगामी लोकसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर मे आज गोविन्दनगर विधानसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओ की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुये आज भारतीय जनता पार्टी गोविन्दनगर क्षेत्र का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कालपीरोड, स्थित नमस्कार होटल मे वैदिक रीतियो पर विधि-विधान से हवन पूजन करते हुये कार्यकर्ताओ मे क्षेत्रीय विधायक श्री सत्यदेव पचैरी जी के नेतृत्व मे शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पूजन में माननीया श्रीमती तरला जोशी(पत्नी-श्री मुरलीमनोहर जोशी) एंव आदरणीया निवेदिता जोशी(पुत्री॰ माननीय मुरली मनोहर जोशी) ने किया। हवन के समापन मे डाॅ॰ मुरली मनोहर जोशी जी ने आरती उतारी एंव अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी, के आज जारी किये हुये  घोषणा पत्र, जो इनके द्वारा जारी किया गया था। बारे मे बताया कि भारतीय जनता पार्टी, ने अपने इस घोषणा पत्र मे समाज मे रहने वाले सभी वर्गो का ख्याल रखा गया है और मै आपको विश्वास दिलाता हूँ कि माननीय श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व मे बनने वाली केन्द्र मे सरकार इस घोषणा पत्र को अक्षर शः पालन करते हुये देश की जनता को मौजूदा बिगडे़ हुये हालातो से निजात दिलाने का कार्य करेगें। मैने इसमे व्यापारियो, अल्पसंख्यक, किसानो, युवाओ, एंव कश्मीरी पण्डितो, एंव सभी युवाओ को ध्यान मे रखते हुये घोषणा पत्र को तैयार किया गया है। इसके अलावा कानपुर महानगर मे आप ने मुझे चुनकर भेजा तो मै आप लोगो से वादा करता हूँ कि शिद्धत के साथ कानपुर की सेवा करूँगा। हवन के बाद जलपान की व्यवस्था की गयी।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सर्वश्री सत्यदेव पचैरी(विधायक), सत्येन्द्र पाण्डेय, रघुराज सरन गुप्ता, दीपक सिंह, अजय प्रताप वर्मा, मंजीत ंिसह सोनी, दिवाकर मिश्रा, पप्पी पाण्डेय, विजय मिश्रा, अनुपम मिश्रा, राजू गुप्ता, अरविन्द ंिसह, अविनाश पाण्डेय, नीरज गुप्ता, नीरज सेंगर, आदि प्रमुख थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर ने लोकसभा चुनाव को निकट देखते हुये अपने प्रचार-प्रसार की गति प्रदान करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया है।

Posted on 08 April 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर ने लोकसभा चुनाव को निकट देखते हुये अपने प्रचार-प्रसार की गति प्रदान करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इसी कडी मे आज माननीया श्रीमती तरला जोशी पत्नी माननीय डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी ने आज पाण्डव नगर, मे महिला मण्डल के साथ, आज दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर जनसम्पर्क करके माननीय डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी के लिये वोट माँगने का कार्य का शुभारम्भ किया।
आज सांय 4ः00 बजे चुनावो की दृष्टि से महिलामोर्चा प्रभारी श्रीमती पूनमकपूर एंव प्रमिला पाण्डेय जी ने माननीया श्रीमती तरला जोशी जी के नेतृत्व मे महिलाओ को एकत्र करके डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी के पक्ष मे ‘वोट क्यो करे’ इसके बारे मे महिलाओ से वार्ता की। उन्होने कहा कि डाॅ॰ जोशी ईमानदार एंव साफ छवि के वरिष्ठ नेता है। आज के देश की राजनीति को बदलने के लिये ईमानदारी की सख्त जरूरत है। उन्होने कहा श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे बनने वाली सरकार पूरे तरीके से साफ छवि वाली होगी। जोकि देश के मौजूदा हालातो को बदलने मे सक्षम होगी। जिसमे देश मे खुशहाली लौट आयेगी।
बडी संख्याओ मे महिलाये ने कीर्तन करते हुये आमजनमानस मे जनसम्पर्क किया। इस मौके पर सर्वश्री रंजीता पाठक, सरोज ंिसह, गुड्डी शर्मा, नीरू ंिसह, नम्रता अवस्थी, प्रमिला पाण्डेय, पूनम कपूर, सुमिता द्विवेदी, नीतू पाठक, कामना चावला, माया वर्मा, बीना अवस्थी, श्रीमती उर्मिला राठौर जी आदि उपस्थित रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाराबंकी से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी प्रियंका सिंह रावत ने किया नामांकन

Posted on 08 April 2014 by admin

बाराबंकी क्षेत्र से बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी प्रियंका सिंह रावत ने सोमवार सुबह 11 बजे नामांकन किया इस मौके पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जि़ला अध्यक्ष शरद अवस्थी, लोकसभा पालक केदार बक्श सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, रमेश सिंह मौजूद रहे। भारी संख्या में कार्यकर्ता प्रियंका सिंह रावत के समर्थन में पहुंचे। सुबह 9 बजे प्रियंका सिंह रावत का काफिला उनके कार्यालय से निकल कर डीएम कार्यालय तक गया जिसमे भारी संख्या में कार्यकर्ता पैदल चलकर नरेन्द्र मोदी, राजनाथ सिंह और प्रियंका रावत के नारे लगाते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। जहाॅं बेरिकेटिंग पर सभी कार्यकर्ता रुके और प्रियंका सिंह रावत और उनके साथ 4 प्रस्तावक अन्दर गये, प्रियंका सिंह रावत ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पर्चा भरने के बाद प्रियंका सिंह रावत मीडिया से मुखातिब हुई उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए महत्त्वपूर्ण कदम उठाने की बात की और जनता की हर समस्या के निदान की बात की। नामांकन करने के बाद प्रियंका सिंह रावत ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा की वो इस देश की बेटी है और वो बाराबंकी के चैमुखी विकास के लिए जो भी संभव होगा वो सब कदम उठाएँगी। जन सभा में लगभग हज़ार से ज्यादा जनता मौजूद थी जिसने एक सुर में प्रियंका सिंह रावत को सांसद और नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in