Archive | राज्य

महंगाई व जनविरोधी नीतियों के लिए कांग्रेस बसपा के साथ सपा भी दोषी - BJP

Posted on 11 February 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई व जनविरोधी नीतियों के लिए कांग्रेस बसपा के साथ सपा को भी दोषी ठहराया है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज गुरूवार को सम्वाददाताओं को बताया कि पार्टी द्वारा जारी आन्दोलन के पांचवें दिन आज भी राज्य के कोने-कोने सभाएं हुई। पश्चिमी उ0प्र0, बृज, अवध, बुन्देलखण्ड, वाराणसी व गोरखपुर क्षेत्र के कार्यकत्ताZओं ने जुलूस निकालकर सभाएं की।

श्री दीक्षित ने बताया कि जनआन्दोलन लगातार तेज हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी 13 फरवरी को गोरखपुर के रास्ते चलते हुए महाराजगंज में एक सभा को सम्बोधित करेंगे। वे इसी दिन बलरामपुर व गोण्डा में भी इसी जनअभियान के तहत आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। पार्टी के नेता विधानमण्डल दल ओम प्रकाश सिंह इसी तारीख को मिर्जापुर में दिन भर अनेक सभाओं में हिस्सा लेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी 13 फरवरी को हण्डिया की सभा में हिस्सा लेंगे व 14 तारीख को इलाहाबाद से रायबरेली के बीच अनेक सभाओं को सम्बोधित करेंगे। प्रदेश के अन्य पदाधिकारी भी लगातार ऐसे ही कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।

श्री दीक्षित ने कहा कि 25 फरवरी को राजधानी में प्रस्तावित मार्च के लिए सघन तैयारियां जारी हैं। इस आन्दोलन की कामयाबी के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य व जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ ही सभी सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों को भी पत्र लिखा है। प्रदेश के सभी कार्यकत्ताZ इसकी सफलता में जुट गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के स्वागत में जुटे कार्यकर्ता

Posted on 11 February 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के महामन्त्री मान सिंह ने बताया कि दिनांक 14 फरवरी 2010 को राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 नितिन गडकरी जी के प्रथम लखनऊ आगमन पर उनके भव्य स्वागत के लिये कार्यकर्ता जुट गयें हैं। भाजपा पार्षदों ने स्वागत के लिये बैठकें भी की। पार्षद पी0एन0 सिंह, विजय गुप्ता, गणेश कन्नौजिया, सरोज कुमारी, गिरीश सिंह, माधुरी शुक्ला ने अपने क्षेत्रों में बैठक कर स्वागत के लिये अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को एअरपोर्ट पहुंचने का आग्रह किया। कार्यकर्ता स्वागत के लिये झण्डों एवं बैण्डबाजा के साथ एअरपोर्ट पहुंचेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी निर्वाण दिवस

Posted on 11 February 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के निर्वाण दिवस के अवसर पर दीनदयाल स्मृतिका चारबाग पर पुष्पाजांलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद कलराज मिश्रा ने पण्डित जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उन्हें पुष्पाजांलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव एवं संचालन महामन्त्री मान सिंह ने किया।

निर्माण दिवस के अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद कलराज मिश्रा ने कहा कि पण्डित जी का आज निर्वाण दिवस है। 11 फरवरी 1968 को इनकी हत्या कर दी गई। जिससे सभी दु:खी हो गये। पण्डित जी हत्या का रहस्य अभी भी बरकरार है। इनकी हत्या क्यों और कैसे हुई इस रहस्य पर अभी भी पर्दा पड़ा हुआ है। वे एकात्ममानववाद के प्रणेता थे। दीनदयाल जी ने अपने जीवनकाल में पक्के अनुशासन तथा पारदशीZ व्यवस्था का सन्देश दिया। उन्होने साधन की परिकल्पना किये बिना ही हमेशा समाज के लिये कार्य किया। उनका मूल केन्द्र बिन्दु गरीब आदमी था। वे उसकी समुचित व्यवस्था के पक्षधर थे। हमें भी उनके दिखाये हुये रास्ते पर चलना चाहिए।

पुष्पाजांलि कार्यक्रम में प्रदेश मन्त्री सुरेश श्रीवास्तव ने कहा कि दीनदयाल जी के आर्दशों को अपनायें बिना कुछ भी नही हो सकता। पण्डित जी खाली समय में बैठकर किताबें लिखा करते थ्ों उन्होनें ही एकात्म मानववाद जैसे महात्वपूर्ण विचार को जन्म दिया। इस अवसर पर ज्ञान तिवारी, अमित पुरी, वीरेन्द्र तिवारी, मान सिंह, राजीव मिश्रा, पी0एन0 सिंह, रामगोपाल जायसवाल, सरोज कुमारी, पुष्पा सिंह चौहान, बलवीर सिंह दुआ, सुशील तिवारी, सुरेश पाण्डेय, विनायक पाण्डेय, बीना गुप्ता, पदमा पिल्लई, चन्द्रा रावत, निर्मला तिवारी, संजय अवस्थी, रामू सन्याल, पुरूषोत्तम कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक

Posted on 11 February 2010 by admin

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक सिपाह कार्यालय जिला अध्यक्ष ज्ञानेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें समर रिजवी को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का जिला महासचिव नियुक्त किया गया। समर रिजवी को जिला महासचिव नियुक्त किये जाने पर यूथ कांगेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह, प्रदेश महासचिव नीरज राय युथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष फैसल हसन, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नौशाद अहमद आदि लोगों ने बधाई दी तथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारियों मो0 आसिफ, शरताज खान, हैदर अब्बास, अनुराग राय आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि समर रिजवी को जिला महासचिव बनाये जाने से संगठन और भी मजबूत होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व मन्त्री श्री राम सजीवन सिंह,के निधन पर गहरा शोक

Posted on 11 February 2010 by admin

वरिष्ठ कांग्रेस नेता-पूर्व मन्त्री श्री राम सजीवन सिंह, जनपद बान्दा के निधन पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक सन्तप्त परिजनों को इस असह्य दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि स्व0 राम सजीवन सिंह उ0प्र0 कंाग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक रहे हैं।

स्व0 राम सजीवन सिंह के निधन पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष-पूर्व मन्त्री श्री रणजीत सिंह जूदेव, मुख्य प्रवक्ता-महामन्त्री सुबोध श्रीवास्तव, महामन्त्री-प्रभारी प्रशासन श्री प्रदीप श्रीवास्तव, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, मीडिया सचिव श्री विजय सक्सेना, डा0 जियाराम वर्मा, सहप्रवक्ता श्रीमती सुषमा सिंह, श्रीमती सुरैया सिद्दीकी, श्री देवी प्रसाद प्रजापति, जिलाध्यक्ष श्री सिराज वली खां`शान´, श्री मेंहदी हसन, श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री नुसरत अली आदि कंाग्रेस नेताओं ने गहरा शोक प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

“अनेकता में एकता´´ की नीति के कारण ही भारत मजबूत

Posted on 11 February 2010 by admin

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व सर संघ चालक श्री के.सी. सुदर्शन द्वारा आधुनिक भारत के निर्माता एवं लोकतान्त्रिक मूल्यों के प्रहरी पं0 जवाहर लाल नेहरू के बारे में की गई टिप्पणी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की संकुचित सोच एवं फासिस्ट विचारधारा को ही रेखांकित करती है।

पं0 नेहरू पर पूर्व सर संघ चालक द्वारा की गई टिप्पणी की कड़ी निन्दा करते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह पं0 नेहरू की दूर दृष्टि ही थी जिसने आजादी के तुरन्त बाद आधारभूत उद्योगों का जाल पूरे देश में स्थापित किया, जिससे भारत का औद्योगिक विकास तेजी से हो सका। जमीन्दारी उन्मूलन का कानून बनाकर पं. नेहरू की सरकार ने करोड़ों किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की तरफ कदम बढ़ाया था। जहां तक लोकतान्त्रिक मूल्यों की बात है पं0 जवाहर लाल नेहरू जनतान्त्रिक मूल्यों के इतने बड़े हामी थे कि उन्होने तत्कालीन सर संघ चालक गुरू गोलवलकर द्वारा किये गये मिलने के अनुरोध को केवल इसलिए ठुकरा दिया था कि एक लोकतान्त्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले व्यक्ति का एक फासिस्टवादी संगठन के मुखिया से मिलने का कोई आधार ही नहीं है।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि गौरतलब यह भी है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का राजनैतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी का भी शिवसेना जैसे फासिस्टी संगठन के साथ गठबंधन है और मुम्बई में जिस तरह का तानाशाहीपूर्ण आचरण बाल ठाकरे, फिल्म अभिनेता शाहरूख खान को लेकर कर रह हैं, उसकी आलोचना करने के बजाय भारतीय जनता पार्टी मूकदर्शक बनकर मौन समर्थन ही कर रही है।

मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि आर.एस.एस. एवं भाजपा हमेशा से ही लोगों को धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश करते रहे हैं लेकिन भारत की आम जनता अभी भी पण्डित नेहरू की धर्म निरपेक्ष विचारधारा एवं आपसी भाईचारे पर यकीन करती है। समय ने यह साबित किया है कि विभाजनकारी नीतियों को ठुकराकर “अनेकता में एकता´´ की नीति के कारण ही भारत मजबूत हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मायावती सरकार की संवेदन शून्यता

Posted on 11 February 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा इस बार प्रदेश में भंयकर ठण्ड पड़ी। हजारों जानें चली गई। अखबारों में रोज ठण्ड से मरने वालों के समाचार छपे। किन्तु मायावती सरकार की संवेदन शून्यता की हद यह है कि आज विधानसभा में वह भंयकर शीत से सिर्फ एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। सरकार की नज़र में शायद झुग्गी झोपड़ियों और सड़क किनारे रहने वालों की जिन्दगी के कोई मायने नहींं, उन्हें वह कीड़ा मकोड़ा की श्रेणी में रखती हैं।

इस सरकार ने गरीबों के लिए अलाव का पैसा वी0आई0पी0 बंगलो के पास लकड़ी जलवाने में खर्च कर दिए। पर्याप्त कंबल बंटे नहीं उनकी खरीद में भारी घपलेबाजी की गई। इस सरकार ने पूरे प्रदेश के लिए मात्र 10.84 करोड़ रूपए की धनराशि का आवंटन कर वाहवाही लूट ली।

बसपा सरकार का विकास सिर्फ कोरे कागजों पर ही होता है। गरीब की कराह न तो पंचम तल के शीशा बन्द कमरों में जाती है और नहीं बुलेट प्र्रूफ मुख्यमन्त्री आवास तक पहुंच सकती है। बल्कि मुख्यमन्त्री आवास के पास फरियादी के जाने पर बिना वारंट गिरफ्तारी की छूट विशेष सुरक्षा बल को दिये जाने का इन्तजाम किया जा रहा है। प्रदेश सरकार पूरी तरह जनविरोधी है।

समाजवादी पार्टी सरकार के रवैये की निन्दा करती है। उसे प्रदेश के नागरिकों की जिन्दगी से खेलने का कोई अधिकार नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने महाशिवरात्रि पर सभी नागरिकों को दी अपनी शुभकामनाएं

Posted on 11 February 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने महाशिवरात्रि पर सभी नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं दी है। श्री यादव ने कहा है कि भगवान शिव कल्याणकारी देवता हैं जो अनीति के विरूद्ध संहारक की भूमिका भी अपनाते हैं। भ्रष्टाचारियों पर कड़ी निगाह रखने के लिए उनका त्रिनेत्र है। भारतीय संस्कृति के वे परम तत्व है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सड़कों के रख रखाव पर घोर लापरवाही

Posted on 11 February 2010 by admin

समाजवादी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा खस्ताहाल सड़क के चलते आज दिनंाक- 11.02.2010 को नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव उन्नाव के पास दुघZटना में बाल-बाल बचे, जबकि उनकी सरकारी एम्बेसडर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। श्री यादव आज लखनऊ से इटावा जा रहे थे। बाद में वे दूसरे वाहन से गन्तव्य पर रवाना हुए। सरकार का यह रवैया पक्षपातपूर्ण है, मुख्यमन्त्री दर्जनों गाड़ियों का काफिला लेकर चलती हैं जब कि विपक्ष के नेता को उन्होंने खटारा कार दे रखी है। इससे उनकी सुरक्षा को खतरा है। पिछले सप्ताह राजकीय शिष्टाचार (प्रोटोकाल) का भी पालन नहीं होने की बात जब विधानसभा में उठी तब नेता विरोधी दल को सुरक्षा दी गई।

प्रदेश में जब से मायावती सरकार बनी है, सड़कों के रख रखाव पर घोर लापरवाही बरती जाने लगी है। वित्तीय वर्ष 2010 -11 में सड़क सेतु निर्माण के मद में 5808 करोड़ रूपए रखे गये जब कि अभी पिछले बजट का पूरा पैसा ही खर्च नहीं हो पाया है। रख रखाव का पैसा अभियन्ता, ठेकेदार और शीर्ष में पंचम तल तक बंट जाता है। पिछले वर्ष एक भी सड़क नहीं बनी। लोक निर्माण विभाग के बजट 2009-10 में सड़क सेतु हेतु 7657 करोड़ रूपए का प्रावधान था। इस वर्ष इस मद में भी राशि घटा दी गई है। मायावती सरकार ने नवीनीकरण के सब काम रोक रखे है,ं जिसके फलस्वरूप सड़कों में गहरे गड्ढे हैं, उनकी दशा जर्जर है और आए दिन दुघZटनाएं होती रहती हैं। उसकी उन्हें परवाह नहींं, मुख्यमन्त्री सिर्फ अपनी सुरक्षा की लिए चिन्ता करती हैं। सरकार लोगों की जिन्दगी से खेल रही है।

समाजवादी पार्टी, सरकार की इस जन विरोधी नीति की निन्दा करती है और मॉग करती है कि लोक निर्माण विभाग के वर्ष 2007 से अब तक के काम काज पर श्वेत पत्र प्रकाशित करें, ताकि जन-धन के बन्दरबॉट का रहस्य खुल सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पॉलीथीन से होने वाले घातक जल प्रदूशण के प्रति आम लोगों में जागरूकता

Posted on 11 February 2010 by admin

पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित गैर सरकारी संस्था आईरीड भारत पॉलीथीन से होने वाले घातक जल प्रदूशण के प्रति आम लोगों में जागरूकता लाने का कार्य विगत चौदह वशोZ से कर रही है। आईरीड के स्वयंसेवी सदस्य त्योहारों व अन्य खास अवसरों पर लोगों को पालीथीन से होने वाले नुकसान और परम्परागत गृहस्थी में प्रयोग होने वाली वस्तुओं के फायदे बताते है। आईरीड की निदेशक डा0 अर्चना ने बताया कि संस्था द्वारा पवित्र त्योहार िशवरात्रि के दिन पॉलीथीन प्रदूशण के प्रति लोगों में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम रखे गये है। उन्होंने बताया कि िशवरात्रि के दिन मन्दिरों तथा पवित्र नदियों के किनारे पालीथीन का अत्यधिक प्रयोग होता है। पूंजा आदि की समस्त वस्तुए अब पॉलीथीन के पैक में मिलती है। इस तरह प्रदूशण के इस खतरनाक कारक ही घुसपैठ मन्दिरों, व्रतों और त्योहारों तक पहुंच चुकी है। डा0 अर्चना ने िशवरात्रि के पावन पवूZ पर सभी नागरिकों से पॉलीथीन का प्रयोग न करने और उसके स्थान पर परम्परागत घरेलू वस्तुएं इस्तेमाल करने का संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने अपील में कहा कि पॉलीथीन के स्थान पर उपयोग की जाने वाली वस्तुए कपड़े तथा जूट के बैग या झोले, हाथ से बुने बैग या झोले, बांस की टोकरियां आदि, कांस व मूंज आदि के विविध घरेलू सामान, रद्दी कागज के खोखे, मिट्टी के बर्तन, चीनी मिट्टी के बर्तन आदि का प्रयोग बिगड़ते पर्यावरण को बचाने की मुहिम के लिए मद्दगार साबित होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in