Archive | राज्य

राजनीति में रिस्तों की लड़ाई नहीं होती - अमिता सिंह

Posted on 01 May 2014 by admin

38 लोकसभा सीट से आज नामांकन किए गये।  कांग्रेस पार्टी से रानी अमिता सिंह ने हजारों समर्थकों सहित गाजे-बाजे के साथ अमहट स्थित अपने आवास समाधान  से अपने  पति संासद डा0 संजय सिंह के साथ अपना नामाकंन किया। नामाकांन के पष्चात पत्रकारों के एक सवाल पर  कि आप अपना प्रतिद्वन्दी मानते हैं। क्या वरूण गाॅधी हैं ? तो कांग्रेस प्रत्याषी ने कहा कि  वह पहले यह बताएं कि पीलीभीत लगभग तीन लाख वोट से जीते  सांसद को पीलीभीत छोड़ कर सुलतानपुर  से चुनाव लड़ने की आवष्यकता क्यों पड़ी।  उनका कोई स्थायित्व नहीं है। वे चुनाव के बाद लापता हो जायंेगे। जवाब देते डा0 संजय सिंह  से जब यह पूछा गया कि  संजय गाॅधी आपके पुराने मित्र रहे हैं आज वह आपके खिलाफ चुनाव लड़ रहा है आप किस नजरिए से देखते हैं तो उन्होंने कहा कि राजनीति में  रिस्तों की लड़ाई नही होती है। यह विचारों की लड़ाई है। रानी अमिता सिंह ने कहा कि विकास का मुद्दा हमारा है। पाॅच वर्षों में हमने काफी विकास कार्य किया हैं और पूर्ण रूप से विकास के लिए कम से कम 10 वर्ष चाहिए। पाॅच वर्ष में कोई विकास कार्य नहीं हो सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इण्डियन नेषनल कांग्रेस प्रत्याषी सहित चार लोगों ने नामाकंन पत्र भरा

Posted on 01 May 2014 by admin

ऽ    अब तक कुल 09 प्रत्याषियों ने दाखिल किया नामाकंन पत्र
ऽ    कांग्रेस प्रत्याषी ने चार प्रतियों तथा अन्य ने 02 प्रति में प्रस्तुत किया नामाकंन पत्र
जनपद में लोकसभा निर्वाचन 2014 के लिए आज नेषनल कांग्रेस प्रत्याषी सहित चार प्रत्याषियों ने नामाकंन पत्र प्र्रस्तुत किया। अब तम कुल 09 प्रत्याषियों ने अपना नामाकंन पत्र प्रस्तुत किए है। प्रमुख पार्टियों अब तक भाजपा के फिरोज वरूण गाॅधी ने 15 अपे्रल को नामाकंन पत्र प्रस्तुत किया था। भारतीय राष्टीय कांग्रेस पार्टी अमिता सिंह ने अपने चार प्रस्तावकों के साथ नामाकंन प्रस्तुत किया। प्रस्तावकों में जितेन्द्र सिंह, मो0 जफर उल्ला, षिव प्रसाद, तथ्ळाा अच्छे लाल ने प्रत्याषी के नाम का प्रस्ताव किया। आज अन्य प्रस्तावकों में अपना देष पार्टी से सरताज खान, प्रगति षील मानव समाज पार्टी से पीताम्बर निषाद,तथा निर्दलीय प्रत्याषी वृजेष कुमार ने आज अपना पामाकंन पत्र निर्वाचन अधिकारी के सामने प्रस्तुत किया। उप जिला मजिस्टेट कृष्ण लाल तिवारी ने बताया कि आज समस्त कायषर््क्रम ष्षन्ति पूर्वक ढंग से सम्पादित हुए। आने - जाने वाले व्यक्तियोंु के साथ जिला प्रषासन ने पूरा सहयोग देते हुएण् सभी कार्य सकुषल सम्पन्न कराए गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मेरी षालीनता को मेरी कमजोरी न समझे- वरूण गाॅधी

Posted on 16 April 2014 by admin

भाजपा के राष्ट्रीय  महासचिव ने 38 लोकसभा सुलतानपुर से आज अपना नामांकन किया। हजारों की संख्या में षास्त्री नगर से अपने समर्थकों के साथ  नगर में रोड ष्षो किया। रोड ष्षों दौरान लोगों ने गुलाब के फूलों से पूरा लाल कर दिया। सूत्रों के अनुसार गुलाब से पुष्प वर्षा के लिए 35 किलो गुलाब का फूल मंगवाया गया।  नगर भ्रमण के उपरान्त उोपहर आरह बजे जिलाधिकारी के0धन0 लक्ष्मी की अपना नामांकन पर्चा सौंपा। नामांकन के पष्चात सुपर मार्केट स्थित प. दीन दयाल उपाध्याय पार्क में दूर-दराज से आये हजारों समर्थकों  को सम्बोधित किया। उपस्थित जन समूह को देख कर वरूण गाॅधी ने  भावनात्मक रिष्ता कायम करते हुए कहा कि मेरे पिता मुझकों अल्प आयु में छोड़ कर चले गये। जब में मात्र 100 दिन का ही था तो उनका एक प्लेन क्रैष हो गया  था और वे हमे बेसहरा छोड़ गये। मैंने इसी उर्म में बहुत दुख के दिन देखें है। मैं चाहता हॅ कि वंष वाद की राजनीति खत्म हो और गरीब के घरों के लोग अपनी मंेहनत से आगे बढ़ें।  उन्होंने कहा कि मुझे जब मालूम हूआ कि मेरे पिता सुलतानपुर  को अपना राजनीति का क्षेत्र बनाने के बाद यहीॅ के लोगो का चहुुमुखी विकास करना चाहते  थे । हमने सोचा के अब हमे अपने पिता के सपनो का साकार करना हैैै। यही सोच करके हमने अपना  राजनैतिक क्षेत्र सलतानपर को चुना है , जो लोग हमारे बारे मे अनर्गंल बाते  कर रहे है वे हमारी षालीनता को कमजोरी न समझे ।
ऽ    फोटो-   वरूण गाॅधी नामाकन एव रोड षो के करते हुए
ऽ     आप  के प्रत्याषी ष्षैलेन्द पताप सिह

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वरूण सहित पाॅच प्रत्याषियों ने किया नामांकन

Posted on 16 April 2014 by admin

ऽ    भाजपा से वरूण गाॅधी
ऽ    आप से ष्षैलेन्द्र प्रताप सिंह
ऽ    राइपा से डा0 नफीस अहमद
ऽ    एमबीआईसी से षिव षंकर
ऽ    निर्दलीय गिरीष लाल
38 लोकसभा सीट से आज पाॅच नामांकन किए गये। भाजपा से वरूण गाॅधी ने लोकसभा सुलतानपुर से अपना पर्चा भरा। श्री गाॅधी के प्रस्तावक ए0के0सिंह, अषोक कुमार यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष करूणा षंकर द्विवेदी, डा0 आर0ए0वर्मा रहे। वहीं आम आदमी पार्टी से ष्षैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अपना नामांकन चार सेटो में भरा,  राष्टीय इन्साफ पार्टी से डा0 नफीस अहमद , मोस्ट बैकवर्ड क्लासेज आफ इण्डिया से षिव षंकर तथा निर्दलीय गिरीष लाल ने अपना नामांकन भरा। वरूण गाॅधी ने अपना नामांकन जिलाधिकारी के0 धन0 लक्ष्मी को सौंपा कर किया।  वरूण गाॅधी ने अपने नामांकन के दौरान ष्षपथ पत्र में समर्ग कुल मूल्य रू0 199629975 दर्षाया है। वहीं उनकी पत्नी के नाम  समग्र मूल्य रू0 1188724  दर्षाया गया है। जेवरात में स्वयं वरूण गाॅधी ने स्वर्ण मैं स्टोन तथा चाॅदी की कीमत आय रिर्टन के अनुसार रू0 10099047 तथा पत्नी यामिनी गाॅधी के पास स्वर्ण 100 ग्राम तथा चाॅदी 500 ग्राम दिखाया है जिसकी कीमत रू0 550000 बताया गया है। श्री गाॅधी के पास एक गन तथा एक पिस्टल  तका एक राइफल भी है, जिसका मूल्य रू0 85 हजार है।  वहीं वरूण गाॅधी के पास अपना कोई वाहन नहीं है। श्री गाॅधी के पास कुल सम्पत्ति  3 करोंड़ 84 लाख 98 हजार छियासी रू0 27 पैसे है। तथा अन्य  सम्पत्ति 7 करोड़ 16 लाख 50 हजार की हैं वहीं उनकी पत्नी यामिनी राय तीन लाख 63 हजार 9 सौ 73 रू0 80  पैसे है। इस प्रकार कुल वरूण गाॅधी के पास 11 करोड़ 5 लाख 12 हजार 60 रू0 है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वाराणसी भारत का एक ऐतिहासिक शहर है। धर्म और संस्कृति के कोष ने खुद को भारतीयता का चिन्ह बना लिया है।

Posted on 16 April 2014 by admin

वाराणसी भारत का एक ऐतिहासिक शहर है। धर्म और संस्कृति के कोष ने खुद को भारतीयता का चिन्ह बना लिया है। बनारस का अतुल्य सौंदर्यए उसकी अपार गरिमा एवं मायाए सदियों से कवियोंए संगीतकारोंए कलाकारों और बुद्धजीवियों को अपनी ओर खींचती रही है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय के वास्तुकला संकाय में इतिहास दोहराया गया। संकाय के छात्रों और शिक्षको ने मिलकर वाराणसी के घाटों और गलियों के सन्दर्भ में एक प्रदर्शनी आयोजित की।
ष्बनारस रिकनेक्टेडश् नामक प्रदर्शनी का उदघाटन श्श्री राजन शुक्ला, प्रमुख सचिव, सांस्कृतिक, उ0प्र0 सरकारश्  ने किया। इस प्रदर्शनी के साथ  प्रो0आर0के0खाण्डाल, माननीय कुलपति उ0प्र0प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ ने वाराणसी के विषय में छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा संकलित एक प्रबंध पुस्तिका का विमोचन भी किया। संकाय के प्राचार्य, प्रो0जगबीर सिंह के दिषा-निर्देशन एवं सहयोग से इस विस्तृत प्रलेखन का संकलन चतुर्थ एवं पंचम वर्ष के छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय के पिछले दो सत्रों में किया गया है। अपने प्रकार का यह एक सबसे विस्तृत और सम्पूर्ण प्रलेखन है। इसका उद्देश्य वाराणसी की सांस्कृतिक और वास्तविक धरोहर को समझना है। इतिहास से सीख लेकर भविष्य को सवारने की क्षमता हर आर्किटेक्ट में होनी चाहिए। छात्र एवं अध्यापक पिछले वर्ष से इस संकलन में लगे हुए हैं। संकलन का नेतृत्व डा0वन्दना सहगल, आर्कि0रितु गुलाटी, आर्कि0रजत कान्त, आर्कि0राकेश पैजवार, आर्कि0वैभव बक्शी और आर्कि0आषीष गौतम ने किया
इस अवसर पर प्रो0पी.के.सिंह-निदेशक, ए.एस.आई., सुश्री अनुराधा संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक-उ0प्र0सरकार,  जानेमाने फोटोग्राफर-श्री रवि कपूर, श्री के.के.अस्थाना, चीफ आर्किटेक्ट, निर्माण निगम, प्रो0सेवा राम अग्रवाल, आर्कि0मोहित अग्रवाल, आर्कि0विशाल गुलाटी एवं आर्कि0विपुल वाष्र्णेय  भी पधारे। लखनऊ एवं आस.पास के सभी वास्तुकला विद्यालयों मे निमंत्रण भेजे गए हैं। यह प्रदर्शनी १८ अप्रैल, 2014 तक लगी रहेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाराबंकी क्षेत्र से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी प्रियंका सिंह रावत ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया

Posted on 15 April 2014 by admin

बाराबंकी क्षेत्र से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी प्रियंका सिंह रावत ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया उन्होंने जनता से  से मिलकर उनकी समस्याएं जल्द ही दूर करने का विश्वास दिलायाद्य प्रियंका सिंह ने बाराबंकी क्षेत्र के गांधी नगर बहुता श्रीकेशनपुरएरायपुरएएलोधीपुरएभिल्वल चौराहाएतावापुरकहारएलखौरा का भ्रमण किया  और नगर में आयोजित अम्बेडकर जयंती  कार्यक्रम में भी शिरकत की और वहां मौजूद सभी लोगो एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और इसके बाद एक चुनावी  सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका सिंह ने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो कि क्षेत्र में महिलाओं के विकास और उनकी सुरक्षा के लिए काम करूंगी और क्षेत्र का पूर्ण विकास भी करूंगी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज कहा कि झांसी में पार्टी खनन माफियाओं व सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी के गुण्डों के खिलाफ चुनाव लड़ रही है।

Posted on 15 April 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज कहा कि झांसी में पार्टी खनन माफियाओं व सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी के गुण्डों के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। उन्होनंे कहा अखिलेश सरकार के राज में खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गये है। कि न सिर्फ आम जनता बल्कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी इन खनन माफियाओं का शिकार बन रहे है। उन्होंने कहा पार्टी ने हमेशा जनता का न्याय व संरक्षण दिलाने के लिए संघर्ष किया है। डा0 बाजपेयी ने आज झांसी में पार्टी प्रत्याशी सुश्री उमा भारती के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
डा0 बाजपेयी ने जनता का आवहान किया कि वे देश में सुशासन व विकास के लिए भाजपा को वोट दे। उन्होने कहा कांगे्रस नीत गठबंधन वाली यूपीए सरकार घपलों-घोटालों और भ्रष्टाचार की जननी है। देश में बढ़ी मंहगाई व भ्रष्टाचार की मार से आम जनता कराह रही है। उन्होने कहा कांगे्रस के हाथों में देश सुरक्षित नहीं है। देश की आंतरिक व वाहय सुरक्षा पर लगातार खतरा बना हुआ है।
उन्होंने सपा-बसपा पर हमला करते हुए कहा कि कांगे्रस के संरक्षण में इन दोनों दलों ने उत्तर प्रदेश को लूने का काम किया है। एक तरफ बसपा शासनकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार के नये कीर्तिमान स्थापित हुए वहीं युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के राज में प्रदेश में फैली अराजकता व अपराध से आम जनता भयभीत है।
डा0 बाजपेयी ने कहा लोकसभा चुनाव में अपनी हार सुनिश्चित देखकर सपा-बसपा व कांगे्रस हताश व निराश है। इसीलिए इन तीनों दलों की तिकड़ी ने साम्प्रदायिक आधार पर धु्रवीकरण कराकर अपनी विजय का ताना-बाना शुरू किया है। लेकिन राज्य की जनता इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी।
डा0 बाजपेयी ने कहा देश में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। पार्टी का विजय रथ अब रूकने वाला नही है। लोकसभा चुनाव बाद केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने अपने चचेरे भाई वरूण गांधी के संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर में रोड शो करने में कोई गुरेज नहीं की।

Posted on 14 April 2014 by admin

अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने अपने चचेरे भाई वरूण गांधी के संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर में रोड शो करने में कोई गुरेज नहीं की। इनका रोड शो सुलतानपुर जिले के अमहट चैराहे से धम्मौर क्षेत्र तक रहा। जहां रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने उनकी गाड़ी पर गुलाब की पंखुडि़यों को फेंककर उनका स्वागत किया। जब कि भाजपा के महासचिव वरूण गांधी ने अमेठी में अपने चचेरे भाई के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने से मना कर दिया था।
गौरीगंज जाते समय राहुल गांधी ने रास्ते में धम्मौर बाजार में पप्पू हलवाई की दुकान पर रूककर दही व चीनी को जहां चखा। अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी गौरीगंज में नामांकन करने के लिए आज सुलतानपुर स्थित अमहट हवाई अड्डे पर अपनी मां सोनिया गांधी के साथ उतरे। सुलतानपुर हवाई अड्डे पर उनकी बहन प्रियंका बाड्रा व रावर्ट बाड्रा के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री, सांसद प्रमोद तिवारी, सांसद डाॅ. संजय सिंह, अमिता सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
अहमट हवाई अड्डे के बाहर कई मीडिया के लोगों को रोक दिया गया था। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इस सम्बन्ध में जब पुलिस अधीक्षक प्रतिभा से मीडिया के लोगों ने कहा कि अंदर कई मीडिया के लोग हैं उन्हें भी अन्दर जाने दिया जाय तो उन्होंने कहा कि एसपीजी के लोगों ने अब किसी को भी अंदर आने से मना किया है। यही नहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विष्णु प्रकाश तिवारी भी अंदर नहीं जा सके और वह अमहट चैराहे पर रहकर राहुल गांधी का स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बढ़ती गर्मी से बचाव के उपाय करें -सीएमओ

Posted on 14 April 2014 by admin

मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 कुलश्रेष्ठ ने अवगत कराया है कि जनपद में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2014 की कार्यवाही चल रही है तथा 24 अप्रैल को जनपद में निर्वाचन कार्य सम्पन्न होना है। वर्तमान में वातावरण में तापमान की लगातार वृद्धि हो रही है।
अतः ऐसी स्थिति में उन्होंने जन सामान्य से अपील की है कि घर से निकलते समय अपना सिर किसी तौलिया इत्यादि से ढक कर चलें,  खूब पानी पीयें तथा पेट को खाली न रखें, तरल पदार्थ के रूप में छाछ, शिकंजी, गन्ने का रस आदि का सेवन करें। गरम पदार्थों का कम से कम प्रयोग करें तथा धूप में कम निकलें। छोटे बच्चों को घर से कम से कम बाहर जाने दें, महिलाएं छोटे बच्चों को पोलिंग बूथ पर साथ लेकर न जायें, सूती कपड़े पहने तथा शरीर को ढ़क कर निकलें। हीट स्ट्रोक (लू), उल्टी, दस्त की स्थिति में तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ई0वी0एम0 का द्वितीय रेण्डमाइजेशन 14 अप्रैल को

Posted on 14 April 2014 by admin

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सी0पी0 सिंह ने 18- आगरा (अ0जा0)एवं 19-फतेहपुर सीकरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त प्रत्याशीगणों को अवगत कराया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2014 में प्रयोग की जाने वाली ई0वी0एम0 मशोनोें का द्वितीय रेण्डमाइजेशन दिनांक 14-4-2014 को अपरान्ह 4 बजे कार्यालय जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एन0आई0सी0) कलेक्ट्रेट पर मा0 प्रेक्षक-गणों की अध्यक्षता में प्रत्याशीगणों के समक्ष किया जाना है।
उन्होंने समस्त प्रत्याशीगणों से ई0वी0 एम0 के होने वाले द्वितीय रेण्डमाइजेशन में दिनांक 14-4-2014 को अपरान्ह 4 बजे एन0आई0सी0 कार्यालय में समय से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in