Categorized | कानपुर

भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर ने लोकसभा चुनाव को निकट देखते हुये अपने प्रचार-प्रसार की गति प्रदान करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया है।

Posted on 08 April 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर ने लोकसभा चुनाव को निकट देखते हुये अपने प्रचार-प्रसार की गति प्रदान करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इसी कडी मे आज माननीया श्रीमती तरला जोशी पत्नी माननीय डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी ने आज पाण्डव नगर, मे महिला मण्डल के साथ, आज दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर जनसम्पर्क करके माननीय डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी के लिये वोट माँगने का कार्य का शुभारम्भ किया।
आज सांय 4ः00 बजे चुनावो की दृष्टि से महिलामोर्चा प्रभारी श्रीमती पूनमकपूर एंव प्रमिला पाण्डेय जी ने माननीया श्रीमती तरला जोशी जी के नेतृत्व मे महिलाओ को एकत्र करके डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी के पक्ष मे ‘वोट क्यो करे’ इसके बारे मे महिलाओ से वार्ता की। उन्होने कहा कि डाॅ॰ जोशी ईमानदार एंव साफ छवि के वरिष्ठ नेता है। आज के देश की राजनीति को बदलने के लिये ईमानदारी की सख्त जरूरत है। उन्होने कहा श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे बनने वाली सरकार पूरे तरीके से साफ छवि वाली होगी। जोकि देश के मौजूदा हालातो को बदलने मे सक्षम होगी। जिसमे देश मे खुशहाली लौट आयेगी।
बडी संख्याओ मे महिलाये ने कीर्तन करते हुये आमजनमानस मे जनसम्पर्क किया। इस मौके पर सर्वश्री रंजीता पाठक, सरोज ंिसह, गुड्डी शर्मा, नीरू ंिसह, नम्रता अवस्थी, प्रमिला पाण्डेय, पूनम कपूर, सुमिता द्विवेदी, नीतू पाठक, कामना चावला, माया वर्मा, बीना अवस्थी, श्रीमती उर्मिला राठौर जी आदि उपस्थित रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in