Archive | राज्य

रोजगार देने से ही गरीबी समाप्त होगीं - दद्दू प्रसाद

Posted on 28 March 2010 by admin

लखनऊ - गरीबी दूर करने के लिए प्रदेश मे 11 वर्षो से संचालित हो रही स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना ही एक मात्र योजना है, जो ग्रामीण झेत्रो से पलायन रोकने और रोजगार उपलब्ध कराने मे महती भूमिका अदा कर रहीं हैस्वयं सहायता समूह के गठन एवं उन्हे समय पर ऋण तथा प्रशि दिलाने मे कोताही करने वाले कर्मचारियो के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए ग्राम्य विकास मंत्री दद्दू प्रसाद ने उक्त उद्गार व्यक्त किए

प्रसाद ने कहा कि मनरेगा सिर्फ जीविका उपार्जन करा सकता है, लेकिन सरकारी मशीनरी दूसरे प्रांतो से सबब नही ले रही है ग्रामीण स्वयं सहायता समूहो को विपरण की समस्या से निजात दिलाने के लिए 20 लाख की लागत से 479 सरस हाट का निर्माण कराया जा रहा है ताकि ग्रामीण दस्तकार अपनी हुनर को जीवित रखकर अपनी परंपरा को देश भर मे फैला सके

प्रदेश मे अबतक 4,03861 समूह गठित किए गये है जिसमे से 1,32436   समूहो को वित्त पोषित करा कर 13  लाख परिवारो को रोजगार दिया गया है

प्रसाद ने स्वयं सहायता समूहो के ऋण देने के मे बैंको की भूमिका पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक नये साहूकारो के रूप मे कार्य कर रहे है वह अपनी सामाजिक भूमिका भूल रहें हैगरीबी की अम्मा बेरोजगारी है, बेरोजगारी के समाप्त होते ही गरीबी स्वम् समाप्त हो जाएगी

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री कृष्ण ग्राम्य विकास आयुक्त संजीव कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरस महोत्सव एक नजर

Posted on 27 March 2010 by admin

27-3-10-072-1

27-3-10-073-1

27-3-10-081

27-3-10-08427-3-10-086

27-3-10-087

27-3-10-088

27-3-10-089

27-3-10-090

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बच्चों का डिपे्रशन में जाने का मुख्य कारण है तनाव - अंशुमालि शर्मा

Posted on 27 March 2010 by admin

लखनऊ - बच्चों में दिनोदिन तनाव बढ़ने से आत्महत्याओं की घटनाओं में निरन्तर वृद्वि हो रही है और इसके लिए बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक और अध्यापकगण भी कम दोषी नहीं है। अभिभावकों और अध्यापकों को बच्चों की क्षमताओं का आंकलन करके उनकी रुचि के अनुसार प्रेरित करना चाहिए। बच्चों पर अपनी इच्छाओं को थोपना नहीं चाहिए क्योंकि बच्चों का मन थोपी हुई बातों को करने में नहीं लगता हैं लेकिन आज के समय में नम्बर वन बनने की होड़ ने सभी बच्चों को तनावग्रस्त कर रखा है। हर माता-पिता चाहते है कि उनका बच्चा नामी-गिरामी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करके डाक्टर, इंजीनियर और आईएसए बने और वे नम्बर वन की दौड़ में अपने बच्चे को दौड़ाकर डिप्रेशन में डालने का काम करते है।

यूनीसेफ और मीडिया नेस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज यहां यू0पी0 प्रेस क्लब में चिल्ड्रन ऑवर में महात्वाकांक्षा बन गई है जानलेवा विषय पर बोलते हुए ऑल इज वेल फोरम से जुडे चाइल्ड लाइन संस्था के निदेशक डा0 अंशुमालि शर्मा ने कहा कि बच्चों का डिपे्रशन में जाने का मुख्य कारण है तनाव और उनको यह तनाव देते है उनके माता-पिता, अभिभावक और अध्यापक। उन्होंने बताया कि डिप्रेशन (अवसाद) के मुख्यता: चार लक्षण होते हे:- बच्चा नज़र मिला कर आपसे बात न कर रहा हो, बच्चा अधिकतर अकेले बैठने की कोशिश में हो, छोटी-छोटी बातों में झुझला जाएं और कभी-कभी हिंसक हो जाएं। माता-पिता और अध्यापकों को बच्चों पर किसी तरह का दबाव नहीं डालना चाहिए। डिप्रेशन से बचने के लिए बच्चों को परीक्षा को हौव्वा नही समझना चाहिए, कम से कम छह घन्टे नीन्द ले, इम्तिहान के दिनों में हल्का-फुल्का भोजल करें, अभिभावक बच्चों पर दबाव न बनाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निदान करें और संवादहीनता न होने दें।

डा0 अंशुमालि शर्मा ने बताया कि ऑल इज वेल फोरम ने सैकडों बच्चों को आत्महत्या से रोकने का काम किया है। उनका कहना है कि कोई भी बच्चा अपनी समस्याओं को फोरम के नि:शुल्क फोन नम्बर 1098 अथवा 9415189200 अथवा 9415408590 पर चौबीसो घन्टे बातचीत करके सुलझा सकता है।

डा0 विनोद चन्द्रा ने बताया कि उनका फोरम बच्चों को स्वास्थ्य, आश्रय, परामर्श, परिवार वापसी और शोषण से बचाव की सेवा प्रदान करता है। उनका मानना है कि अभिभावक, अध्यापक और छात्रों में संवाद शून्यता है और उसको दूर करने के लिए काउसिंलिंग की जरुरत है।

इस अवसर पर मीडिया नेस्ट की महामन्त्री और वरिष्ठ पत्रकार कुलसुम तल्हा ने कहा कि  पहले हम भारतीय है बाद में पत्रकार। हम मीडिया के लोग बच्चों की समस्याओं को उजागर करके उसका समाधान निकालने में अहम भुमिका निभाते है। उन्होंने कहा कि चिल्ड्रन ऑवर अपनी तरह का एक निराला कार्यक्रम है जिसको यूनीसेफ के सहयोग से एक विख्यात पत्रकार संगठन मीडिया नेस्ट आयोजित करता है जिसमें बच्चों और महिलाओं के उत्थान के लिये काम किया जाता है। इस कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं की समस्याओं को उठाया जाता है और उसके समाधान के उपाय खोजे जाते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनसम्पर्क व हस्ताक्षर अभियान के दूसरे दिन आज व्यापक कार्यक्रम

Posted on 27 March 2010 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरूद्ध चलाये जा रहे जनसम्पर्क व हस्ताक्षर अभियान के दूसरे दिन आज व्यापक कार्यक्रम हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज शनिवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए बताया कि आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में रामपुर में वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हजारो लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी के नेतृत्व में फिरोजाबाद में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। नेता विधानमण्डल दल ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में बहराइच में हस्ताक्षर अभियान हुआ।

श्री दीक्षित ने हस्ताक्षर अभियान जैसे कार्यक्रम में भी सरकार द्वारा बाधा डालने की कार्रवाई को बसपा सरकार की बौखलाहट बताया। रायबरेली में हस्ताक्षर अभियान के कार्यक्रम में जा रहे प्रदेश महामन्त्री डॉ0 महेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष आर0बी0 सिंह, युवा नेता अतुल सिंह आदि नेताओं की गिरतारी की कटु निन्दा की। श्री दीक्षित ने कहा कि देर रात महेन्द्र सिंह, आर0बी0 सिंह, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, अतुल सिंह आदि को छोड़ दिया गया लेकिन पूर्व मन्त्री गिरीश पाण्डेय, सुखबीर सिंह सहित अनेक नेता बिना मुकदमा ही पुलिस अभिरक्षा में हैं। प्रवक्ता ने इसे निन्दनीय बताया और फौरन रिहाई की मांग की। उन्होंने और कहा कि सरकार द्वारा ड़ाली जा रही बाधाओं और पुलिस की गुण्डागदÊ के बावजूद भाजपा का जनअभियान जारी रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हाइलोजन लैम्प व रिफलेक्टर बल्ब का प्रयोग बन्द करें - छाबड़ा

Posted on 27 March 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के मीडिया प्रभारी चन्द्र कुमार छाबड़ा ने व्यापारी समुदाय से अपील की है कि पृथ्वी का तापमान कम करने की अन्तर्राष्ट्रीय मुहिम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्ज करने तथा ऊर्जा बचाने के लिए अपनी दुकानों, शोरूम तथा अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में हाईलोजन लैम्प, हाईपावर रिफलेक्टर, बल्ब का प्रयोग बन्द कर उसके स्थान पर कम बिजली खपत करने वाले सी.एफ.एल बल्ब या फिर उससे भी कम खपत करने वाले एल.ई.डी का प्रयोग करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमन्त्री की महावीर जयन्ती पर शुभकामनाएं

Posted on 27 March 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने महावीर जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हादिZक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमन्त्री ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि भगवान महावीर का सत्य एवं अहिंसा का सन्देश आज के परिवेश में और भी प्रासंगिक हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

इण्डो-सिंगापुर सैनिको का सयुक्त युद्ध अभ्यास

Posted on 27 March 2010 by admin

झांसी - झांसी  के बबीना कैंट में इन दिनों सिंगापुर के सैनिक प्रशिक्षण ले रहे है। बबीना कैंट के फायरिंग रैंज में ये बिशेश प्रशिक्षण 1 मार्च से चल रहा है। सिंगापुर के सैनिक भारतीय सैनिको से युद्ध अभ्यास की तकनिकी सीख रहे है। कई चरणों में चलने वाले इस प्रशिक्षण में 6 सौ से अधिक सिंगापुर के जवानों और अधिकारियों ने भाग लिया है। 27 मार्च को दोनो देशों की सेनाऐं सयुक्त युद्ध अभ्यास करेगी। इस सयुक्त युद्धाभ्यास को बोल्ड कुरूक्षेत्र का नाम दिया गया है।

singapur2jpg01 मार्च से चल रहे इस प्रशिक्षण में सिंगापुर के सैनिकों को युद्ध कौशल और दुश्मनो पर हमला करने की तकनीकी भारतीय  सेनिक और अधिकारी सिखा रहे है। ये प्रशिक्षण में भारतीय सेना के  ज् .27 टैंक और सिंगापुर के वायोनेक्स टैंक का प्रर्दशन किया जा रहा है। सयुक्त युद्धाभ्यास के दिन सिंगापुर के रक्षा राज्यमन्त्री, उच्चायुक्त और सिंगापुर की पार्लियामैंट के कई सदस्य मौजूद रहेगे। भारतीय सेना के उच्च अधिकारी और जवान भी इस सयुक्त युद्धाभ्यास के अवसर पर मौजूद रहेगे।


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

सैनी,शाक्य,मौर्य एवं कुशवाहा समाज की बैठक सम्पन्न

Posted on 27 March 2010 by admin

लखनऊ -  सैनी, शाक्य, मौर्य एवं कुशवाहा समाज की बैठक में, जो आज यहां समाजवादी पार्टी मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में पूर्व सॉसद श्री हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बसपा राज में इस समाज की उपेक्षा और शोण के विरूद्ध आर पार की लड़ाई लड़ने तथा श्री मुलायम सिंह यादव को राजनीति में क्ति और सत्ता दिलाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि बसपा राज में उनका जानबूझकर उत्पीड़न हो रहा है। समाजवादी पार्टी की सामाजिक नीति और समाज की स्थिति में साम्य है। बात जाति की नहीं जमात के हितों की है। श्री मुलायम सिंह यादव ही पिछड़ों की पहचान है। इसलिए इस समाज के अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आने वाले विधान सभा और स्थानीय निकाय चुनावों में समाजवादी प्रत्याशियों को ही जिताना है।

नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी इस समाज के लोगों के सहयोग का मूल्य समझती है। चुनाव में और संगठन में उनको समानुपतिक प्रतिनिधित्व मिलेगा। सैनी, शाक्य, मौर्य एवं कुशवाहा समाज को समाजवादी पार्टी में राजनीतिक सम्मान मिलेगा।

उन्होने कहा कि बसपा की सरकार से ज्यादा कोई भ्रश्ट सरकार नहीं रही है। यह राजनीति का चेहरा बिगाड़ रही है। प्रदेश में लोकतन्त्र तथा राजनीति की मर्यादा बचाने के लिए इस सरकार को हटाने में समाज के सभी वर्गो को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। बैठक में प्रदेश महासचिव श्री ओमप्रकाश सिंह तथा प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी भी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त आज की बैठक में सर्वश्री राम आसरे कुशवाहा, राश्ट्रीय महासचिव श्रीमती लीलावती कुशवाहा, समाजवादी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष, विक्रमाजीत मौर्य, पूर्व मन्त्री, सूरज सिंह ‘ााक्य, विधायक, रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व सॉसद हरगोविन्द सैनी, सुश्री दीपमाला, दीनानाथ कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा,पूर्व सॉसद, सत्येन्द्र सैनी, गीता शाक्य, मंजूरानी मौर्य, डा0एम0एस0 कुशवाहा तथा छक्कन मौर्य ने अपने विचार रखे। इसमें सौ से ज्यादा उक्त समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुसलमानों को कमजोर करने की साजिशों को समाजवादी पार्टी कभी सफल नहीं होने देगी - अखिलेश

Posted on 27 March 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश समाजवादी अल्पसंख्यक प्रकोश्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला/महानगर के पदाधिकारियों की बैठक आज दिनांक 27 मार्च, 2010 को समाजवादी प्रकोष्ठ कार्यालय 6-ए राजभवन कालोनी, लखनऊ में श्री अताउर्रहमान प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुसलमानों को कमजोर करने की साजिशों को समाजवादी पार्टी कभी सफल नहीं होने देगी। वह उनके साथ नाइंसाफी भी नहीं होने देगी। उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए समाजवादी पार्टी का वायदा है।

श्री यादव ने साइकिल यात्रा में मुस्लिम नौजवानों को बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए बधाई देते हुये कहा कि दुर्भाग्य से आज प्रदेश में ऐसी सरकार है जिसका सिर्फ लूटतन्त्र में विश्वास है। कांग्रेस उसे समर्थन दे रही है। अल्पसंख्यकों  और पिछड़ों के प्रति उनका बर्ताव दुश्मनों जैसा है। उन्होंने कहा कि श्री मुलायम सिंह यादव  ने ही सबसे पहले लोकसभा में सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र कमेटी की सिफारिशें लागू कराने और बरेली के दंगों में मुस्लिमों पर जुल्म की बात उठाई है। पहले भी जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, 15 प्रतिशत मुस्लिम नौजवानों को पुलिस-पी0ए0सी0 में भर्ती हुई थी। उर्दू अनुवादक, शिक्षक भर्ती गए किए थे। लखनऊ गाजियाबाद में हज हाउस बनवाने का काम किया। अल्पसंख्यकों की शिक्षा के लिए दो विश्वविद्यालय जौहर विश्व विद्यालय और इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना की। इसके विपरीत कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों की उपेक्षा की। अंग्रेजों के जमाने में शासन में मुस्लिम 35 प्रतिशत थे अब 1.5/2 प्रतिशत रह गये हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुस्लिम नेतृत्व की समाप्ति के लिए ही संसद में महिला आरक्षण बिल लाया गया है। श्री मुलायम सिंह यादव ने इस साजिश का तीखा विरोध किया है। समाजवादी पार्टी इसे तब तक नहीं कानून बनने देगी जब तक कि उसमें पिछड़ों और मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की व्यवस्था नहीं की जाती है।श्री अखिलेश यादव का टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। बाराबंकी के सरदार रवीन्द्र सिंह ने चौधरी कलीमुद्दीन उस्मानी, अयाज अंसारी तथा अब्दुल गफूर के साथ तलवार भेंट की।

समाजवादी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में श्री ओमप्रकाश सिंह, प्रदेश महासचिव, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी, श्री वसीम अहमद, विधायक, श्री स्याद अली, पूर्व विधायक, मो0 रिजवी, इरशाद अहदम, सैयद् नूरूल हसन बाबा, मुस्ताक अहमद, की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बैठक का संचालन श्री मुनीर अहमद ने किया।

बैठक में मुस्लिम नेता ने एक स्वर में कहा कि श्री मुलायम सिंह यादव ही उनके सच्चे नेता हैं। उन्हें मुस्लिम समुदायत-प्रतिशत समर्थन देगा। उसे दोस्त और दुश्मन की पहचान है। वह यह कभी नहीं भूलेगा कि बाबरी मस्जिद के लिए श्री मुलायम सिंह यादव ने अपनी सरकार कुर्बान कर दी थी।

बैठक में पारित प्रस्तावों में सच्चर कमेटी तथा रंगनाथ मिश्र आयोग की रिपोर्ट लागू करने , सामाजिक आर्थिक आरक्षण के लिए विधानसभा का सत्र बुलाने तथा महिला आरक्षण विधेयक के विरोध के साथ मॉग की गई कि दलित मुस्लिमों को आरक्षण से वंचित करने वाला 1950 का आदेश वापस लेकर उन्हें आरक्षण का लाभ दिया जाए।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रोजर डुबुइस ने रु0 56 लाख कीमत की आसान डाइवर घड़ी पेश की

Posted on 27 March 2010 by admin

लखनऊ -  रोजर डुबुइस ने कीमती घड़ियों की अपनी पहली पिक्न्त 2004 में प्रस्तुत की थी, उस समय की मूल और अभूतपूर्व चरखी को डाइविंग घड़ी में शामिल किया। इस बिल्कुल नई अवधारणा, जो कि तकनीकी और सौन्दर्य के मानकों को पूरा करती है, जल्द ही खास स्पोर्टस घड़ी बन गई। कुछ साल बाद, रोजर डुबुइस ने अब विकास के क्रम में महान धातुओं और रबर के सांचे का संयोजन इसकी नई इजी डाइवर घड़ी के तिरछी फलिका और मुकुट पर किया। यह नई घड़ी भारत के कुछ चुनिन्दा दुकानों पर 56 लाख रूपये की कीमत पर उपलब्ध है।

चाहे काले रबर के सांचे में जबरदस्ती ढाला गया पुरूषत्व संस्करण या आनन्दमय ग्रीष्मकाली सफेद पहने हुये, नये संग्रह की खुरदुरी दशा स्त्री पुरूष दोनों के लिए तीन आकार में उपलब्ध है (40 एमएम, 46 एमएम और 48 एमएम), जो न सिर्फ हर क्षण की मानसिकता से मेल खाता है बल्कि अपनी कई गतिविधियों के साथ कदम मिलाने के लिए इस परिस्कृत घड़ी को अपनाने के इच्छुक ग्राहकों की बढ़ती मांग भी है।

अपने अभिनव रणनीति के साथ आगे बढ़ते हुये, निर्माता रोजर डुबुइस ने वास्तु संरचना में क्रान्तिकारी बदलाव को पसन्द करने के साथ-साथ अपनी विशेष रोडियम उपचार का इस्तेमाल करके पुरानी “कंकाल´´ स्वरूप चरखी को समाप्त किया।

धड़कन के आसपास दो पारदर्शी नीलम इस माडल के कठोर और तकनीकी को उजागर करते हैं। यह एक दुर्लभ मंच पर परिस्कृत चरण के सौन्दर्यशास्त्र में मिलता है जो शहरी वातावरण के ललित्य, तकनीकी का प्रसार करता है।

30वर्षो तक पानी प्रतिरोधी एक यान्त्रित स्वयं घुमावदार गतिविधि के साथ सुसज्जित, टाइटेनियम में यह माडल प्वाइनकान डे जेनेवा की गुणवत्ता प्रमाणक छाप से अंकित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in