Archive | राज्य

लोकायुक्त ने तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रामपुर के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा की

Posted on 05 March 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त के समक्ष दायर एक प्रतिवाद में जांच के दौरान रामपुर के तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री एस0टी0 हुसैन, जो वर्तमान में वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट, जिला फरूZखाबाद है, वित्तीय अनियमितताओं के दोषी पाये गये। गत 02 मार्च को इस सम्बंध में पारित अपने आदेश में उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति एन0के0 मेहरोत्रा ने श्री एस0टी0 हुसैन के विरूद्ध कार्रवाई करने की अनुशंसा प्रदेश के मुख्य सचिव से की है। इसी क्रम में उन्होंने जनपद रामपुर में श्री अफज़ाल हुसैन, पूर्व प्रभारी बी0आर0सी0 शाहबाद, श्री रणजीत सिंह पूर्व ए0बी0आर0सी0 मिलक, रामपुर, श्री सिद्दीक अहमद, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहबाद, रामपुर, श्री अहसन अली, प्रधानाध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरावा, जनपद रामपुर तथा वर्तमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रामपुर श्री नरेन्द्र पाल सिंह द्वारा त्रुटिपूर्ण बनावटी साक्ष्य प्रस्तुत किये जाने और पूर्व आवंटित बजट का ब्यौरा न दिये जानेे के विरूद्ध श्री एस0टी0 हुसैन के साथ मिलकर वित्तीय अनियमितता में सहायता देने के लिए उन्हें भी दण्डित करने की अनुशंसा की है।

उल्लेखनीय है कि परिवादी श्री पी0एल0 सोनी, संरक्षक, अखिल भारतीय अम्बेडकर युवा कल्याण संघ, रामपुर के द्वारा तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपुर श्री एस0टी0 हुसैन के विरूद्ध अवैध धनराशि लेकर बेसिक शिक्षा के अध्यापकों की पदोन्नति करने, संचालित परियोजनाओं के अन्तर्गत प्राइमरी विद्यालय के लिए फर्नीचर, साईकिल, बालिकाओं की ड्रेस, सिलाई मशीनों आदि सामग्री क्रय करने में अनियमितताएं और कमीशनबाजी, मुख्यत: सिलाई मशीनों के क्रय करने में व्याप्त भ्रष्टाचार और बिना मशीनें आपूर्ति किये सरकारी धन का दुरूपयोग, छ: माह के लिए आवासीय ब्रिज कोर्स चलाने में सरकारी धन का दुरूपयोग, कस्तूरबा गांधी विद्यालय खोले जाने और उन्हें कागजों पर चलाया जाना, ग्रामीण क्षेत्र में एक ही विद्यालय में दर्जनों अतिरिक्त कक्षाओं का गलत तरीके से दिखाया जाना तथा सरकारी धन के कमीशन लिये जाने से सम्बंधित कई आरोप लगाये गये।

जांच के दौरान लोकायुक्त ने श्री एस0टी0 हुसैन तत्कालीन जि0बे0शि0अ0 रामपुर तथा अन्य कर्मियों के विरूद्ध इन आरोपों को सही पाया और उन्होंने प्रदेश के मुख्य सचिव से नियमानुसार कार्रवाई कराके सक्षम न्यायालय से दण्डित कराने की अनुशंसा की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हज यात्रा के इच्छुक आवेदनकर्ता डाक टिकट लगा लिफाफा शीघ्र भेंजे फार्म समय से उपलब्ध कराने हेतु किया गया यह प्राविधान

Posted on 05 March 2010 by admin

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति द्वारा यह प्राविधान किया गया है कि हज यात्रा के इच्छुक व्यक्ति अपना पता लिखा एवं डाक टिकट लगा लिफ़ाफ़ा राज्य हज समिति को शीघ्र उपलब्ध कराए।

यह जानकारी विशेष कार्याधिकारी उ0 प्र0 राज्य हज समिति डा0 एम0 ए0 ए0 खान ने दी है। उन्होंने बताया कि कतिपय कारणोंवश हज कमेटी आफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा अभी तक हज 2010 के प्रोग्राम की घोषणा न किये जाने के परिप्रेक्ष्य में यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष फरवरी को हज प्रोग्राम की घोषणा केन्द्रीय हज समिति द्वारा कर दी गई थी।

डा0 खान ने बताया कि हज के समस्त कार्य समय बद्ध होते हैं। इसलिए प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन फार्म जमा करने के लिए कम समय होगा। उन्होंने बताया कि जो आवेदन कर्ता हज 2010 की यात्रा पर जाने के इच्छुक हैं वह अपना पता लिखा एवं डाक टिकट लगा लिफ़ाफ़ा उ0 प्र0 राज्य हज समिति के कार्यालय 10-ए विधान सभा मार्ग लखनऊ को तत्काल उपलब्ध करायें ताकि फार्म आते ही उन्हें समय से उपलब्ध कराया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, राज्य का अधिनियम बना

Posted on 05 March 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 200 में प्रदत्त अधिकार का प्रयोग करते हुए “उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2010 पर अनुमति प्रदान कर दी है। अब यह राज्य का अधिनियम बन गया है। इस अधिनियम से मूल अधिनियम 1958 की धारा 02 में संशोधन कर एक नये विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। प्रदेश में नया विश्वविद्यालय “मान्यवर श्री कांशीराम जी कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बॉन्दा में स्थापित होगा। इसकी अधिकारित´´ झॉंसी तथा चित्रकूटधाम मण्डल के क्षेत्र होगें।

वर्तमान में प्रदेश में तीन विश्वविद्यालय अर्थात चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, फैजाबाद तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ कार्य कर रहे हैं। यह जानकारी सचिव विधायी उत्तर प्रदेश ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमन्त्री ने प्रदेश के कुछ जनपदों में विषाक्त मदिरा से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

Posted on 05 March 2010 by admin

जॉंच में दोषी पाये गए अधिकारियों/कर्मचारियों को बखास्त  करने तथा संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए

मृतकों के परिवारों के प्रति सहानुभूति के रूप में प्रत्येक आश्रित परिवार को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता

बीमार हुए लोगों का सरकार की ओर से नि:शुल्क इलाज के निर्देश

आबकारी तथा पुलिस विभाग को कड़े निर्देश  कि ऐसी घटनाएं न होने पाए

उत्त्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने प्रदेश में सहारनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद और बुलन्दशहर आदि कुछ जनपदों में विषाक्त मदिरा के सेवन से हुई जनहानि पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। ऐसे मामलों की जांच कराकर इस घटना मेंं लिप्त अधिकारियों/कर्मचारियों को बखाZस्त करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि जांच के उपरान्त दोषी पाये गये कर्मचारियों/अधिकारियों के खिलाफ संगीन धाराओं में अपराधिक मुकदमे भी दर्ज करायें जायें, ताकि ऐसी दु:खद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

सुश्री मायावती ने अवैध मदिरा के सेवन से मृत व्यक्तियों के आश्रितों के प्रति गहरी सहानुभूति के तौर पर प्रत्येक आश्रित परिवार को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना में बीमार लोगों को सरकार की ओर से नि:शुल्क इलाज कराए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ जनपदों में अवैध मदिरा/िस्प्रट पीने की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। इसको सख्ती से रोकने की आवश्यकता है।

आबकारी विभाग द्वारा दो आबकारी निरीक्षकों तथा दो आबकारी सिपाहियों को निलिम्बत कर दिया गया है। इसके अलावा जिला आबकारी अधिकारी, बुलन्दशहर व गाजियाबाद के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। इसके साथ ही आबकारी विभाग द्वारा समस्त मण्डलायुक्तों एवं समस्त जिलाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को विषाक्त मदिरा के सेवन से हो रही जनहानि को रोकने तथा मिथाईल एल्कोहल के दुरूपयोग पर प्रभावी नियन्त्रण किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा अवैध मदिरा के धन्धे में लिप्त लोगों के विरुद्ध भी विधिक प्राविधानों के तहत कठोरतम कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी प्रकार इन जनपदों में हुई दु:खद घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस विभाग द्वारा जनपद बुलन्दशहर में अपराध पंजीकृत कर 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही है। जनपद गाजियाबाद की घटना को लेकर अपराध पंजीकृत कर पुलिस द्वारा 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें 04 व्यक्तियों पर रासुका के तहत कार्यवाही की गई है।

पिछले दिनों पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही के तहत कुल 173 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 49 अभियोग पंजीकृत किए गए। कार्यवाही की अन्तर्गत 11880 लीटर कच्ची अवैध शराब तथा अंग्रेजी/देशी शराब की 16114 बोतलें बरामद की गईं। इसके अलावा विषाक्त मदिरा से हुई मृत्यु के मामलों में 26 पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई है। जिसमें एक थानाध्यक्ष, तीन उपनिरीक्षक, 04 आरक्षी को निलिम्बत तथा एक आरक्षी को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 17 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसानों को आलू की अच्छी कीमत दिलाने हेतु बाजार हस्तक्षेप योजना लागू की जायेगी-मुख्य सचिव

Posted on 05 March 2010 by admin

बाजार में थोक व फुटकर मूल्यों में ज्यादा अन्तर न रहे

आलू उत्पादक किसानों को उनकी उपज का बेहतर लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता ने बाजार हस्तक्षेप योजना का प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार के अनुमोदनार्थ प्रस्तुत करने को कहा है, जिससे इसे भारत सरकार को बाजार हस्तक्षेप मूल्य घोषित करने की कार्यवाही हेतु शीघ्र प्रेषित किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आलू खरीद की दर 305 रूपये प्रति कुण्टल प्रस्तावित की जा रही है। गत वर्ष भारत सरकार द्वारा बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत आलू की खरीद की दर 275 रूपये प्रति कुण्टल की दर निर्धारित की गई थी।

एनेक्सी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में बताया गया कि यद्यपि गत वर्ष में आलू के जनवरी, फरवरी व मार्च के बाजार भाव बहुत कम थे। इस वर्ष गत वर्ष की अपेक्षा आलू के रेट बहुत अच्छे चल रहे हैं, फिर भी किसानों को बिचौलियों से बचाने तथा उनका शोषण न होने देने हेतु प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। अत: यह तय किया गया है कि गत वर्ष की भान्ति बाजार हस्तक्षेप योजना लागू की जाय जिससे किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिल सके। यू0पी0एग्रो, पी0सी0एफ0, हाफेड तथा नाफेड संस्थाओं के माध्यम से आलू के क्रय और भण्डारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये।

यह भी निर्देश दिये गये कि प्रदेश में आलू बाहुल्य जिलों की नियमित समीक्षा की जाय तथा मण्डियों में आलू की खुली नीलामी सुनिश्चित करायी जाय, जिससे आलू किसानों को लाभकारी मूल्य मिल सके। शीतगृहों में आलू के भण्डारण की नियमित समीक्षा करने हेतु निदेशक उद्यान को निर्देश दिये गये। शीतगृह स्वामियों को आगाह किया जाय कि वह शीतगृहों में भण्डारित किये जाने वाले आलू से सम्बन्धित सभी अभिलेख एवं विवरण ठीक प्रकार से बनाकर रखे। समय-समय पर जिलाधिकारियों द्वारा इस बात की जांच की जायेगी कि स्टाक में किसानों के आलू के स्थान पर यदि बेनामी या फर्जी नाम से भण्डारण कर कानून का उल्लंघन किया गया है तो दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि मण्डी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी इस बात का विशेष प्रयास करें कि थोक व फुटकर मूल्यों में ज्यादा अन्तर न रहे।

बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आर0 के0 शर्मा, प्रमुख सचिव उद्यान श्री श्रीकृष्ण, प्रमुख सचिव कृषि श्री कपिल देव, सचिव कृषि विपणन श्री राजेश कुमार सिंह, निदेशक उद्यान श्री हरिशंकर पाण्डेय व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

इच्छाधारी सन्त उर्फ शिवा का इतिहास खंगालने आई दिल्ली पुलिस टीम

Posted on 05 March 2010 by admin

मानिकपुर(चित्रकूट) -  साधु वेष में सेक्स स्कैण्डल चला  कर रुपये बटोरने वाले इच्छाधारी उर्फ भीमानन्द उर्फ शिवमूरत द्विवेदी उर्फ शिवा की गिरफ्तारी के बाद उसका आपराधिक इतिहास खंगालने में दिल्ली पुलिस जीजान से जुटी हुई है। इसी के तहत बुधवार को दिल्ली के साकेत थाने के इंस्पेक्टर के नेतृत्व में आए पांच सदस्यीय दल ने मानिकपुर थाने में साधू व उसके पारिवारिकों का आपराधिक इतिहास खंगाला। साथ ही चमरौहां गांव पहुंच वहां बन रहे गगनचुंबी  साईं मन्दिर व दूसरे मन्दिरों के अलावा उसकी जमीन जायदाद की  भी जानकारी उसके पारिवारिक लोगों व ग्रामीणों से विस्तार पूर्वक ली।3ckt8

गौर तलब है कि बीते दिनों दिल्ली में चित्रकूट जनपद का रहने वाला साधु वेष की आड़ में सेक्स स्कैण्डल चलाने वाले इच्छाधारी उर्फ भीमानन्द उर्फ शिवा अपने एक मन्दिर से सेक्स स्कैण्डल सरगना के रूप में गिरफ्तार हुआ था। इस दौरान कई एयर होस्टेस और स्कूली छात्राएं भी उसके साथ पुलिस की गिरफ्त में आई थीं। दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद जब इच्छाधारी सन्त भीमानन्द के इस आचरण की जहां साधुसन्त व उसके गांव के लोग भी निन्दा करने लगे थे। वहीं मामले के तार काफी लंबे व चित्रकूट से जुड़े होने पर जांच के लिए दिल्ली के साकेत थाने की पुलिस बुधवार को रीवांचल एक्सप्रेस से मानिकपुर स्टेशन पहुंची। टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर धर्मदेव ने अपने अधीनस्थों के साथ मानिकपुर थाने पहुंच इच्छाधारी उर्फ शिवा द्विवेदी का आपाराधिक इतिहास खंगलाना शुरू किया। जिसमें शिवा के ऊपर एक सौ सात/सोलह का एक मुकदमा दर्ज मिला। वही उसके पिता बच्चा द्विवेदी के खिलाफ दस्यु संरक्षण अधिनियम 216 का मामला दर्ज पाया गया। पिता बच्चा को काफी समय पूर्व दस्यु ददुआ को संरक्षण देने के आरोप में जेल भेजा गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम मानिकपुर थाने से पुलिस बल ले चमरौहां गांव पहुंची जहां टीम के साथ आए सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबिल कुलदीप, कांस्टेबिल सुरेन्दर व सोदान ने टीम लीडर धर्मदेव के साथ मिल गांव में बन रहे गगनचुंबी साईं मन्दिर समेत दूसरे अर्धनिर्मित मन्दिरों में पहुंचे जहां सन्नाटा पसरा हुआ था। इस दौरान पुलिस की टीम ने मन्दिर परिसर की फोटो व वीडीयो ग्राफी भी करवाई। इसके बाद वे लोग इच्छाधारी उर्फ शिवा के घर पहुंचे जहां पिता बच्चा द्विवेदी ने बताया कि साईंधाम में बन रहे मन्दिर व प्रस्तावित कार्य उनकी पुश्तैनी जमीन में बनाए जा रहे हैं। वहीं पुत्रा शिवा की जमीन के विषय मे कहा कि उसके नाम से यहां पर कोई जमीन नहीं है। जबकि परिवार के विषय में बताया कि बड़ा पुत्र राममूरत मध्यप्रदेश के सतना जिले में प्राइवेट चिकित्सालय चला रहा है। उससे छोटा कृष्णमूरत गांव में ही किराने की दुकान चला रहा है। तीसरे नंबर का शिवमूरत उर्फ शिवा इस समय इच्छाधारी के नाम से विख्यात है। वहीं सबसे छोटा लड़का संजय घर में रहता है। 3ckt10पिता बच्चा ने  तीन पुत्रियां होने की भी जानकारी टीम को दी। टीम के लोगों ने इच्छाधारी उर्फ शिवा के पिता से कड़ाई से पूछताछ करते हुए अन्य दूसरी अघोषित संपति के बारे में जानकारी ली। लेकिन उसके द्वारा पारिवारिक जमीन की रजिस्ट्री व किसान बही आदि भी दिखा पुश्तैनी जमीन होने की बात कहते हुए बताया कि अभी तक उन्होंने पारिवारिक बटवारा भी नहीं किया है। इसके बाद टीम ने शिवा के बारे में ग्रामीणों से भी पूछताछ की। जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि बीते साल अक्टूबर माह में आयोजित पांच दिवसीय वृहद भण्डारे के दौरान शिवा ने जमकर काफी धन खर्च किया था। इस समारोह में दिल्ली, मुम्बई से कई कलाकार भी आए थे। जिनमें दर्जनों लड़कियां भी शामिल थीं।

शस्त्र निरस्ती करण की प्रक्रिया भी पुलिस ने शुरू की

इच्छाधारी सन्त उर्फ भीमानन्द उर्फ शिवमूरत की गिरफ्तारी के बाद उसके द्वारा तथ्यों को छुपाकर बनवाए गए शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त करने के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मानिकपुर थाना के चमरौहां गांव निवासी भीमानन्द उर्फ शिवमूरत उर्फ शिवा ने तथ्यों को छिपाकर बीते अक्टूबर 09 में रायफल का शस्त्र लाइसेंस हासिल किया था। दिल्ली पुलिस द्वारा सेक्स स्कैण्डल के आरोप में उसको गिरफ्तार करने के बाद उन्होंने लाइसेंस की जांच करने के आदेश पुलिस को दिए थे। जांच के दौरान पता चला कि लाइसेंस बनवाने के लिए शिवा ने फर्जी कागजात लगाए थे। उन्होंने कहा कि इसके आधार पर शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। और रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है।

श्री गोपाल

09839075109

Comments (0)

बरेली दंगे में गिरफ्तार हिन्दूमहासभा नेताओं को रिहा करने की मांग

Posted on 05 March 2010 by admin

राज्यपाल को पत्र भेजकर न्यायोचित जॉच की मांग की , प्रदेश सरकार पर एकतरफा कारवाई करने का आरोप

लखनऊ - अखिल भारत हिन्दू महासभा ने बरेली दंगे में उत्तर प्रदेश सरकार पर एकतरफा कारवाई करने का आरोप लगाते हुये प्रदेश की राज्यपाल से दंगे की न्यायोचित्त जॉच करने के साथ-साथ गिरफ्तार किये गये पार्टी के बरेली मण्डल प्रमुख राम किशोर पाठक सहित कई हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा करने की मांग की है।

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने प्रदेश सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुये कहा कि सोची-समझी साजिश के तहत धार्मिक जुलूस की आड़ में दंगे कराये गये और सैकड़ों की संख्या में हिन्दू धार्मिक स्थलों को क्षतिग्रस्त किया गया, काफी संख्या में दुकानें व भवन को नुकसान पहुचाया गया। बावजूद इसके हिन्दू महासभा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को साम्प्रदायिक दंगे फेलाये जाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और तो और अभी काफी संख्या में हिन्दू समुदाय के लोग लापता है।

हिन्दू महासभा नेता श्री तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि इस वक्त बरेली में दंगे की शुरूआत हुयी उस दौरान वहां राज्य के काबीना मन्त्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी मौजूद थे और मुस्लिमों के धार्मिक जुलूसों में शामिल लोगों ने इस तरह से जिस तरह के हथियारों के प्रयोग कर हिन्दुओं को निशाना बनाया गया जो कहीं न कहीं सवाल खड़े कर रहे है। ऐसी स्थिति में राज्यपाल को चाहिए कि बरेली दंगे की न्यायोचित्त जॉच के लिये उचित कदम उठाये, ताकि दंगे में सच्चाई खुद व खुद सामने आ जायेगी। हिन्दू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री तिवारी ने दंगे के दौरान हुयी क्षति की पूर्ति के लिये प्रदेश सरकार से तत्काल प्रभाव से मुआवजा देने की मांग करते हुये कहा कि हिन्दू महासभा की राश्ट्रीय अध्यक्ष एवं अभिनव भारत की प्रमुख हिमानी सावरकर दंगे में प्रभावितों का हालचाल जानने के लिये शीघ्र बरेली जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बरेली साम्प्रदायिक संघर्ष में बसपा सरकार की नीतियां दोषी - दीक्षित

Posted on 05 March 2010 by admin

लखनऊ  - भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सरकार पर सच छुपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बरेली के साम्प्रदायिक संघर्ष में बसपा सरकार की नीतियां ही दोषी हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज शुक्रवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि कर्फु लगाने के बावजूद स्थितियों में सुधार न आना और प्रशासन द्वारा बहुसंख्यक समाज के लोगों को ही पीड़ित करने से सिद्ध हो गया है कि सरकार भेदभाव कर रही है। सरकार को बताना चाहिए कि आखिरकार समय रहते प्रशासन ने शरारती तत्वों के विरूद्ध ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की।

श्री दीक्षित ने कहा कि बसपा सरकार की दृष्टि में राष्ट्रवादी विचारधारा के नेता और कार्यकर्ता ही शान्ति भंग करते हैं। सरकार ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी पर भी शान्ति भंग की आशंका का लिखित आरोप लगाया और उन्हें बरेली में पीड़ितों से मिलने का भी अवसर नहीं दिया गया। सरकार वास्तविक तथ्य छिपा रही है। भाजपा ने बरेली की घटनाओं की वास्तविकता को जांचने और सारे तथ्यों को उजागर करने का निश्चय किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने बरेली की घटनाओं की जांच के लिये 7 सदस्यीय जांच समिति नियुक्त की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता विधान परिषद में भाजपा के नेता डॉ0 नैपाल सिंह, विधानमण्डल दल के मुख्य सचेतक विधायक सुरेश खन्ना, पार्टी के प्रदेश महामन्त्री विधायक राजेश अग्रवाल, पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद सन्तोष गंगवार, पार्टी की बृज क्षेत्र की इकाई के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, बरेली भाजपा के अध्यक्ष सुभाष पटेल व बरेली महानगर के अध्यक्ष राजेन्द्र सक्सेना को जांच समिति का सदस्य बनाया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जगद्गुरु कृपालु जी महाराज के मनगढ़ आश्रम पर 63 की नरवली

Posted on 05 March 2010 by admin

प्रतापगढ़ मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर कुंडा कोतवाली क्षेत्र स्थित जगद्गुरु कृपालु जी महाराज के मनगढ़ आश्रम   पर प्रसाद, थाली-कंबल के लिए मची होड़ में इस कदर अव्यवस्था फैली कि भगदड़ मच गयी। चीख-पुकार के बीच लोग एक-दूसरे पर गिरने-पड़ने लगे, रौंदने लगे। देखते ही देखते मंदिर प्रांगण में 63 लाशें बिछ गयीं। मौत के शिकार लोगों में 37 तो बच्चे थे और 26 महिलाएं।  इस हादसे में दो सौ से ज्यादा लोग जख्मी हैं। आश्चर्यजनक तथ्य सामने आया है कि इतने बड़े आयोजन में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महज 18 पुलिस कर्मी तैनात थे। अब आश्रम से लेकर प्रशासन तक अपना पल्ला झाड़ने में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक कुंडा थाना क्षेत्र स्थित मनगढ़ आश्रम में सुबह से प्रवचन सुनने और कृपालु महाराज की पत्नी के श्राद्ध में शामिल होने के लिए तीस हजार से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए थे। आश्रम के एक बड़े हाल में प्रसाद एवं कपड़ा वितरण होना था। प्रसाद पाने के लिए महिलाओं और पुरुषों के साथ ही बड़ी संख्या में बच्चे भी लाइन में लगे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए करीब दो सौ मीटर लंबी बैरीकेडिंग थी। प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू होते ही भीड़ में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 11 बजे कुछ लोगों ने मेन गेट खोल दिया और आगे बढ़ने की होड़ में वहां भगदड़ मच गयी। चीख-पुकार के बीच लोग एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते भागने लगे। जो भी गिरा, पैरों तले रौंद गया। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल। कुछ ही मिनटों में जिधर देखो, या तो लाशें थीं या फिर जख्मी और मदद के लिए चीखते-पुकारते लोग। साथ में विभीषिका बयान कर रही थे चारो तरफ बिखरे जूता-चप्पल।

हादसे की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने जब मृतकों और घायलों की तादाद देखी तो होश फाख्ता हो गये। जैसे-तैसे व्यवस्था कर तकरीबन दो सौ लोगों को कुंडा, प्रतापगढ़ और इलाहाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ज्यादातर लोगों की मौत गेट के निकट बोरवेल में गिरने के कारण हुई। मृतकों के परिजनों में इस बात को लेकर खासा गुस्सा रहा कि पुलिस शवों को उठाने से रोक रही थी। जिला प्रशासन के अफसरों का दावा है कि आयोजन को लेकर पूर्व में कोई सूचना नहीं थी।

सूचना पर प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी तथा पंचायतीराज मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी हेलीकाप्टर से मौके पर पहुंच गये। हजारों की संख्या में आक्रोशित भीड़ आश्रम और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इलाहाबाद, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी की फोर्स बुलानी पड़ी।

सरकार ने माना इंतजाम पूरे नहीं थे

सायंकाल यहां पहुंचे पंचायतीराज मंत्री स्वामी प्रसाद मौैर्य ने स्वीकार किया कि लोगों की भीड़ के नजरिये से यहां इंतजाम पूरे नहीं थे। उन्होंने कहा कि घटना की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उनके साथ प्रदेश के मुख्य सचिव अतुल कुमार गुप्ता भी थे।

मंदिर प्रशासन ने पल्ला झाड़ा

घटना के बाद मंदिर प्रशासन ने इसकी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया। कृपालु महाराज की ओर से इस बाबत कोई संदेश नहीं दिया गया। उनका काम-धाम देखने वाले रजनीश पुरी ने अलबत्ता कहा कि हमने किसी को बुलाया नहींथा। जो लोग आये थे वे स्वयं इकट्ठा हुए थे। पुरी ने कहा कि हमने 25 फरवरी को ही प्रशासन को अवगत करा दिया था कि यहां इस तरह का आयोजन किया जाने वाला है, लेकिन उनकी ओर से कोई व्यवस्था नहीं हुई।

गेट पर सिर्फ दो सिपाही

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि भीड़ लगभग 30 हजार थी, लेकिन उसे नियंत्रित करने वाला कोई नहीं था। सुरक्षा के नाम पर मात्र दो सिपाही लगाये गये थे, लेकिन वे भी पूरब के मुख्य द्वार पर वीआईपी के आगमन के नजरिये से तैनात थे। मंदिर के नजदीक लगभग दो सौ मीटर पर पुलिस चौकी है, लेकिन वहां से भी कोई नहीं पहुंचा था।

प्रतापगढ़ हादसे पर दुख जताया

राज्यपाल बीएल जोशी ने प्रतापगढ़ जिले में हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक संदेश में राज्यपाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने हादसे की वजह प्रशासनिक लापरवाही बतायी है। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने हिंदू धार्मिक आयोजनों के प्रति लापरवाह दृष्टिकोण अपना रखा है, इसी वजह से स्थानीय प्रशासन ने इतनी भारी भीड़ जुटने के बाद भी अपनी तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की थी।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव मुन्ना सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राम आसरे वर्मा, महासचिव अनिल दुबे ने मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग उठायी है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भी प्रतापगढ़ हादसे को दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी और कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी ने मृतकों के आश्रितों को दस-दस लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिये कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है?


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

सरकारी कुरीतियो के विरूद्ध जन जागरण हेतु साइकिल यात्रा

Posted on 05 March 2010 by admin

लखनऊ- समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि  8 मार्च से समाजवादी पार्टी ने मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा सरकारी  कुरीतियो के विरूद्ध जन जागरण हेतु समाजवादी साइकिल यात्रा पूरे प्रदेश में गांव-गांव निकालने का निश्चय किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव बुन्देलखण्ड में इस साइकिल रैली का शुभारम्भ करेगें और कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करेगें।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव 7 मार्च,2010 को टीकाराम यादव महाविद्यालय, मोठ, जनपद झॉसी में 12-00 बजे आयोजित दंगल में शामिल होने के बाद झॉसी में 4-00 बजे सायं कार्यकर्ताओं की बैठक करेगें तथा वहीं रात्रि विश्राम करेगें।

श्री यादव 8 मार्च को साइकिल रैली के कई कार्यक्रमों में भाग लेगें। वे 11-00 बजे मऊरानीपुर  में साइकिल रैली का शुभारम्भ करेगें तथा 4-00 बजे महोबा पहुंचकर वहां कार्यकर्ताओं से डाक बंगला में भेंट करेगें।

9 मार्च,2010 को प्रदेंश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव महोबा में 8-30 बजे तथा 9-45 बजे कबरई जनपद महोबा में साइकिल रैली का शुभारम्भ कराएगें। 10-30 बजे वे मटौंध में कार्यकर्ताओं से भेंट करेगें। 11-15 बजे वे बान्दा में प्रेस वार्ता तथा साइकिल यात्रा का शुभारम्भ करेगें। 1-00 बजे तिदंवारी जनपद बान्दा में कार्यकर्ताओं से भेंट करेगें।  01-45 बजे मुत्तौर जनपद फतेहपुर के कार्यकर्ताओं से भेंट करेगें। यहॉ उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई है। 9 मार्च को ही 2-30 बजे श्री यादव फतेहपुर में प्रेस वार्ता करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in