Categorized | राज्य

सैनी,शाक्य,मौर्य एवं कुशवाहा समाज की बैठक सम्पन्न

Posted on 27 March 2010 by admin

लखनऊ -  सैनी, शाक्य, मौर्य एवं कुशवाहा समाज की बैठक में, जो आज यहां समाजवादी पार्टी मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में पूर्व सॉसद श्री हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बसपा राज में इस समाज की उपेक्षा और शोषण के विरूद्ध आर पार की लड़ाई लड़ने तथा श्री मुलायम सिंह यादव को राजनीति में शक्ति और सत्ता दिलाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि बसपा राज में उनका जानबूझकर उत्पीड़न हो रहा है। समाजवादी पार्टी की सामाजिक नीति और समाज की स्थिति में साम्य है। बात जाति की नहीं जमात के हितों की है। श्री मुलायम सिंह यादव ही पिछड़ों की पहचान है। इसलिए इस समाज के अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आने वाले विधान सभा और स्थानीय निकाय चुनावों में समाजवादी प्रत्याशियों को ही जिताना है।

नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी इस समाज के लोगों के सहयोग का मूल्य समझती है। चुनाव में और संगठन में उनको समानुपतिक प्रतिनिधित्व मिलेगा। सैनी, शाक्य, मौर्य एवं कुशवाहा समाज को समाजवादी पार्टी में राजनीतिक सम्मान मिलेगा।

उन्होने कहा कि बसपा की सरकार से ज्यादा कोई भ्रश्ट सरकार नहीं रही है। यह राजनीति का चेहरा बिगाड़ रही है। प्रदेश में लोकतन्त्र तथा राजनीति की मर्यादा बचाने के लिए इस सरकार को हटाने में समाज के सभी वर्गो को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। बैठक में प्रदेश महासचिव श्री ओमप्रकाश सिंह तथा प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी भी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त आज की बैठक में सर्वश्री राम आसरे कुशवाहा, राश्ट्रीय महासचिव श्रीमती लीलावती कुशवाहा, समाजवादी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष, विक्रमाजीत मौर्य, पूर्व मन्त्री, सूरज सिंह ‘ााक्य, विधायक, रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व सॉसद हरगोविन्द सैनी, सुश्री दीपमाला, दीनानाथ कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा,पूर्व सॉसद, सत्येन्द्र सैनी, गीता शाक्य, मंजूरानी मौर्य, डा0एम0एस0 कुशवाहा तथा छक्कन मौर्य ने अपने विचार रखे। इसमें सौ से ज्यादा उक्त समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in