Categorized | लखनऊ

सन्त गाडगे महाराज की 134वीं जयन्ती

Posted on 23 February 2010 by admin

उ0प्र0 रजक सुधार समिति के तत्वाधान में रजक समाज के कुलगुरू सन्त गाडगे महाराज की 134वीं जयन्ती के अवसर पर डा0 भीमराव अम्बेडकर मूर्ति स्थल हजरतगंज से सन्त गाडगे मूर्ति स्थल मां मरी माता मिन्दर पक्का पुल तक गजानन की भाजपा विधायक मध्य क्षेत्र सुरेश श्रीवास्तव द्वारा पूजन कर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट भगवान की झाकियां व बग्गी पर सन्त गाडगे की झांकी बैण्ड बाजे भी थे। विधायक सुरेश श्रीवास्तव का समिति के महामन्त्री रामऔतार कन्नौजिया एवं पार्षद गणेश कन्नौजिया द्वारा माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।

 इस अवसर पर विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने सन्त गाडगे के जीवन पर प्रकाश  डालते हुये कहा कि बुराईयों से दूर रहना और समाज को मांस मदिरा के सेवन से दूर रखना यही बाबा का सपना था। शोभायात्रा का कारगिल पार्क के सामने रामऔतार चौधरी, मो0 मतीन द्वारा स्वागत किया जलपान कराया। डालीगंज पुत्र पर श्री नरेन्द्र सोनकर व मुन्ना सोनकर, जावेद, राजू बड़के, शकील ने स्वागत व जलपान कराया। मेडिकल चौराहे पर श्री मुरारी लाल, महाबीर आदि ने स्वागत का जलपान कराया। चौक चौराहे पर श्री विजय कन्नौजिया उर्फ गुड्डू प्रदीप चौधरी ने शोभायात्रा का स्वागत किया। सन्त गाडगे शोभायात्रा में श्रीमती रानी कन्नौजिया दिशा निर्देश में विद्यालय की शिक्षिकाएं बच्चे हाथों में झण्डे लिये चल रहे थे, मीरा सिंह, पूनम कन्नौजिया, रामप्यारी, रेनू रजन, शबनम, शिवराम गुप्ता, राकेश कन्नौजिया,।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in