Archive | राज्य

एक शाम मजरूह सुलतानपुरी के नाम

Posted on 24 February 2010 by admin

आन फिल्म्स प्रोडक्शन के प्रोडयूसर नज़रूल इस्लाम व डांस डायरेक्टर एम0 डी0 कलीम तथा को-प्रोडयूसर सुनील गुप्ता की देखरेख में कार्यक्रम के अन्तर्गत मरहूम मजरूह सुलतानपुरी के चचेरे भाई असगर हमीद को 26 फरवरी को पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में एक भव्य समारोह में सम्मानित करेंगें। एक मुलाकात के दौरान प्रोडयूसर नज़रूल इस्लाम ने बताया कि आज के बच्चों पर वेस्टर्न के गानों का असर ज्यादा होता जा रहा है जिसके कारण कलास्किल व पुराने गीत भूलते जा रहे ह।इस कार्यक्रम के द्वारा हम उन्हीं पुराने गीतों को फिर से उन बच्चों के दिलों में जगाने की कोिशश कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पत्रकारों ने किया अपने अधिकारों एवं मान सम्मान के लिए बैठक

Posted on 24 February 2010 by admin

110सुलतानपुर जर्नलिस्ट एशोसिएशन के तत्वाधान में एक आवश्यक बैठक प्रेस क्लब में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिश्ठ पत्रकार अफजाल अन्सारी एवं डा0 अवधेश शुक्ला ने की।

बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पत्रकारों के मान सम्मान के लिए बहुत आवश्यक है कि हम एक हों और एक दूसरे के सुख- दुख में काम आवें । सरकारी विभागों द्वारा की जा रही उपेक्षा को हम सभी एक साथ मिल कर उनको मुंह-तोड़ जवाब दे सकते हैं। समाचार में किसी भी प्रकार की सच्चाई को न छिपायें तभी हमारा मान और सम्मान बचा रहेगा।  पत्रकार एशोसिएसन  ने सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया कि प्रत्येक माह के अन्तिम दिवस में अपराहन दो बजे बेठक हुआ करेगी। 5 फरवरी को इसी समय होली मिलन समारोह होगा।बैठक में अफजाल अन्सारी, डा0 अवधेश शुक्ला, अमरीश मिश्र, राकेश शर्मा, दीपक श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, सन्तोश श्रीवास्तव, कृश्ण चन्द्र पाठक, ए0 के0 अकमल, दिनेश श्रीवास्तव सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गरीब तबके के मुसलमानों को लामबन्द करने की नई कोशिश्

Posted on 24 February 2010 by admin

momin-conference-president-hajji-md-rais-ansari_0001प्रदेश की राजनीति में सपा और बसपा से नाराज गरीब तबके के मुसलमानों को लामबन्द करने की नई कोिशश मोमिन कान्फ्रेंस ने उत्तर प्रदेश की सरजमी पर कर दी है। जिसके कारण बुनकर बाहुल्य क्षेत्रों में राजनैतिक ऊंट नई करवट बैठ सकता है। यह बात मोमिन कान्फ्रेन्स के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहम्मद रईस अन्सारी ने कहते हुये कहा कि अब हिन्दुस्तानी जनता नीन्द से जाग उठी है, समाज की कमज़ोर जातियां आज राजनैतिक तौर पर संगठित होकर अपना हक ले रही हैं, मोमिन कान्फ्रेन्स की रहनुमाई करने वाले लीडरान मुसलमानों और दीगर मेहनतकश पिछड़ी जातियों की इस राजनैतिक कमज़ोरी को समझ कर बीते दिनों की गलतियों से सबक़ लेकर सन् 2000 में मोमिन कान्फ्रेन्स को एक राजनैतिक पार्टी बनाकर चुनाव आयोग कार्यालय में पंजीकृत करवाया। उत्तर प्रदेश में 159 विधान सभा सीटों का फैसला केवल मोमिन मतदाता करते हैं, इस के साथ हिन्दू बुनकर यानी कोरी समाज और पिछड़ी जातियों के साथ हम गठजोड़ कर लेते हैं तो उत्तर प्रदेश में 250 विधान सभा सीटों पर कब्ज़ा कर सकते हैं।

हाजी मोहम्मद रईस अन्सारी ने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश के भदोही शहर के क़ालीन बुनकरों के द्वारा हर साल लगभग 3200 करोड़ रूपए की विदेशी मुद्रा हिन्दुस्तान में आती है। क्या इस खुद्दार क़ौम के करोड़ों लोगों के द्वारा कमायी जाने वाली खरबों रूपए की विदेशी मुद्रा का बदला केवल ऋण पर दिए जाने वाले कुछ हैण्डलूम और पावरलूम हैंर्षोर्षो अगर ऐसा नहीं और यक़ीनी तौर पर नहीं तो आज से हम और हमारे प्रदेश के करोड़ों मेहनतकश लोग एक होकर संगठित आन्दोलन करेंगे और आज से मोमिन कान्फ्रेन्स मुस्लिम समाज और समाज के अति पिछड़े वर्ग के लोगों को उनकी आबादी के अनुसार ईमानदारी से सरकार में भागीदार बनाने का काम करेगी। भविष्य में एक महत्वपूर्ण मीटिंग होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। वार्ता के दौरान मोमिन कान्फ्रेन्स उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता श्री उत्तम षर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसने वाले मेहनतकश मज़दूरों व बुनकरों का शोषण क्या इसी प्रकार किया जाता रहेगार्षोर्षो क्या यह समाज केवल चुनाव के अवसर पर सिरों की गिनती गिनाने के समय आगे लाया जाता रहेगार्षोर्षो क्या अंग्रेज़ शमषान घाट पर देश की आज़ादी के लिए दी जाने वाली शेख भिखारी की पहली शहादत, क्या मौलाना आसिम बिहारी का बस्ती-बस्ती दिया जाने वाला पैगाम-ए-इिन्कलाब एवं खुद्दारी का सबक, क्या अब्दुल कैय्यूम अन्सारी की अगुवाई में देश को विभाजित करने वाली शक्तियों के विरूद्ध एक अखण्ड भारत का नारा बुलन्द करने वाले करोड़ों मुसलमानों की कांग्रेस को दी जाने वाली भरपूर हिमायत का सौदा केवल दस बीस टिकटों से किया जा सकता हैर्षोर्षो आज बड़े हर्ष का दिन है कि आप महानुभावों के बीच कुछ क्षण बात करने का अवसर मिला। इस देश में रहने वाले तमाम व्यक्ति यह जानते हैं कि आज़ाद हिन्दुस्तान से पहले और आज़ाद हिन्दुस्तान के बाद मेहनतकश मज़दूर व बुनकरों को अपने अधिकार दिलाने के लिए  मोमिन कान्फ्रेन्स हिन्दुस्तान की मुस्लिम समाज का सब से बड़ा संगठन रहा है। जिस की दस्तकारी और कपड़े के उद्योग ने पूरे विश्व के बाज़ारों पर अपना क़ब्ज़ा शतािब्दयों तक क़ायम रखा। मुख्य रूप से यूरोप के बाज़ार हमारे देश की बनी हुई वस्तुओं से हमेशा भरे रहते थे। अंग्रेज़ी साम्राजियत हिन्दुस्तान को अपने देश की बनी हुई वस्तुओं का बाज़ार बनाने के लिए बेचैन थी और यह उस समय तक सम्भव न था जब तक हिन्दुस्तान की कपड़ा बुनाई के उद्योग को बबाZद करके समाप्त न कर दिया जाए। इस लिए अंग्रेज़ों ने अपनी इस गन्दी पॉलिसी के चलते हर वह साज़िश रची जो इस उद्योग को तबाह करने वाला हो और बुनकरों की बबाZदी का कारण हो। हिन्दुस्तान का इतिहास इस बात का साक्षी है कि अंग्रेज़ों की इस गन्दी पॉलिसी के चलते तमाम मेहनतकश बुनकरों को या तो क़त्ल किया गया या जेलख़ानों में डाला गया, तमाम बुनकरों के अंगूठे काट लिए गए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महंगाई बढ़ाने के लिए कांग्रेस बसपा सरकार दोनो ही दोषी

Posted on 23 February 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमन्त्री द्वारा महंगाई के लिए केन्द्र को ही दोषी ठहराने की नीति की निन्दा की है और कहा है कि महंगाई बढ़ाने के लिए केन्द्र की कांग्रेस और प्रदेश की बसपा सरकार दोनो ही अभियुक्त हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज मंगलवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए उन्होंने मुख्यमन्त्री मायावती के इस बयान को पूरी तरह खारिज कर दिया। कहा कि महंगाई के लिए सिर्फ केन्द्र सरकार ही जिम्मेदार है। बसपा सरकार भी महंगाई के लिए बराबर की गुनहगार हैं। बजट सत्र समाप्त होने के बाद प्रदेश सरकार ने लगभग 500 करोड़ रूपये के नए कर लगा दिए। इससे महंगाई का बोझ बढ़ेगा। रोडवेज बसों का किराया भी डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ाया गया। डीजल-पेट्रोल पर स्थानीय कर लगाकर उसका दाम बढ़ा दिया गया। इससे सभी उपयोगी वस्तुओं का दाम बढ़ना स्वाभाविक है। बिजली की दरें बढ़ाने की सरकार तैयारी कर रही है। इसका मतलब साफ है कि महंगाई से कराह रही जनता की बसपा सरकार को कोई चिन्ता नहीं है। बसपाई भ्रष्टाचार ने भी महंगाई बढ़ाई है।

 श्री दीक्षित ने सरकार से पूंछा कि वह किस आधार पर अपने को दोषमुक्त मान रही है। बसपा केन्द्र की सरकार का समर्थन कर रही है। जनविरोधी कार्यो में वह केन्द्र सरकार के साथ बराबर की हिस्सेदार है। बसपा ने भ्रष्टाचार को संस्थागत स्वरूप दे दिया है। कांग्रेस इस मसले पर मौन है। श्री दीक्षित ने कहा कि भाजपा जनविरोधी कार्यो के खिलाफ जनआन्दोलन जारी रखेगी। 25 फरवरी के विशाल प्रदर्शन की तैयारियां पूरी हैं। उस दिन दोनों सरकारों के काले कारनामों की पोल खोली जायेगी।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सन्त गाडगे महाराज की 134वीं जयन्ती

Posted on 23 February 2010 by admin

उ0प्र0 रजक सुधार समिति के तत्वाधान में रजक समाज के कुलगुरू सन्त गाडगे महाराज की 134वीं जयन्ती के अवसर पर डा0 भीमराव अम्बेडकर मूर्ति स्थल हजरतगंज से सन्त गाडगे मूर्ति स्थल मां मरी माता मिन्दर पक्का पुल तक गजानन की भाजपा विधायक मध्य क्षेत्र सुरेश श्रीवास्तव द्वारा पूजन कर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट भगवान की झाकियां व बग्गी पर सन्त गाडगे की झांकी बैण्ड बाजे भी थे। विधायक सुरेश श्रीवास्तव का समिति के महामन्त्री रामऔतार कन्नौजिया एवं पार्षद गणेश कन्नौजिया द्वारा माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।

 इस अवसर पर विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने सन्त गाडगे के जीवन पर प्रकाश  डालते हुये कहा कि बुराईयों से दूर रहना और समाज को मांस मदिरा के सेवन से दूर रखना यही बाबा का सपना था। शोभायात्रा का कारगिल पार्क के सामने रामऔतार चौधरी, मो0 मतीन द्वारा स्वागत किया जलपान कराया। डालीगंज पुत्र पर श्री नरेन्द्र सोनकर व मुन्ना सोनकर, जावेद, राजू बड़के, शकील ने स्वागत व जलपान कराया। मेडिकल चौराहे पर श्री मुरारी लाल, महाबीर आदि ने स्वागत का जलपान कराया। चौक चौराहे पर श्री विजय कन्नौजिया उर्फ गुड्डू प्रदीप चौधरी ने शोभायात्रा का स्वागत किया। सन्त गाडगे शोभायात्रा में श्रीमती रानी कन्नौजिया दिशा निर्देश में विद्यालय की शिक्षिकाएं बच्चे हाथों में झण्डे लिये चल रहे थे, मीरा सिंह, पूनम कन्नौजिया, रामप्यारी, रेनू रजन, शबनम, शिवराम गुप्ता, राकेश कन्नौजिया,।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विवेक कुमार सिंह ने बुन्देलखण्ड को विशेष सहूलियत देने को कहा

Posted on 23 February 2010 by admin

विवेक कुमार सिंह- विधायक बान्दा महामन्त्री चेयरमैन मीडिया विभाग उ.प्र. कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती को पत्र लिखकर कहा है कि अतिपिछड़े इलाके बुदेलखण्ड के साथ आपकी हठपूर्ण नीति ने इसे और बदतर हालात की ओर ले जाने के लिए विवश कर दिया है। यह इलाका कालाहांड़ी से भी बुरी हालात में जा रहा है। आपको मालूम ही होगा कि श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हम सब लोगों ने प्रधानमन्त्री डा0 मनमोहन सिंह जी से भेंट की थी और हम लोगों ने बुन्देलखण्ड को विशेष सहूलियत देने को कहा था। जिस पर प्रधानमन्त्री जी ने 4,000 मेगावाट क्षमता का बिजलीघर बुन्देलखण्ड में लगाने का आश्वासन दिया था। यह स्वीकृत हुआ और झांसी में प्रस्तावित हुआ। किन्तु आपने वहां भूमि नहीं दी। उसके बाद चित्रकूट मण्डल के चित्रकूट में यह योजना हस्तान्तरित की गई। वहां भी आपने हठपूर्वक यह योजना पूरी नहीं होने देने का मन बनाया। यह परियोजना 20,000करोड़ रूपये की लागत से एन.टी.पी.सी. द्वारा लगाई जानी थी। सम्भवत: आपको यह भी मालूम होगा कि एन.टी.पी.सी. भारत सरकार की बिजली क्षेत्र की सबसे बड़ी इकाई है। जो पूरे राष्ट्र में बिजली का उत्पादन करके तमाम राज्यों को बिजली की आपूर्ति करती है, इससे यह मांग करना कि बिजली घर से उत्पादित 100: बिजली केवल यू.पी.को दिया जाय, कहां तक तर्कसंगत है, जबकि एन.टी.पी.सी 75: बिजली उ0प्र0 को देने को राजी था, किन्तु आपके हठ के कारण यह बिजलीघर उ0प्र0 की जगह म0प्र0 जा रहा है। अगर आपकी तरह से अन्य राज्य एन.टी.पी.सी. से मांग करने लगें कि हमारे राज्य की बिजली अन्य कहीं भी नहीं दी जायेगी तो उ0प्र0 में अब बिजली कहां से आयेगी, यह व्यवहारिक नहीं है, जबरन अपनी हठवादिता को त्याग दें। कितनी बड़ी क्षति आपके कारण उ0प्र0 के बुन्देलखण्ड क्षेत्र की हो रही है इसका आपको अनुमान शायद हो। अगर यह बिजलीघर लग जाता तो बुन्देलखण्ड में जहां किसान मालामाल हो जाता, वहीं यहां औद्योगिक क्रान्ति आ जाती। किन्तु आपके अहंकार व हठधर्मिता के कारण यह क्षेत्र और बदहाली की ओर आयेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सन्त गाडगे की जयन्ती मनाई गई

Posted on 23 February 2010 by admin

c3समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ट के तत्वावधान में सन्त गाडगे की जयन्ती मनाई गई। सन्त के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं अंधविश्वासों के विरोध के साथ शिक्षा और संगठन पर विशेष बल दिया था। उन्होंने समाज सेवा का सराहनीय उदाहरण पेश किया। समाजवादी पार्टी उनके रास्ते पर चलने में विश्वास करती है और श्री मुलायम सिंह यादव ने अपनी सरकार में सन्त गाडगे पार्क बनाने का निर्णय लेनेे के साथ अन्य कल्याणकारी योजनाएं प्रारम्भ की थीं। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी को ताकत देकर अनैतिक बसपा सरकार को हटाने का संकल्प लिया गया।  जयन्ती समारोह को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि श्री अहमद हसन, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद ने कहा कि सन्त गाडगे ने धार्मिक आडंबरों, अस्पृश्यता, दहेज प्रथा, अशिक्षा, मद्यपान आदि कुरीतियों से समाज को छुटकारा दिलाया। उन्हेांनेे समाज को शिक्षित व संगठित बनाने का प्रशंसनीय कार्य किया। उन्होंने  सामाजिक परिवर्तन के लिए बहुत काम किया। आज उनके रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुये प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि सन्त गाडगे सामाजिक क्रान्ति के नायक थे।  उन्होंने सामाजिक विषमता के विरूद्ध जनजागृति पैदा की। आज हमारा देश एवं समाज संक्रमणकाल से गुजर रहा है। जिसमें चतुदिZक मूल्यों का ह्ास तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ऐसे में गाडगे बाबा की सामाजिक समतामूलक शिक्षाएं ही हमें सही रास्ता दिखा सकती है। श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश की बसपा सरकार के राज में धोबी/बाल्मीकि समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन पर  फर्जी मुकद्में लगाए जा रहे हैं। राजनीति में भ्रष्ट तरीकों और चुनावों में काले धन के इस्तेमाल की बढ़ती प्रवृत्तियों का निवारण सन्त के उपदेशों के अपनाने से ही हो सकता है।
सन्त गाडगे जंयती के मौके पर पूर्व विधायक श्री मोतीलाल पैलवी, श्री सुनील यादव, प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा, श्री शंशाक यादव, जिलाध्यक्ष खीरी, श्री राम दलित तथा श्रीमती मधुलिका यादव,एडवोकेट ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता श्रीमती आशा किशोर,पूर्व विधायक ने की। श्री चन्दन बाल्मीकि ने कार्यक्रम का संचालन किया।

समारोह के अन्त में राज्यपाल को एक मांग पत्र प्रेषित किया गया जिसमें 23 फरवरी को गाडगे जयन्ती पर सार्वजनिक अवकाश, अनुसूचित जाति एवं जन जाति के लोगों को आयकर से छूट, अनु0जाति-जनजाति को निजी क्षेत्र में भी आरक्षण, वंचित लोगों को आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने, इनसे सम्बंधित कल्याणकारी योजनाओं को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने तथा दलित महिलाओं पर अत्याचार तत्काल रोके जाने की मांग की गई।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वागीश्वरी सम्मान पूर्व विधान सभा अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी, लाल जी टण्डन को

Posted on 23 February 2010 by admin

अखिल भारतीय वागीश्वरी साहित्य परिशद द्वारा 26 वर्शो से दिया जाने वाला वागीश्वरी सम्मान पूर्व विधान सभा अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी, लाल जी टण्डन एवं नगर प्रमुख डा0 दिनेश शर्मा की उपस्थिति में 3 मार्च 2010 को दिया जायेगा यह जानकारी संस्था के महामन्त्री विनय बाजपेयी ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

इकोफ्रेण्डली होली खेलों अभियान

Posted on 23 February 2010 by admin

रंगों के त्योहार होली पर एक दूसरे पर रंग गुलाल से सराबोर करने का मजा लेने के साथ-साथ इस प्रयोग में आने वाले केमिकल युक्त रंगों से अपनी त्वचा, आंखों स्वास्थ्य एवं पर्यावरण से होने वाले नुकसान से बचने के लिए गैर सरकारी संस्था आईरीड भारत ने इकोफ्रेण्डली होली खेलों अभियान प्रारम्भ किया है। उन्होंने बताया कि घर में गुलाल बनाने के लिए पंखुि़यों को सुखाकर पीसकर गुलाल बनाया जा सकता है। इस तरह पीलारंग बनाने के लिए एक चम्मच हल्दी में आटा या मैदा में टेलकम पाउडर के साथ मिलने से पीला रंग तैयार हो जाता है। डा0 अर्चना ने बताया कि जामुनी रंग बनाने के लिए एक किलोग्राम चुकन्दर को कद्दूकस करके एक लीटर पानी में डालकर रात भर छोडऋदेने से चटक जामुनी रंग तैयार हो जाएगा। साथ ही केसरिया रंग टूशू और पलाश के फूलों को गरम पानी में उबालकर एक रात रख देने से सुबह रंग तैयार मिलेगा। हरा रंग बनाने के लिए दो लीटर पानी में दो चम्मच मेंहदी पाउडर मिलाकर घोल में गीला हरा धनिया पालक, पुदिना की पत्तियों का पाउडर बना उसे पानी में मिलाकर भी बनाया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रेल मन्त्री ममता बनर्जी से स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था की मांग की

Posted on 23 February 2010 by admin

chndra_kumar_chabra-3-7-2009उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधी मण्डल के मीडिया प्रभारी चन्द्र कुमार छाबड़ा ने केिन्द्रीय रेल मन्त्री ममता बनर्जी से रेल बजट देशभर के छोटे-बड़े सभी रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था के लिए आवश्यक अनिवार्य सकारत्मक कदम तत्काल उठाने की मांग करते हुए एक पांच सूत्रिय मांग पात्र भेजा है। उन्होनें कहाकि देश में वातावरण के बदलाव के मौजूदा दौर में वशZ नौ महीनें गर्मी रहती है, जिसमें 6 महिने तो भीशण गमी्र के होते है।ऐसे में रेल यात्रियों को ट्रेन में पीने का पानी नहीं मिलता है। श्री छाबड़ा ने कहाकि रेलवे के निरंकुश टी.टी. की कार्यप्रणाली पर लगाम कसने के लिए ठोस पहल जरूर करना चाहिए, गाड़ी में टी.टी. भ्रश्टाचार का बेताज बादशह बनकर काम करता है, न किसी डर न िशकायत-जांच की परवाह टी.टी. गाड़ी मे आरक्षण के नाम पर खुली लूट दुरव्याहार तथा रेल यात्री खास और आम सभी का मायी-बाप बनकर उनका जबरजस्त आर्थिक शोशण करता है। रेल मन्त्री को इस व्यवस्था को ध्वस्त करने के लिए कदम उठाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in