अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने अपने चचेरे भाई वरूण गांधी के संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर में रोड शो करने में कोई गुरेज नहीं की।

Posted on 14 April 2014 by admin

अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने अपने चचेरे भाई वरूण गांधी के संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर में रोड शो करने में कोई गुरेज नहीं की। इनका रोड शो सुलतानपुर जिले के अमहट चैराहे से धम्मौर क्षेत्र तक रहा। जहां रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने उनकी गाड़ी पर गुलाब की पंखुडि़यों को फेंककर उनका स्वागत किया। जब कि भाजपा के महासचिव वरूण गांधी ने अमेठी में अपने चचेरे भाई के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने से मना कर दिया था।
गौरीगंज जाते समय राहुल गांधी ने रास्ते में धम्मौर बाजार में पप्पू हलवाई की दुकान पर रूककर दही व चीनी को जहां चखा। अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी गौरीगंज में नामांकन करने के लिए आज सुलतानपुर स्थित अमहट हवाई अड्डे पर अपनी मां सोनिया गांधी के साथ उतरे। सुलतानपुर हवाई अड्डे पर उनकी बहन प्रियंका बाड्रा व रावर्ट बाड्रा के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री, सांसद प्रमोद तिवारी, सांसद डाॅ. संजय सिंह, अमिता सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
अहमट हवाई अड्डे के बाहर कई मीडिया के लोगों को रोक दिया गया था। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इस सम्बन्ध में जब पुलिस अधीक्षक प्रतिभा से मीडिया के लोगों ने कहा कि अंदर कई मीडिया के लोग हैं उन्हें भी अन्दर जाने दिया जाय तो उन्होंने कहा कि एसपीजी के लोगों ने अब किसी को भी अंदर आने से मना किया है। यही नहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विष्णु प्रकाश तिवारी भी अंदर नहीं जा सके और वह अमहट चैराहे पर रहकर राहुल गांधी का स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in