Categorized | झांसी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज कहा कि झांसी में पार्टी खनन माफियाओं व सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी के गुण्डों के खिलाफ चुनाव लड़ रही है।

Posted on 15 April 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज कहा कि झांसी में पार्टी खनन माफियाओं व सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी के गुण्डों के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। उन्होनंे कहा अखिलेश सरकार के राज में खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गये है। कि न सिर्फ आम जनता बल्कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी इन खनन माफियाओं का शिकार बन रहे है। उन्होंने कहा पार्टी ने हमेशा जनता का न्याय व संरक्षण दिलाने के लिए संघर्ष किया है। डा0 बाजपेयी ने आज झांसी में पार्टी प्रत्याशी सुश्री उमा भारती के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
डा0 बाजपेयी ने जनता का आवहान किया कि वे देश में सुशासन व विकास के लिए भाजपा को वोट दे। उन्होने कहा कांगे्रस नीत गठबंधन वाली यूपीए सरकार घपलों-घोटालों और भ्रष्टाचार की जननी है। देश में बढ़ी मंहगाई व भ्रष्टाचार की मार से आम जनता कराह रही है। उन्होने कहा कांगे्रस के हाथों में देश सुरक्षित नहीं है। देश की आंतरिक व वाहय सुरक्षा पर लगातार खतरा बना हुआ है।
उन्होंने सपा-बसपा पर हमला करते हुए कहा कि कांगे्रस के संरक्षण में इन दोनों दलों ने उत्तर प्रदेश को लूने का काम किया है। एक तरफ बसपा शासनकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार के नये कीर्तिमान स्थापित हुए वहीं युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के राज में प्रदेश में फैली अराजकता व अपराध से आम जनता भयभीत है।
डा0 बाजपेयी ने कहा लोकसभा चुनाव में अपनी हार सुनिश्चित देखकर सपा-बसपा व कांगे्रस हताश व निराश है। इसीलिए इन तीनों दलों की तिकड़ी ने साम्प्रदायिक आधार पर धु्रवीकरण कराकर अपनी विजय का ताना-बाना शुरू किया है। लेकिन राज्य की जनता इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी।
डा0 बाजपेयी ने कहा देश में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। पार्टी का विजय रथ अब रूकने वाला नही है। लोकसभा चुनाव बाद केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in